NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
भारत
राजनीति
शाहीन बाग़ मामला : SC का अंतरिम आदेश से इनकार, 23 मार्च तक सुनवाई टली
सुप्रीम कोर्ट ने शाहीन बाग़ मामले पर सुनवाई करते हुए कहा कि इस समय किसी भी निर्णय के लिए माहौल सही नहीं है। कोर्ट ने दिल्ली पुलिस पर भी सवाल उठाए हैं।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
26 Feb 2020
शाहीन बाग़
Image Courtesy: अमर उजाला

26 फरवरी को शाहीन बाग़ गए वार्ताकारों की रिपोर्ट पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कोई भी अंतरिम आदेश देने से इनकार कर दिया है और मामला की अगली सुनवाई के लिए 23 मार्च की तारीख़ दी है।

शाहीन बाग़ में ढाई महीने से नागरिकता संशोधन क़ानून के विरोध में चल रहे प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने आज सुनवाई की। शाहीन बाग़ प्रदर्शन को लेकर कोर्ट में याचिका दायर की गई थी कि प्रदर्शन की वजह से सड़कें बंद हैं लिहाज़ा आम लोगों को उससे दिक़्क़त हो रही है।

कोर्ट ने वार्ताकार नियुक्त किए थे जिन्होंने शाहीन बाग़ जा कर प्रदर्शनकारियों से 4 दिनों तक बातचीत की। मध्यस्थों ने 23 फरवरी को कोर्ट को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी।

आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने संजय हेगड़े और साधना रामचंद्रन को वार्ताकारों के रूप में नियुक्त किया था।

ग़ौरतलब है कि 15 दिसम्बर से सीएए के ख़िलाफ़ शाहीन बाग़ में शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी है।

दिल्ली के अन्य उत्तर-पूर्वी इलाक़े में सीएए प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा को सुप्रीम कोर्ट ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया लेकिन उनसे संबंधित याचिकाओं पर सुनवाई से इनकार किया।

कोर्ट ने यह भी कहा कि वह हिंसा पर याचिकाओं पर विचार करके शाहीन बाग़ प्रदर्शनों के संबंध में दायर की गई याचिकाओं के दायरे में विस्तार नहीं करेगा। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि इस पर हाई कोर्ट विचार करेगा।

(समाचार एजेन्सी भाषा इनपुट के साथ)

Shaheen Bagh Protest
Supreme Court
delhi police
shaheen baagh hearing
shaheen bagh hearing sc
shaheen bagh hearing 26 feberuary

Related Stories

लंबे संघर्ष के बाद आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायक को मिला ग्रेच्युटी का हक़, यूनियन ने बताया ऐतिहासिक निर्णय

मुस्लिम विरोधी हिंसा के ख़िलाफ़ अमन का संदेश देने के लिए एकजुट हुए दिल्ली के नागरिक

दिल्ली दंगों के दो साल: इंसाफ़ के लिए भटकते पीड़ित, तारीख़ पर मिलती तारीख़

जानिए: अस्पताल छोड़कर सड़कों पर क्यों उतर आए भारतीय डॉक्टर्स?

दिल्ली: प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों पर पुलिस का बल प्रयोग, नाराज़ डॉक्टरों ने काम बंद का किया ऐलान

किसान आंदोलन@378 : कब, क्या और कैसे… पूरे 13 महीने का ब्योरा

दिल्ली: ऐक्टू ने किया निर्माण मज़दूरों के सवालों पर प्रदर्शन

सुप्रीम कोर्ट को दिखाने के लिए बैरिकेड हटा रही है सरकार: संयुक्त किसान मोर्चा

बाहरी साज़िशों और अंदरूनी चुनौतियों से जूझता किसान आंदोलन अपनी शोकांतिका (obituary) लिखने वालों को फिर निराश करेगा

दिल्ली सरकार के विश्वविद्यालय के सफ़ाई कर्मचारियों ने कपड़े उतार कर मुख्यमंत्री आवास पर किया प्रदर्शन!


बाकी खबरें

  • election
    रवि शंकर दुबे
    यूपी चुनाव दूसरा चरण:  वोट अपील के बहाने सियासी बयानबाज़ी के बीच मतदान
    14 Feb 2022
    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव कितने अहम हैं, ये दिग्गज राजनेताओं की सक्रियता से ही भांपा जा सकता है, मतदान के पहले तक राजनीतिक दलों और राजनेताओं की ओर से वोट के लिए अपील की जा रही है, वो भी बेहद तीखे…
  • unemployment
    तारिक़ अनवर
    उत्तर प्रदेश: क्या बेरोज़गारी ने बीजेपी का युवा वोट छीन लिया है?
    14 Feb 2022
    21 साल की एक अंग्रेज़ी ग्रेजुएट शिकायत करते हुए कहती हैं कि उनकी शिक्षा के बावजूद, उन्हें राज्य में बेरोज़गारी के चलते उपले बनाने पर मजबूर होना पड़ रहा है।
  • delhi high court
    भाषा
    अदालत ने ईडब्ल्यूएस श्रेणी के 44 हजार बच्चों के दाख़िले पर दिल्ली सरकार से जवाब मांगा
    14 Feb 2022
    पीठ ने कहा, ‘‘शिक्षा का अधिकार अधिनियम और पिछले वर्ष सीटों की संख्या, प्राप्त आवेदनों और दाखिलों की संख्या को लेकर एक संक्षिप्त और स्पष्ट जवाब दाखिल करें।’’ अगली सुनवाई 26 अप्रैल को होगी।
  • ashok gehlot
    भाषा
    रीट पर गतिरोध कायम, सरकार ने कहा ‘एसओजी पर विश्वास रखे विपक्ष’
    14 Feb 2022
    इस मुद्दे पर विधानसभा में हुई विशेष चर्चा पर सरकार के जवाब से असंतुष्ट मुख्य विपक्षी दल के विधायकों ने सदन में नारेबाजी व प्रदर्शन जारी रखा। ये विधायक तीन कार्यदिवसों से इसको लेकर सदन में प्रदर्शन कर…
  • ISRO
    भाषा
    इसरो का 2022 का पहला प्रक्षेपण: धरती पर नज़र रखने वाला उपग्रह सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में स्थापित
    14 Feb 2022
    पीएसएलवी-सी 52 के जरिए धरती पर नजर रखने वाले उपग्रह ईओएस-04 और दो छोटे उपग्रहों को सोमवार को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित कर दिया। इसरो ने इसे ‘‘अद्भुत उपलब्धि’’ बताया है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License