NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
नज़रिया
भारत
राजनीति
शाहीन बाग़ की गुमनाम महिलाओं को इतिहास कैसे याद रखेगा?
शाहीन बाग की गुमनाम महिलाओं ने इतिहास में अपना नाम दर्ज करा दिया है। असल में यह बेहद साहसी महिलाओं के संकल्प और प्रयासों का इतिहास है। लेकिन इन महिलाओं के साथ इतिहास में न्याय कितना होगा यह कहना मुश्किल है।
अमित सिंह
31 Dec 2019
shaheen bagh

नागरिकता (संशोधन) कानून के विरोध में चल रहे आंदोलन की सबसे बड़ी ख़ासियत या ख़ूबसूरती है, महिलाओं का नेतृत्व। एक ऐसे दौर में जब पितृसत्तात्मक ताकतें एक बार फिर हावी होने की कोशिशें कर रही हैं, सत्ता उन्हें बराबरी का मौका देने को तैयार नहीं है, महिलाएं 'पिंजरा तोड़' से लेकर आज़ादी तक के नारे लगा रही हैं।  ऐसे ही दौर में संविधान बचाने के संकल्प के साथ दिल्ली के एक पिछड़े से मोहल्ले शाहीन बाग की महिलाएं पिछले एक पखवाड़े से सड़क पर हैं। यहां हाड़ कंपा देने वाली ठंड में सैकड़ों महिलाएं अपने छोटे छोटे बच्चों के साथ धरने पर बैठी हैं। उनका धरना दिन-रात चल रहा है।

नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से चल रहे इस प्रदर्शन के लिए उचित व्यवस्थाएं भी की गई हैं। इसमें प्रदर्शनकारियों के लिए खाने-पीने और बैठने की अच्छी व्यवस्था के साथ ठंड से बचने के लिए रजाई और कंबल के भी इंतजाम हैं। इसके अलावा डॉक्टर और दवा की भी व्यवस्था है, जिससे प्रदर्शनकारियों को किसी तरह की परेशानी न हो।
image 2_3.JPG
आपको बता दें कि 15 दिसंबर से कालिंदी कुंज से सरिता विहार जाने वाले रोड पर शाहीन बाग बस स्टॉप के पास लोग धरने पर बैठे हैं। इस पूरे आंदोलन की अगुआई महिलाएं कर रही हैं।

यहां आ रही महिलाओं का तरीका शांत और शानदार है। इतना शानदार कि मीडिया का एक ख़ास वर्ग चाहकर भी उनके ऊपर उपद्रवी या पत्थरबाज़ का लेबल नहीं चिपका पा रहा है।  इनके हाथ में लाठी डंडे और तमंचे नहीं हैं। जमीन पर बैठकर प्रदर्शन करने वाली इन महिलाओं और लड़कियों के हाथों में प्लेकार्ड है। ये पोस्टर और पैम्पलेट लेकर प्रदर्शन कर रही हैं।

सबसे खास बात यह है कि इस इलाके में शाम सात बजे के बाद लड़कियां और महिलाएं सड़क पर यदा कदा ही दिखती थीं लेकिन अभी यहां सैकड़ों तादाद में महिलाएं हैं। साथ ही इस प्रदर्शन में शामिल होने वाली महिलाएं बहुत ही आम परिवार से हैं। वो हाउसवाइफ हैं। पढ़ाई करने वाली हैं। नौकरी करने वाली हैं।
image 3_2.JPG
इन महिलाओं की मांग हैं कि ये तब तक अपना धरना नहीं ख़त्म करेंगी जब तक सरकार नागरिकता कानून को वापस नहीं लेती। शाहीनबाग की ये प्रदर्शकारी महिलाएं अपने इस धरने को अधिकारों की लड़ाई बता रही हैं और इस लड़ाई में वो सरकार और मौसम दोनों से एकसाथ मोर्चा ले रही हैं।

अगर इस धरने पर गौर किया जाए तो मिलता है कि कई सालों बाद ये पहला मौका है जब हम इस तरह का कोई ऐसा प्रोटेस्ट देख रहे हैं। ये एक ऐसा प्रोटेस्ट है जो शांतिपूर्ण हैं और जिसमें प्रदर्शनकारी किसी और को नहीं बल्कि अपनी मांगों के लिए खुद को तकलीफ पहुंचा रहे हैं।

संभव है कि अगले कुछ दिनों में चुनावी आचार संहिता के नाम पर या फिर गणतंत्र दिवस की तैयारी के नाम पर इन महिलाओं को धरने से उठा दिया जाएगा। विडंबना यह है कि यह सब उसी गणतंत्र के सेलिब्रेशन के नाम पर होगा, जिसकी दुहाई देकर ये महिलाएं धरने पर बैठी हैं। हालांकि इससे फर्क भी नहीं पड़ता, उनकी मांग पर सरकार का क्या रुख होता है यह तो देखने वाली बात होगी लेकिन इतने दिनों तक शांतिपूर्ण प्रदर्शन करके इन गुमनाम महिलाओं ने इतिहास में अपना नाम दर्ज करा दिया है।
image 4_0.JPG
हमें इस आंदोलन का मूल्यांकन करने के लिए इतिहास में झांकना होगा। इतिहास के पन्नों में ऐसे कई उदाहरण हैं जब महिलाओं ने ऐसे शांतिपूर्ण और गांधीवादी तरीके से आंदोलन किए हैं। इसमें से कुछ सफल भी हुए हैं। 1961 में मुंबई के गोरेगांव में पानी को लेकर महिलाओं द्वारा किया गया आंदोलन, पेड़ से चिपक कर पर्यावरण की रक्षा करतीं चिपको आंदोलन की महिलाएँ, अफ्स्पा जैसे काले कानून के खिलाफ लगभग 16 साल तक इरोम शर्मिला का अनशन इसकी एक बानगी है। अस्तित्व के लिए कड़ाके की ठंड में दिन-रात सड़क पर धरने पर बैठी शाहीनबाग की औरतों की यह कहानी भी इतिहास में निसंदेह दर्ज होगी।

हालांकि इन महिलाओं के साथ इतिहास में न्याय कितना होगा यह कहना मुश्किल है। क्योंकि यह परंपरा बहुत पुरानी रही है कि औरत के योगदान को सामान्यतया नज़रअंदाज कर दिया जाता है। क्योंकि जब भी इस तरह के आंदोलनों को जिक्र होता है तो यह कहा जाता है कि इस आंदोलन में महिलाओं की मुख्य और सक्रिय भूमिका रही है, उन्होंने इस आंदोलन में बहुत बढ़चढ़कर हिस्सा लिया लेकिन उनकी मुख्य भूमिका को बस एक पंक्ति में ही समेट दिया जाता है। स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर आजतक महिलाओं के साथ ऐसा ही किया गया है।

हालांकि शाहीन बाग में तिरंगा लहराती और तमाम तरह के क्रांतिकारी गानों को गाती महिलाओं को इससे कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। उन्हें तो इस बात से भी फर्क नहीं पड़ रहा है कि इतिहास उन्हें याद रखेगा या नहीं। ऐसे में दुधमुंहे बच्चों तक को छोड़कर आई इन महिलाओं को सिर्फ सलाम कीजिए। उनकी इस लड़ाई को देखिए, महसूस कीजिए या फिर इस कहानी को सुनाइए और इतिहास में अपना नाम दर्ज कराइए।

Shaheen Bagh
NRC
CAA
BJP
RSS
Amit Shah
Narendra modi
Women protest

Related Stories

गैर-लोकतांत्रिक शिक्षानीति का बढ़ता विरोध: कर्नाटक के बुद्धिजीवियों ने रास्ता दिखाया

छात्र संसद: "नई शिक्षा नीति आधुनिक युग में एकलव्य बनाने वाला दस्तावेज़"

मूसेवाला की हत्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कांग्रेस ने इसे ‘राजनीतिक हत्या’ बताया

दलितों पर बढ़ते अत्याचार, मोदी सरकार का न्यू नॉर्मल!

बिहार : नीतीश सरकार के ‘बुलडोज़र राज’ के खिलाफ गरीबों ने खोला मोर्चा!   

आशा कार्यकर्ताओं को मिला 'ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवार्ड’  लेकिन उचित वेतन कब मिलेगा?

शाहीन बाग से खरगोन : मुस्लिम महिलाओं का शांतिपूर्ण संघर्ष !

दिल्ली : पांच महीने से वेतन व पेंशन न मिलने से आर्थिक तंगी से जूझ रहे शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

CAA आंदोलनकारियों को फिर निशाना बनाती यूपी सरकार, प्रदर्शनकारी बोले- बिना दोषी साबित हुए अपराधियों सा सुलूक किया जा रहा

आईपीओ लॉन्च के विरोध में एलआईसी कर्मचारियों ने की हड़ताल


बाकी खबरें

  • CORONA
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 15 हज़ार से ज़्यादा नए मामले, 278 मरीज़ों की मौत
    23 Feb 2022
    देश में 24 घंटों में कोरोना के 15,102 नए मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 28 लाख 67 हज़ार 31 हो गयी है।
  • cattle
    पीयूष शर्मा
    यूपी चुनाव: छुट्टा पशुओं की बड़ी समस्या, किसानों के साथ-साथ अब भाजपा भी हैरान-परेशान
    23 Feb 2022
    20वीं पशुगणना के आंकड़ों का विश्लेषण करने पर पता चलता है कि पूरे प्रदेश में 11.84 लाख छुट्टा गोवंश है, जो सड़कों पर खुला घूम रहा है और यह संख्या पिछली 19वीं पशुगणना से 17.3 प्रतिशत बढ़ी है ।
  • Awadh
    लाल बहादुर सिंह
    अवध: इस बार भाजपा के लिए अच्छे नहीं संकेत
    23 Feb 2022
    दरअसल चौथे-पांचवे चरण का कुरुक्षेत्र अवध अपने विशिष्ट इतिहास और सामाजिक-आर्थिक संरचना के कारण दक्षिणपंथी ताकतों के लिए सबसे उर्वर क्षेत्र रहा है। लेकिन इसकी सामाजिक-राजनीतिक संरचना और समीकरणों में…
  • रश्मि सहगल
    लखनऊ : कौन जीतेगा यूपी का दिल?
    23 Feb 2022
    यूपी चुनाव के चौथे चरण का मतदान जारी है। इस चरण पर सभी की निगाहें हैं क्योंकि इन क्षेत्रों में हर पार्टी की गहरी हिस्सेदारी है।
  • Aasha workers
    वर्षा सिंह
    आशा कार्यकर्ताओं की मानसिक सेहत का सीधा असर देश की सेहत पर!
    23 Feb 2022
    “....क्या इस सबका असर हमारी दिमागी हालत पर नहीं पड़ेगा? हमसे हमारे घरवाले भी ख़ुश नहीं रहते। हमारे बच्चे तक पूछते हैं कि तुमको मिलता क्या है जो तुम इतनी मेहनत करती हो? सर्दी हो या गर्मी, हमें एक दिन…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License