NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
एसएन श्रीवास्तव को सौंपा गया दिल्ली के पुलिस आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार
1985 बैच के आईपीएस अधिकारी श्रीवास्तव वर्तमान पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक के बाद कार्यभार संभालेंगे। पटनायक शनिवार को कार्यमुक्त होंगे। 
भाषा
28 Feb 2020
SN Srivastava

नयी दिल्ली: वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एस एन श्रीवास्तव को दिल्ली के पुलिस आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। श्रीवास्तव रविवार से कार्यभार संभालेंगे। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई है।

श्रीवास्तव को सोमवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल से वापस बुलाया गया था और उत्तर पूर्वी दिल्ली में साम्प्रदायिक हिंसा के बीच दिल्ली पुलिस का विशेष आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) नियुक्त किया गया था।

श्रीवास्तव ने उत्तर पूर्वी दिल्ली के दंगा पीड़ित इलाकों का दौरा करते हुए संवाददाताओं से कहा, ‘‘मेरा प्राथमिक काम यह सुनिश्चित करना होगा कि लोग सुरक्षित महसूस करें और उन्हें यह एहसास हो कि पुलिस उनके लिए मौजूद है।’’

1985 बैच के आईपीएस अधिकारी श्रीवास्तव वर्तमान पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक के बाद कार्यभार संभालेंगे। पटनायक शनिवार को कार्यमुक्त होंगे।

केंद्रीय गृह मंत्रालय के एक आदेश के अनुसार श्रीवास्तव रविवार से और अगले आदेश आने तक दिल्ली पुलिस आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।

श्रीवास्तव सीआरपीएफ में विशेष महानिदेशक (प्रशिक्षण) के तौर पर सेवारत थे। वे आतंकवाद रोधी विशिष्ट शाखा ‘स्पेशल सेल’ के प्रमुख समेत दिल्ली पुलिस में कई पदों पर सेवाएं दे चुके हैं।

दिल्ली पुलिस में फिर से कार्यभार संभालने के बाद से वह उत्तर पूर्वी दिल्ली में साम्प्रदायिक हिंसा नियंत्रित करने में व्यस्त हैं। इस हिंसा में कम से कम 39 लोगों की मौत हुई है।

SN Srivastava
SN Srivastava New Commissioner
IPS
Delhi Violence

Related Stories

उमर खालिद पर क्यों आग बबूला हो रही है अदालत?

जहांगीरपुरी हिंसा : अब 'आप' ने मुख्य आरोपी अंसार को 'बीजेपी' का बताया

दिल्ली हिंसा: उमर ख़ालिद के परिवार ने कहा ज़मानत नहीं मिलने पर हैरानी नहीं, यही सरकार की मर्ज़ी है

दिल्ली हिंसा में पुलिस की भूमिका निराशाजनक, पुलिस सुधार लागू हों : पूर्व आईपीएस प्रकाश सिंह

दिल्ली दंगों के दो साल: इंसाफ़ के लिए भटकते पीड़ित, तारीख़ पर मिलती तारीख़

दिल्ली हिंसा मामले में पुलिस की जांच की आलोचना करने वाले जज का ट्रांसफर

अदालत ने फिर उठाए दिल्ली पुलिस की 2020 दंगों की जांच पर सवाल, लापरवाही के दोषी पुलिसकर्मी के वेतन में कटौती के आदेश

मीडिया लीक की जांच के लिए दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं किया जा सकता: आसिफ तन्हा के वकील

दिल्ली दंगे: गिरफ़्तारी से लेकर जांच तक दिल्ली पुलिस लगातार कठघरे में

न्यायपालिका को बेख़ौफ़ सत्ता पर नज़र रखनी होगी


बाकी खबरें

  • नीलांजन मुखोपाध्याय
    यूपी: योगी 2.0 में उच्च-जाति के मंत्रियों का दबदबा, दलितों-पिछड़ों और महिलाओं की जगह ख़ानापूर्ति..
    02 Apr 2022
    52 मंत्रियों में से 21 सवर्ण मंत्री हैं, जिनमें से 13 ब्राह्मण या राजपूत हैं।
  • अजय तोमर
    कर्नाटक: मलूर में दो-तरफा पलायन बन रही है मज़दूरों की बेबसी की वजह
    02 Apr 2022
    भारी संख्या में दिहाड़ी मज़दूरों का पलायन देश भर में श्रम के अवसरों की स्थिति को दर्शाता है।
  • प्रेम कुमार
    सीबीआई पर खड़े होते सवालों के लिए कौन ज़िम्मेदार? कैसे बचेगी CBI की साख? 
    02 Apr 2022
    सवाल यह है कि क्या खुद सीबीआई अपनी साख बचा सकती है? क्या सीबीआई की गिरती साख के लिए केवल सीबीआई ही जिम्मेदार है? संवैधानिक संस्था का कवच नहीं होने की वजह से सीबीआई काम नहीं कर पाती।
  • पीपल्स डिस्पैच
    लैंड डे पर फ़िलिस्तीनियों ने रिफ़्यूजियों के वापसी के अधिकार के संघर्ष को तेज़ किया
    02 Apr 2022
    इज़रायल के क़ब्ज़े वाले क्षेत्रों में और विदेशों में रिफ़्यूजियों की तरह रहने वाले फ़िलिस्तीनी लोग लैंड डे मनाते हैं। यह दिन इज़रायली क़ब्ज़े के ख़िलाफ़ साझे संघर्ष और वापसी के अधिकार की ओर प्रतिबद्धता का…
  • मोहम्मद सज्जाद, मोहम्मद ज़ीशान अहमद
    भारत को अपने पहले मुस्लिम न्यायविद को क्यों याद करना चाहिए 
    02 Apr 2022
    औपनिवेशिक काल में एक उच्च न्यायालय के पहले मुस्लिम न्यायाधीश, सैयद महमूद का पेशेवराना सलूक आज की भारतीय न्यायपालिका में गिरते मानकों के लिए एक काउंटरपॉइंट देता है। 
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License