NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
Social Movements of ALBA : कोलंबिया में सामाजिक कार्यकर्तों के क़त्ल पर रोक लगे
शांति समझौते के बाद 300 से ज़्यादा लोगों का क़त्ल हो चुका है। 
द डॉन न्यूज़
17 Jul 2018
Translated by ऋतांश आज़ाद
colombia

कोलंबिया में लगातार हालात ख़राब हो रहे हैं , वहाँ लगातार सामाजिक कार्यकर्ताओं पर हमले बढ़ रहे हैं। हर दिन किसी न किसी सामाजिक कार्यकर्त्ता के किसी अनजान शख्स द्वारा मारे जाने की खबर आ रही है। यह खबरों से पूरे महाद्वीप के सामाजिक कार्यकर्ताओं और संगठनों के लिए चिंता का विषय बन रही हैं। एक रिपोर्ट जिसका नाम "‘All Names All Faces" है के अनुसान इस साल अब तक 123 सामाजिक कार्यकर्ताओं की हत्या  की जा चुकी है। हालातों को देखते हुए 'The Continental Platform of Social Movements of ALBA' जो कि लैटिन अमरीकी और कैरीबियाई देशों के सामाजिक संगठनों का एक मंच है ,ने ये स्टेमेंट जारी  किया है : 

पिछले कुछ हफ़्तों से कोलंबिया में सामाजिक कार्यकर्ता उन अर्धसैनिक बालों के शिकार हुए हैं जो कि देश के विभिन्न कोनों में चल रहे सामाजिक आंदोलनों  को खामोश कराने और उनमें बाधा डालने का प्रयास कर रहे हैं। विभिन्न राजनीतिक और क्षेत्रीय माँगो से जुड़े लोग जो कि अलग अलग समुदायों के प्रतिनिधि रहे हैं, के सोची समझी चाल के तहत क़त्ल से अर्धसैनिक बल राज्यों पर अपने वर्चस्व कायम करना चाहते हैं। इसके साथ ही उनकी कोशिश है कि वह वभिन्न  इलाकों में मौजूद सामाजिक और राजनीतिक दलों को आपराधि साबित कर दें। 
,
Continental Platform of ALBA Movements की तरफ से हम इसकी निंदा करते हैं और हम कोलंबिया के सामाजिक आंदोलन की सामाजिक और राजनीतिक स्तिथि वो संवेदना से देख रहे हैं। जनवरी से जुलाई 2018 के बीच 100 सामाजिक कार्यकर्तों के क़त्ल हो चुके हैं और पिछले महीने इस आँकड़े में तेज़ी से बढ़ौतरी हुई है, पिछले महीने देश भर में 16 सामाजिक कार्यकर्तों के क़त्ल हुए थे। इसमें वह लोग शामिल थे जो कि मानवाधिकार संगठनों के लिए काम कर चुके थे , ज़मीनों को लौटाने में शामिल रहे थे या फिर सम्बंधित कोलंबिया हूमाना के राष्ट्रपति के प्रचार में शामिल थे। शांति समझौते के बाद 300 से ज़्यादा लोगों का क़त्ल हो चुका है। 

हम ये माँग करते हैं कि कोलम्बियाई राज्य  हमारे महाद्वीप के सामाजिक आंदोलन पर इस दमन को बंद करे। Social Movements of ALBA से जुड़े सभी लैटिन अमरीकी और कैरेबियाई देशों के सामाजिक कार्यकर्ताओं की ज़िन्दगी की रक्षा के लिए राज्य में अर्धसैनिक बलों के खिलाफ लड़ाई ज़रूरी है। ये अर्धसैनिक बल देश विभिन्न इलाकों में मौजूद हैं और कोलम्बियाई लोगों के लिए एक खतरा बने हुए हैं। 

2006 में कोलम्बियाई सरकार द्वारा दस्तखत किया हुआ शांति समझौता देश में सामाजिक आंदोलनों को बचाने का मूल जरिया है। क्यूबा की राजधानी हवाना  में अपनाये  गए इस समझौते में ऐसे कई उपयुक्त तंत्र  हैं जिनसे उन लोगों को सुरक्षा मिल सकती है जो राज्य में शांति के प्रयास कर रहे हैं। इसीलिए कोलम्बियाई राज्य को इस शांति समझौते के प्रति वफादार रहते हुए इसे पूरी तरह लागू करना चाहिए और सामाजिक आंदोलनों पर दमन  को रोक देना चाहिए और सामाजिक कार्यकर्ताओं  की गिरफ्तारियों पर रोक लगा देनी चाहिए। 

सामाजिक  कार्यकर्ता होना कोई गुनाह नहीं। 

कोलंबिया की शांति हमारे अमरीका  की शांति है। 

लैटिन अमरीका शांति का क्षेत्र  है। 
 

colombia
Latin America
ALBA
Social Movements of ALBA

Related Stories

केवल विरोध करना ही काफ़ी नहीं, हमें निर्माण भी करना होगा: कोर्बिन

पैसा पूरी दुनिया के लोकतांत्रिक व्यवस्था को तबाह कर रहा है!

26 नवंबर की आम हड़ताल बनी विश्व इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी हड़ताल

नागरिकों ने की शांति की अपील, हिंसा में अब तक 22 मौतें और अन्य ख़बरें

CAB को कैबिनेट की हाँ, चिदंबरम को मिली जमानत, ट्रम्प का विरोध और अन्य


बाकी खबरें

  • hafte ki baat
    न्यूज़क्लिक टीम
    जम्मू-कश्मीर परिसीमन से नाराज़गी, प्रशांत की राजनीतिक आकांक्षा, चंदौली मे दमन
    07 May 2022
    हफ़्ते की बात के इस अंक में वरिष्ठ पत्रकार उर्मिलेश बात कर रहे हैं जम्मू-कश्मीर के परिसीमन की। साथ ही वे नज़र डाल रहे हैं प्रशांत किशोर की राजनीतिक सियासत की।
  • रवि शंकर दुबे
    तीन राज्यों में उपचुनाव 31 मई को: उत्तराखंड में तय होगा मुख्यमंत्री धामी का भविष्य!
    07 May 2022
    चुनाव आयोग ने तीन राज्यों की तीन सीटों पर विधानसभा चुनावों की तारीख घोषित कर दी है, जिसमें सबसे महत्वपूर्ण उत्तराखंड की चंपावत सीट को माना जा रहा है। क्योंकि यहां से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…
  • पीपुल्स डिस्पैच
    पाकिस्तान में बलूच छात्रों पर बढ़ता उत्पीड़न, बार-बार जबरिया अपहरण के विरोध में हुआ प्रदर्शन
    07 May 2022
    राष्ट्रीय राजधानी इस्लामाबाद में पंजाब विश्वविद्यालय (पीयू) के परिसर से दिन दहाड़े एक बलूच छात्र बेबाग इमदाद को उठाए जाने के बाद कई छात्र समूहों ने इसके विरोध में प्रदर्शन किया।
  • राहुल कुमार गौरव
    पिता के यौन शोषण का शिकार हुई बिटिया, शुरुआत में पुलिस ने नहीं की कोई मदद, ख़ुद बनाना पड़ा वीडियो
    07 May 2022
    पीड़ित बेटी ने खुद अपने पिता की गंदी करतूत का वीडियो बनाया और फिर उसे लेकर थाने पहुंची। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने गुरुवार को 50 वर्षीय आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन पीड़िता को अपने…
  • सुबोध वर्मा
    ओडिशा: अयोग्य शिक्षकों द्वारा प्रशिक्षित होंगे शिक्षक
    07 May 2022
    शिक्षकों के प्रशिक्षण के लिए उपलब्ध 8 कॉलेजों में 62 फैकल्टी हैं, जिनमें से सिर्फ 20 रेगुलेटरी बॉडी की योग्यता के मानदंडों को पूरा करते हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License