NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
नज़रिया
पाकिस्तान
इतवार की कविता : 'टीवी में भी हम जीते हैं, दुश्मन हारा...'
पाकिस्तान के पेशावर में मस्जिद पर हमला, यूक्रेन में भारतीय छात्र की मौत को ध्यान में रखते हुए पढ़िये अजमल सिद्दीक़ी की यह नज़्म...
न्यूज़क्लिक डेस्क
06 Mar 2022
इतवार की कविता : 'टीवी में भी हम जीते हैं, दुश्मन हारा...'

गिनती सीखो

‎पाँच मरे हैं इस टोली के आठ मरे हैं दुशमन के

यानी तीन से आगे है अब हमारी टोली

 

बीस मकान गिरे हैं अपने

पंद्रह घर ही दुश्मन के हम ढा पाये हैं

पाँच घर अब भी पीछे हैं हम

छह घर और गिराने हैं बस फिर हम जीते

 

इक बुढ़िया है, इक बच्चा है, इक पत्नि है, इक महबूबा

पागल हैं यह, इनको गिनती तक नहीं आती

एक मरा है सिर्फ़, मगर मातम तो देखो

कहते हैं कि दुनिया उजड़ी

इनको मैंने समझाया भी, दुशमन की लाशें ज़्यादा हैं

यह नहीं समझे,

मूरखों को अब क्या समझायें

झुकी कमर को पता नहीं है

यतीम बच्चा गिन नहीं पाया

राह को तकती मुर्दा आँखें गणित न समझीं

टी वी में भी हम जीते हैं दुश्मन हारा

मूरखों को पर क्या समझायें

"एक" का मरना कुछ भी नहीं है

"एक" का मतलब "सब" नहीं होता

एक के मरने से दुनिया नहीं उजड़ा करती

"एक" कभी दुनिया नहीं होता

काश इन्हें भी हम जैसी ही गिनती आती

तो यह भी रोने के बजाये ताली बजाते! हँसते रहते

 

गिनती सीखो ! हँसना है तो गिनती सीखो!

 

- अजमल सिद्दीक़ी

hindi poetry
Pakistan
bomb blast

Related Stories

पाकिस्तान में रेल दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 65 हुई

पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज पर हमला, आतंकवादियों समेत नौ की मौत

पाकिस्तान में यात्री विमान रिहाइशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त, कई लोगों की मौत की आशंका

पाकिस्तान में ट्रेन में आग लगने से 65 की मौत 

गुवाहाटी में मॉल के बाहर ग्रेनेड विस्फोट में 12 लोग घायल

पाकिस्तान में सूफ़ी दरगाह के बाहर विस्फ़ोट, 9 की मौत


बाकी खबरें

  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,539 नए मामले, 60 मरीज़ों की मौत
    17 Mar 2022
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 30 हज़ार 799 हो गयी है।
  • सोनिया यादव
    परदे से आज़ादी-परदे की आज़ादी: धर्म और शिक्षा से आगे चला गया है हिजाब का सवाल
    17 Mar 2022
    कई सामाजिक और नागरिक संगठन हिजाब के हिमायती नहीं हैं लेकिन वो इसे जबरन उतरवाने के ख़िलाफ़ हैं। उन्हें डर है कि इसके चलते कहीं मुस्लिम लड़कियां शिक्षा से दूर न हो जाएं और शायद यही वजह है कि विरोध में…
  • kashmir
    न्यूज़क्लिक टीम
    कश्मीर में अलगाव-उग्रवाद और कश्मीरी पंडित के पलायन का सच
    16 Mar 2022
    इन दिनों अचानक कश्मीर के सच का एक नया आख्यान पेश किया जा रहा है। इस बेहद विवादास्पद आख्यान को कश्मीर का एकमात्र ऐतिहासिक सच साबित करने की कोशिश हो रही है। कश्मीर को ध्रुवीकरण की राजनीति का मुद्दा…
  • bhagwant mann
    न्यूज़क्लिक टीम
    क्या आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर देगी मोदी सरकार को चुनौती?
    16 Mar 2022
    बोल के लब आज़ाद हैं तेरे के इस अंक में आज अभिसार शर्मा बात कर रहे हैं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह की, और चर्चा कर रहे हैं की क्या आने वाले दिनों में होने वाले चुनावों में आम…
  • sandeep dixit
    न्यूज़क्लिक टीम
    सब निजी स्वार्थ के लिए काम कर रहे हैं, Congress पार्टी से कोई सरोकार नहीं: संदीप दीक्षित
    16 Mar 2022
    Congress के खस्ता हाल के लिए कौन है ज़िम्मेदार? काँग्रेस का मतलब राहुल गांधी या सोनिया गांधी नहीं। देखिये संदीप दीक्षित के साथ एक ख़ास चर्चा।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License