NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
तारीगामी ने देश के सामने रखा कश्मीर का सच! कहा- 'धीमी मौत' मर रहे हैं कश्मीरी
माकपा महासचिव सीताराम येचुरी के साथ पूर्व विधायक तारीगामी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सरकार कहती है कि वहां एक भी गोली नहीं चली, हालात सामान्य हैं। फिर वहां के लोगों के नागरिक अधिकारों और सेवाओं को अवरुद्ध क्यों किया गया है?
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
17 Sep 2019
Tarigami and yechuri

नयी दिल्ली: जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 ख़त्म करने और उसके संवैधानिक दर्जे में बदलाव के पांच अगस्त के मोदी सरकार फ़ैसले के करीब 43 दिन बाद कश्मीर का सच, कश्मीर का दु:ख-दर्द 'आधिकारिक तौर' पर देश के सामने आया। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के वरिष्ठ नेता और जम्मू कश्मीर से चार बार के विधायक रहे मोहम्मद यूसुफ तारीगामी ने आज, मंगलवार को दिल्ली में प्रेस के सामने कश्मीर का 'सच' सुनाया।

यूसुफ तारीगामी ने जम्मू कश्मीर के हालात सामान्य होने के केन्द्र सरकार के दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि कश्मीर परेशानी में है और वहां लोग ‘‘ धीमी मौत’’ मर रहे हैं।

माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी के साथ तारीगामी ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सरकार कहती है कि वहां एक भी गोली नहीं चली, हालात सामान्य हैं। फिर वहां के लोगों के नागरिक अधिकारों और सेवाओं को अवरुद्ध क्यों किया गया है? उन्होंने स्थिति की गंभीरता पर सवाल उठाते हुये कहा कि सरकार किसी अन्य इलाके में टेलीफोन और इंटरनेट सहित अन्य नागरिक सुविधायें बंद करके यह देख ले कि ऐसा करने से कैसे हालात हो जाते हैं?

तारीगामी ने कहा कि कश्मीर में संचार सेवायें और नागरिक सुविधायें अवरुद्ध होने के कारण शिक्षा, स्वास्थ्य और कारोबार सहित सामान्य जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है। वहां की मौजूदा स्थिति का जिक्र करते हुये वह भावुक हो गये। उन्होंने कहा , ‘‘ कश्मीर परेशानी में है , वहां लोग धीरे धीरे मर रहे हैं। हमारी हुकूमत से अपील है कि हम जीना चाहते हैं। सरकार हम कश्मीरियों की भी आवाज को सुने, हमें भी जिंदा रहने का मौका मिलना चाहिये।’’

उन्होंने मोदी सरकार की कश्मीर नीति पर सवाल उठाते हुये कहा कि लोगों को जेल में डालकर , उन्हें प्रताड़ित कर , संचार सेवायें रोक कर और सामान्य जनजीवन प्रभावित कर , क्या सरकार कश्मीर के लोगों का विश्वास जीत पायेगी।

जम्मू कश्मीर विधानसभा के चार बार सदस्य रहे तारीगामी ने कहा कि पिछले कुछ दशकों में उन्होंने आतंक और हिंसा का सबसे बुरा दौर देखा है, जिसमें उन्हें अपने परिवार और मित्रों को खोना पड़ा, लेकिन उस दौर में भी वह इतने व्यथित नहीं हुये थे जितने आज के हालात को देखकर वह व्यथित हैं।

जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को केन्द्र सरकार द्वारा पांच अगस्त को निष्प्रभावी बनाने और राज्य को दो केन्द्र शासित क्षेत्रों में बांटने के बाद तारीगामी को भी अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ घर में नजरबंद कर दिया गया था। येचुरी ने उच्चतम न्यायालय से तारीगामी की खराब सेहत का हवाला देकर उन्हें इलाज के लिये दिल्ली आने की अनुमति मांगी थी। अदालत की अनुमति से इलाज के लिये दिल्ली पहुंचे तारीगामी को उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को अपनी सेहत के मुताबिक कभी भी कश्मीर वापस जाने की इजाजत दी है।

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फ़ारुक़ अब्दुल्ला की गिरफ्तारी के बारे में तारीगामी ने कहा, ‘‘ फ़ारुक़ अब्दुल्ला और अन्य नेता आतंकवादी नहीं हैं। मैं भी विदेशी नहीं हूं। मैंने बहुत कीमत चुकाई है और ऐसा करके मैंने किसी पर एहसान नहीं किया है, यह मेरा फ़र्ज़ था जिसे मैंने निभाया और मुझे इस पर नाज़ है। लेकिन आज मेरा यह सवाल है कि हमें भी साथ लेकर चलो। हम और कुछ नहीं मांग रहे हैं।’’
विरोधी दल के नेताओं द्वारा पाकिस्तान की हिमायत करने के सत्तापक्ष के आरोपों के जवाब में तारीगामी ने कहा , ‘‘ सरहद पार से लोग तालियां बजा कर कह रहे हैं, मरहबा दिल्ली वालो, जो हम न कर पाये वो आप कर रहे हैं। फ़ारूक़ अब्दुल्ला को घर में कैद करना, कमाल की सियासत है। मैं देशवासियों की अदालत में यह कहना चाहता हूं कि जो आज कश्मीर में हो रहा है वह मुल्क के हित में नहीं हो रहा है।’’

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

yousuf tarigami
Jammu and Kashmir
CPM
Sitaram yechury
modi sarkar
Article 370
kashmiri awaam
Farooq Abdullah
mehbooba mufti

Related Stories

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

कश्मीर में हिंसा का नया दौर, शासकीय नीति की विफलता

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

भारत में धार्मिक असहिष्णुता और पूजा-स्थलों पर हमले को लेकर अमेरिकी रिपोर्ट में फिर उठे सवाल

कश्मीरी पंडितों के लिए पीएम जॉब पैकेज में कोई सुरक्षित आवास, पदोन्नति नहीं 

यासीन मलिक को उम्रक़ैद : कश्मीरियों का अलगाव और बढ़ेगा

ईडी ने फ़ारूक़ अब्दुल्ला को धनशोधन मामले में पूछताछ के लिए तलब किया

आतंकवाद के वित्तपोषण मामले में कश्मीर के अलगाववादी नेता यासीन मलिक को उम्रक़ैद

क्यों अराजकता की ओर बढ़ता नज़र आ रहा है कश्मीर?


बाकी खबरें

  • J&K
    अनीस ज़रगर
    परिसीमन आयोग के जम्मू क्षेत्र पर ताजा मसौदे पर बढ़ता विवाद
    11 Feb 2022
    जम्मू के सुचेतगढ़ और आरएस पुरा इलाकों में पहले ही विरोध प्रदर्शन आयोजित किये जा चुके हैं, जहाँ दो विधानसभा क्षेत्रों का विलय प्रस्तावित किया गया है।
  • hijab vivad
    भाषा
    हिजाब विवाद: कर्नाटक उच्च न्यायालय के आदेश के ख़िलाफ़ शीर्ष अदालत में याचिका दायर
    11 Feb 2022
    एक छात्र द्वारा दायर याचिका में हिजाब मामले की सुनवाई कर रहे उच्च न्यायालय के निर्देश के साथ ही तीन न्यायाधीशों की पीठ के समक्ष चल रही कार्यवाही पर भी रोक लगाने का अनुरोध किया गया है। अपील में दावा…
  • गोवा ग्राउंड रिपोर्ट: कोरोना लॉकडाउन से संकट में आए टैक्सी चालकों का मुद्दा चुनाव से ग़ायब
    मोहम्मद ताहिर
    गोवा ग्राउंड रिपोर्ट: कोरोना लॉकडाउन से संकट में आए टैक्सी चालकों का मुद्दा चुनाव से ग़ायब
    11 Feb 2022
    "सरकार से कुछ सब्सिडी की मांग की थी। सरकार की तरफ से पांच हज़ार रूपये देने का वादा भी किया गया था लेकिन अभी तक कुछ नहीं मिला।"
  • corona
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 58,077 नए मामले, 657 मरीज़ों की मौत
    11 Feb 2022
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 1.64 फ़ीसदी यानी 6 लाख 97 हज़ार 802 हो गयी है।
  • MNREGA
    दित्सा भट्टाचार्य
    विशेषज्ञों के हिसाब से मनरेगा के लिए बजट का आवंटन पर्याप्त नहीं
    11 Feb 2022
    पीपल्स एक्शन फ़ॉर एम्प्लॉयमेंट गारंटी (PAEG) के मुताबिक़ वित्तीय साल 2022-23 के बजट में नरेगा के लिए जो राशि आवंटित की गयी है, उससे प्रति परिवार महज़ 21 श्रमदिवस का काम ही सृजित किया जा सकता है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License