NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
तेल कीमतों के दाम बढ़ने के खिलाफ भारत बंद को मिला ज़बरदस्त समर्थन
तेल की कीमतों के आसमान छूने के बावजूद प्रधानमंत्री ने अपनी चुप्पी नहीं तोड़ी है। आज बंद को लेकर विपक्षी दलों की इस एकता ने दिखाया है कि 2019 के चुनावों में बीजेपी की राह आसान नहीं होने वाली है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
10 Sep 2018
left parties

देश भर में तेल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ सोमवार को विपक्षी पार्टियों का भारत बंद रहा। भारत बंद का आह्वान पहले वामपंथी दलों द्वारा किया गया था और बाद में कांग्रेस और अन्य पार्टियों ने भी इसका समर्थन किया। देशभर में इसका असर देखा गया। 

सात वामपंथी पार्टियाँ जिसमें सी.पी.एम., सीपीआई ,आर एस पी , फॉवर्ड ब्लॉक, सीपीआई (एमएल), सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ़ इंडिया (कम्युनिस्ट ) और कम्युनिस्ट ग़दर पार्टी ऑफ़ इंडिया शामिल थीं ने तेल के बढ़ते दामों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किये। पार्टियों का विरोध तेल के बढ़ते दामों के आलावा , रुपये के गिरते मूल्य, महँगाई और दूसरे कई और मुद्दों के खिलाफ था। इस मुद्दे पर सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा "हम सबको ज़बरदस्त तरीके से विरोध करना चाहिए जिससे नरेंद्र मोदी सरकार तेल पर लगे करों को कम करे।"

दिल्ली में विरोध प्रदर्शन की शुरुवात कांग्रेस द्वारा दिल्ली के राम लीला मैदान से की गयी।  यहां हुई सभा में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने कहा कि विपक्षी पार्टियाँ बीजेपी को हराने के लिए साथ आ रही हैं। पूर्व प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि "मोदी सरकार ने कई ऐसे काम किये हैं जो देश हित में नहीं हैं। इस सरकार को बदलने का समय जल्द आने वाला है।" कांग्रेस के आलावा इस सम्मलेन में राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के शरद पवार ,लोकतान्त्रिक जनता दल नेता शरद यादव और बाकी नेता भी मौजूद थे जिन्होंने बीजेपी के खिलाफ जम कर बोला। इस रैली में आम आदमी पार्टी के संजय सिंह और राजद के नेता मनोज झा भी मौजूद रहे। 
दूसरी तरफ वामपंथी पार्टियों ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर बढ़ती महंगाई के लिए मोदी सरकार पर हमला बोला। यहां सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी और सीपीआई से राज्यसभा सांसद डी राजा को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया। 

पिछले कुछ हफ़्तों से देश भर में तेल की कीमतें आसमान छू रहीं हैं , जिससे आम जनता की जेब पर सीधा  असर पड़ रहा है। इसी वजह से बंद का अच्छा खासा प्रभाव देखने को मिला। न्यूज़क्लिक से बात करते हुए सीपीएम की पोलित ब्यूरो सदस्य सुभाषिनी अली ने कहा कि "विपक्षी पार्टियों द्वारा किये जा रहे विरोध प्रदर्शन और जुलूस दिखाते हैं कि लोगों में सरकार के प्रति कितना गुस्सा है।"फिलहाल लखनऊ में मौजूद सुभाषिनी का कहना था "लोग अब तांगे पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं , इससे यह संदेश जाता है कि बीजेपी के राज में लोग वाहनों में घूमने का खर्च नहीं उठा सकते। " 
सीपीआई-एमएल की कविता कृष्णन का भी कहना है कि देश भर में बंद का असर देखकर लगता है कि यह एक कामयाब बंद रहा है। ओड़िसा और कर्नाटक की सरकारों ने बंद का पूरा समर्थन किया है और वहाँ काम काज पूरी तरह बंद रहा। केरल में माकपा के नेतृत्व वाली वामपंथी सरकार ने बंद का पूरा समर्थन किया जिससे राज्य में बंद का सबसे ज़्यादा असर देखा गया। केरल के आलावा राजस्थान,आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में भी बंद का खासा असर रहा। जगह-जगह बाजार बंद रहे। स्कूल-कॉलेज भी नहीं खुले। निजी और सरकारी बसों के आलावा  ऑटो रिक्शा भी सड़क पर दिखाई नहीं दिए। 

बिहार में भी बंद का काफी असर देखने को मिला। बिहार में वामपंथी पार्टियों ने एक  बड़ा जुलूस निकाला और जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कई जगहों पर कई ट्रेनें रोकीं। बिहार में कई जगह हिंसा और आगज़नी की घटनाएं भी देखने को मिली , कई जगह गाड़ियों के शीशे फोड़े गए और कई जगह बसों को जलाया गया। हिंसा की खबरें गुजरात के बरूच और महाराष्ट्र के पुणे शहर से भी आईं। एम एन एस ने कार्यकर्ताओं ने पुणे में बसों में तोड़ फोड़ की और भरुच में प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाये।
बंद और प्रदर्शन के दौरान अरुणाचल प्रदेश में कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया जिसमें महिला कांग्रेस और यूथ कांग्रेस के नेता शामिल थे। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में वामपंथी दलों द्वारा एक बड़ी रैली निकली गयी। इसके आलावा सीपीएम के 50 कार्यकर्ताओं को भी गुजरात में गिरफ्तार किया गया जिसमें केंद्रीय कमेटी सदस्य अरुण मेहता भी शामिल थे। 
इस बंद के व्यापक असर को देखते हुए केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि" सबके पास विरोध करने का अधिकार है लेकिन आज हो क्या रहा है ? पेट्रोल पंप और बसें जलाई जा रही हैं जिससे आम जनता की जान खतरें में डाली जा रही है। बिहार के जहानाबाद में एक एम्बुलेंस प्रदर्शन में फंस गयी थी जिससे एक बच्चे की मौत हो गयी। इसका ज़िम्मेदार कौन है ?" लेकिन बाद में आयी खबरों के अनुसार जहानाबाद में उस 2 साल की बच्ची की मौत प्रदर्शन में फंसने की वजह से नहीं हुई थी।

 
आपको बता दें कि आज सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में रुपये का मूल्य और भी गिर गया, आज डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत 72. 50 हो गयी है। इससे आम जनता के जीवन पर सीधा असर पड़ा है। तेल की कीमतों के आसमान छूने के बावजूद प्रधानमंत्री ने अपनी चुप्पी नहीं तोड़ी है। आज बंद को लेकर विपक्षी दलों की इस एकता ने दिखाया है कि 2019 के चुनावों में बीजेपी की राह आसान नहीं होने वाली है।

Bharat band
left parties
BJP
Narendra modi

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

भारत के निर्यात प्रतिबंध को लेकर चल रही राजनीति


बाकी खबरें

  • सत्यम् तिवारी
    वाद-विवाद; विनोद कुमार शुक्ल : "मुझे अब तक मालूम नहीं हुआ था, कि मैं ठगा जा रहा हूँ"
    16 Mar 2022
    लेखक-प्रकाशक की अनबन, किताबों में प्रूफ़ की ग़लतियाँ, प्रकाशकों की मनमानी; ये बातें हिंदी साहित्य के लिए नई नहीं हैं। मगर पिछले 10 दिनों में जो घटनाएं सामने आई हैं
  • pramod samvant
    राज कुमार
    फ़ैक्ट चेकः प्रमोद सावंत के बयान की पड़ताल,क्या कश्मीरी पंडितों पर अत्याचार कांग्रेस ने किये?
    16 Mar 2022
    भाजपा के नेता महत्वपूर्ण तथ्यों को इधर-उधर कर दे रहे हैं। इंटरनेट पर इस समय इस बारे में काफी ग़लत प्रचार मौजूद है। एक तथ्य को लेकर काफी विवाद है कि उस समय यानी 1990 केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी।…
  • election result
    नीलू व्यास
    विधानसभा चुनाव परिणाम: लोकतंत्र को गूंगा-बहरा बनाने की प्रक्रिया
    16 Mar 2022
    जब कोई मतदाता सरकार से प्राप्त होने लाभों के लिए खुद को ‘ऋणी’ महसूस करता है और बेरोजगारी, स्वास्थ्य कुप्रबंधन इत्यादि को लेकर जवाबदेही की मांग करने में विफल रहता है, तो इसे कहीं से भी लोकतंत्र के लिए…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    फ़ेसबुक पर 23 अज्ञात विज्ञापनदाताओं ने बीजेपी को प्रोत्साहित करने के लिए जमा किये 5 करोड़ रुपये
    16 Mar 2022
    किसी भी राजनीतिक पार्टी को प्रश्रय ना देने और उससे जुड़ी पोस्ट को खुद से प्रोत्सान न देने के अपने नियम का फ़ेसबुक ने धड़ल्ले से उल्लंघन किया है। फ़ेसबुक ने कुछ अज्ञात और अप्रत्यक्ष ढंग
  • Delimitation
    अनीस ज़रगर
    जम्मू-कश्मीर: परिसीमन आयोग ने प्रस्तावों को तैयार किया, 21 मार्च तक ऐतराज़ दर्ज करने का समय
    16 Mar 2022
    आयोग लोगों के साथ बैठकें करने के लिए ​28​​ और ​29​​ मार्च को केंद्र शासित प्रदेश का दौरा करेगा।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License