NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
तेलंगाना में टीआरएस की वापसी
राव ने संवाददाताओं से कहा कि वह एक नए आर्थिक मॉडल के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) व कांग्रेस का विकल्प बनाने के लिए कार्य करेंगे।
आईएएनएस
11 Dec 2018
trs
Image Courtesy: Hindustan Times

तेलंगाना विधानसभा चुनाव में तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) की भारी जीत पर पार्टी अध्यक्ष के.चंद्रशेखर राव ने मंगलवार को यहां कहा कि वह राष्ट्रीय राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। राव ने संवाददाताओं से कहा कि वह एक नए आर्थिक मॉडल के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) व कांग्रेस का विकल्प बनाने के लिए कार्य करेंगे।

लोगों के बीच केसीआर के नाम से लोकप्रिय राव ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि वह भारतीय राजनीति में गुणात्मक बदलाव लाएंगे।

उन्होंने कहा, "आप जल्द ही इसकी शुरुआत देखेंगे।"

केसीआर ने दोहराया कि उनका प्रस्तावित मोर्चा राजनीतिक दलों का संगठन नहीं होगा।

इससे पहले उन्होंने मीडिया से कहा कि विधानसभा चुनाव में टीआरएस की जीत लोगों की जीत है।

उधर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने हैदराबाद की राजनीति पर अपनी पकड़ कायम रखते हुए तेलंगाना की राजधानी में सातों सीटें बरकरार रखी हैं। भंग विधानसभा में पार्टी के सदन के नेता अकबरुद्दीन ओवैसी लगातार पांचवी बार चंद्रयानगुट्टा विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुए हैं।

तेलंगाना में कांग्रेस पार्टी को न केवल विधानसभा चुनाव में भारी हार का सामना करना पड़ा है, बल्कि शर्मिदगी का भी सामना करना पड़ा है, क्योंकि लगभग सभी शीर्ष नेताओं को हार का मुंह देखना पड़ा है। कांग्रेस नेतृत्व वाले पीपुल्स फ्रंट की जीत की स्थिति में जिन्हें मुख्यमंत्री पद के दावेदार के रूप में देखा जा रहा था, उन्हें भी हार का स्वाद चखना पड़ा है।
नेता प्रतिपक्ष के. जना रेड्डी भी नागार्जुनसागर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव हार गए। 

कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रेवंत रेड्डी, जिनकी गिरफ्तारी पर पिछले सप्ताह काफी बवाल मचा था, वह भी कोडंगल सीट बरकरार रखने में नाकाम रहे। 

रेवंत ने मतदान के बाद घोषित कर दिया था कि अगर वह हार जाते हैं तो राजनीति छोड़ देंगे। तेलंगाना राष्ट्र समिति के पी. नरेंद्र रेड्डी ने कांग्रेस नेता को 9,077 मतों से पराजित किया।

कांग्रेस के एक अन्य कार्यकारी अध्यक्ष पोन्नम प्रभाकर, करीमनगर सीट से हार गए। पूर्व केंद्रीय मंत्री सर्व सत्यरायण सिकंदराबाद छावनी से जीतने में नाकाम रहे। आंध्र प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री दामोदर राजानरसिम्हा एंडोल से हार गए। 

वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं व आंध्र प्रदेश के मंत्रियों जे. गीता रेड्डी, डी.के. अरुणा, जीवन रेड्डी, कोमटरेड्डी वेंकट रेड्डी, पोन्नला लक्ष्मैया, मोहम्मद अली शब्बीर, कोंडा सुरेखा, जी चिन्ना रेड्डी, एन. जनार्दन रेड्डी और मुकेश गौड़ को भी हार का मुंह देखना पड़ा है। 

Telangana elections 2018
Assembly elections 2018
TRS
K CHANDRSHEKHAR RAO

Related Stories

यूपी: दाग़ी उम्मीदवारों को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी, लेकिन सच्चाई क्या है?

2022 तय कर सकता है कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों का भविष्य

लोकसभा, विधानसभा उप चुनावों का क्या रहा परिणाम  

तेलंगाना: नागार्जुन सागर उपचुनाव में टीआरएस का पलड़ा भारी

तेलंगाना: भाजपा एक बार फिर भैंसा हिंसा का राजनीतिकरण करने  की फ़िराक में

जीएचएमसी चुनाव: तेलंगाना के चुनावी इतिहास में एक चिंतनीय मोड़ 

जीएचएमसी चुनाव में टीआरएस को नुकसान, भाजपा को फ़ायदा, ओवैसी की भूमिका बढ़ी

हैदराबाद नगर निगम चुनाव : सिर्फ़ 40 प्रतिशत मतदान

जीएचएमसी चुनाव और भाजपा : कहीं पर निगाहें कहीं पर निशाना!

1 दिसम्बर को हैदराबाद में होने जा रहे स्थानीय चुनावों में महामारी, बाढ़ प्रबंधन हैं अहम मुद्दे  


बाकी खबरें

  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,539 नए मामले, 60 मरीज़ों की मौत
    17 Mar 2022
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 30 हज़ार 799 हो गयी है।
  • सोनिया यादव
    परदे से आज़ादी-परदे की आज़ादी: धर्म और शिक्षा से आगे चला गया है हिजाब का सवाल
    17 Mar 2022
    कई सामाजिक और नागरिक संगठन हिजाब के हिमायती नहीं हैं लेकिन वो इसे जबरन उतरवाने के ख़िलाफ़ हैं। उन्हें डर है कि इसके चलते कहीं मुस्लिम लड़कियां शिक्षा से दूर न हो जाएं और शायद यही वजह है कि विरोध में…
  • kashmir
    न्यूज़क्लिक टीम
    कश्मीर में अलगाव-उग्रवाद और कश्मीरी पंडित के पलायन का सच
    16 Mar 2022
    इन दिनों अचानक कश्मीर के सच का एक नया आख्यान पेश किया जा रहा है। इस बेहद विवादास्पद आख्यान को कश्मीर का एकमात्र ऐतिहासिक सच साबित करने की कोशिश हो रही है। कश्मीर को ध्रुवीकरण की राजनीति का मुद्दा…
  • bhagwant mann
    न्यूज़क्लिक टीम
    क्या आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर देगी मोदी सरकार को चुनौती?
    16 Mar 2022
    बोल के लब आज़ाद हैं तेरे के इस अंक में आज अभिसार शर्मा बात कर रहे हैं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह की, और चर्चा कर रहे हैं की क्या आने वाले दिनों में होने वाले चुनावों में आम…
  • sandeep dixit
    न्यूज़क्लिक टीम
    सब निजी स्वार्थ के लिए काम कर रहे हैं, Congress पार्टी से कोई सरोकार नहीं: संदीप दीक्षित
    16 Mar 2022
    Congress के खस्ता हाल के लिए कौन है ज़िम्मेदार? काँग्रेस का मतलब राहुल गांधी या सोनिया गांधी नहीं। देखिये संदीप दीक्षित के साथ एक ख़ास चर्चा।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License