NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
तेलंगाना विधानसभा के लिए 70 फीसदी मतदान
यहां चुनावी मैदान में टीआरएस के अलावा तेलगू देशम पार्टी (टीडीपी), कांग्रेस, तेलंगाना जन समिति, सीपीआई, एमआईएम और भाजपा हैं।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
07 Dec 2018
telangana polls

तेलंगाना विधानसभा की 119 सीटों के लिए आज करीब 70 फीसदी वोटिंग हुई। आंध्र प्रदेश से अलग होकर बने इस नये राज्य में समय से पहले चुनाव हो रहे हैं। मतगणना 11 दिसंबर को होगी। 2014 में यहां 68.9 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था।

तेलुगू फिल्म उद्योग की शीर्ष हस्तियों में शुमार सुपरस्टार के. चिरंजीवी और नागार्जुन और जूनियर एनटीआर और टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने भी वोट डाले। दिग्गज अभिनेता कृष्णा अपनी पत्नी के साथ, जाने-माने निर्देशक राजामौली और अभिनेता वेंकटेश, जगपति बाबू, नागा बाबू, श्रीकांत, अल्लू अर्जुन नितिन और वरुण तेज ने यहां जुबली हिल्स के विभिन्न मतदान केंद्रों पर वोट डाले।

मतदान केंद्रों से बाहर आने के बाद, उन्होंने कैमरे की तरफ स्याही लगी अपनी उंगलियां दिखाईं और लोगों से अपने लोकतांत्रिक अधिकार का इस्तेमाल करने की अपील की।

चुनाव अधिकारियों और गैर सरकारी संगठनों ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए विशेष रूप से शहरी क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।

अभिनेता एवं राजनेता चिरंजीवी अपनी पत्नी के.सुरेखा के साथ आम लोगों के साथ कतार में खड़े हुए और उन्होंने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

इसके बाद चिरंजीवी ने संवाददाताओं से कहा कि यह हर किसी का कर्तव्य है और सभी को वोट डालना चाहिए। हालांकि, पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता ने राजनीति को लेकर सवाल उठाए।

पिछले चार वर्षो से फिल्मों पर ध्यान केंद्रित कर रहे चिरंजीवी तेलंगाना में प्रचार से दूर रहे हैं।

लोकप्रिय अभिनेता नागार्जुन और उनकी पत्नी अमला अक्किनेनी ने भी वोट डाले। उन्होंने कहा, "यह आपका दिन है। बाहर आओ और शिकायत करने के बजाय अपना वोट डालें।"

हाल ही में एक बच्चे को जन्म दे चुकीं सानिया मिर्जा ने जुबली हिल्स में अपने माता-पिता और बहन के साथ मतदान किया।

तेलंगाना में चुनाव मई 2019 में होने थे, पर इससे पहले ही तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने विधानसभा भंग करने की सिफारिश कर दी।

यहां चुनावी मैदान में टीआरएस के अलावा तेलगू देशम पार्टी (टीडीपी), कांग्रेस, तेलंगाना जन समिति, सीपीआई, एमआईएम और भाजपा हैं।

यहां दिलचस्प है कि कांग्रेस ने यहां टीडीपी और दूसरी छोटी पार्टियों के साथ मिलकर पीपुल्स फ्रंट बनाया है और भाजपा यहां अकेले चुनाव लड़ रही है, जबकि 2014 के चुनावों में भाजपा और टीडीपी ने मिलकर चुनाव लड़ा था।

(इनपुट आईएएनएस)

Telangana
Telangana elections 2018
Assembly elections 2018
TRS
TDP
Congress
CPI
BJP

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

गुजरात: भाजपा के हुए हार्दिक पटेल… पाटीदार किसके होंगे?


बाकी खबरें

  • बी. सिवरामन
    खाद्य मुद्रास्फीति संकट को और बढ़ाएगा रूस-यूक्रेन युद्ध
    04 Apr 2022
    सिर्फ़ भारत में ही नहीं, खाद्य मुद्रास्फीति अब वैश्विक मुद्दा है। यह बीजिंग रिव्यू के ताजा अंक की कवर स्टोरी है। संयोग से वह कुछ दिन पहले न्यूयॉर्क टाइम्स की भी एक प्रमुख कहानी बन गई।
  • राजेंद्र शर्मा
    कटाक्ष: सांप्रदायिकता का विकास क्या विकास नहीं है!
    04 Apr 2022
    वो नेहरू-गांधियों वाला पुराना इंडिया था, जिसमें सांप्रदायिकता को तरक्की का और खासतौर पर आधुनिक उद्योग-धंधों की तरक्की का, दुश्मन माना जाता था। पर अब और नहीं। नये इंडिया में ऐसे अंधविश्वास नहीं चलते।
  • विजय विनीत
    ग्राउंड रिपोर्ट: किसानों के सामने ही ख़ाक हो गई उनकी मेहनत, उनकी फसलें, प्रशासन से नहीं मिल पाई पर्याप्त मदद
    04 Apr 2022
    "हमारी ज़िंदगी ही खेती है। जब खेती बर्बाद होती है तो हमारी समूची ज़िंदगी तबाह हो जाती है। सिर्फ़ एक ज़िंदगी नहीं, समूचा परिवार तबाह हो जाता है। पक चुकी गेहूं की फसल की मडाई की तैयारी चल रही थी। आग लगी…
  • भाषा
    इमरान खान के ख़िलाफ़ अविश्वास प्रस्ताव खारिज किए जाने पर सुनवाई करेगा उच्चतम न्यायालय
    04 Apr 2022
    पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने देश के प्रधानमंत्री इमरान खान की सिफारिश पर नेशनल असेंबली (एनए) को भंग कर दिया है। इससे कुछ ही देर पहले नेशनल असेंबली के उपाध्यक्ष कासिम सूरी ने प्रधानमंत्री के…
  • शिरीष खरे
    कोविड-19 टीकाकरण : एक साल बाद भी भ्रांतियां और भय क्यों?
    04 Apr 2022
    महाराष्ट्र के पिलखाना जैसे गांवों में टीकाकरण के तहत 'हर-घर दस्तक' के बावजूद गिने-चुने लोगों ने ही कोविड का टीका लगवाया। सवाल है कि कोविड रोधी टीकाकरण अभियान के एक साल बाद भी यह स्थिति क्यों?
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License