NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
तमिलनाडु में ई-सेवा और आधार कर्मचारी उचित वेतन की मांग को लेकर आंदोलन में उतरे
प्रबंधन "अपर्याप्त हाजिरी" का हवाला देते हुए उनके वेतन के एक बड़े हिस्से में कटौती कर रहा है।
निलीना एस.बी
11 Dec 2018
सांकेतिक तस्वीर

चेन्नई: तमिलनाडु के ई-सेवा कर्मचारियों और आधार नामांकन कर्मचारियों ने 9 दिसंबर को थूथुकुडी और तिरुची में उचित मजदूरी और नौकरी स्थल पर बेहतर स्थिति उप्लब्ध कराने की मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।

11 जिलों के 300 से अधिक डेटा एंट्री ऑपरेटरों ने आईटी (सूचना प्रौद्योगिकी) और आईटीईएस (सूचना प्रौद्योगिकी सक्षम सेवाओं) कर्मचारियों (यूनिट) ने विरोध प्रदर्शनों में भाग लिया।

आखिरी हफ्तों में वेतन में आयी समस्या के कारण ऑपरेटर दूसरी बार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

डाटा एंट्री ऑपरेटर को वेतन के रूप में प्रति माह 7,000 से 8,000 रुपये का भुगतान किया जाता है, जो पहले से ही घोषित न्यूनतम मजदूरी से काफी कम है। हालांकि, सितंबर के बाद से उन्हें प्रति माह 3,000 से 4,000 रुपये का वेतन मिल रहा है। प्रबंधन ने "अपर्याप्त हाज़िरी" का हवाला देते हुए उनके वेतन का एक बड़ा हिस्सा काट लिया है। ऐसा लगता है कि इस सिस्टम में बड़ी कमी है जो कि ऑपरेटरों की बॉयोमीट्रिक उपस्थिति रिकॉर्ड करता है। अब तक, प्रबंधन इस विसंगति को ठीक करने में न ही कामयाब हुआ है और न ही इस विसंगति को समझा पाया है।

इसके अलावा, मज़दूर अनुबंध अधिनियम स्पष्ट रूप से बताता है कि 480 दिनों से अधिक समय तक काम करने वाले किसी भी कर्मचारी को स्थायी पद दिया जाना चाहिए। लेकिन, ऑपरेटर, जो तीन साल से अधिक समय से काम कर रहे हैं, अभी भी अनुबंध के तहत काम कर रहे हैं। यह यूनिट द्वारा उठाए गए प्रमुख मुद्दों में से एक है। श्रमिकों ने यह भी मांग की है कि ई-सेवा केंद्रों में उचित आधारभूत सुविधाओं के साथ-साथ उनका न्यूनतम वेतन 18,000 रुपये तक बढ़ाया जाना चाहिए। वर्तमान में श्रमिकों के लिए शौचालय की सुविधा नहीं है, और उन्हें कार्यालय की आपूर्ति के लिए उन्हे अपनी जेब से पैसा खर्च करना पड़ता है।

प्रदर्शनकारियों ने प्रबंधन और सरकार के खिलाफ उनकी निष्क्रियता और उदासीनता के खिलाफ नारे लगाए। विरोध कर रहे एक कर्मचारी ने, जिसने विरोध स्थल पर बात की, सरकार के भ्रष्टाचार को निशाना बनाया, और कहा कि मजदूर इस मामले में अपनी तरफ से हस्तक्षेप के तहत सरकार को आयोग के रूप में अपने वेतन का 30 प्रतिशत भुगतान करने को तैयार हैं। (राज्य सरकार ने आरोप के आधार को मना कर दिया गया है कि वे हर परियोजना के लिए 30 प्रतिशत कमीशन लेते हैं)।

यूनाइट के महासचिव अलागुनंबी वेल्किन ने कहा, "यह उचित मजदूरी और बेहतर नौकरी के माहौल की मांग के लिए हमारे विरोध का दूसरा चरण है।" "इसके बाद, हम ई-सेवा श्रमिकों और आधार नामांकन श्रमिकों के मुद्दों पर ध्यान देने के लिए एक राज्यव्यापी प्रदर्शन की योजना बना रहे हैं। हम केवल तभी विरोध प्रदर्शन बंद करेंगे जब हमें श्रम विभाग या प्रबंधन से कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलती है।"

21 नवंबर को, श्रमिकों ने यूनाइट (UNITE) के तहत चेन्नई में वल्लुवार कोट्टम में अन्य मांगों के साथ इस मुद्दे को उठाकर एक प्रदर्शन किया। यह पहली बार था जब राज्य में डेटा एंट्री ऑपरेटरों को संगठित किया गया था।

टीएसीटीवी (तमिलनाडु अरासु केबल टीवी कॉर्पोरेशन लिमिटेड), एक सरकारी संचालित कंपनी राज्य के ई-सेवा केंद्रों का प्रभारी है। वे केंद्रों को ठेकेदारों को आउटसोर्स करते हैं, जो बाद में काम के लिए डेटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती करते हैं। इसने ऑपरेटरों के लिए एक अस्थिर कार्य का वातावरण बना दिया है, जिनमें से अधिकांश महिलाएं हैं।

e-sevai workers
Aadhaar enrolment workers
UNITE
minimum wage
tamil nadu
TACTV

Related Stories

पश्चिम बंगालः वेतन वृद्धि की मांग को लेकर चाय बागान के कर्मचारी-श्रमिक तीन दिन करेंगे हड़ताल

तमिलनाडु : विकलांग मज़दूरों ने मनरेगा कार्ड वितरण में 'भेदभाव' के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किया

तमिलनाडु: छोटे बागानों के श्रमिकों को न्यूनतम मज़दूरी और कल्याणकारी योजनाओं से वंचित रखा जा रहा है

सीपीआईएम पार्टी कांग्रेस में स्टालिन ने कहा, 'एंटी फ़ेडरल दृष्टिकोण का विरोध करने के लिए दक्षिणी राज्यों का साथ आना ज़रूरी'

क्यों है 28-29 मार्च को पूरे देश में हड़ताल?

28-29 मार्च को आम हड़ताल क्यों करने जा रहा है पूरा भारत ?

तमिलनाडु राज्य और कृषि का बजट ‘संतोषजनक नहीं’ है

तमिलनाडु के चाय बागान श्रमिकों को अच्छी चाय का एक प्याला भी मयस्सर नहीं

पड़ताल: गणतंत्र दिवस परेड से केरल, प. बंगाल और तमिलनाडु की झाकियां क्यों हुईं बाहर

मेकेदत्तु बांध परियोजना: तमिलनाडु-कर्नाटक राज्य के बीच का वो विवाद जो सुलझने में नहीं आ रहा! 


बाकी खबरें

  • लाल बहादुर सिंह
    सावधान: यूं ही नहीं जारी की है अनिल घनवट ने 'कृषि सुधार' के लिए 'सुप्रीम कमेटी' की रिपोर्ट 
    26 Mar 2022
    कारपोरेटपरस्त कृषि-सुधार की जारी सरकारी मुहिम का आईना है उच्चतम न्यायालय द्वारा गठित कमेटी की रिपोर्ट। इसे सर्वोच्च न्यायालय ने तो सार्वजनिक नहीं किया, लेकिन इसके सदस्य घनवट ने स्वयं ही रिपोर्ट को…
  • भरत डोगरा
    जब तक भारत समावेशी रास्ता नहीं अपनाएगा तब तक आर्थिक रिकवरी एक मिथक बनी रहेगी
    26 Mar 2022
    यदि सरकार गरीब समर्थक आर्थिक एजेंड़े को लागू करने में विफल रहती है, तो विपक्ष को गरीब समर्थक एजेंडे के प्रस्ताव को तैयार करने में एकजुट हो जाना चाहिए। क्योंकि असमानता भारत की अर्थव्यवस्था की तरक्की…
  • covid
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 1,660 नए मामले, संशोधित आंकड़ों के अनुसार 4,100 मरीज़ों की मौत
    26 Mar 2022
    बीते दिन कोरोना से 4,100 मरीज़ों की मौत के मामले सामने आए हैं | जिनमें से महाराष्ट्र में 4,005 मरीज़ों की मौत के संशोधित आंकड़ों को जोड़ा गया है, और केरल में 79 मरीज़ों की मौत के संशोधित आंकड़ों को जोड़ा…
  • अफ़ज़ल इमाम
    सामाजिक न्याय का नारा तैयार करेगा नया विकल्प !
    26 Mar 2022
    सामाजिक न्याय के मुद्दे को नए सिरे से और पूरी शिद्दत के साथ राष्ट्रीय राजनीति के केंद्र में लाने के लिए विपक्षी पार्टियों के भीतर चिंतन भी शुरू हो गया है।
  • सबरंग इंडिया
    कश्मीर फाइल्स हेट प्रोजेक्ट: लोगों को कट्टरपंथी बनाने वाला शो?
    26 Mar 2022
    फिल्म द कश्मीर फाइल्स की स्क्रीनिंग से पहले और बाद में मुस्लिम विरोधी नफरत पूरे देश में स्पष्ट रूप से प्रकट हुई है और उनके बहिष्कार, हेट स्पीच, नारे के रूप में सबसे अधिक दिखाई देती है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License