NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
भारत
राजनीति
तमिलनाडु में सीएए-एनपीआर-एनआरसी के ख़िलाफ़ हजारों लोग सड़कों पर उतरे
तमाम संगठन राज्य विधानसभा के मौजूदा सत्र में इस विवादित कानून के ख़िलाफ़ प्रस्ताव लाए जाने की मांग कर रहे हैं। सत्र का कल, गुरुवार को आख़िरी दिन है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
19 Feb 2020
CAA-NRC

तमाम संगठन राज्य विधानसभा के मौजूदा सत्र में इस विवादित कानून के ख़िलाफ़ प्रस्ताव लाए जाने की मांग कर रहे हैं। सत्र का कल, गुरुवार को आख़िरी दिन है। न्यूज़क्लिक रिपोर्ट तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई समेत कई अन्य स्थानों पर संशोधित नागरिकता कानून (सीएए), एनआरसी और एनपीआर के ख़िलाफ़ हज़ारों लोग बुधवार को सड़कों पर उतरे। उन्होंने हाथों में तख्तियां और तिरंगा झंडा ले रखा था। इनमें महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल थीं। कई संगठनों ने इस प्रदर्शन का आह्वान किया था।

TN - 1.JPG

ये सभी संगठन राज्य विधानसभा के मौजूदा सत्र में इस विवादित कानून के ख़िलाफ़ प्रस्ताव लाए जाने की मांग कर रहे हैं। सत्र का कल, गुरुवार को आख़िरी दिन है। प्रदर्शनकारी तमिलनाडु विधानसभा की घेराबंदी करना चाहते थे, लेकिन मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को मुस्लिम संगठनों के इस कदम पर रोक लगा दी थी। बुधवार को प्रदर्शनकारियों ने चेन्नई के चेपौक में बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर सीएए, राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) का विरोध किया। राज्य में मदुरै और तिरुनेलवेली सहित अन्य स्थानों पर भी विरोध प्रदर्शन हुए।

TN 3.JPG

इंदौर नगर निगम के सम्मेलन में सीएए पर पार्षदों में तीखी नोक-झोंक

इंदौर (मध्यप्रदेश): संशोधित नागरिकता कानून (सीएए), राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) और राष्ट्रीय जनसंख्या पंजी (एनपीआर) को लेकर इंदौर नगर निगम परिषद के सम्मेलन में बुधवार को सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी कांग्रेस के पार्षदों के बीच तीखी नोक-झोंक देखने को मिली। इस दौरान आपत्तिजनक नारे भी लगाये गये। सदन की कार्यवाही के दौरान कांग्रेस पार्षदों ने सीएए, एनआरसी और एनपीआर पर विरोध जताया, तो भाजपा पार्षद बुरी तरह भड़क गये। बात इतनी बढ़ गयी कि दोनों धुर विरोधी दलों के पार्षद अपनी कुर्सियों से उठकर तैश में एक-दूसरे के पास पहुंच गये और तीखी बहस करने लगे। कांग्रेस के दो पार्षद सीएए, एनआरसी और एनपीआर के विरोध में बैज लगाकर सदन में पहुंचे थे।

भाजपा पार्षदों ने इस बात पर आपत्ति जताते हुए उनसे ये बैज हटाने को कहा। लेकिन दोनों कांग्रेस पार्षदों ने ये बैज हटाने से साफ इंकार कर दिया और वे सदन से बाहर निकल गये। सदन में विपक्षी कांग्रेस पार्षदों ने सीएए को "संविधान विरोधी" बताते हुए कहा कि वे हर मंच पर इसका विरोध करते रहेंगे। दूसरी ओर, सत्तारूढ़ भाजपा के पार्षदों ने कहा कि सीएए पर संसद के दोनों सदनों की मंजूरी की मुहर लग चुकी है, लिहाजा इस कानून का विरोध सरासर गलत है।

नगर निगम परिषद सम्मेलन के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आये हैं जिनमें शोर-शराबे के बीच आपत्तिजनक नारा सुनायी पड़ रहा है-"देश के गद्दारों को, बाहर निकालो ** को।" भारी हंगामे के बीच भाजपा पार्षदों ने "वंदे मातरम" और "भारत माता की जय" के नारे भी लगाये। हंगामे की भेंट चढ़ा नगर निगम परिषद सम्मेलन इस शहरी निकाय के 85 पार्षदों की आखिरी औपचारिक बैठक थी क्योंकि इन निर्वाचित जन प्रतिनिधियों का पांच वर्षीय कार्यकाल बुधवार को समाप्त हो चुका है। प्रदेश सरकार ने अगले नगर निगम चुनावों तक इंदौर संभाग के आयुक्त (राजस्व) आकाश त्रिपाठी को इस शहरी निकाय का प्रशासक नियुक्त किया है। (समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

tamil nadu
CAA
Anti CAA-NRC protests
protests against CAA

Related Stories

CAA आंदोलनकारियों को फिर निशाना बनाती यूपी सरकार, प्रदर्शनकारी बोले- बिना दोषी साबित हुए अपराधियों सा सुलूक किया जा रहा

देश बड़े छात्र-युवा उभार और राष्ट्रीय आंदोलन की ओर बढ़ रहा है

तमिलनाडु: दलदली या रिहायशी ज़मीन? बेथेल नगर के 4,000 परिवार बेदखली के साये में

वेतन संशोधन समझौते: तमिलनाडु के मज़दूरों ने जीतीं अहम लड़ाइयां 

दिल्ली पुलिस की 2020 दंगों की जांच: बद से बदतर होती भ्रांतियां

तमिलनाडु: नियुक्तियों में हो रही अनिश्चितकालीन देरी के ख़िलाफ़ पशु चिकित्सकों का विरोध प्रदर्शन

"ना ओला ना ऊबर, सरकार अपने हाथ में ले नियंत्रण- तमिलनाडु के ऑटो चालकों की मांग

सीएए : एक और केंद्रीय अधिसूचना द्वारा संविधान का फिर से उल्लंघन

समान नागरिकता की मांग पर देवांगना कलिता, नताशा नरवाल को गिरफ्तार किया गया: पिंजरा तोड़

ग़ैर मुस्लिम शरणार्थियों को पांच राज्यों में नागरिकता


बाकी खबरें

  • विकास भदौरिया
    एक्सप्लेनर: क्या है संविधान का अनुच्छेद 142, उसके दायरे और सीमाएं, जिसके तहत पेरारिवलन रिहा हुआ
    20 May 2022
    “प्राकृतिक न्याय सभी कानून से ऊपर है, और सर्वोच्च न्यायालय भी कानून से ऊपर रहना चाहिये ताकि उसे कोई भी आदेश पारित करने का पूरा अधिकार हो जिसे वह न्यायसंगत मानता है।”
  • रवि शंकर दुबे
    27 महीने बाद जेल से बाहर आए आज़म खान अब किसके साथ?
    20 May 2022
    सपा के वरिष्ठ नेता आज़म खान अंतरिम ज़मानत मिलने पर जेल से रिहा हो गए हैं। अब देखना होगा कि उनकी राजनीतिक पारी किस ओर बढ़ती है।
  • डी डब्ल्यू स्टाफ़
    क्या श्रीलंका जैसे आर्थिक संकट की तरफ़ बढ़ रहा है बांग्लादेश?
    20 May 2022
    श्रीलंका की तरह बांग्लादेश ने भी बेहद ख़र्चीली योजनाओं को पूरा करने के लिए बड़े स्तर पर विदेशी क़र्ज़ लिए हैं, जिनसे मुनाफ़ा ना के बराबर है। विशेषज्ञों का कहना है कि श्रीलंका में जारी आर्थिक उथल-पुथल…
  • आज का कार्टून
    कार्टून क्लिक: पर उपदेस कुसल बहुतेरे...
    20 May 2022
    आज देश के सामने सबसे बड़ी समस्याएं महंगाई और बेरोज़गारी है। और सत्तारूढ़ दल भाजपा और उसके पितृ संगठन आरएसएस पर सबसे ज़्यादा गैर ज़रूरी और सांप्रदायिक मुद्दों को हवा देने का आरोप है, लेकिन…
  • राज वाल्मीकि
    मुद्दा: आख़िर कब तक मरते रहेंगे सीवरों में हम सफ़ाई कर्मचारी?
    20 May 2022
    अभी 11 से 17 मई 2022 तक का सफ़ाई कर्मचारी आंदोलन का “हमें मारना बंद करो” #StopKillingUs का दिल्ली कैंपेन संपन्न हुआ। अब ये कैंपेन 18 मई से उत्तराखंड में शुरू हो गया है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License