NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
ट्रांसजेंडर अधिकार संरक्षण बिल : ट्रांस समुदाय के साथ धोखा
बिल के लोकसभा में पास होने के बाद से इसका देशभर के ट्रांसजेंडर समुदायों द्वारा विरोध हो रहा है। समुदाय के प्रतिनिधियों ने इस विधेयक को ट्रांसजेंडर व्यक्ति के मौलिक अधिकारों का हनन बताया है।
नवीन कुमार वर्मा
21 Dec 2018
ट्रांसजेंडर अधिकार संरक्षण बिल के विरोध में प्रेस वार्ता।

सोमवार 17 दिसंबर, को लोकसभा में हंगामे के बीच ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकार संरक्षण), 2018 विधेयक पारित हो गया। यह विधेयक ट्रांसजेंडरों के अधिकारों के संरक्षण और उनके कल्याण के प्रावधान प्रदान करने का दावा करता है। मगर इस बिल के लोकसभा में पास होने के बाद से इसका देशभर के ट्रांसजेंडर समुदायों द्वारा विरोध हो रहा है।

सरकार का दावा है कि यह बिल ट्रांसजेंडर के अधिकारों को सुरक्षित करेगा वहीं ट्रांसजेंडर समुदाय का मानना है कि यह बिल ट्रांसजेंडर समुदाय के साथ मोदी सरकार द्वारा किया गया धोखा है। समुदाय के प्रतिनिधियों ने इस विधेयक को ‘पीछे की ओर लौटने वाला’ और ट्रांसजेंडर व्यक्ति के मौलिक अधिकारों का ‘हनन’ बताया है।

ट्रांसजेंडर समुदाय ने मंगलवार, 18 दिसंबर, को दिल्ली के महिला प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता कर लोकसभा में पास हुए वर्तमान विधेयक को अमानवीय बताया। समुदाय का मानना है कि यह विधेयक न सिर्फ ट्रांसजेंडर समुदाय के संवैधानिक अधिकारों के खिलाफ है बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार में समुदाय की भागीदारी को सुनिश्चित नहीं करता है। ट्रांसजेंडर समुदाय ने सरकार से मांग की कि इस विधेयक को बदला जाए।

सुप्रीम कोर्ट के "नालसा" (National Legal Services Authority) फैसले के अंतर्गत ट्रांसजेंडर समुदाय को पुरुष और महिला के बाद "थर्ड जेंडर" के रूप में मान्यता मिली। फैसले में कहा गया कि ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों के लिए सरकार एक कानून बनाए। इसी वजह से सरकार ने ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकार संरक्षण), बिल का पहला ड्राफ्ट 2014 में बनाया, जिसमें ट्रांसजेंडर समुदाय द्वारा कुछ कमियां बताई गयी जिनको दूर करने के लिए समुदाय के साथ कई दौर की मुलाकात के बाद 27 संशोधन के साथ ट्रांसजेंडर  व्यक्ति (अधिकार संरक्षण), 2018 विधेयक सोमवार को संसद में पेश किया गया।

ट्रांसजेंडर समुदाय से जुड़े कार्यकर्ता और वैज्ञानिक बिट्टू का कहना है कि "सरकार ने इस बिल में ट्रांसजेंडर समुदाय द्वारा दिए गए एक भी सुझाव को नहीं माना है और जिन 27 संशोधनों की बात सरकार कर रही हैं वह संशोधन बेहद हास्यास्पद हैं। सरकार ने संशोधन के नाम पर पुराने विधेयक की केवल तारीखें और साल बदलें हैं।" 

ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकार संरक्षण), 2018 विधेयक को ऊपरी तौर पर देखने से यह एक संपूर्ण विधेयक लगता है जो ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बनाया गया ज्ञात होता है; परन्तु ध्यान से पढ़ने पर समझ में आता है की यह उद्देश्य के बिलकुल उलट काम करता है।

नए बिल के अनुसार ट्रांसजेंडर व्यक्ति को अपनी ट्रांस अधिकारों के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट की जरूरत पड़ेगी। इससे पहले नाल्सा जजमेंट में सुप्रीम कोर्ट का कहना था कि जेंडर से जु़ड़ी पहचान किसी भी व्यक्ति के अंदर से आ सकती है। 

ये सर्टिफिकेट डीएम जारी करेगा। एक स्क्रीनिंग कमेटी डीएम को हर व्यक्ति के लिए रिकमेंडेशन जारी करेगी। कमेटी में एक मेडिकल ऑफिसर, सायक्लॉजिस्ट, सरकारी अफसर और एक ट्रांसजेंडर शामिल होगा। समुदाय के लोगों का कहना है कि अपनी शारीरिक लैंगिक पहचान के लिए किसी तरह के सर्टिफिकेट लेना किसी भी व्यक्ति के लिए अपने आप में अपमानित करने वाली बात है। 

ट्रांसजेंडर समुदाय से जुड़े कार्यकर्ता और वैज्ञानिक बिट्टू ने भी कहा कि "जिस तरह से विधेयक में मेडिकल जांच और सर्टिफिकेट की बात कही गई है वह भयावह है। ट्रांसजेंडर समुदाय के प्रति डॉक्टर और अस्पतालों की सोच भी संकीर्ण होती है, जिस वजह से समुदाय को अस्पतालों में शोषण का सामना करना पड़ता है।"

इसके साथ ही बिल में दो और समस्याएं हैं। ट्रांसजेंडर व्यक्ति से पैसे मंगवाना, आम जगहों पर आने-जाने से रोकना अपराध माना जाएगा। इनमें से किसी भी अपराध या ट्रांसजेंडर के साथ यौनशोषण, बलात्कार या किसी तरह की हिंसा करने पर 2 साल तक की सजा होगी। आपको बता दें कि किसी भी व्यक्ति के साथ यौनशोषण करने पर कम से कम 7 सात साल की सज़ा होती है। सवाल उठता है कि एक देश, एक संविधान होने के बाद एक ही अपराध के लिए अलग-अलग लिंग के आधार पर अलग-अलग सज़ा क्यों? क्या सरकार ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को अन्य लोगों की तुलना में 'कमतर' समझती है? 

मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने भारत में ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए एक राष्ट्रीय सर्वेक्षण किया जिसमें बताया गया कि ट्रांसजेंडर समुदाय के 92 फीसदी लोगों का आर्थिक बहिष्कार किया जाता है। उन्हें आजीविका और जीवनयापन के मौलिक अधिकारों से वंचित रखा जाता है। नौकरियों से बाहर रखे जाने के कारण उन्हें मजबूरन भीख मांगने और वैश्यावृत्ति जैसे काम करने पड़ते हैं परंतु विधेयक में पैसे मांगने को अपराध घोषित कर दिया गया है जिसके लिए 10 साल तक की सज़ा का प्रावधान है। इससे आर्थिक और सामाजिक बहिष्कार झेल  रहे समुदाय की मुश्किलें काफी बढ़ जाएंगी।

वैज्ञानिक बिट्टू का कहना है कि "बिल में कहीं भी समुदाय को रोजगार सुरक्षा के बारें में नहीं बताया गया है न ही किसी तरह के आरक्षण की बात कही गयी है। उल्टा ट्रांसजेंडर समुदाय के जीवनयापन करने के सभी स्रोत्रों को सरकार गैर कानूनी बता रही है।"

नेशनल अलायन्स ऑफ़ पीपलस मूवमेंट्स (NAPM) और तेलंगाना हिजड़ा ट्रांसजेंडर समिति के कार्यकर्ता, मीरा संघमित्रा ने न्यूज़क्लिक को बातचीत में बताया कि "केंद्र सरकार को ट्रांसजेंडर समुदाय की कोई परवाह नहीं है जिसका पता इस बिल को देखकर लगता है। यह बिल ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों का हनन करता है।"

मीरा संघमित्रा ने आगे कहा कि "यह विधेयक ट्रांसजेंडर समुदाय को दो हिस्सों में बांटता है, जबकि वास्तविकता इससे कोसों दूर है। इसी वजह से समुदाय के सभी लोग देश के राष्ट्रपति से गुहार लगाते हैं कि इस विधेयक को कानून बनने से रोकें।"

ट्रांसजेंडर समुदाय की प्रतिनिधि और वकील तृप्ति टंडन, ने न्यूज़क्लिक से बातचीत में कहा कि "संसदीय प्रक्रिया पर यदि नज़र डालें तो पता चलता है कि जब किसी विषय पर एक बिल एक सदन में पास हो जाता है तो उस विषय पर कोई अन्य बिल संसद में तबतक पेश नहीं किया जा सकता जबतक उस बिल पर कोई अंतिम निर्णय नहीं आ जाता। मगर सरकार द्वारा ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकार संरक्षण), 2018 संसद में पेश कर संसदीय प्रक्रिया का हनन हुआ है, क्योंकि राज्यसभा सांसद तिरूच्चि शिवा द्वारा ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों के लिए तैयार विधेयक पहले ही पास हो चुका है जिसका संसद के निचले सदन में पेश होना बाकी है। इस तरह सरकार ने संसद की गरिमा को ठेस पहुंचाई गई है।" आपको बता दें राज्यसभा सांसद तिरूच्चि शिवा द्वारा तैयार विधेयक बेहद प्रगतिशील है जिसमें ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए आरक्षण सहित कई महत्वपूर्ण बातों का जिक्र है।

ट्रांसजेंडर समुदाय की मांग है कि पार्लियामेंट्री स्क्रीनिंग कमेटी के समक्ष ट्रांसजेंडर समुदाय द्वारा रखी गयी सभी मांगों को बिल में शामिल किया जाए।

transgender rights bill
transgender rights
Modi government
loksabha

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

गैर-लोकतांत्रिक शिक्षानीति का बढ़ता विरोध: कर्नाटक के बुद्धिजीवियों ने रास्ता दिखाया

PM की इतनी बेअदबी क्यों कर रहे हैं CM? आख़िर कौन है ज़िम्मेदार?

आख़िर फ़ायदे में चल रही कंपनियां भी क्यों बेचना चाहती है सरकार?

तिरछी नज़र: ये कहां आ गए हम! यूं ही सिर फिराते फिराते

'KG से लेकर PG तक फ़्री पढ़ाई' : विद्यार्थियों और शिक्षा से जुड़े कार्यकर्ताओं की सभा में उठी मांग

मोदी के आठ साल: सांप्रदायिक नफ़रत और हिंसा पर क्यों नहीं टूटती चुप्पी?

कोविड मौतों पर विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट पर मोदी सरकार का रवैया चिंताजनक

किसानों और सत्ता-प्रतिष्ठान के बीच जंग जारी है

ज्ञानवापी विवाद, मोदी सरकार के 8 साल और कांग्रेस का दामन छोड़ते नेता


बाकी खबरें

  • मेनका गांधी
    भाषा
    मेनका गांधी की कथित अपमानजनक टिप्पणी के ख़िलाफ़ पशु चिकित्सकों ने किया प्रदर्शन
    24 Jun 2021
    एसोसिएशन ने मांग की कि भाजपा सांसद अपनी टिप्पणी वापस लें और सार्वजनिक तौर पर काफी मांगे। शर्मा ने कहा कि कोविड-19 के संकट के दौरान देश भर में 150 से अधिक पशु चिकित्सक और एक हजार से अधिक पैरा मेडिक्स…
  • CNN न्यूज़ 18 ने बंगाल चुनाव के बाद हुई हिंसा की ख़बर में कई साल पुरानी तस्वीरों का इस्तेमाल किया
    प्रियंका झा
    CNN न्यूज़ 18 ने बंगाल चुनाव के बाद हुई हिंसा की ख़बर में कई साल पुरानी तस्वीरों का इस्तेमाल किया
    24 Jun 2021
    मालूम चला कि ये तस्वीर 2018 की है और आसनसोल में रामनवमी के समय भड़की हिंसा की है. द न्यू इंडियन एक्सप्रेस ने इस तस्वीर का क्रेडिट PTI को दिया है और लिखा है, “रानीगंज के बर्धमान में रामनवमी के जुलूस के…
  • दो-बच्चों की नीति राजनीतिक रूप से प्रेरित, असली मक़सद मतदाताओं का ध्रुवीकरण
    नीलांजन मुखोपाध्याय
    दो-बच्चों की नीति राजनीतिक रूप से प्रेरित, असली मक़सद मतदाताओं का ध्रुवीकरण
    24 Jun 2021
    दरअसल दक्षिणपंथ की ओर से इस नीति की वकालत करने वालों का निहित संदेश यही है कि हिंदुओं के मुक़ाबले मुसलमानों के ज़्यादा बच्चे हैं और सरकार ने दो से ज़्यादा बच्चों वाले परिवारों को दंडित करके साहस…
  • ईएमएस स्मृति 2021 और केरल में वाम विकल्प का मूल्यांकन
    अज़हर मोईदीन
    ईएमएस स्मृति 2021 और केरल में वाम विकल्प का मूल्यांकन
    24 Jun 2021
    इस वर्ष के पैनल ने इस बात की तरफ़ इशारा किया कि केरल की वर्तमान एलडीएफ़ सरकार अगले पांच वर्षों में कैसे आगे बढ़ने की योजना बना रही है, जिसमें सार्वजनिक शिक्षा और ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था, जन-योजना और…
  • CPM
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    मध्य प्रदेश रेत खनन पर माकपा ने कहा शिवराज सरकार रेत माफियों की है
    24 Jun 2021
    मंगलवार को सरकार ने रेत व्यपारियों को राहत देने का ऐलान किया। जिसमें रेत व्यपारियों को चार माह की रोयल्टी का 50 फीसद माफ करने और बाकी का 50 फीसद अगले साल जमा करने का  निर्णय किया गया है। जिसका अब…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License