NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
ट्रांसपोर्ट वर्कर राष्ट्रव्यापी हड़ताल को तैयार
मोटर व्हीकल्स (संशोधन) बिल 2017 के खिलाफ़ देश भर के ट्रांसपोर्ट कर्मचारी 6 मार्च को राष्ट्रव्यापी हड़ताल करने जा रहे हैंI
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
16 Feb 2018
Transport Strike

मोटर व्हीकल्स (संशोधन) बिल 2017 के खिलाफ़ देश भर के ट्रांसपोर्ट कर्मचारी 6 मार्च को राष्ट्रव्यापी हड़ताल करने जा रहे हैंI

इस बिल से मोटर व्हीकल्स एक्ट 1988 में फेरबदल करने की तैयारी की जा रही हैI बीजेपी नेतृत्त्व वाली एनडीए सरकार सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने और दुर्घटनाओं को कम करने का दावा कर रही हैI लेकिन इस संशोधन से कोशिश की जा रही है कि लाइसेंस देने, पंजीकरण, रखरखाव और स्पेयर पार्ट्स का बाज़ार समेत ट्रांसपोर्ट क्षेत्र से जुड़े सभी ज़रुरी कारकों को कॉर्पोरेटों के हाथ में दे दिया जायेI

15 फ़रवरी 2018 को मोटर ट्रांसपोर्ट वर्कर्स और स्टेक होल्डरों की राष्ट्रीय कन्वेंशन दिल्ली में हुई I यहीं से एक राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया गया ताकि सरकार से इस संशोधन बिल को वापस लेने की माँग की जायेI

6 मार्च को देश भर में विरोध प्रदर्शन किये जायेंगे और विभिन्न राज्यों के राज्यपालों को मेमोरेंडम दिए जायेंगेI साथ ही 20 मार्च को सभी राज्यों में कन्वेंशनें की जायेंगीं ताकि ट्रांसपोर्ट क्षेत्र के कर्मचारियों को लामबंद किया जा सके और इस संघर्ष के लिए जन समर्थन जुटाया जा सकेI इसके प्रचार के लिए पर्चे बाँटने, वाहनों के जत्थे निकालने आदि जैसे तरीक़े अपनाये जायेंगेI

यह राष्ट्रीय कन्वेंशन AITUC, CITU, INTUC, HMS, LPF, AICCTU, UTUC, TUCC और AIUTUC जैसे देश के बड़े मज़दूर संगठनों और विभिन्न राज्यों के ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग, निजी बस/मिनी बस, ऑटो, टैक्सी, हल्के वाहनों, ड्राइविंग स्कूलों, स्पेयर पार्ट की दुकानों, ऑटोमोबाइल वर्कशॉप और वाहन चालकों के संगठनों ने साथ में मिलकर कियाI

इसमें भाग लेने वाले लोगों ने कहा कि बीजेपी नेतृत्त्व वाली एनडीए सरकार ट्रांसपोर्ट कर्मचारियों के विरोध को नज़रअंदाज़ करते हुए लगातार मज़दूर विरोधी नीतियाँ लागू किये जा रहे हैI

10 अप्रैल 2017 को यह संशोधन बिल वाम पार्टियों और अन्य विपक्षी पार्टियों के एतराज़ के बावजूद लोक सभा में पास हुआ I

11 अप्रैल 2017 को जब यह राज्य सभा में पेश किया गया तो विपक्षी पार्टियों की माँग पर इसे स्टैंडिंग कमेटी के पास भेज दिया गयाI

ध्यान से जाँचने के बाद स्टैंडिंग कमेटी ने थोड़े-बहुत संशोधनों के साथ सरकार को अपनी रिपोर्ट दीI 8 अगस्त 2017 को विपक्षी पार्टियों के आग्रह पर एक बार फिर सेलेक्ट कमेटी के पास भेजा गयाI

लेकिन सेलेक्ट कमेटी ने विभिन्न लोगों द्वारा उठाये गये एतराज़ों की अनदेखी करते हुए बिना संशोधनों के अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी I शीत सत्र से ही यह बिल सरकार के एजेंडे पर हैI

transport wokers
Workers' Strike
Protests
BJP

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हापुड़ अग्निकांड: कम से कम 13 लोगों की मौत, किसान-मजदूर संघ ने किया प्रदर्शन

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !


बाकी खबरें

  • Goa
    न्यूज़क्लिक टीम
    गोवा चुनावः क्या है मछली बेचने वालों के मुद्दे और भाजपा का रिपोर्ट कार्ड?
    04 Feb 2022
    गोवा एक तटीय प्रदेश है। बड़ी आबादी मछली कारोबार से जुड़ी हैं। लेकिन बावजूद इसके इनके मुद्दे पूरी चुनाव चर्चा से गायब हैं। हमने मापसा की मछली मार्केट में कुछ मछली बेचने वालों के साथ बात की है कि उनके…
  • journalist bodies
    ऋत्विका मित्रा
    प्रेस की आजादी खतरे में है, 2021 में 6 पत्रकार मारे गए: रिपोर्ट 
    04 Feb 2022
    छह पत्रकारों में से कम से कम चार की कथित तौर पर उनकी पत्रकारिता से संबंधित कार्यों की वजह से हत्या कर दी गई थी। 
  • Modi
    नीलांजन मुखोपाध्याय
    उत्तर प्रदेश चुनाव: बिना अपवाद मोदी ने फिर चुनावी अभियान धार्मिक ध्रुवीकरण पर केंद्रित किया
    04 Feb 2022
    31 जनवरी को अपनी "आभासी रैली" में प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तर प्रदेश में पिछले समाजवादी पार्टी के "शासनकाल के डर का जिक्र" छेड़ा, जिसके ज़रिए कुछ जातियों और उपजातियों को मुस्लिमों के साथ मिलने से…
  • russia china
    एम. के. भद्रकुमार
    रुस-चीन साझेदारी क्यों प्रभावी है
    04 Feb 2022
    व्लादिमीर पुतिन और शी जिनपिंग के बीच शुक्रवार को होने वाली मुलाक़ात विश्व राजनीति के लिए बेहद महत्वपूर्ण होने जा रही है।
  •  Lucknow
    असद रिज़वी
    यूपी चुनाव: लखनऊ में इस बार आसान नहीं है भाजपा की राह...
    04 Feb 2022
    वैसे तो लखनऊ काफ़ी समय से भगवा पार्टी का गढ़ रहा है, लेकिन 2012 में सपा की लहर में उसको काफ़ी नुक़सान भी हुआ था। इस बार भी माना जा रहा है, भाजपा को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License