NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
त्रिपुरा में स्थिति गंभीर, त्रिपुरा पूर्व का चुनाव 23 तक टला
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी और विशेष पुलिस पर्यवेक्षक की रिपोर्ट का हवाला देते हुए, पोल पैनल ने कहा, "कानून और व्यवस्था की मौजूदा स्थिति स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए अनुकूल नहीं है।
17 Apr 2019
tripura

चुनाव आयोग ने त्रिपुरा पूर्व सीट पर 18 अप्रैल को होने वाले चुनाव को स्थगित कर दिया है। अब ये चुनाव 23 अप्रैल को होगा। आयोग ने इस आशय की घोषणा मंगलवार रात की। इसी के साथ सहायक पुलिस महानिदेशक (क़ानून व्यवस्था) को हटा दिया है। 

चुनाव आयोग ने भी माना है कि अभी स्थितियां निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए अनुकूल नहीं है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी और विशेष पुलिस पर्यवेक्षक की रिपोर्ट का हवाला देते हुए, पोल पैनल ने कहा, "कानून और व्यवस्था की मौजूदा स्थिति स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए अनुकूल नहीं है।"

पीठासीन अधिकारी ने आशंका जताई थी कि "शरारती तत्व" निर्वाचन  क्षेत्र में मतदान प्रक्रिया को विफल कर सकते हैं। जमीन और खुफिया रिपोर्टों के आधार पर, उन्होंने अतिरिक्त केंद्रीय पुलिस बल के लिए अनुरोध किया था।

त्रिपुरा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) श्रीराम तारणिकांत ने कहा, "सभी ने देखा कि 11 अप्रैल को मतदान के दौरान क्या हुआ था। मैंने विभिन्न जिलों की यात्रा की है और उन वीडियो को देखा है, जिनमें जो गतिविधियों हैं, वह भारत के चुनाव आयोग के नियमों के विरुद्ध हैं, ।

उन्होंने कहा, "हमने उन विवरणों को चुनाव आयोग को भेज दिया है। हमें उम्मीद है कि 23 अप्रैल को चुनाव कराने के लिए कानून और व्यवस्था की स्थिति अनुकूल होगी।"

पहले चरण के लिए चुनाव 11 अप्रैल को हुए थे, कांग्रेस और माकपा (सीपीएम) ने 460 मतदान केंद्रों पर धांधली के आधार पर फिर से मतदान कराने की मांग की।

जिन बातों को लेकर चुनाव आयोग ने अपनी चिंता ज़ाहिर की है, उन्ही सवालों को लेकर दिल्ली और त्रिपुरा में माकपा ने विरोध प्रदर्शन किया था। इससे पहले माकपा ने मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलकर त्रिपुरा में पहले दौर के मतदान के दौरान हुए धांधली के बारे में बताया। चुनाव आयोग से अपील की गई कि त्रिपुरा में चुनाव निष्पक्ष और शान्ति से हो इसके लिए जरूरी उपाय किये जाएं, क्योंकि वहां स्थिति बहुत ही गंभीर है। सत्ताधारी दल के गुंडे आम लोगों को उनके मतदान के अधिकार से रोक रहे हैं।  इसका उदाहरण हमने कई जगहों पर देखा है जहाँ लोगो के घर के बाहर पोस्टर लगाए गए और कहा गया है की माकपा को वोट न दें, अगर दिया तो उनकी गर्दन काट दी जाएगी। इस तरह का भय का वातवरण है। इसलिए माकपा ने मांग की थी कि लोग अपने विवेक से वोट कर पाएं, उनमें विश्वास की बहली हो सके,  इसके लिए उचित सुरक्षा के इंतज़ाम किये जाएं।

माकपा ने आयोग को दिए सबूतों के आधार पर चुनाव आयोग ने 464 बूथ पर पुनर्मतदान का आदेश अभी तक नहीं दिया है, वह विचार ही कर रहा है।

त्रिपुरा में विपक्ष का कहना है की भाजपा के गुंडे, भारतीय संविधान और डॉ. अम्बेडकर का दिया लोकतंत्र हड़प रहे हैं। त्रिपुरा की दोनों सीट पर निष्पक्ष और निर्भीक मतदान सिर्फ त्रिपुरा के लिए जरूरी नहीं, बल्कि यह पूरी लोकतांत्रिक व्यवस्था की परीक्षा का सवाल है। क्योंकि लोकतंत्र का आधार ही निष्पक्ष और स्वतंत्र मतदान है।

इसलिये माकपा बार-बार त्रिपुरा पूर्व पर निष्पक्ष चुनाव हों, इसके साथ ही त्रिपुरा पश्चिम के 464 बूथ पर पुन: मतदान की मांग दोहरा रही है।

 

lok sabha election
ECI
Tripura
General elections2019
2019 आम चुनाव
CPM
BJP

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

भारत में धार्मिक असहिष्णुता और पूजा-स्थलों पर हमले को लेकर अमेरिकी रिपोर्ट में फिर उठे सवाल

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !


बाकी खबरें

  • रवि शंकर दुबे
    प्रभात हत्याकांड: बढ़ सकती हैं अजय मिश्र टेनी की मुश्किलें
    09 May 2022
    केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ सकती हैं। अब 22 साल पुराने प्रभात गुप्ता हत्याकांड पर सुनवाई के लिए कोर्ट ने आख़िरी तारीख़ दे दी है।
  • कांचा इलैया शेफर्ड
    भारत में सामाजिक सुधार और महिलाओं का बौद्धिक विद्रोह
    09 May 2022
    ब्राह्मण महिला बुद्धिजीवियों द्वारा हाल में लिखी गई दो किताबें जाति आधारित व्यवस्था की जड़ों पर तीखा प्रहार किया है, उन्होंने बताया है कि कैसे परिवारों के भीतर इस व्यवस्था के लिए तैयारी की जाती है,…
  • सरोजिनी बिष्ट
    ग्राउंड रिपोर्ट: स्वास्थ्य व्यवस्था के प्रचार में मस्त यूपी सरकार, वेंटिलेटर पर लेटे सरकारी अस्पताल
    09 May 2022
    एक तरफ़ योगी सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव लाने का प्रचार कर रही है। वहीं दूसरी तरफ़ की तस्वीरें कुछ और ही कह रही हैं। आइए उत्तर प्रदेश की राजधानी में स्थित बड़े सरकारी अस्पतालों की…
  • सरिता पांडेय वाशिंगटन, DC
    भारत में ‘वेंटिलेटर पर रखी प्रेस स्वतंत्रता’, क्या कहते हैं वैकल्पिक मीडिया के पत्रकार?
    09 May 2022
    RSF की प्रेस फ़्रीडम रिपोर्ट के अनुसार, भारत में प्रेस की स्वतंत्रता(रैंक-150) का रिकॉर्ड अब इतना खराब है कि यह युगांडा (132) रवांडा (136), क़ज़ाकिस्तान (122), उज़्बेकिस्तान (133) और नाइज़ीरिया (129…
  • भाषा
    अतिक्रमण रोधी अभियान: बुलडोजर के साथ अधिकारी शाहीन बाग पहुंचे, स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन
    09 May 2022
    पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "अतिक्रमण रोधी अभियान चलाया जा रहा है, वहां पुलिस बल तैनात किया गया है। ऐसा इसलिए किया गया है, ताकि सुनिश्चित किया जाए कि संबंधित नगर निकाय बिना किसी परेशानी के और…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License