NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
त्रिपुरा विधानसभा चुनाव: 15% से ज़्यादा वोटिंग मशीनों में ख़राबी
लोगों में निर्वाचन आयोग के इस टालमटोल रवैये के प्रति काफी रोषI
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
19 Feb 2018
tripura elections

त्रिपुरा विधानसभा चुनावों के दौरान निर्वाचन आयोग की निराशाजनक भूमिका इस बात से साबित होती है कि पहले बार 15% से ज़्यादा इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें (EVM) या वोटर वेरीफाइद पेपर ऑडिट ट्रेल्स (VVPAT) खराब थेI

त्रिपुरा विधानसभा चुनावों के दौरान 59 निर्वाचन क्षेत्रों के 3,174 मतदान केन्द्रों की 519 EVM में खराबी निकलीI इस खराबी के साथ ही VVPAT को लागू करने से वोटिंग की धीमी दर की वजह से कई निर्वाचन क्षेत्रों में रात 9:30 तक भी मतदान जारी थाI इस सब वजहों से इस बार 2013 के चुनावों से कम मतदान हुआ, उस बार 92% मतदाताओं ने मतदान के अधिकार का प्रयोग कियाI

त्रिपुरा के चीफ़ इलेक्शन ऑफिसर श्रीराम तरनी कान्त ने रात के 9:15 बजे एक कांफ्रेंस में बताया कि निर्वाचन आयोग कुल 1,854 मतदान केन्द्रों में ऑनलाइन वेबकास्टिंग करवाने में कामयाब रहीI

लोगों में निर्वाचन आयोग के इस टालमटोल रवैये के प्रति काफी रोष हैI हालांकि, मतदान बिना किसी बड़ी घटना के, शांतिपूर्ण तरीके से हुआI

तकर्जोला में सीपीआईएम ने तीन मतदान केन्द्रों पर दोबारा मतदान करवाने की माँग की हैI गोलाघाट में सीपीआईएम के एक पोलिंग एजेंट को बीजेपी-IPFT के सदस्यों ने इतना पीटा कि वो अस्पताल में हैI चम्नु में सीपीआईएम Longtorai Valley कमेटी के सदस्य जीबनमोहन साहा पर हमला हुआI लेकिन जब स्थानीय लोगों ने इस हमले को रोका तो हमलावर भाग खड़े हुएI

खायेरपुर में सेंट्रल पेरामिलिट्री फोर्सेज ने सीपीआईएम की महिला कार्यकर्त्ताओं पर लाठीचार्ज कियाI तेलिआमुरा विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी उम्मीदवार ने खिजियाकर सीपीआईएम के एजेंट पर हमला कियाI पेरामिलिट्री फोर्सेज ने बर्दोवाली शहर विधानसभा क्षेत्र में फॉरवर्ड ब्लॉक के उम्मीदवार पर बिना वजह हमला कर दियाI वाम मोर्चे ने इस सबकी घोर निंदा की है और माँग की है कि आरोपियों को सज़ा दी जायेI

VVPAT के बड़े पैमाने पर ख़राब होने की वजह से कई लोग मतदान नहीं कर पाएI वाम मोर्चे ने इसको लेकर निर्वाचन आयोग पर सवाल उठायेI मोर्चे ने यह भी कहा कि चूँकि मतदाताओं का बहुत बड़ा तबका मतदान करने वाला था इसलिए यहाँ माहौल काफी-कुछ एक उत्सव की तरह थाI   

उन्होंने मतदाताओं, सुरक्षाकर्मियों और चुनाव प्रक्रिया में जुटे चुनाव अधिकारियों को बधाई दीI

त्रिपुरा
त्रिपुरा चुनाव 2018
बीजेपी
EVM
CPIM

Related Stories

त्रिपुरा: सीपीआई(एम) उपचुनाव की तैयारियों में लगी, भाजपा को विश्वास सीएम बदलने से नहीं होगा नुकसान

आशा कार्यकर्ताओं को मिला 'ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवार्ड’  लेकिन उचित वेतन कब मिलेगा?

श्रृंगार गौरी के दर्शन-पूजन मामले को सुनियोजित रूप से ज्ञानवापी मस्जिद-मंदिर के विवाद में बदला गयाः सीपीएम

झारखंड : हेमंत सरकार को गिराने की कोशिशों के ख़िलाफ़ वाम दलों ने BJP को दी चेतावनी

मुंडका अग्निकांड: लापता लोगों के परिजन अनिश्चतता से व्याकुल, अपनों की तलाश में भटक रहे हैं दर-बदर

शाहीन बाग़ : देखने हम भी गए थे प तमाशा न हुआ!

शाहीन बाग़ ग्राउंड रिपोर्ट : जनता के पुरज़ोर विरोध के आगे झुकी एमसीडी, नहीं कर पाई 'बुलडोज़र हमला'

LIC के कर्मचारी 4 मई को एलआईसी-आईपीओ के ख़िलाफ़ करेंगे विरोध प्रदर्शन, बंद रखेंगे 2 घंटे काम

जम्मू-कश्मीर: अधिकारियों ने जामिया मस्जिद में महत्वपूर्ण रमज़ान की नमाज़ को रोक दिया

कोलकाता : वामपंथी दलों ने जहांगीरपुरी में बुलडोज़र चलने और बढ़ती सांप्रदायिकता के ख़िलाफ़ निकाला मार्च


बाकी खबरें

  • Jalandhar
    न्यूज़क्लिक टीम
    जालंधर टू अमृतसरः सुनो तो, क्या बोले है पंजाब
    19 Feb 2022
    ग्राउंड रिपोर्ट में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने जालंधर से लेकर अमृतसर में अलग-अलग पेशों से जुड़े लोगों से बातचीत की और चुनावी मुद्दों का जायजा लिया। लेखक, फिल्ममेकर, सामाजिक कार्यकर्ता, छात्रों,…
  • up elections
    रवि शंकर दुबे
    यूपी का रण, तीसरा चरण:  बीजेपी को उसके पिछले प्रदर्शन से रोक पाएंगे अखिलेश?
    19 Feb 2022
    तीसरे चरण के चुनाव बेहद अहम होने वाले हैं, क्योंकि यहां कई ऐसे दिग्गज चेहरे मैदान में हैं जिनकी साख दांव पर लगी है। इसके अलावा हाथरस, बिकरू कांड और आलू किसान चुनावी गणित को और ज्यादा कठिन बना सकते…
  • Channi
    नीलू व्यास
    पंजाब चुनाव: क्या चन्नी की 'भैया' वाली टिप्पणी हताशा की निशानी है या...?
    19 Feb 2022
    पंजाब के मुख्यमंत्री के इस बयान को कांग्रेस की अंदरूनी कलह और मतदाताओं का विकल्प के तौर पर आम आदमी पार्टी की ओर रुख़ करने के सिलसिले में उनके तरकश के आख़िरी तीर के तौर पर देखा जा रहा है।
  • Punjab elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    पंजाब चुनावः बेलगाम अवैध खनन, लोग परेशान
    19 Feb 2022
    पंजाब में चुनावी शोरगुल के बीच अवैध खनन को लेकर राजनीतिक पार्टियों के बीच चर्चा ग़ायब है. राज्य को वित्तीय घाटे के साथ साथ यह बात भी अब स्पष्ट है कि लोगों और जानवरों की सेहत को जानलेवा नुकसान हो रहा…
  • Kairana Assembly constituency
    भाषा
    कैराना; चुनाव में लापरवाही:  मजिस्ट्रेट के ख़िलाफ़ कार्रवाई की सिफ़ारिश, पुलिस कांस्टेबल व होमगार्ड सस्पेंड
    19 Feb 2022
    पुलिस अधीक्षक सुकृति माधव ने कहा कि 10 फरवरी को कैराना में मतदान के बाद क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट के वाहन में एक अतिरिक्त ईवीएम मशीन मिली थी। उन्होंने कहा कि ईवीएम मशीन को एक वाहन में बाहर लावारिस छोड़…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License