NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
ट्रंप ने अपने स्टेट ऑफ़ द यूनियन एड्रेस में गुएदो को आमंत्रित किया
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने वेनेज़ुएला के दक्षिणपंथी विपक्षी नेता जुआन गुएदो को अपने स्टेट ऑफ़ द यूनियन संबोधन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है, हालांकि वेनेज़ुएला की राजनीति में कुछ भी बदलने की संभावना नहीं है।
पीपल्स डिस्पैच
05 Feb 2020
ट्रंप

 

व्हाइट हाउस ने वेनेज़ुएला के दक्षिणपंथी विपक्षी नेता जुआन गुएदो को 4 फ़रवरी को संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया। द स्टेट ऑफ़ द यूनियन एड्रेस राष्ट्रपति का एक वार्षिक संदेश होता है जिसमें एक बजट संदेश, राष्ट्र की आर्थिक रिपोर्ट, विधायी एजेंडा और राष्ट्रिय प्राथमिकताएँ शामिल होती हैं। इस निमंत्रण से यही दिखता है कि ट्रम्प का प्रशासन अभी भी गुएदो को लोकतांत्रिक रूप से चुने गए वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति निकोलस मदुरो की जगह लेने के लिए उपयुक्त उम्मीदवार के रूप में देखता है।

ट्रंप ने गुएदो को वेनज़ुएला का "सच्चा नेता" बताया और "आज़ादी" की लड़ाई के लिए यूएस का समर्थन भी दिया। ट्रंप का यह क़दम गुएदो को मादुरो को सत्ता से बेदख़ल करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय समर्थन पाने के लिए था। हालांकि वेनज़ुएला की राजनीति को पलट पाना मुमकिन नहीं लगता है। पिछले एक साल में ट्रंप प्रशासन की मदद से मादुरो से लोकतांत्रिक सरकार को हटाने के कई असफल प्रयास किए हैं।

ट्रंप ने कहा, "राष्ट्रपति जी, कृपया अपनी मातृभूमि पर यह संदेश लेकर जाइए कि अमेरिका के लोग वेनज़ुएला के लोगों की आज़ादी की लड़ाई में उनके साथ खड़े हैं।" उनके बयान में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि वह क्रूर आर्थिक प्रतिबंधों के साथ जारी रहेंगे जो अमेरिका और सहयोगियों ने बोलीविया के गणतंत्र और उसके लोगों के ख़िलाफ़ लगाए हैं।

जनवरी में, गुएदो ने नेशनल असेंबली के अध्यक्ष के रूप में अपना स्थान खो दिया जब केंद्र पार्टी जस्टिस फ़र्स्ट (PJ) के लुइस पारा को वेनेज़ुएला की संसद के नए अध्यक्ष के रूप में चुना गया। हालांकि, गुएदो और उनके समर्थकों ने इन परिणामों को ख़ारिज कर दिया और विपक्षी अख़बार एल नेशनल के कार्यालय में एक "समानांतर संसद" स्थापित की, जहाँ उन्हें विधायकों के एक छोटे से हिस्से द्वारा फिर से चुना गया। अगले दिन, गुएदो ने ख़ुद को वेनेज़ुएला का असली नेता घोषित किया और संयुक्त राज्य अमेरिका और उसके सहयोगियों, यूरोपीय संघ और लीमा समूह ने उसका समर्थन किया।

अप्रैल 2019 में मादुरो के खिलाफ असफल सैन्य तख़्तापलट के बाद, गुआदो ने तेज़ी से समर्थन खो दिया है। दिसंबर में, वेनेज़ुएला के कई विपक्षी दल ने ख़ुद को उनके ख़िलाफ़ घोषित किया और उन्हें भ्रष्टाचार, निरंकुशता और संसद के राष्ट्रपति पद को अपने निजी राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल करने की निंदा की।

Donald Trump
Venezuela
state of the union
state of the union address
venzuela president

Related Stories

वेनेज़ुएला ने ह्यूगो शावेज़ के ख़िलाफ़ असफल तख़्तापलट की 20वीं वर्षगांठ मनाई

ज़ेलेंस्की ने बाइडेन के रूस पर युद्ध को बकवास बताया

अमेरिकी सरकार के साथ बैठक के बाद मादुरो का विपक्ष के साथ बातचीत फिर से शुरू करने का ऐलान

ईरान नाभिकीय सौदे में दोबारा प्राण फूंकना मुमकिन तो है पर यह आसान नहीं होगा

बाइडेन का पहला साल : क्या कुछ बुनियादी अंतर आया?

एक साल पहले हुए कैपिटॉल दंगे ने अमेरिका को किस तरह बदला या बदलने में नाकाम रहा

2021 : चीन के ख़िलाफ़ अमेरिका की युद्ध की धमकियों का साल

दुनिया क्यूबा के साथ खड़ी है

रिपोर्ट के मुताबिक सभी प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं की जलवायु योजनायें पेरिस समझौते के लक्ष्य को पूरा कर पाने में विफल रही हैं 

पेरू और सेंट लूसिया ने वेनेज़ुएला-विरोधी लीमा समूह से हटने की घोषणा की


बाकी खबरें

  • अनिल अंशुमन
    झारखंड: केंद्र सरकार की मज़दूर-विरोधी नीतियों और निजीकरण के ख़िलाफ़ मज़दूर-कर्मचारी सड़कों पर उतरे!
    29 Mar 2022
    जगह-जगह हड़ताल के समर्थन में प्रतिवाद सभाएं कर आम जनता से हड़ताल के मुद्दों के पक्ष में खड़े होने की अपील की गयी। हर दिन हो रही मूल्यवृद्धि, बेलगाम महंगाई और बेरोज़गारी के खिलाफ भी काफी आक्रोश प्रदर्शित…
  • मुकुंद झा
    दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल को मिला व्यापक जनसमर्थन, मज़दूरों के साथ किसान-छात्र-महिलाओं ने भी किया प्रदर्शन
    29 Mar 2022
    केंद्रीय ट्रेड यूनियन ने इस दो दिवसीय हड़ताल को सफल बताया है। आज हड़ताल के दूसरे दिन 29 मार्च को देश भर में जहां औद्दोगिक क्षेत्रों में मज़दूरों की हड़ताल हुई, वहीं दिल्ली के सरकारी कर्मचारी और रेहड़ी-…
  • इंदिरा जयसिंह
    मैरिटल रेप को आपराधिक बनाना : एक अपवाद कब अपवाद नहीं रह जाता?
    29 Mar 2022
    न्यायिक राज-काज के एक अधिनियम में, कर्नाटक उच्च न्यायालय की व्याख्या है कि सेक्स में क्रूरता की स्थिति में छूट नहीं लागू होती है।
  • समीना खान
    सवाल: आख़िर लड़कियां ख़ुद को क्यों मानती हैं कमतर
    29 Mar 2022
    शोध पत्रिका 'साइंस एडवांस' के नवीनतम अंक में फ्रांसीसी विशेषज्ञों ने 72 देशों में औसतन 15 वर्ष की 500,000 से ज़्यादा लड़कियों के विस्तृत सर्वे के बाद ये नतीजे निकाले हैं। इस अध्ययन में पाया गया है कि…
  • प्रभात पटनायक
    पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में फिर होती बढ़ोतरी से परेशान मेहनतकश वर्ग
    29 Mar 2022
    नवंबर से स्थिर रहे पेट्रोल-डीज़ल के दाम महज़ 5 दिनों में 4 बार बढ़ाये जा चुके हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License