NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
बैकफुट पर IRCTC, कैटरिंग सुपरवाइजर्स को निकालने का निर्णय स्थगित
25 जून को 500 से अधिक कैटरिंग सुपरवाइजर्स को बाहर का रास्ता दिखाने का नोटिस जारी करने वाली भारत सरकार की मिनी रत्न कंपनी आईआरसीटीसी ने आलोचना के बाद अपने अनुबंधकर्मियों को निकालने का फैसला फिलहाल ठंडे बस्ते में डाल दिया है।
सोनिया यादव
01 Jul 2020
Image Courtesy:  Hindustan Times
Image Courtesy: Hindustan Times

“मौजूदा परिस्थितियों में संशोधित कैटरिंग मॉडल के तहत ऐसा निर्णय लिया गया है कि अनुबंध पर रखे गए कैटरिंग सुपरवाइजर्स की अब जरूरत नहीं है। इन कर्मचारियों को एक महीने का नोटिस जारी किया जा रहा है और इनकी सेवाएं समाप्त की जा रही हैं।”

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन यानी आईआरसीटीसी ने 25 जून को एक पत्र जारी किया, जिसमें सभी प्रमुख जोन्स कोलकाता, मुंबई, सिकंदराबाद और चेन्नई को अधिसूचित करते हुए लगभग अनुबंध पर काम करने वाले 500 से अधिक कैटरिंग सुपरवाइजर्स को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। जैसे ही खबर मीडिया में आई आईआरसीटीसी के इस फैसले की खूब आलोचना हुई, निकाले गए कर्मचारियों ने रेलमंत्री पीयूष गोयल से मदद की गुहार लगाई। जिसके बाद अब कंपनी ने अपने फैसले को स्थगित करने का निर्णय लिया है।

क्या है पूरा मामला?

कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देश भर में लगाए गए लॉकडाउन से आईआरसीटीसी की सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हुई हैं। सभी नियमित यात्री सेवाएं 25 मार्च से निलंबित हैं। इस समय रेलवे केवल श्रमिक स्पेशल रेलगाड़ियों के अलावा 230 विशेष रेलगाड़ियां ही चला रहा है।

ऐसे में कैटरिंग सुपरवाइजर्स का काम जोकि रेलगाड़ियों में भोजन की तैयारी की देखरेख करना, गुणवत्ता की जांच, यात्रियों की शिकायतों का समाधान करना और यह सुनिश्चित करना था कि खाने के लिए तय कीमत से अधिक धनराशि नहीं ली जाए पर प्रतिकूल असर पड़ा है। कोरोना कहर के बीच लगे लॉकडाउन ने इनकी सर्विसेज़ को सीमित कर दिया है।

इंडियन एक्सप्रेस ने आईआरसीटीसी के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से छापा है कि लॉकडाउन से आईआरसीटीसी का राजस्व बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

रेलवे अधिकारी के मुताबिक “लॉकडाउन के बाद से आईआरसीटीसी का राजस्व शून्य रहा है। ऐसे में कैटरिंग सुपरवाइजर्स को काम पर रखना मुश्किल था, इन पर कॉरपोरेशन हर महीने 1.25 करोड़ रुपये खर्च कर रहा है। इसी के मद्देनज़र इनकी सेवाएं समाप्त की गई हैं।”

हालांकि 29 जून को जैसे ही ये खबर मीडिया में आई, सरकार की आलोचना होने लगी। लोग सरकार पर कथनी और करनी में फर्क करने का आरोप लगाने लगे। कहा जाने लगा कि कोरोना काल में जहां सरकार निजी कंपनियों को किसी भी कर्मचारी को नौकरी से नहीं निकालने की नसीहत और चेतावनी दे रही हैं,  तो वहीं दूसरी तरफ भारत सरकार की मिनी रत्न कंपनी आईआरसीटीसी खुद अपने अनुबंधकर्मियों को निकालने का फरमान जारी कर चुकी है।

इसके बाद आईआरसीटीसी और रेल मंत्रालय दोनों ही बैकफुट पर आ गए। मंगलवार, 30 जून को आईआरसीटीसी के प्रवक्ता ने मीडिया से कहा कि फिलहाल कैटरिंग सुपरवाइजर्स के अनुबंध समाप्त करने के फैसले को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।

पहले क्या कहा था आईआरसीटीसी ने?

आईआरसीटीसी के अधिकारियों के अनुसार रेलवे को जब भी जरूरत होगी, व्यापक स्तर पर सुपरवाइजर्स को काम पर रखा जाएगा लेकिन तब तक उनका काम रेलवे के इन हाउस स्टाफ को सौंपा जा रहा है।

आईआरसीटीसी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक एमपी मल्ल का कहना था कि मार्च से ही ट्रेनों का संचालन बंद हैं। ऐसे में हमने अनुबंधित स्टाफ की सेवाएं अचानक से समाप्त नहीं की है। अनुबंध की सभी शर्तों का पालन किया गया है।

एमपी मल्ल ने मीडिया को बताया था, “हमने ऐसे समय में अनुबंध खत्म करने का  फैसला लिया है, जब इंडस्ट्री धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही है ताकि इन्हें कहीं और रोजगार ढूंढने में दिक्कत न हो।’

आईआरसीटीसी के प्रवक्ता सिद्धार्थ सिंह ने कहा था कि हम मामले पर पुनर्विचार कर रहे हैं। हम विचार कर रहे हैं कि क्या इस निर्णय पर दोबारा विचार हो सकता है। इस संबंध में कुछ कदम उठाए जाएंगे।

कर्मचारियों ने क्या किया?

आईआरसीटीसी द्वारा निलंबित कर्मचारियों ने रेल मंत्री पीयूष गोयल से हस्तक्षेप की गुहार लगाते हुए सोशल मीडिया के जरिये उन तक अपनी बात पहुंचाई।

अरुण कुमार नाम के एक ट्विटर यूज़र ने ट्वीट किया, “पीयूष गोयल सर, मैं कैटरिंग सुपरवाइजर्स के रूप में काम कर रहा हूं लेकिन दुर्भाग्य से अब आईआरसीटीसी ने पूरे देश में भारी मात्रा में सभी सुपर्वाइजर्सज़ की नौकरी समाप्त करने का फैसला किया है, ऐसे में हम बेरोजगार हो जाएंगे जबकि  हमारा परिवार हम पर निर्भर है। कृपया हमारी मदद करें, हम सब आपके आभारी होंगे।

एक अन्य कर्मचारी सरबजीत दास ने लिखा, “मैं आईआरसीटीसी का कर्मचारी हूं। अब जब आईआरसीटीसी  ने 540 हॉस्पिटैलिटी सुपरवाइजर की सेवा को समाप्त कर दिया है तो ऐसे में हमें नई नौकरी तलाशनी होगी। लेकिन इस महामारी की स्थिति में हमें नौकरी देगा कौन?

कई होटल मैनेजमेंट ग्रैजुएट्स जो आईआरसीटीसी के दक्षिण जोन में कार्यरत थे उन्होंने न्यूज़क्लिक को नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उन्हें इस टर्मिनेशन की पहले से कोई जानकारी नहीं दी गई थी। 25 जून के एक पत्र के माध्यम से ये जानकारी सामने आई है। अब जब सभी सेवाएं समाप्त करने का कारण पूछ रहे हैं तो बस कॉरपोरेट ऑफिस के आदेशों का पालन हो रहा है ये कह दिया जा रहा है।

कई कर्मचारियों ने ये भी बताया कि उन्हें दो साल के अनुबंध पर रखा गया था। लेकिन समय पूर्व ही अब इसे टर्मिनेट कर दिया गया है।

कर्मचारियों ने आईआरसीटीसी को इस संबंध में एक पत्र भी लिखा है, जिसमें कहा गया है कि इस महामारी की विकट परिस्थियों के दौरान कम से कम पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग्स जो सरकार के स्वामित्व में आती हैं, उन्हें रोज़गार सुरक्षा प्रदान करनी चाहिए, जिससे निज़ी क्षेत्र की कंपनियों के लिए एक नैतिक आदर्श स्थापित हो सके और अर्थव्यवस्था में भी स्थिरता बनी रहे।

निष्कासित कर्मचारियों का ये भी कहना है कि वे 5-15% कम सैलरी पर काम करने को भी तैयार हैं लेकिन उनकी अपील है की उनकी सेवाओं को समाप्त नहीं किया जाए।

कैटरिंग सुपरवाइजर्स के अनुसार उन्होंने आईआरसीटीसी के प्रभाव और राजस्व को बढ़ाने में एक प्रमुख भूमिका निभाई है। "कार्यस्थल पर शैक्षणिक, योग्य, कुशल और अनुभवी सुपरवाइजर्स द्वारा लाई गई चमकदार और बोधगम्य सुधारों ने आईआरसीटीसी के व्यवसाय को अनुकूल रूप से प्रभावित किया है"।

गौरतलब है कि आईआरसीटीसी ने 2018 में लगभग 560 कैटरिंग सुपरवाइजर्स को रेलगाड़ियों में ठेकेदारों द्वारा परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता की जांच के लिए नियुक्त किया था।

सुपरवाइजर्स के अनुसार उन्हें केवल खराब परफॉर्मेंस के आधार पर ही एक महीने के नोटिस पर निकाला जा सकता है। लेकिन उनका कहना है कि उनकी परफॉर्मेंस बिल्कुल भी खराब नहीं है। ऐसे समय में जब कई रेलवे कर्मचारी घर पर थे, उन्होंने श्रमिक विशेष ट्रेनों में खाना बांटा है और चौबीस घंटे काम किया है। आखिर अब किस आधार पर उन्हें निकाला जा रहा है।

IRCTC
indian railways
job loss
piyush goyal
Railway Catering and Tourism Corporation
catering supervisors

Related Stories

ट्रेन में वरिष्ठ नागरिकों को दी जाने वाली छूट बहाल करें रेल मंत्री: भाकपा नेता विश्वम

केंद्र का विदेशी कोयला खरीद अभियान यानी जनता पर पड़ेगा महंगी बिजली का भार

कोयले की किल्लत और बिजली कटौती : संकट की असल वजह क्या है?

रेलवे में 3 लाख हैं रिक्तियां और भर्तियों पर लगा है ब्रेक

भारतीय रेल के निजीकरण का तमाशा

निजी ट्रेनें चलने से पहले पार्किंग और किराए में छूट जैसी समस्याएं बढ़ने लगी हैं!

एमएसएमई नीति के नए मसौदे में कुछ भी नया या महत्वपूर्ण नहीं!

भारत में नौकरी संकट जितना दिखता है उससे अधिक भयावह है!

अब उद्योगपति भी "देशद्रोही"?

रेलवे के निजीकरण के ख़िलाफ़ रेल कर्मियों का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन कल!


बाकी खबरें

  • Uddhav Thackeray
    सोनिया यादव
    लचर पुलिस व्यवस्था और जजों की कमी के बीच कितना कारगर है 'महाराष्ट्र का शक्ति बिल’?
    24 Dec 2021
    न्याय बहुत देर से हो तो भी न्याय नहीं रहता लेकिन तुरत-फुरत, जल्दबाज़ी में कर दिया जाए तो भी कई सवाल खड़े होते हैं। और सबसे ज़रूरी सवाल यह कि क्या फांसी जैसी सज़ा से वाक़ई पीड़त महिलाओं को इंसाफ़ मिल…
  • jammu and kashmir
    अशोक कुमार पाण्डेय
    जम्मू-कश्मीर : परिसीमन को लोकतंत्र के ख़िलाफ़ हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर रही है बीजेपी
    24 Dec 2021
    बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर श्रीनगर में हिंदू मुख्यमंत्री बनवाने का जुनून सवार है। इसके लिए केंद्र सरकार कश्मीर घाटी व दूसरी जगह के लोगों को, ख़ुद के द्वारा पहुंचाए जा रहे दर्द को नज़रअंदाज़…
  • modi biden
    मोनिका क्रूज़
    2021 : चीन के ख़िलाफ़ अमेरिका की युद्ध की धमकियों का साल
    24 Dec 2021
    जो बाइडेन प्रशासन लगातार युद्ध की धमकी देने, निराधार आरोपों और चीन के विरुद्ध बहु-देशीय दृष्टिकोण बनाने के संकल्प को पूरा करने के साथ नए शीत युद्ध को गरमाए रखना जारी रखे हुए है।
  • unemployment
    रूबी सरकार
    लोगों का हक़ छीनने वालों पर कार्रवाई करने का दम भरने वाले मुख्यमंत्री ख़ुद ही छीन रहे बेरोज़गारों का हक़!
    24 Dec 2021
    इंटरमीडिएट, ग्रेजुएशन, एमबीए करने के बाद भी मध्यप्रदेश के आईटीआई में शिक्षक सिर्फ 7200 रुपये प्रति महीने में काम करने के लिए मजबूर हैं, राज्य सरकार की ओर से राहत देने की बात भी हवाबाज़ी ही साबित हुई…
  • modi yogi
    लाल बहादुर सिंह
    चुनाव 2022: अब यूपी में केवल 'फ़ाउल प्ले' का सहारा!
    24 Dec 2021
    ध्रुवीकरण और कृपा बाँटने का कार्ड फेल होने के बाद आसन्न पराजय को टालने के लिए, अब सहारा केवल फ़ाउल प्ले का बचा है। ऐन चुनाव के समय बिना किसी बहस के जिस तरह निर्वाचन कार्ड को आधार से जोड़ने का कानून बना…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License