NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
थाईलैंड : पुलिस द्वारा प्रदर्शन से पहले की गई गिरफ़्तारियों को लेकर विरोध तेज़
21 लोगों को बैंकॉक में डेमोक्रेसी मोनूमेंट के पास से गिरफ़्तार किया गया क्योंकि वे प्रदर्शनों से पहले एकत्र हुए थे।
पीपल्स डिस्पैच
14 Oct 2020
Bangkok

थाईलैंड के प्रदर्शनकारियों ने बुधवार 14 अक्टूबर को राजधानी बैंकॉक के केंद्र में प्रतिष्ठित डेमोक्रेसी मोनूमेंट पर क़ब्ज़ा कर लिया है। ये क़ब्ज़ा 13 अक्टूबर को मौनूमेंट से 21 प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी की प्रतिक्रिया में किया गया। इस गिरफ़्तारी ने विरोध प्रदर्शन कनरे वाले आयोजकों को दोपहर से सुबह तक प्रदर्शन करने को मजबूर किया।

गिरफ़्तार किए गए लोगों में स्टूडेंट एक्टिविस्ट और लंबे समय से राजशाही सुधार की बात करने वाले अधिवक्ता जातुपत बूनपट्टाररकसा जिन्हें आमतौर पर पाई दाओ दीन कहा जाता था और गायक चाई-अमोर्न कैव्यीबुनपन जिन्हें उनके ऐमी के मंचन के लिए जाना जाता है। 

नेशनल पुलिस फॉर बॉर्डर सिक्योरिटी एंड काउंटर इंसर्जेंसी के अधीन अर्धसैनिक बल बॉर्डर पेट्रोल पुलिस द्वारा डेमोक्रेसी मोनूमेंट के पास मंगलवार को गिरफ्तारी की गई थी। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया जो बुधवार दोपहर को निर्धारित प्रदर्शनों के लिए मोनूमेंट के पास पहुंचे थे।

इन गिरफ्तारियों की ख़बर के बाद प्रदर्शनों को उग्र कर दिया और बड़े पैमाने पर गुस्सा भड़क गया। हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग को लेकर सैकड़ों प्रदर्शनकारी कुछ ही घंटों में पुलिस मुख्यालय के बाहर इकट्ठा हो गए। नेशनल पुलिस द्वारा प्री-इंप्टिव गिरफ्तारियों की प्रतिक्रिया में शहर के विभिन्न हिस्सों में प्रदर्शन किए गए।

पीपुल्स ग्रुप के आह्वान पर बुधवार का प्रदर्शन किया गया। इस संगठन की स्थापना देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करने वाले कई एक्टिविस्ट ने की। इस प्रदर्शन का आह्वान रॉयल मोटरकेड ( royal motorcade)के समय में किया गया है जिसे मोनूमेंट द्वारा दोपहर दो बजे पारित किया जाना निर्धारित था।  

प्रदर्शनकारी सुबह-सुबह मोनूमेंट पर इकट्ठा हो गए और विरोध में बगल की सड़क पर कब्जा करने लगे और रोकने लगे। कुछ प्रदर्शनकारियों ने आयोजकों के निर्देशों पर 2019 में सरकार द्वारा लगाए गए पौधों और झाड़ियों को भी हटा दिया, ताकि कथित तौर पर प्रदर्शनकारियों को उक्त स्थान का उपयोग करने से रोका जा सके। वर्ष 1932 की क्रांति को याद में 1939 में इस मोनूमेंट का निर्माण किया गया था जिसने देश में पहली संवैधानिक राजतंत्र की स्थापना की।

थाईलैंड में चल रहे विरोध प्रदर्शनों में संवैधानिक सुधारों का आह्वान किया गया है, जिसमें राजशाही की शक्तियों को सीमित करना, लोकतंत्र की वापसी और प्रयुत चान-ओ-चा के अधीन नागरिक-सैन्य सरकार का विघटन तथा अन्य सामाजिक-आर्थिक अधिकार शामिल हैं।

Thailand
protests against police
students activists
thailand police

Related Stories

थाईलैंड : प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई में 9 नाबालिगों सहित दर्जनों गिरफ़्तार

थाईलैंडः प्रयुत के अविश्वास प्रस्ताव जीतने के बाद राजधानी में "कार रैली" और प्रदर्शन

थाईलैंडः पुलिस की कार्रवाई के बावजूद "कार" रैली में हज़ारों लोग शामिल हुए

थाईलैंड : बेहतर कोविड राहत की मांग करने वाले प्रदर्शनकारियों पर दमनात्मक कार्रवाई

थाईलैंड के नए संविधान संशोधन विधेयक को व्यापक जनसमर्थन

राजशाही के अपमान के आरोपी तीन थाईलैंड के एक्टिविस्ट ज़मानत पर रिहा

बैंकाक में भूख हड़ताल कर रहे बंदियों की रिहाई की मांग करते हुए सैकड़ों लोगों ने किया प्रदर्शन

क्या भारत भी कुछ सीखेगा: मास्क नहीं पहनने पर थाईलैंड के प्रधानमंत्री पर जुर्माना

थाईलैंडः प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की कार्रवाई में दर्जनों लोग घायल और कई लोग हिरासत में

थाईलैंड : "राजशाही के अपमान" को लेकर प्रदर्शनकारियों पर मुक़दमा शुरू


बाकी खबरें

  • Asha Usha workers
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    मध्य प्रदेश : आशा ऊषा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन से पहले पुलिस ने किया यूनियन नेताओं को गिरफ़्तार
    07 Mar 2022
    मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने शिवराज सरकार की बढ़ती 'तानाशाही' की निंदा करते हुए कहा, "शिवराज सरकार मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनितिक दल के कार्यालय में ही पुलिस को बिना आदेश ही नहीं घुसा रही है,…
  • Syrian refugees
    सोनाली कोल्हटकर
    क्यों हम सभी शरणार्थियों को यूक्रेनी शरणार्थियों की तरह नहीं मानते?
    07 Mar 2022
    अफ़ग़ानिस्तान, इराक़, सीरिया, सोमालिया, यमन और दूसरी जगह के शरणार्थियों के साथ यूरोप में नस्लीय भेदभाव और दुर्व्यवहार किया जाता रहा है। यूक्रेन का शरणार्थी संकट पश्चिम का दोहरा रवैया प्रदर्शित कर रहा…
  • air pollution
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हवा में ज़हर घोल रहे लखनऊ के दस हॉटस्पॉट, रोकने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने तैयार किया एक्शन प्लान
    07 Mar 2022
    वायु गुणवत्ता सूचकांक की बात करें तो उत्तर प्रदेश के ज्यादातर शहर अब भी प्रदूषण के मामले में शीर्ष स्थान पर हैं। इन शहरों में लखनऊ, कानपुर और गाजियाबाद जैसे बड़े शहर प्रमुख हैं।
  • Chaudhary Charan Singh University
    महेश कुमार
    मेरठ: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के भर्ती विज्ञापन में आरक्षण का नहीं कोई ज़िक्र, राज्यपाल ने किया जवाब तलब
    07 Mar 2022
    मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में सेल्फ फाइनेंस कोर्स के लिए सहायक शिक्षक और सहआचार्य के 72 पदों पर भर्ती के लिए एक विज्ञापन निकाला था। लेकिन विज्ञापित की गई इन भर्तियों में दलितों, पिछड़ों और…
  • shimla
    टिकेंदर सिंह पंवार
    गैर-स्टार्टर स्मार्ट सिटी में शहरों में शिमला कोई अपवाद नहीं है
    07 Mar 2022
    स्मार्ट सिटी परियोजनाएं एक बड़ी विफलता हैं, और यहां तक कि अब सरकार भी इसे महसूस करने लगी है। इसीलिए कभी खूब जोर-शोर से शुरू की गई इस योजना का नए केंद्रीय बजट में शायद ही कोई उल्लेख किया गया है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License