NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
स्मार्ट सिटी मिशनः प्रोजेक्ट कैटेगरी में चयनित 34 शहरों में बिहार के एक भी शहर नहीं
पिछले दो साल के दौरान प्रोजेक्ट कैटेगरी में चयनित हुए 34 शहरों में राज्य की राजधानी पटना के साथ-साथ राज्य के अन्य तीन शहर भागलपुर, मुज़फ़्फ़रपुर और बिहारशरीफ़ का नाम नहीं है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
13 Apr 2022
स्मार्ट सिटी मिशनः प्रोजेक्ट कैटेगरी में चयनित 34 शहरों में बिहार के एक भी शहर नहीं

बिहार की राजधानी पटना के साथ-साथ राज्य के चारों स्मार्ट सिटी तय समय पर अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने में नाकाम रहे हैं जिससे स्मार्ट सिटी मिशन की राष्ट्रीय रैंकिंग में बिहार को एक बार फिर निराशा हाथ लगी है। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार पिछले दो साल के दौरान प्रोजेक्ट कैटेगरी में चयनित हुए 34 शहरों में राज्य की राजधानी पटना के साथ-साथ राज्य के अन्य तीन शहर भागलपुर, मुजफ्फरपुर और बिहारशरीफ का नाम नहीं है। चुने गए इन 34 शहराें काे 18 से 20 अप्रैल तक गुजरात के सूरत में हाेने वाले समाराेह में अवाॅर्ड मिलेगा।

ज्ञात हो कि स्मार्ट सिटी मिशन के तहत वर्ष 2018 से रैंकिंग के जरिए स्मार्ट शहरों के आकलन का सिस्टम शुरू किया गया था। कोरोना काल के बाद से प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। लोगों को सुविधा मुहैया कराने तथा तय समय में प्रोजेक्ट को पूरा करने वाले शहरों का मूल्यांकन किया जा रहा है।

पटना स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की स्थिति

40 प्रोजेक्ट -  1954 करोड़ -  टेंडर फाइनल

14 प्रोजेक्ट- 707 करोड़ - काम पूर्ण

35 प्रोजेक्ट - 1652 करोड़ - वर्क ऑडर के साथ काम शुरू

बजट की स्थिति

194 करोड़ - भारत सरकार द्वारा दी गई राशि

194 करोड़- भारत सरकार का फंड एसपीवी को ट्रांसफर

189 करोड़ - राज्य सरकार द्वारा साझा की गई राशि

146 करोड़ - भारत सरकार का यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट

3 करोड़ - राज्य सरकार का यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट

रियल टाइम रैंकिंग में 71वां स्थान

शहर को सुंदर बनाने के लिए स्मार्ट सिटी मिशन की ओर से अब रियल टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है और इसके आधार पर प्रतिदिन रैंकिंग तय हो रही है। रियल टाइम रैंकिंग के हवाले से भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को भी देश के 100 स्मार्ट सिटीज में पटना की रैंकिंग 71वीं रही। राज्य के अन्य तीन शहरों भागलपुर, बिहारशरीफ और मुजफ्फरपुर की रैंकिंग तो और भी नीचे है। पिछले दो साल में राज्य के चारों शहरों की रैंकिंग 50 से ऊपर नहीं रही है। यह रैंकिंग इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसी आधार पर केंद्र सरकार की ओर से राशि मुहैया कराई जाती है।

20 शहरों का नाम पहले चरण में घोषित किया गया था जिनमें  भुवनेश्वर, पुणे, जयपुर, सूरत, कोच्चि, अहमदाबाद, जबलपुर, विशाखापट्टनम, सोलापुर, धवनगिरि, इंदौर, एनडीएमसी (न्यू दिल्ली म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन), कोयंबटूर, काकिनाडा, बेलगाम, उदयपुर, गुवाहटी, चेन्नै, लुधियाना और भोपाल शामिल हैं।

स्मार्ट सिटी मिशन का उद्देश्य स्थानीय विकास को सक्षम करने और प्रौद्योगिकी की मदद से नागरिकों के लिए बेहतर परिणामों के माध्यम से जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने तथा आर्थिक विकास को गति देने के लिए भारत सरकार द्वारा एक नई पहल है।

 

स्मार्ट सिटी में बुनियादी सुविधाओं के तत्व

 

  • पर्याप्त पानी की आपूर्ति

  • निश्चित विद्युत आपूर्ति

  • ठोस अपशिष्ट प्रबंधन सहित स्वच्छता

  • कुशल शहरी गतिशीलता और सार्वजनिक परिवहन

  • किफायती आवास, विशेष रूप से गरीबों के लिए

  • सुदृढ़ आई टी कनेक्टिविटी और डिजिटलीकरण

  • सुशासन, विशेष रूप से ई-गवर्नेंस और नागरिक भागीदारी

  • टिकाऊ पर्यावरण

  • नागरिकों की सुरक्षा और संरक्षा, विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों की सुरक्षा, और

  • स्वास्थ्य और शिक्षा

PATNA
Smart City Mission
muzaffarpur
Biharsharif
Bhagalpur
Project Category

Related Stories

बिहार : सातवें चरण की बहाली शुरू करने की मांग करते हुए अभ्यर्थियों ने सिर मुंडन करवाया

बिहारः मुज़फ़्फ़रपुर में अब डायरिया से 300 से अधिक बच्चे बीमार, शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती

बिहारः महिलाओं की बेहतर सुरक्षा के लिए वाहनों में वीएलटीडी व इमरजेंसी बटन की व्यवस्था

बिहार की राजधानी पटना देश में सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर

बिहार में फिर लौटा चमकी बुखार, मुज़फ़्फ़रपुर में अब तक दो बच्चों की मौत

नक्शे का पेचः भागलपुर कैंसर अस्पताल का सपना अब भी अधूरा, दूर जाने को मजबूर 13 ज़िलों के लोग

पटनाः डीजल-पेट्रोल से चलने वाले ऑटो पर प्रतिबंध के ख़िलाफ़ ऑटो चालकों की हड़ताल

पटना में विक्षिप्त युवक ने नीतीश पर हमला किया

पटना: विभिन्न सरकारी विभागों में रिक्त सीटों को भरने के लिए 'रोज़गार अधिकार महासम्मेलन'

बिहार: मुज़फ़्फ़रपुर कांड से लेकर गायघाट शेल्टर होम तक दिखती सिस्टम की 'लापरवाही'


बाकी खबरें

  • अभिवाद
    केरल: एचएलएल के निजीकरण के ख़िलाफ़ युवाओं की रैली
    25 Mar 2022
    रैली को संबोधित करते हुए डीवाईएफ़आई के राष्ट्रीय अध्यक्ष एए रहीम ने कहा कि एचएलएल जैसे सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के निजीकरण से युवाओं को रोजगार की संभावनाओं में अड़चनों का सामना करना पड़ेगा और यह…
  • भाषा
    इक्वेडर और उरूग्वे ने विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया
    25 Mar 2022
    इक्वेडर और उरूग्वे दोनों के 25 अंक हो गये हैं और अब किसी अन्य टीम के यहां तक पहुंचने की संभावना नहीं हैं। ब्राजील और अर्जेंटीना पहले ही विश्व कप में अपनी जगह सुरक्षित कर चुके थे।
  • भाषा
    योगी आदित्यनाथ आज शाम चार बजे दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे
    25 Mar 2022
    योगी आदित्यनाथ को बृहस्पतिवार को बतौर पर्यवेक्षक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सह पर्यवेक्षक झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की मौजूदगी में एक बार फिर सर्वसम्मति से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा…
  • विजय विनीत
    यूपी के एमएलसी चुनाव में खुलेआम मारपीट और गुंडई, भाजपा ने खेला बाहुबलियों पर दांव !
    25 Mar 2022
    भाजपा ने एमएलसी चुनाव में बाहुबलियों से अपने रिश्ते को उजागर किया है। इसके नेता एक तरफ अपराधियों के खिलाफ बुल्डोजर वाली सरकार होने का दावा करते हैं तो दूसरी ओर घोषित अपराधियों को अपनी पार्टी का…
  • UMAR KHALID
    तारिक अनवर
    दिल्ली हिंसा: उमर ख़ालिद के परिवार ने कहा ज़मानत नहीं मिलने पर हैरानी नहीं, यही सरकार की मर्ज़ी है
    25 Mar 2022
    उमर ख़ालिद के पिता ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अभियोजन पक्ष के आरोपों को साबित कर पाने में पूरी तरह नाकाम होने के बावजूद अदालत ने "मनगढ़ंत साज़िश के सिद्धांत" पर यक़ीन किया।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License