NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
साहित्य-संस्कृति
भारत
राजनीति
तिरछी नज़र: सर जी, प्लीज़ यह महंगाई हमसे मत छीनिये
सुनते हैं कि इस महंगाई की वजह से ही सरकार के सारे काम चल रहे हैं। एक तो इस मंहगाई से मिलने वाले पैसे से ही यह सब न दिखने वाला सारा विकास कार्य हो रहा है, और दूसरे इसी महंगाई की बदौलत ही यह सब न खाने योग्य राशन गरीबों को बांटा जा रहा है।
डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
07 Nov 2021
Inflation
प्रतीकात्मक तस्वीर। साभार: ट्विटर

सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम कर लोगों को दीवाली के मौके पर राहत दी है। सरकार ने लोगों को तो राहत दे दी है पर अब समझ नहीं आ रहा है कि सरकार हमारा विकास कैसे करेगी। क्योंकि विकास तो महंगाई के बल पर ही हो रहा था।

सर जी, आपने यह राहत गलत समय पर दी। अब जा कर तो हमें समझ में आने लगा था कि यह महंगाई कितनी जरूरी है। मंहगाई की आदत भी पड़ने लगी थी। तभी आपने राहत दे दी। यह बहुत ही गलत बात है। पहले किसी चीज की आदत डालो और फिर उसे छीन लो। आप तो ऐसे ही कर रहे हैं। पहले तो महंगाई की आदत डाल दी और अब उसे हमसे छीनने की बात कर रहे हैं।

सुनते हैं कि इस महंगाई की वजह से ही सरकार के सारे काम चल रहे हैं। एक तो इस मंहगाई से मिलने वाले पैसे से ही यह सब न दिखने वाला सारा विकास कार्य हो रहा है, और दूसरे इसी महंगाई की बदौलत ही यह सब न खाने योग्य राशन गरीबों को बांटा जा रहा है। यह हम नहीं कह रहे हैं, यह सब तो हमें भक्तों ने और वाट्सएप यूनिवर्सिटी ने ही समझाया है। अन्यथा हममें कहां इतनी समझ थी कि हम यह समझ पाते कि यह महंगाई हमारे लिए और हमारे देश के लिए कितनी जरूरी है।  

सर जी, हमें यह भी पता चला है कि आप ये जो टीके लगवा रहे हैं, यही कोरोना के खिलाफ वैक्सीन, यह जो आप मुफ्त में लगा रहे हैं, महंगा पेट्रोल और डीजल बेच कर ही लगवा रहे हैं। पहले तो हम यह ही समझ रहे थे कि आप सबको, सारी की सारी जनता को ये टीके आप अपनी ही जेब से लगवा रहे हैं। क्योंकि सारे के सारे टीका केंद्रों पर आपके ही फोटो लगे हैं। टीका केंद्रों की बात तो छोड़ो, हर चौराहे और नुक्कड़ पर भी मुफ्त में टीका लगवाने की अपील करते आपकी ही फोटो लगे होर्डिंग लगे हैं। तो हमें लगा कि ये टीके आप ही लगवा रहे हैं, अपनी ही जेब से लगवा रहे हैं।

जब हम वैक्सीन लगवा कर घर लौटे और सर्टिफिकेट डाउनलोड किया तो यह विश्वास और भी पक्का हो गया कि यह टीका हमें आपके ही पैसे से लगा है। वैक्सीनेशन के सर्टिफिकेट पर हमारी, जिसको टीका लगा था उसकी फोटो नहीं थी। आपकी ही फोटो छपी थी। पर भला हो आपके भक्तों का और वही आपकी अपनी वाट्सएप यूनिवर्सिटी का, जिसने हमारी आंखें खोल दीं। उन्होंने ही बताया कि वैक्सीन की खुराक आपकी जेब से नहीं, मुझे मेरे अपने ही पैसे से मिली है। मुझे वैक्सीन उस पैसे से मिली है जो पैसा मैं महंगा पेट्रोल और महंगी रसोई गैस का सिलेंडर खरीद कर आपके पास जमा करवा रहा हूं।

सर जी, ऐसे ही तब भी यही लगा जब देखा कि गरीबों को मुफ्त का राशन आपकी फोटो लगे थैलों में मिल रहा है। सोचा कि शायद आप अपनी खुद की कमाई से ही अनाज गरीबों में बंटवा रहे हैं। पर फिर यह भ्रम भी तब टूट गया जब खबर लगी कि यह अनाज तो सरकार महंगा पेट्रोल, डीजल, गैस सिलेंडर आदि बेचने से मिले पैसे से खरीद कर बंटवा रही है। यह सब हो तो हमारे ही पैसे से हो रहा था पर हम श्रेय आपको देते रहे।

सर जी, बस आपसे अब यही गुजारिश है कि आप यह महंगाई हमारे से छीनिये मत। हमें महंगाई की आदत ही पड़ गई है। हम किसी भी तरह से जी लेंगे पर महंगाई का यह सुख, इसके बिना बिलकुल भी नहीं जी पायेंगे। और हां,एक बात और। किसी को वैक्सीन सरकार के पैसे से लगे या फिर उसके अपने पैसे से, वैक्सीन के सर्टिफिकेट पर आपका फोटो रंगीन ही आना चाहिए। ब्लैक एंड व्हाइट में उतना जंचता नहीं है। इसके अलावा मुफ्त वाला राशन भले ही सड़ा-गला हो पर आपकी फोटो लगा थैला जरा अधिक टिकाऊ होना चाहिए। इतना टिकाऊ तो जरूर ही हो कि 2024 के आम चुनाव तक खूंटी पर टंगा रहे। पैसे की चिंता आप मत कीजिए। महंगाई तो हम झेल ही लेंगे।

(इस व्यंग्य स्तंभ के लेखक पेशे से चिकित्सक हैं।)

tirchi nazar
Political satire
Satire
dron sharma
Inflation
Food Inflation
Petrol & diesel price
edible oils

Related Stories

सारे सुख़न हमारे : भूख, ग़रीबी, बेरोज़गारी की शायरी

जनवादी साहित्य-संस्कृति सम्मेलन: वंचित तबकों की मुक्ति के लिए एक सांस्कृतिक हस्तक्षेप

तिरछी नज़र: सरकार-जी, बम केवल साइकिल में ही नहीं लगता

विज्ञापन की महिमा: अगर विज्ञापन न होते तो हमें विकास दिखाई ही न देता

तिरछी नज़र: बजट इस साल का; बात पच्चीस साल की

…सब कुछ ठीक-ठाक है

तिरछी नज़र: ‘ज़िंदा लौट आए’ मतलब लौट के...

तिरछी नज़र: ओमीक्रॉन आला रे...

तिरछी नज़र: ...चुनाव आला रे

चुनावी चक्रम: लाइट-कैमरा-एक्शन और पूजा शुरू


बाकी खबरें

  • उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा : क्या रहे जनता के मुद्दे?
    न्यूज़क्लिक टीम
    उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा : क्या रहे जनता के मुद्दे?
    09 Mar 2022
    उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा के चुनाव की चर्चा भले ही मीडिया में कम हुई हो, मगर चुनावी नतीजों का बड़ा असर यहाँ की जनता पर पड़ेगा।
  • Newschakra
    न्यूज़क्लिक टीम
    Akhilesh Yadav का बड़ा आरोप ! BJP लोकतंत्र की चोरी कर रही है!
    09 Mar 2022
    न्यूज़चक्र के आज के एपिसोड में वरिष्ठ पत्रकार Abhisar Sharma बात कर रहे हैं चुनाव नतीजे के ठीक पहले Akhilesh Yadav द्वारा की गयी प्रेस कांफ्रेंस की।
  • विजय विनीत
    EVM मामले में वाराणसी के एडीएम नलिनीकांत सिंह सस्पेंड, 300 सपा कार्यकर्ताओं पर भी एफ़आईआर
    09 Mar 2022
    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले राज्य कई स्थानों पर ईवीएम को लेकर हुए हंगामे के बाद चुनाव आयोग ने वाराणसी के अपर जिलाधिकारी (आपूर्ति) नलिनी कांत सिंह को सस्पेंड कर दिया। इससे पहले बना
  • बिहार विधानसभा में महिला सदस्यों ने आरक्षण देने की मांग की
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहार विधानसभा में महिला सदस्यों ने आरक्षण देने की मांग की
    09 Mar 2022
    मौजूदा 17वीं विधानसभा में महिला विधायकों की संख्या 26 है। 2020 के चुनाव में 243 सीटों पर महज 26 महिलाएं जीतीं यानी सदन में महिलाओं का प्रतिशत महज 9.34 है।
  • सोनिया यादव
    उत्तराखंड : हिमालयन इंस्टीट्यूट के सैकड़ों मेडिकल छात्रों का भविष्य संकट में
    09 Mar 2022
    संस्थान ने एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे चौथे वर्ष के छात्रों से फ़ाइनल परीक्षा के ठीक पहले लाखों रुपये की फ़ीस जमा करने को कहा है, जिसके चलते इन छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License