NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
साहित्य-संस्कृति
भारत
राजनीति
नए-नए कानून बनाने वालों को भी नववर्ष की शुभकामनाएं!
जबसे वर्तमान सरकार आई है हम व्यंग्य लेखकों की बन आई है। पहले विषय ढूंढे नहीं मिलते थे, अब विषयों की कमी ही नहीं है।
डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
05 Jan 2020
No CAA
फोटो साभार : livemint

वर्ष का पहला रविवार है। साप्ताहिक कॉलम लिखने वालों के लिए नववर्ष की शुभकामनाएं देने का अवसर। मेरी ओर से सारे मित्रों को, पाठकों को नववर्ष की शुभकामनाएं। कानून बनाने वालों को भी नववर्ष की शुभकामनाएं। अभी आये नूतन वर्ष में भी वे नित नये कानून बनायें और जनता को तंग करें।

logo tirchhi nazar_12.PNG

जबसे वर्तमान सरकार आई है हम व्यंग्य लेखकों की बन आई है। पहले विषय ढूंढे नहीं मिलते थे, अब विषयों की कमी ही नहीं है। पहले की सरकारें कुछ करती ही नहीं थीं। व्यंग्यकार ऋतुओं पर, नदी-नालों पर और पता नहीं जाने किन किन विषयों पर व्यंग्य लिखा करते थे। पर अब धीरे धीरे सरकार ऐसे काम करने लगी है कि हम व्यंग्य लिखने वालों के लिए विषयों का कोई टोटा ही नहीं है। उम्मीद है, विषयों के मामले में, नया साल पिछले साल की तरह से ही नहीं, अपितु उससे भी अधिक उर्वरक रहेगा।

व्यंग्य लिखने के लिए जैसा माहौल चाहिए, वर्तमान समय उसके पूरी तरह अनूकूल है। आप व्यंग्य लिखें और आपको गालियां मिलें, उससे अधिक मेहनताना हो ही नहीं सकता है। आजकल ऐसा ही माहौल है। लेखकों को गाली ही नहीं जेल भी मिल सकती है। गाली बंद कराना तो सरकार चाहेगी भी नहीं, आखिर उसे अपने समर्थकों का भी ध्यान रखना है। इस नये वर्ष में सरकार बस लेखकों को, कलाकारों को और सामाजिक कार्यकर्ताओं को जेल भेजने से बचाने की नीयत दिखा दे, यही बहुत है।

केवल हम व्यंग्यकारों के लिए ही नहीं, पिछले वर्ष का उत्तरार्ध धरना प्रदर्शनों के लिए भी बहुत ही विशेष रहा। विशेष रूप से छात्रों के धरना प्रदर्शन के लिए। पहले तो छात्रों ने बढ़ती फीस के विरोध में आंदोलन किया और फिर सरकार ने सीएए और एनआरसी का विषय आंदोलनकारियों को दे दिया। पिछले वर्ष में सरकार के पास सिर्फ छह सात महीने थे, आंदोलनकारियों को विषय देने के लिए। मेरी सरकार से सविनय प्रार्थना है कि इस बार पूरा साल है सरकार के पास, वह इस तरह के विधेयक और कानून लाती रहे जिनसे आंदोलनकारियों को पूरे वर्ष आंदोलन चलाने का सुअवसर मिले। सरकार की अतीव कृपा होगी।

पिछले साल प्याज की कीमतें बेइंतेहा बढ़ीं। कुछ शहरों में तो कीमतें दो सौ रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचीं। प्याज की कीमतें तो, अपनी पार्टी के खर्चे पूरे करने के लिए, सारी सरकारें बढ़ाती हैं। पर बीते साल सभी सब्जियों की कीमतें भी बढ़ीं। भाजपा सरकार से गुजारिश है कि वह अपनी पार्टी के खर्चे नये वर्ष में कुछ कुछ कम कर दे जिससे हमें नये साल में भी सारी सब्जियों की बढ़ी कीमत न देनी पड़े। अगर ऐसा हो पाये तो नववर्ष में हमारी कठिनाई सिर्फ प्याज़ की बढ़ी कीमत देने तक ही सीमित रहेगी, बाकी सब्जियों की कीमत जेब पर भारी नहीं पड़ेगी। 

पिछला वर्ष प्रधानमंत्री जी द्वारा अक्षय कुमार को दिये गए साक्षात्कार के लिए भी याद किया जायेगा। और वह साक्षात्कार याद रखा जायेगा अक्षय कुमार द्वारा पत्रकार की भूमिका को बडी़ अच्छी तरह अंजाम देने के लिए। जो स्क्रिप्ट उन्हें दी गई थी, उन्होंने उसे बखूबी निभाया। इसके अलावा उनके द्वारा प्रधानमंत्री जी से पूछा गया प्रश्न कि आप आम कैसे खाते हैं भी याद किया जायेगा।

यह प्रश्न बाबा रामदेव से पूछा जाता तो अधिक अच्छा रहता। प्रधानमंत्री जी तो आम भी, बाकी सभी खाद्य पदार्थों की तरह से ही, मुख से ही खाते हैं। हो सकता है बाबा रामदेव मुख के अतिरिक्त नाक से या कहीं और से भी खा सकते हों। कुल मिलाकर यह साक्षात्कार मनोरंजक रहा। आशा है नव वर्ष में भी हम प्रधानमंत्री जी के मनोरंजक साक्षात्कार देख सकेंगे।

वैसे तो गतवर्ष हुई बहुत सारी बातें ऐसी हैं, जो व्यंग्य का विषय बनी। पर उनमें प्रधानमंत्री जी द्वारा बार बार झूठ बोलना खास रहा। विशेष बात यह है कि प्रधानमंत्री जी को शायद स्वयं भी यह पता नहीं होता है कि वे झूठ बोल रहे हैं। वे बस लय में आकर झूठ पर झूठ बोलते जाते हैं। वैसे तो झूठ पकडऩे वाली मशीनें पहले से ही मौजूद हैं पर उनके उपयोग के लिए अदालत से आदेश लेना पड़ता है। अब यदि नये वर्ष में कोई वैज्ञानिक झूठ पकडऩे की ऐसी मशीन का आविष्कार कर सके जो माइक पर लगा दी जाये और झूठ बोलते ही बीप करने लगे तो मोदी जी को झूठ बोलने की लत से छुटकारा मिल सकेगा और देश का बहुत ही भला होगा। 

बातें तो बहुत सी हैं। बातों का पिटारा तो कभी समाप्त हो ही नहीं सकता है। इस विश्वास के साथ कि वर्तमान सरकार व्यंग्य लिखने के लिए विषयों की कमी कभी भी होने नहीं देगी और आप हर रविवार 'तिरछी नजर' कॉलम पढ़ते रहेंगे, आप सबको नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। सरकार इसी तरह से नये वर्ष में भी नित नए कानून बना सबको परेशान करती रहे और हम सब परेशान हो कर भी खुश रहें, यही कामना है। भले ही चाहे कुछ भी होता रहे, नववर्ष आप सबके जीवन में ढेरों खुशियां लेकर आये।

(लेखक पेशे से चिकित्सक हैं।)

tirchi nazar
CAA
Satire
Political satire
CAA Protest
NRC
NPR
Inflation
Rising inflation
Narendra modi
BJP
modi sarkar

Related Stories

सारे सुख़न हमारे : भूख, ग़रीबी, बेरोज़गारी की शायरी

ज्ञानवापी मस्जिद विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने कथित शिवलिंग के क्षेत्र को सुरक्षित रखने को कहा, नई याचिकाओं से गहराया विवाद

जनवादी साहित्य-संस्कृति सम्मेलन: वंचित तबकों की मुक्ति के लिए एक सांस्कृतिक हस्तक्षेप

उर्दू पत्रकारिता : 200 सालों का सफ़र और चुनौतियां

तिरछी नज़र: सरकार-जी, बम केवल साइकिल में ही नहीं लगता

विज्ञापन की महिमा: अगर विज्ञापन न होते तो हमें विकास दिखाई ही न देता

तिरछी नज़र: बजट इस साल का; बात पच्चीस साल की

…सब कुछ ठीक-ठाक है

तिरछी नज़र: ‘ज़िंदा लौट आए’ मतलब लौट के...

राय-शुमारी: आरएसएस के निशाने पर भारत की समूची गैर-वैदिक विरासत!, बौद्ध और सिख समुदाय पर भी हमला


बाकी खबरें

  • No more rape
    सोनिया यादव
    दिल्ली गैंगरेप: निर्भया कांड के 9 साल बाद भी नहीं बदली राजधानी में महिला सुरक्षा की तस्वीर
    29 Jan 2022
    भारत के विकास की गौरवगाथा के बीच दिल्ली में एक महिला को कथित तौर पर अगवा कर उससे गैंग रेप किया गया। महिला का सिर मुंडा कर, उसके चेहरे पर स्याही पोती गई और जूतों की माला पहनाकर सड़क पर तमाशा बनाया गया…
  • Delhi High Court
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली: तुगलकाबाद के सांसी कैंप की बेदखली के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने दी राहत
    29 Jan 2022
    दिल्ली हाईकोर्ट ने 1 फरवरी तक सांसी कैंप को प्रोटेक्शन देकर राहत प्रदान की। रेलवे प्रशासन ने दिल्ली हाईकोर्ट में सांसी कैंप के हरियाणा में स्थित होने का मुद्दा उठाया किंतु कल हुई बहस में रेलवे ने…
  • Villagers in Odisha
    पीपल्स डिस्पैच
    ओडिशा में जिंदल इस्पात संयंत्र के ख़िलाफ़ संघर्ष में उतरे लोग
    29 Jan 2022
    पिछले दो महीनों से, ओडिशा के ढिंकिया गांव के लोग 4000 एकड़ जमीन जिंदल स्टील वर्क्स की एक स्टील परियोजना को दिए जाने का विरोध कर रहे हैं। उनका दावा है कि यह परियोजना यहां के 40,000 ग्रामवासियों की…
  • Labour
    दित्सा भट्टाचार्य
    जलवायु परिवर्तन के कारण भारत ने गंवाए 259 अरब श्रम घंटे- स्टडी
    29 Jan 2022
    खुले में कामकाज करने वाली कामकाजी उम्र की आबादी के हिस्से में श्रम हानि का प्रतिशत सबसे अधिक दक्षिण, पूर्व एवं दक्षिण पूर्व एशिया में है, जहाँ बड़ी संख्या में कामकाजी उम्र के लोग कृषि क्षेत्र में…
  • Uttarakhand
    सत्यम कुमार
    उत्तराखंड : नदियों का दोहन और बढ़ता अवैध ख़नन, चुनावों में बना बड़ा मुद्दा
    29 Jan 2022
    नदियों में होने वाला अवैज्ञानिक और अवैध खनन प्रकृति के साथ-साथ राज्य के खजाने को भी दो तरफ़ा नुकसान पहुंचा रहा है, पहला अवैध खनन के चलते खनन का सही मूल्य पूर्ण रूप से राज्य सरकार के ख़ज़ाने तक नहीं…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License