NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
राजनीति
सिकुड़ते पोषाहार बजट के  त्रासद दुष्प्रभाव
पूरे देश में पोषाहार-मानक में गिरावट आई है और इसका सीधा संबंध विशेष पोषाहार योजनाओं में  कम व्यय का होना है।
भारत डोगरा
16 Feb 2021
सिकुड़ते पोषाहार बजट के  त्रासद दुष्प्रभाव
चित्र इंडियन एक्सप्रेस के सौजन्य से। 

भारत में पोषाहार की स्थिति लगातार चिंता का विषय बनी हुई है। सन 2000  के मध्य में पोषाहार की मांग बढ़ने के अनुपात में खर्च की स्थिति को सुधारने की अल्प अवधि के बाद, इस मद में बजट आवंटन को एक तरह से रोक दिया गया है।  अब  देश के ज्यादातर हिस्सों में पोषाहार  मानकों में भारी गिरावट आई है। इसका सीधा संबंध पोषाहार और स्वास्थ्य की देखभाल  के लिए किए जाने वाले खर्च में कमी से है। 

राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण के  पांचवें चक्र से लिए गए आंकड़े ने,  जो 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पोषाहार की स्थिति  पर केंद्रित हैं, यह खुलासा किया है कि देश के कई भागों में बच्चों में बौनापन, थकान और खून  की कमी बढ़ गई है।  

भोजन का अधिकार अभियान ने रेखांकित किया है कि 5 साल से कम के 35 फ़ीसदी बच्चे  बौनापन के शिकार हैं,  33 फ़ीसदी बच्चों का वजन कम है और 17 फ़ीसदी थकान के शिकार हैं। ये सभी लंबे समय तक कुपोषित रहने के दुष्परिणाम हैं।  यह कामगार वर्गों  तथा मध्य वर्गों की सबसे निचली पंक्ति की बुनियादी जरूरतों के खर्च में कटौती को परिलक्षित करता है।  खासकर,  पिछले 6 सालों में जरूरत से कम खर्च करने और  बच्चों-किशोरों की स्वास्थ्य जरूरतों के प्रति उपेक्षा की प्रवृत्ति उभरी है। यही पोषाहार कार्यक्रमों ने कमतर प्रदर्शन की वजह है। 

पोषाहार के मोर्चे पर समग्र स्थिति कई कारकों के जटिल समुच्चय से प्रभावित होती है, इसके अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा पोषाहार मिशन में उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाएं से लेकर, केंद्र द्वारा राज्य को दिए जाने वाले बजट,  राज्य के स्वास्थ्य की देखभाल और पोषाहार के मानक,  और  क्षेत्रों तथा परिवारों की आर्थिक-सामाजिक  परिस्थितियां तक शामिल हैं। ये कारक और इनके साथ अन्य कारकों के मिश्रित प्रभावों के कारण देश में पोषाहार का स्तर कोविड-19 वैश्विक महामारी के पहले से ही गिरता रहा है।  लॉकडाउन के  कारण स्कूलों और आंगनबाड़ी योजनाओं को स्थगित करने पर विवश कर दिया, जिसके चलते आवश्यक सेवाओं के वितरण को नुकसान पहुंचा है।(बच्चों के पोषाहार और विकास पर इसके असर का खुलासा केवल अगले स्वास्थ्य सर्वे में ही हो सकेगा, यद्यपि  भूख और पोषाहार से वंचित होने के साक्ष्य तो पहले से ही उपलब्ध हैं।)

विश्व की कुल आबादी का छठा हिस्सा भारत में निवास करती है, लेकिन विश्व में कुपोषण के शिकार  बच्चों का एक तिहाई हिस्सा यहीं है।  यह एक गंभीर राष्ट्रीय संकट है और इसके साथ ही विश्वव्यापी चिंता का विषय भी।  वैश्विक महामारी और इसके ऐहतियात में लाए गए लॉकडाउन ने कुपोषण के संकट को और बढ़ा ही दिया है।  लॉकडाउन को तो पूरे विश्व में सर्वाधिक अवरोधक के रूप में जाना गया, जिसने लोगों की आजीविका को  ठप कर दिया और लाखों परिवारों के अपने बच्चों को बुनियादी जरूरतों के समर्थन की क्षमता को घटा दिया। 

आखिरकार, अदालत को  राज्यों को निर्देश देना पड़ा कि वह पोषाहार योजनाओं पर बढ़ती निर्भरता तथा लॉकडाउन के दौरान लोगों के भोजन तक उनकी बुनियादी पहुंच को ध्यान में रखे  और  राशनकार्ड धारकों के घर तक सूखे खाद्यान्न पहुंचाने की व्यवस्था करे। जहां कहीं भी इस निर्देश का पालन किया गया, वहां  शुरुआत में रहे अभावों में बाद में कमी आ गई। 

 इस बात को ध्यान में रखना चाहिए कि भारत में खाद्यान्न की प्रचुरता है।  प्रचुर खाद्यान्न भंडार का मतलब है कि पोषाहार सेवाओं को भी जारी रखा जा सकता है या उसमें गुणात्मक  बढ़ोतरी संभव है, खासकर  लॉकडाउन जैसे सर्वाधिक अवरोधक वाले चरणों के गुजर जाने के बाद।  हालांकि, मुफ्त में कुछ खाद्यान्नों तथा दालों की आपूर्ति करने के साथ सरकार ने पोषाहार योजनाओं को समर्थन देने के बजाय उन्हें घटाने का ही काम किया है। यह भी पिछले नवंबर में रोक दिया है, जबकि इसको आगे भी बढ़ाए जाने की आवश्यकता थी। 

फिर 2021-22 का केंद्रीय बजट आया। पोषाहार आवश्यकताओं की  बाध्यताओं को देखते हुए अपेक्षा की जा रही थी कि बजट में पोषाहार योजनाओं में राशि वृद्धि होगी, इसके बजाय कुछ योजनाओं में कटौती ही कर दी गई। इन कटौतियों को  पिछले कैलेंडर वर्ष  और उसके पहले के वित्तीय वर्ष में व्यय में की गई कटौतियों के साथ जोड़कर देखा जाना चाहिए। दूसरे शब्दों में, वित्तीय वर्ष 2020-21 के संशोधित अनुमानों (आरई) को इस वित्तीय वर्ष के वास्तविक आवंटन अथवा बजट अनुमानों (बीई) से तुलना किया जाना है।  इसके अलावा, हमें अवश्य ही 2020-21  के बजट अनुमानों तथा वित्तीय वर्ष 2021-22 बजट अनुमानों के साथ तुलना करनी चाहिए। 

समेकित बाल विकास परियोजना (आइसीडीएस) (आंगनवाड़ी केंद्रों)  के लिए बजट अनुमान 2020-21 में 20,532  करोड़ रुपये था।  संशोधित अनुमान 17,252 करोड़ था।  इसी तरह, पोषण अभियान के लिए बजट अनुमान में 3,700 करोड़ रुपये था, जिसे संशोधित अनुमान में घटाकर 600 करोड़ रुपये कर दिया गया था। 

 युवा  लड़कियों के लिए  सबल योजना  में बजट अनुमान 250 करोड़ रुपये रखा गया था, जिसे संशोधित अनुमान में घटाकर 50  करोड़ रुपये कर दिया गया था। राष्ट्रीय  पालनाघर (क्रेच) योजना  मद में बजट अनुमान 75 करोड़ रुपये था जिसे  संशोधित अनुमान में 15 करोड़ कर दिया गया था। 

 ताजा बजट में इन चारों योजनाओं को  पांचवें वित्त आयोग के सुझावों के मुताबिक एक नई योजना “सक्षम आंगनवाड़ी”  या मिशन पोषण 2.0 में शामिल कर दिया गया है।  इसलिए अब इन चारों योजनाओं के लिए संयुक्त आंकड़े दिए जा रहे हैं।  2020-21 के  लिए बजट  अनुमानों में,  इन चारों योजनाओं में व्यय को एक साथ मिला  दिया गया है,  जो 18.5 फीसदी होता है और यह  इसके पूर्व के वित्तीय वर्ष 2020-21  में इन चारों योजनाओं के बजट अनुमान से काफी कम है। 

अब इन चारों योजनाओं में  प्रत्येक के लिए अलग से  बजट आवंटन के आंकड़े को जुटाना संभव नहीं रहा, क्योंकि केवल उनकी कुल योग के आंकड़े ही मुहैया कराए जा रहे हैं।  यह इन योजनाओं हुई प्रगति की निगरानी प्रक्रिया को भी कठिन बनाएगा।  हालांकि, किसी भी मानक के लिहाज से  सभी मदों में 18.5  फ़ीसदी की कटौती  बड़ी मानी जाएगी और अब इसमें बड़ी वृद्धि की आवश्यकता है। इसलिए, हमें दो स्तरों पर कटौती की गई है-पिछले वर्ष के संशोधित अनुमानों की तुलना में बजट अनुमानों में गिरावट हुई है और दोनों वर्षों के बजट अनुमानों में कमी दर्ज की गई है।

केंद्रीय बजट के पहले जारी की गई ऑक्सफैम की असमानता रिपोर्ट  में कहा गया है कि सरकारी स्कूलों के बंद होने से दोपहर भोजन योजना बाधित हुई है। यह स्कीम 1.26  मिलियन (लगभग 13 लाख) स्कूलों के 120 मिलियन (12 करोड़) बच्चों को दोपहर का भोजन कराती है।  ऑक्सफैम के सर्वे में पाया गया कि इस स्कीम को  अवश्य ही जारी रखने के सर्वोच्च न्यायालय की हिदायत के बावजूद 35 फ़ीसदी बच्चों  को दोपहर का भोजन नहीं दिया जाता था।  बाकी 65 फ़ीसदी बच्चों में से 8 फ़ीसदी को पका आहार मिलता था,  53 फ़ीसदी को सूखा खाद्यान्न और 4 फ़ीसदी बच्चे को भोजन के बदले पैसे दिए जाते थे।  हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि इस योजना के लिए संशोधित अनुमान क्या है,  बजट के मुताबिक तो बजट अनुमानों के 11,000 करोड़ रुपये की तुलना में 12,900 करोड़ की वृद्धि की गई है।  अगले वित्त वर्ष के लिए बजट अनुमान 11,500 करोड़  रुपये रखा गया है। लंबी अवधि के परिप्रेक्ष्य में, भोजन-अधिकार  अभियान का आकलन (महंगाई में सालाना 5 फ़ीसदी वृद्धि के अनुमानों के साथ) किया गया है कि वास्तविक मायने में, दोपहर भोजन योजना के लिए आवंटन में 2014-15 से लेकर 2021-22 के बजट अनुमानों में 38 फ़ीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। कुछ बुनियादी अनुमानों के आधार पर, आइसीडीएस के लिए 36 फ़ीसदी की गिरावट का आकलन किया गया है। 

अब इन योजनाओं  के जरिए बच्चों और महिलाओं को जोड़ा गया है, जिनकी तादाद लगातार बढ़ रही है।  इसीलिए,  आवंटन राशि में गिरावट और भी भयावह है। 2015-16 में,देश के ग्रामीण क्षेत्रों में, मात्र 48 फ़ीसदी बच्चे और 51 फ़ीसदी गर्भवती महिलाएं (शहरी क्षेत्रों में क्रमशः 40 फ़ीसदी और 36 फ़ीसदी) ही इस योजना के दायरे में आती थीं।  अब इसकी पहुंच और घटने की संभावना है। बजट और प्रशासन जवाबदेही केंद्र ने 2021-22 के केंद्रीय बजट अपनी समीक्षा में कहा है कि अनुपूरक पोषाहार कार्यक्रम में 2016 के कुल 10.2 करोड़ लाभान्वितों के बनिस्बत 2020 में 8.6 करोड़ ही रह गए हैं यानी 15 फीसद की गिरावट आई है। 

कुछ समय पहले पोषण (POSHAN)  पर होने वाले व्यय की समीक्षा की गई थी, जिसमें यह खुलासा हुआ था कि  बजट की बड़ी फ़ीसदी  रकम मोबाइल फोन खरीदने  में खर्च की गई थी। इसका मतलब यह हुआ कि वास्तविक पोषाहार आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए वहां कम राशि ही उपलब्ध थी। 

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अभियान में 2020-21 का बजट अनुमान 2,100 करोड़ रुपयों से घटाकर संशोधित अनुमान में 1,864 करोड़ रुपये कर दिया गया था।  उसी वर्ष, श्वेत क्रांति (दूध उत्पादन और उसकी खपत) के लिए बजट अनुमान 1,805 करोड़ रुपये के बजाय संशोधित अनुमान में 1,642 करोड़ रुपये कर दिया गया था।  2021-22  के बजट अनुमान में यह राशि घटाकर 1,177 करोड़ रुपये कर दी गई। 

गंभीर आर्थिक संकट के दौरान पोषाहार के लिए बजट आवंटन में गिरावट ने पहले से ही लोगों के व्यापक कष्ट और कठिनाइयों के दौर में इजाफा किया है और इसने  बच्चों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य एवं कल्याण पर गंभीर और त्रासद असर डाला है।

(भारत डोगरा एक पत्रकार और  लेखक हैं।  उनकी पुस्तकों में हालिया प्रकाशित ‘प्रोटेक्टिंग अर्थ फॉर चिल्ड्रन एंड प्लानेट इन पेरल’ भी शामिल है।  आलेख में व्यक्त उनके विचार निजी हैं।)

अंग्रेज़ी में प्रकाशित मूल आलेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें ।

Tragic Implications of Sinking Nutrition Budget

National Family Health Survey
Mid Day Meal Scheme
Union Budget 2022
ICDS
Nutrition
mission POSHAN
HEALTH

Related Stories

गर्म लहर से भारत में जच्चा-बच्चा की सेहत पर खतरा

विज्ञान: समुद्री मूंगे में वैज्ञानिकों की 'एंटी-कैंसर' कम्पाउंड की तलाश पूरी हुई

छत्तीसगढ़ के ज़िला अस्पताल में बेड, स्टाफ और पीने के पानी तक की किल्लत

ग्राउंड रिपोर्ट: स्वास्थ्य व्यवस्था के प्रचार में मस्त यूपी सरकार, वेंटिलेटर पर लेटे सरकारी अस्पताल

यूपी चुनाव : माताओं-बच्चों के स्वास्थ्य की हर तरह से अनदेखी

स्वास्थ्य बजट: कोरोना के भयानक दौर को क्या भूल गई सरकार?

पतंजलि आयुर्वेद को कुछ कठिन सवालों के जवाब देने की ज़रूरत 

स्वास्थ्य बजट 2021-22 : आवंटन में 'अभूतपूर्व' बढ़ोतरी कहाँ है?

क्या रोज़ी-रोटी के संकट से बढ़ गये हैं बिहार में एनीमिया और कुपोषण के मामले?

बच्चों में बढ़ता कुपोषण और मोटापा चिंताजनक!


बाकी खबरें

  • blast
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हापुड़ अग्निकांड: कम से कम 13 लोगों की मौत, किसान-मजदूर संघ ने किया प्रदर्शन
    05 Jun 2022
    हापुड़ में एक ब्लायलर फैक्ट्री में ब्लास्ट के कारण करीब 13 मज़दूरों की मौत हो गई, जिसके बाद से लगातार किसान और मज़दूर संघ ग़ैर कानूनी फैक्ट्रियों को बंद कराने के लिए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही…
  • Adhar
    अनिल जैन
    ख़बरों के आगे-पीछे: आधार पर अब खुली सरकार की नींद
    05 Jun 2022
    हर हफ़्ते की तरह इस सप्ताह की जरूरी ख़बरों को लेकर फिर हाज़िर हैं लेखक अनिल जैन
  • डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
    तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष
    05 Jun 2022
    हमारे वर्तमान सरकार जी पिछले आठ वर्षों से हमारे सरकार जी हैं। ऐसा नहीं है कि सरकार जी भविष्य में सिर्फ अपने पहनावे और खान-पान को लेकर ही जाने जाएंगे। वे तो अपने कथनों (quotes) के लिए भी याद किए…
  • न्यूज़क्लिक डेस्क
    इतवार की कविता : एरिन हेंसन की कविता 'नॉट' का तर्जुमा
    05 Jun 2022
    इतवार की कविता में आज पढ़िये ऑस्ट्रेलियाई कवयित्री एरिन हेंसन की कविता 'नॉट' जिसका हिंदी तर्जुमा किया है योगेंद्र दत्त त्यागी ने।
  • राजेंद्र शर्मा
    कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित
    04 Jun 2022
    देशभक्तों ने कहां सोचा था कि कश्मीरी पंडित इतने स्वार्थी हो जाएंगे। मोदी जी के डाइरेक्ट राज में भी कश्मीर में असुरक्षा का शोर मचाएंगे।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License