NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
उड़ता गुजरात पार्ट 6 - अर्थव्यवस्था के बिगड़ते हालात , बढ़ता कर्ज़
राज्य ने 60000 हज़ार करोड़ के फण्ड को खर्च नहीं किया , राज्य पर 2.48 लाख करोड़ का कर्जा है
सुबोध वर्मा
29 Nov 2017
Translated by ऋतांश आज़ाद
उड़ता गुजरात

बीजेपी पिछले 19 सालों से गुजरात की सत्ता पर पकड़ बनाये हुई और ये पकड़ बीजेपी ने  गुड गवर्नेंस के नाम पर बनायी है .पर गुजरात की अर्थव्यवस्था पर सिर्फ एक नज़र डालने पर ख़राब प्रबंधन,  नियमों का उल्लंघन,अनियमित खर्च और बढ़ते हुए कर्ज़ और अववस्था की तस्वीर दिखाई पड़ती है . 7 सालों के राज्य बजट पर उपलब्ध CAG रिपोर्टों की जाँच दर्शाती हैं कि आवंटित 600,000 करोड़ रुपयों को खर्च ही नहीं किया गया , करीब 357 करोड़ रुपयों को बजट के किसी प्रावधान के बिना ही खर्च कर दिया गया, वित्तीय वर्ष के आखिरी महीनों में हजारों करोड़ खर्च किये गये , 126 सरकारी और 42 स्वायत्त संस्थाओं के वार्षिक खातों को या तो जमा ही नहीं किया गया या उनकी ऑडिटिंग नहीं हुई . इसके अलावा करीबन 10,000 करोड़ की मूल्य के उपयोग प्रमाणपत्र हर साल पेंडिंग रहे.

इस खेल से जहाँ जनता के पैसे का लगातार नुकसान हो रहा है, इसे इस तरह से देखना चाहिए कि 2014 -15 में राज्य सरकार के पास अतिरिक्त राजस्व मौजूद था . इसका मतलब ये है कि सरकार विभिन्न करों और अन्य तरीकों द्वारा जमा किये गये राजस्व को सरकार खर्च ही नहीं कर सकी . राजस्व की ये बचत नवउदारवादी अर्थ शास्त्रियों को प्रभावित कर सकती जो सरकारी खर्च को कम करने के पक्षधर हैं . पर ये चौकाने वाली बात है क्योंकि गुजरात सरकार ग़रीबी कम करने , सबको शिक्षा एवं स्वास्थ्य प्रदान करने और लोगों को नौकरी देने में पूरी तरह नाकाम रही है.

लेकिन कमाल की बात ये है कि ये सब होने के बावजूद राज्य सरकार अपने संसाधनों को बढ़ोतरी के लिए लगातार ऋण ले रही है . राज्य का कर्ज़ पिछले 15 सालों में 5 गुना बढ़ा है और 2016 – 17 वित्तीय वर्ष के अनुमान RBI के अनुसार 2.68 लाख करोड़ हो गया है . हर गुजरात का व्यक्ति पर  37,749 करोड़ के कर्ज़ के बराबर है और 19 बड़े कर्जदार राज्यों की सूची में गुजरात चौथे स्थान पर आता है .

 

CAG की रिपोर्टों ने कई सालों से लगातार इस बात पर जोर दिया है कि राज्य सरकार इस बात पर ढंग से विचार नहीं कर रही कि किस चीज़ के लिए कितना खर्च करना है. इसी गलत आवंटन और खर्च की वजह से 59.836 करोड़ खर्च नहीं किये गए और 357 करोड़ रुपयों को उन चीज़ों पर खर्च किया गया, जिन्हें पिछले 7 सालों के बजट में पास भी नहीं किया गया . जिन विभागों में राशि बची रही या खर्च नहीं हुई, उनमें शिक्षा और कृषि जैसे महत्वपूर्ण विभाग भी शामिल हैं . यहाँ ये याद रखना ज़रूरी है कि शिक्षा के क्षेत्र में गुजरात की स्थिति बहुत ख़राब रही है . MHRD द्वारा कराये गए नेशनल अचीवमेंट सर्वे में जहाँ एक तरफ गुजरात के स्कूली बच्चों का प्रदर्शन बहुत ख़राब रहा है वहीँ दूसरी तरफ उच्च शिक्षा में भी एनरोलमेंट रेशियो बहुत कम है .

RBI के डेटा के अनुसार 2014–15 में गुजरात सरकार का विकास पर खर्च GDPS का 8.9% था जबकी सभी राज्यों का औसत 12.5% है . इससे गुजरात विकास खर्च के मामले में 28 राज्यों की सूची में 25वें स्थान पर आता है . वहीँ दूसरी तरफ समाजिक कार्यों में खर्च के मामले में सिर्फ 5.6% खर्च के साथ गुजरात 28 राज्यों की सूची में 26वें स्थान पर आता है.

पिछले वर्ष जब गरीबी की आधिकारिक गणना हुई थी तब पता चला कि 2011-12 में गुजरात में भी गरीबी दर करीब 17% की थी । यह योजना आयोग द्वारा परिभाषित की गई अत्यधिक निम्न स्तर की गरीबी रेखा मानी जाती है। फिर भी 'मॉडल' सरकार गरीबी को कम करने के लिए अधिक पैसा खर्च नहीं कर सकी.

शिक्षा, स्वास्थ्य और गरीबी जैसी बुनियादी समस्याओं की उपेक्षा करते हुए आवंटित पैसे खर्च न करना मोदी की कार्यशैली लगती है जब वे गुजरात में मुख्यमंत्री के तौर पर कार्य कर रहे थे।

राज्य सरकार अपनी वित्तीय व्यवस्था ठीक करने के बारे में गंभीर नहीं थी , यह स्पष्ट रूप से इस तथ्य से स्पष्ट रूप से ज़ाहिर होता है कि सीएजी द्वारा समीक्षा किए गए सात सालों में हर वर्ष सरकार 8- 9 करोड़ रुपये की राशि तक के 140 या अधिक गबन के मामले सामने आये । जाहिर है, सरकार के भीतर मौजूद अनैतिक तत्व इन अपराधों में शामिल थे.

उपेक्षा का एक और क्षेत्र सालाना 9000 करोड़ रुपये तक का उपयोग के  प्रमाण पत्र प्राप्त करने के प्रति ढिलाई करने और उदासीनता का था। इसका मतलब यह है कि विभिन्न एजेंसियों या निजी ठेकेदारों को पैसा बनाने दिया जा रहा था और कोई लेखांकन नहीं किया गया था। इसी तरह की ढिलाई सरकारी  और स्वायत्त निकाय के द्वारा भी दिखाए गई.

ये सब तथ्य बताते हैं कि तथाकथित मॉडल सरकार, जो भाजपा और पूरे देश का पसंदीदा 'मॉडल' है, वास्तव में बड़े पैमाने पर कुप्रबंधन और उपेक्षा का शिकार था, जिसमें जनता के पैसे का दुरुपयोग होने की बहुत संभावना है। देश के बाकी हिस्सों के लिए शायद ही यह मॉडल उपयुक्त है और निश्चित रूप से एक मॉडल है - जिससे गुजरात के पीड़ित लोगों को पीछा छुड़ाना चाहिए!


बाकी खबरें

  • Hum Bharat Ke Log
    डॉ. राजू पाण्डेय
    संविधान पर संकट: भारतीयकरण या ब्राह्मणीकरण
    05 Feb 2022
    न्याय प्रणाली में मनुवादी सोच की पुनर्प्रतिष्ठा के प्रयासों को न्याय व्यवस्था के भारतीयकरण का नाम दिया जा रहा है। नागरिक अधिकारों और संविधान के संरक्षक सर्वोच्च न्यायालय पर यदि ब्राह्मणवादी सोच हावी…
  • hisab kitab
    न्यूज़क्लिक टीम
    इस बजट से गरीबों को कोई फायदा नहीं
    04 Feb 2022
    हाल ही में वित्त मंत्री ने बजट पेश किया पर क्या इस बजट से बेरोज़गारी, गरीबी और अन्य चीज़ों पर कुछ असर पड़ेगा? आइये जानते हैं ऑनिंद्यो से
  • firing on owaisi
    रवि शंकर दुबे
    कौन हैं ओवैसी पर गोली चलाने वाले दोनों युवक?, भाजपा के कई नेताओं संग तस्वीर वायरल
    04 Feb 2022
    AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर हमला करने वाले दोनों आरोपियों को 14 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। एक आरोपी सचिन पंडित की तस्वीरें भाजपा के कई बड़े नेताओं के साथ वायरल होने से कई सवालों ने…
  • up elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    ग्राउंड रिपोर्ट: हापुड़ का सूदना गांव सुना रहा अपनी चुनावी कहानी
    04 Feb 2022
    ग्राउंड रिपोर्ट में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने हापुड़ के सूदना गांव में चल रही सैनेटरी पेड की फैक्ट्री में काम करने वाली महिलाओं, खेती से जुड़े समुदायों के सवालों-राजनीतिक रुझानों पर की चर्चा
  • cartoon
    आज का कार्टून
    कार्टून क्लिक : बस ये चुनाव और पार करा दे
    04 Feb 2022
    कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को राज्यसभा में कहा कि सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के संबंध में एक समिति बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License