NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
यूक्रेनी सुरक्षा बलों ने युवा कम्युनिस्ट नेताओं को गिरफ्तार किया 
वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ डेमोक्रेटिक यूथ और अन्य प्रगतिशील संगठनों ने यूक्रेन के लेनिनवादी कम्युनिस्ट यूथ यूनियन के नेताओं अलेक्सांद्र कोनोनोविच और मिखाइल कोनोनोविच की गिरफ्तारी की निंदा की है। 
मोहम्मद शबीर
08 Mar 2022
Ukrainian
कोम्सोमोल के नेता अलेक्सांद्र कोनोनोविच और मिखाइल कोनोनोविच (फोटो: ट्वीटर से) 

रविवार, 6 मार्च को, यूक्रेन के सुरक्षा बलों ने मिखाइल कोनोनोविच और उनके भाई अलेक्सांद्र कोनोनोविच को गिरफ्तार कर लिया। दोनों भाई यूक्रेन के लेनिनवादी कम्युनिस्ट यूथ यूनियन (एलकेएसएमयू) का नेतृत्व करते हैं। यूक्रेन की सुरक्षा सेवा (एसबीयू) की प्रेस सेवा ने रविवार को कहा कि कोनोनोविच भाइयों को राजधानी कीव से गिरफ्तार कर लिया गया और उन्हें जेल भेज दिया गया है। एसबीयू ने उन पर यूक्रेन में आंतरिक स्थिति को अस्थिर करने और रूस एवं बेलारूस के समर्थक विचारों के प्रोपगैंडा करने के साथ उनके अलग-अलग चैनलों के लिए "आवश्यक सूचना चित्र" बनाने का आरोप लगाया है। वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ डेमोक्रेटिक यूथ (डब्ल्यूएफडीवाई) ने यूक्रेन में एलकेएसएमयू नेताओं की इन गिरफ्तारियों की निंदा की और दुनिया भर के प्रगतिशील युवा समूहों से अपनी स्वतंत्रता की मांग करने के लिए एकजुट होने का आग्रह किया क्योंकि सुरक्षा बलों की हिरासत में उनकी जान पर गंभीर खतरा है। 

यूक्रेन में वर्ष 2014 में यूरोमैदान सरकार के तख्तापलट के बाद, सरकार द्वारा वामपंथी समूहों को निशाना बनाया गया है और उन्हें सताया गया है।  साथ ही, अति-राष्ट्रवादी और नव-नाजी ताकतों द्वारा भी उन्हें सताया गया है। 2015 में, कम्युनिस्ट प्रतीकात्मकता पर प्रतिबंध लगाने के लिए डि-कम्युनाइजेशन कानून पारित किए गए थे और उनके आधार पर, चुनाव आयोग ने कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ यूक्रेन (केपीयू) को 2019  में चुनावों में भाग लेने से रोक दिया था। एलकेएसएमयू की गतिविधियों को लेकर भी यूक्रेनी अधिकारियों ने धमकी दी थी। कोनोनोविच भाइयों सहित इसके नेतृत्व को देश में कम्युनिस्ट राजनीति का नेतृत्व करने के लिए सरकारी बलों और नव-नाज़ियों द्वारा कई बार निशाना बनाया गया था। 

एलकेएसएमयू वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ डेमोक्रेटिक यूथ (डब्ल्यूएफडीवाई) में एक सदस्य संगठन है। इसने यूक्रेन के नाटो के साथ नाता तोड़ने एवं रूस के साथ शांतिपूर्ण समाधान करने की मांग लेकर हाल ही में देश के शहरों में "शांति के लिए कोम्सोमोल" नामक एक अभियान का आयोजन किया था! 

कोनोनोविच भाइयों ने 16 फरवरी को, कीव में अमेरिकी दूतावास के सामने एलकेएसएमयू के एक प्रदर्शन में भी भाग लिया था। इसमें अमेरिका के यूक्रेन से बाहर निकलने और विस्तारवाद के अपने साम्राज्यवादी प्रयास पर लगाम लगाने की मांग की गई थी, जिसके चलते ही रूस और यूक्रेन के बीच एक सैन्य संघर्ष की नौबत आई है। कोनोनोविच बंधु यूक्रेन की फासीवादी विरोधी समिति (एंटी फासिस्ट कमिटी ऑफ यूक्रेन-एएफसीयू) में भी सक्रिय रहे हैं। उन पर फरवरी 2018 में कीव में “C14” और “नेशनल कॉर्पस” के नव नाज़ियों द्वारा क्रूरता से हमला किया गया था।

साभार : पीपल्स डिस्पैच 

Aleksandr Kononovich
Communist Party of Ukraine
Euromaidan coup
Leninist Communist Youth Union of Ukraine
Mikhail Kononovich
Russia-Ukraine Conflict
Security Service of Ukraine
SBU
World Federation of Democratic Youth
WFDY

Related Stories

रूस की नए बाज़ारों की तलाश, भारत और चीन को दे सकती  है सबसे अधिक लाभ

यूक्रेन में विपक्षी राजनीतिक दलों पर प्रतिबंध और 'एकीकृत सूचना नीति' लागू की गई

यूक्रेन और वैश्विक आर्थिक युद्ध: बर्बरता या सभ्यता?

नवउदारवादी व्यवस्था में पाबंदियों का खेल

जंग और महिला दिवस : कुछ और कंफ़र्ट वुमेन सुनाएंगी अपनी दास्तान...

यूक्रेन में चल रहे संघर्ष और युद्ध-विरोधी आंदोलन के परिपेक्ष्य


बाकी खबरें

  • tourism sector
    भाषा
    कोरोना के बाद से पर्यटन क्षेत्र में 2.15 करोड़ लोगों को रोज़गार का नुकसान हुआ : सरकार
    15 Mar 2022
    पर्यटन मंत्री ने बताया कि सरकार ने पर्यटन पर महामारी के प्रभावों को लेकर एक अध्ययन कराया है और इस अध्ययन के अनुसार, पहली लहर में 1.45 करोड़ लोगों को रोजगार का नुकसान उठाना पड़ा जबकि दूसरी लहर में 52…
  • election commission of India
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली नगर निगम चुनाव टाले जाने पर विपक्ष ने बीजेपी और चुनाव आयोग से किया सवाल
    15 Mar 2022
    दिल्ली चुनाव आयोग ने दिल्ली नगर निगम चुनावो को टालने का मन बना लिया है। दिल्ली चुनावो की घोषणा उत्तर प्रदेश और बाकी अन्य राज्यों के चुनावी नतीजों से पहले 9 मार्च को होनी थी लेकिन आयोग ने इसे बिल्कुल…
  • hijab
    सीमा आज़ाद
    त्वरित टिप्पणी: हिजाब पर कर्नाटक हाईकोर्ट का फ़ैसला सभी धर्मों की औरतों के ख़िलाफ़ है
    15 Mar 2022
    इस बात को दरअसल इस तरीके से पढ़ना चाहिए कि "हर धार्मिक रीति का पालन करना औरतों का अनिवार्य धर्म है। यदि वह नहीं है तभी उस रीति से औरतों को आज़ादी मिल सकती है, वरना नहीं। "
  • skm
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    एमएसपी पर फिर से राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेगा संयुक्त किसान मोर्चा
    15 Mar 2022
    एसकेएम ने फ़ैसला लिया है कि अगले महीने 11 से 17 अप्रैल के बीच एमएसपी की क़ानूनी गारंटी सप्ताह मना कर राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरूआत की जाएगी। 
  • Karnataka High Court
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हिजाब  मामला: हिजाब इस्लाम का अभिन्न हिस्सा नहीं, कर्नाटक उच्च न्यायालय ने खारिज की याचिका
    15 Mar 2022
    अदालत ने अपना फ़ैसला सुनते हुए यह भी कहा कि शिक्षण संस्थानों में यूनिफ़ॉर्म की व्यवस्था क़ानूनी तौर पर जायज़ है और इसे संविधान के तहत दी गई अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन नहीं कहा जा…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License