NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
घटना-दुर्घटना
भारत
राजनीति
उन्नाव कांड : पीड़िता और वकील की हालत स्थिर, चाची का अंतिम संस्कार  
ट्रामा सेंटर के अधिकारियों का कहना है की सड़क दुर्घटना में घायल पीड़िता और उसके वकील की हालत स्थिर है। पीड़िता की चाची का उन्नाव में अंतिम संस्कार कर दिया गया है जबकि पीड़िता की मौसी का शव अभी भी मेडिकल यूनिवर्सिटी में ही है।
असद रिज़वी
31 Jul 2019
unnao rape victim
फोटो साभार:Amar Ujala

लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के ट्रामा सेंटर में, सड़क हादसे में घायल उन्नाव रेप पीड़िता की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। प्रशासन ने ट्रामा सेंटर को छावनी में तब्दील कर दिया है। पीड़िता का परिवार आज बुधवार को पीड़िता की चाची, जिनकी मृत्यु सड़क हादसे में हुई थी, उनका का अंतिम संस्कार करने उन्नाव गया हुआ है।

ट्रामा सेंटर के अधिकारियों का कहना है की सड़क दुर्घटना में घायल पीड़िता और उसके वकील की हालत स्थिर है। ट्रामा सेंटर के अधिकारियों ने  बताया है की दोनों को लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। वहीं सड़क दुर्घटना में मारी गईं उसकी चाची का उन्नाव में अंतिम संस्कार किया जा रहा है।

पीड़िता के एक पारिवारिक मित्र ने बताया की प्रशासन ने पीड़िता के परिवार को इस बात पर सहमत किया की पीड़िता की चाची पुष्पा का अंतिम संस्कार कर दिया जाये। मनोज कुमार जो पीड़िता के परिवार के साथ उन्नाव से लखनऊ आये हैं, उन्होंने बताया कि पीड़िता का परिवार पुष्पा का शव लेने और अंतिम संस्कार करने पर सहमत नहीं था। 

Azam 1 (1).jpg

परिवार के सदस्य जिसमें पीड़िता की माँ भी शामिल थी माँग कर रहे थे की पीड़िता के चाचा जो जेल में हैं उनको  रिहा किया जाये उसके बात ही अंतिम संस्कार किया जायेगा। रिहाई और मुक़दमा वापसी की मांग को लेकर पीड़ित के परिवार ने ट्रामा सेंटर के बाहर धरना भी दिया था। पीड़िता के परिवार का आरोप है की पीड़िता के चाचा को अभियुक्त विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के इशारे पर झूठे मुक़दमों में फंसा कर जेल भेजा गया है।

 

इसे भी पढ़ें : उन्नाव रेप पीड़िता 'एक्सीडेंट' के बाद दिल्ली में प्रदर्शन

उधर प्रशासन के आश्वासन के बाद आज बुधवार, 31 जुलाई को पुष्पा का अंतिम संस्कार उन्नाव के गंगाघाट पर  किया गया। पीड़िता की चाची पुष्पा के अंतिम संस्कार के लिए उसके चाचा भी एक दिन के पेरोल पर शुक्लगंज के गंगाघाट पहुंचे। हालाँकि पीड़िता की मौसी का शव अभी भी मेडिकल यूनिवर्सिटी में ही है। जिसके बारे में परिवार का कोई सदस्य अभी कुछ नहीं बोल रहा है। हालाँकि मौके पर मौजूद इंस्पेक्टर पंकज सिंह का कहना है कि पीड़िता का परिवार दूसरी मृतक का शव लेने को भी सहमत हो गया है। पुलिस के अनुसार पुष्पा के बाद पीड़िता की मौसी का अंतिम संस्कार बाराबंकी में किया जायेगा।

उधर विपक्ष सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर घेरने में लगा है। कांग्रेस ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर उन्नाव रेप पीड़िता के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया है।  कांग्रेसी बुधवार को विधानसभा के पास स्थित जीपीओ पार्क पर दिन भर के उपवास पर बैठे और आरोपी विधायक के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की। पार्टी के नेता वीरेंद्र मदान का कहना है कि बीजेपी आरोपी विधायक की मदद करती आ रही है। उन्होंने कहा कि क्योंकि कुलदीप सिंह सेंगर बीजेपी के विधायक हैं इसलिए उनके ख़िलाफ़ सरकार द्वारा सख्त कार्रवाई नहीं हो रही है।

 

इसे भी पढ़ें : उन्नाव रेप पीड़िता के न्याय की मांग को लेकर लखनऊ से दिल्ली तक प्रदर्शन

 

उधर सीबीआई ने मामला अपने हाथ में ले लिया है। सीबीआई ने बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और नौ और लोगों के साथ 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 120बी, 302, 307 और 506 के अंतर्गत मुक़दमा दर्ज कर लिया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने विपक्ष के दबाव में रायबरेली के थाने गुरुबख्श में दर्ज  एफआईआर संख्या 0305/2019 की सीबीआई जाँच की सिफारिश की थी। सूत्रों ने बताया की मामले की जाँच अपर पुलिस अधीक्षक (सीबीआई) राम सिंह को सौंपी गई है और मुक़दमा पुलिस अधीक्षक राघवेंद्र वास्ता द्वारा दर्ज कराया गया है।

उल्लेखनीय है की उन्नाव रेप पीड़िता और उसके वकील उन्नाव और रायबरेली के बीच एक सड़क हादसे में गंभीर घायल रूप से घायल हो गए है। इसके अलावा पीड़िता के परिवार से उसकी चाची और मौसी की इस हादसे मृत्यु हो गई थी। पीड़िता के परिवार ने 28 जुलाई को हुए सड़क हादसे को साजिश बताते हुए, इसके लिए जेल में रेप के आरोप में बंद बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को ज़िम्मेदार बताया है। पीड़िता की माँ का आरोप है की आरोपी विधयक के पास जेल में मोबाइल फ़ोन भी है, जिससे वह पीड़िता के परिवार को रेप का मुक़दमा वापस लेने के लिए समय-समय पर धमकाता रहता था।  पीड़िता की बहन का आरोप है हमारे परिवार ने बीजेपी विधायक पर से मुक़दमा वापस नहीं लिया इसीलिए सड़क हादसे में हमारे परिवार को ख़त्म करने की साज़िश की गई है।

इसे भी पढ़ें : उन्नाव कांड: पीड़ित परिवार का लखनऊ ट्रॉमा सेंटर के बाहर धरना

priyanka gandhi
Yogi Adityanath
sakshi maharaj
AKHILESH YADAV
UP Government
Unnao Rape Victim Accident
Unnao Rape Victim
Unnao Rape Case
Unnao Rape
Kuldeep Singh Sengar
Bjp Mla

Related Stories

उत्तर प्रदेश: "सरकार हमें नियुक्ति दे या मुक्ति दे"  इच्छामृत्यु की माँग करते हजारों बेरोजगार युवा

यूपी में  पुरानी पेंशन बहाली व अन्य मांगों को लेकर राज्य कर्मचारियों का प्रदर्शन

UPSI भर्ती: 15-15 लाख में दरोगा बनने की स्कीम का ऐसे हो गया पर्दाफ़ाश

CAA आंदोलनकारियों को फिर निशाना बनाती यूपी सरकार, प्रदर्शनकारी बोले- बिना दोषी साबित हुए अपराधियों सा सुलूक किया जा रहा

अनुदेशकों के साथ दोहरा व्यवहार क्यों? 17 हज़ार तनख़्वाह, मिलते हैं सिर्फ़ 7000...

पत्रकारों के समर्थन में बलिया में ऐतिहासिक बंद, पूरे ज़िले में जुलूस-प्रदर्शन

पेपर लीक प्रकरणः ख़बर लिखने पर जेल भेजे गए पत्रकारों की रिहाई के लिए बलिया में जुलूस-प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट का घेराव

ग़ौरतलब: किसानों को आंदोलन और परिवर्तनकामी राजनीति दोनों को ही साधना होगा

यूपीः योगी सरकार पर अभ्यर्थियों ने लगाया शिक्षक भर्ती में आरक्षण घोटाले का आरोप

उत्तर प्रदेश में स्कीम वर्कर्स की बिगड़ती स्थिति और बेपरवाह सरकार


बाकी खबरें

  • Nishads
    अब्दुल अलीम जाफ़री
    यूपी चुनाव: आजीविका के संकट के बीच, निषाद इस बार किस पार्टी पर भरोसा जताएंगे?
    07 Mar 2022
    निषाद समुदाय का कहना है कि उनके लोगों को अब मछली पकड़ने और रेत खनन के ठेके नहीं दिए जा रहे हैं, जिसके चलते उनकी पारंपरिक आजीविका के लिए एक बड़ा खतरा उत्पन्न हो गया है।
  • Nitish Kumar
    शशि शेखर
    मणिपुर के बहाने: आख़िर नीतीश कुमार की पॉलिटिक्स क्या है...
    07 Mar 2022
    यूपी के संभावित परिणाम और मणिपुर में गठबंधन तोड़ कर चुनावी मैदान में हुई लड़ाई को एक साथ मिला दे तो बहुत हद तक इस बात के संकेत मिलते है कि नीतीश कुमार एक बार फिर अपने निर्णय से लोगों को चौंका सकते हैं।
  • Sonbhadra District
    तारिक अनवर
    यूपी चुनाव: सोनभद्र के गांवों में घातक मलेरिया से 40 से ज़्यादा लोगों की मौत, मगर यहां के चुनाव में स्वास्थ्य सेवा कोई मुद्दा नहीं
    07 Mar 2022
    हाल ही में हुई इन मौतों और बेबसी की यह गाथा भी सरकार की अंतरात्मा को नहीं झकझोर पा रही है।
  • Russia Ukraine war
    एपी/भाषा
    रूस-यूक्रेन अपडेट: जेलेंस्की ने कहा रूस पर लगे प्रतिबंध पर्याप्त नहीं, पुतिन बोले रूस की मांगें पूरी होने तक मिलट्री ऑपरेशन जारी रहेगा
    07 Mar 2022
    एक तरफ रूस पर कड़े होते प्रतिबंधों के बीच नेटफ्लिक्स और अमेरिकन एक्सप्रेस ने रूस-बेलारूस में अपनी सेवाएं निलंबित कीं। दूसरी तरफ यूरोपीय संघ (ईयू) के नेता चार्ल्स मिशेल ने कहा कि यूक्रेन के हवाई…
  • International Women's Day
    नाइश हसन
    जंग और महिला दिवस : कुछ और कंफ़र्ट वुमेन सुनाएंगी अपनी दास्तान...
    07 Mar 2022
    जब भी जंग लड़ी जाती है हमेशा दो जंगें एक साथ लड़ी जाती है, एक किसी मुल्क की सरहद पर और दूसरी औरत की छाती पर। दोनो ही जंगें अपने गहरे निशान छोड़ जाती हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License