NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
उप-चुनाव 2018 : एकजुट विपक्ष ने भाजपा को पछाड़ा
इन परिणामों के साथ, मई 2014 में हुए लोकसभा चनावों में बीजेपी की संख्या 282 से घटकर 273 हो गई है।
न्यूजक्लिक रिपोर्ट
01 Jun 2018
Translated by महेश कुमार
Kairana constituency

चार लोकसभा और ग्यारह विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव के परिणाम आज (31 मई) सत्तारूढ़ बीजेपी पार्टी के लिए बड़े झटके के रूप में आए हैं, क्योंकि भगवा पार्टी के उम्मीदवार लोकसभा सीटों के उपचुनाव में विपक्षी दलों से गए। इन परिणामों के साथ, मई 2014 में लोकसभा में बीजेपी की संख्या 282 से घटकर 273 हो गई है।

कांग्रेस ने चार विधानसभा सीटों में जीत दर्ज की - महाराष्ट्र के पलस कड़ेगांव, मेघालय की अमपाती, कर्नाटक के राजराजेश्वरी नगर और पंजाब के शाहकोट और इसके सहयोगी एनसीपी ने महाराष्ट्र की भंडारा-गोंडिया लोकसभा सीट जीती है। उत्तर प्रदेश के कैराना लोकसभा और नूरपुर विधानसभा क्षेत्रों (जो सीटें पहले बीजेपी के पास थी) में, संयुक्त विपक्षी दलों ने सत्तारूढ़ बीजेपी को हरा दिया।

बीजेपी ने महाराष्ट्र की पालघर लोकसभा सीट की जीत को बरकरार रखा और इसके सहयोगी एनडीपीपी ने नागालैंड लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र को जीता है।

कर्नाटक

कर्नाटक के राजराजेश्वरी नगर (आरआर नगर) विधानसभा क्षेत्र में, जहां चुनाव आयोग ने कदाचार की वजह से चुनाव स्थगित कर दिया था वहां 28 मई को चुनाव हुआ, और कांग्रेस उम्मीदवार मुनीरत्न ने भाजपा के तुलसी मुनिराजू गौड़ा पर 41,000 से अधिक वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।

उत्तर प्रदेश

उपचुनाव में गोरखपुर और फुलपुर लोकसभा सीटों (पहले बीजेपी द्वारा जीती गयी) में सत्तारूढ़ दल भाजपा को हराकर, इस मार्च में आयोजित संयुक्त विपक्षी दल - समाजवादी पार्टी (एसपी), बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी), कांग्रेस और आरएलडी फिर से कैराना लोकसभा और नूरपुर विधानसभा सीटों में बीजेपी के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की है।

कैराना में, आरएलडी की तबस्सुम हसन ने भाजपा की श्रीगंका सिंह को 50,000 से अधिक वोटों के अंतर से हरा दिया।

नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में, एसपी उम्मीदवार नेयमुल हसन ने अपने बीजेपी प्रतिद्वंद्वी अवनी सिंह को 6,211 मतों से हरा दिया।

महाराष्ट्र

भंडारा-गोंडिया लोकसभा सीट में, कांग्रेस ने एनसीपी उम्मीदवार मधुकर कुक्कडे का समर्थन किया और उन्होंने भाजपा के हेमंत पटेल को 48,000 से ज्यादा मतों से हराया। भाजपा के मौजूदा सांसद नाना पटोले के इस्तीफे के बाद यहाँ चुनाव हुआ है, उन्होंने दिसंबर 2017 में अपना इस्तीफा सौंप दिया था, वे भाजपा छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हो गए।

भाजपा ने पालघर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र की जीत को बरकरार रखा है। बीजेपी के राजेंद्र गावित ने शिवसेना के श्रीनिवास वानागा को हराकर 29572 वोटों के अंतर से जीता।

कांग्रेस के विश्वजीत पतंगराव कदम ने पलस कड़ेगांव विधानसभा सीट को बरकरार रखा, जिन्हें आज निर्विरोध निर्वाचित किया गया। कांग्रेस विधायक पतंगराव कदम की मौत के बाद सीट खाली हो गई थी।

नगालैंड

एनडीपीपी ने नागालैंड लोकसभा सीट को 1.50 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से एनपीएफ को हराया। बीजेपी के सहयोगी एनडीपीपी उम्मीदवार तोखेहो येप्थोमी एनपीएफ के सी अपोक जामिर के खिलाफ विजयी हुए।

केरल

सीपीआई (एम) ने 2016 के विधानसभा चुनाव में जीती चेंगन्नूर सीट को अपने पास बरकरार रखा है। सीपीआई (एम) के उम्मीदवार साजी चेरियन ने कांग्रेस और बीजेपी के खिलाफ 20000 से अधिक वोटों के अंतर से जीता। इस वर्ष जनवरी में सीपीआई (एम) के मौजूदा विधायक के के रामचंद्रन नायर की मौत के बाद यहाँ उपचुनाव की आवश्यकता पैदा हुयी।

उत्तराखंड

भाजपा उम्मीदवार मुन्नी देवी शाह ने थरली विधानसभा सीट पर कांग्रेस के जीतराम को 1990 वोटों के अंतर से हराया है। इस साल की शुरुआत में बीजेपी के विधायक मगन लाल शाह की मौत के कारण थारली के लिए उपचुनाव जरूरी था।

पश्चिम बंगाल

टीएमसी उम्मीदवार दुलल दास ने महेश्तला विधानसभा सीट को बीजेपी के सुजीत कुमार घोष को 62,827 मतों से हराया। इस वर्ष फरवरी में टीएमसी के विधायक कस्तुरी दास की मौत के बाद महेश्तला सीट खाली हो गई थी।

झारखंड

झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने राज्य में अपनी पहले से जीती हुयी दोनों विधानसभा सीटें गोमिया और सिली जीती हैं, गोमिया सीट को बाबिता देवी ने 1344 मतों से एजेएसयू के उम्मीदवार लम्बादर महतो को हराया। सिली में, सीमा महतो ने एजेएसयू प्रमुख और पूर्व राज्य उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो को 13,000 मतों से पराजित किया।

जेएमएम के दो विधायकों योगेंद्र महतो और अमित महतो को क्रमशः गोमिया और सिली सीटों से अयोग्य घोषित करने के बाद चुनावों को रद्द कर दिया गया था।

पंजाब

कांग्रेस के हरदेव सिंह लड्डी ने शारकोट विधानसभा सीट जीती और शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार नाइब सिंह कोहर को 38,000 से ज्यादा वोटों से हराया। इस साल फरवरी में अकाली दल के विधायक अजीत सिंह कोहर की मौत के बाद यहाँ उपचुनाव की आवश्यकता हुयी।

बिहार

आरजेडी के शाहनवाज आलम ने जोकिहट विधानसभा को 4,000 से ज्यादा वोटों से जेडी (यू) के मुर्शिद आलम को हराया। उपचुनाव की जरुरत [ऐडा हुयी क्योंकि जेडी (यू) के विधायक सरफराज आलम ने जेडी (यू) के भाजपा के साथ जाने के बाद अपनी पार्टी छोड़ दी और आरजेडी में शामिल हो गए थे।

मेघालय

पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा की बेटी कांग्रेस की मियानी डी शिरा ने 319 वोटों से अपने प्रतिद्वंद्वी एनपीपी की क्लेमेंट मोमिन को हराकर अमपाती निर्वाचन क्षेत्र में जीत दर की। इस जीत के साथ, कांग्रेस राज्य की 60 विधानसभा सीटों में से 21 सीट पाकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है।

Kairana constituency
Bypolls Results
BJP
Congress

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

गुजरात: भाजपा के हुए हार्दिक पटेल… पाटीदार किसके होंगे?


बाकी खबरें

  • Anganwadi workers
    रौनक छाबड़ा
    हरियाणा: हड़ताली आंगनवाड़ी कार्यकार्ताओं के आंदोलन में अब किसान और छात्र भी जुड़ेंगे 
    08 Mar 2022
    आने वाले दिनों में सभी महिला कार्यबलों से सम्बद्ध यूनियनों की आस ‘संयुक्त महापंचायत’ पर लगी हुई है; इस संबंध में 10 मार्च को रोहतक में एक बैठक आहूत की गई है।
  • refugee crisis
    एपी
    रूस-यूक्रेन युद्ध अपडेट: संयुक्त राष्ट्र ने द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद इसे यूरोप का सबसे बड़ा शरणार्थी संकट बताया 
    08 Mar 2022
    अमेरीका ने रूस से आयात होने वाले तेल पर प्रतिबंध लगाने के लिए कानूनी मुहिम शुरू की, तो दूसरी तरफ जेलेंस्की ने रूस को चिकित्सा आपूर्ति मार्ग पर हुआ समझौता याद दिलाया।
  • राज कुमार
    गोवा चुनावः कौन जीतेगा चुनाव और किसकी बनेगी सरकार?
    08 Mar 2022
    इस बार भाजपा के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहने वाला है क्योंकि तमाम विपक्षी दल भाजपा को हराने के लिए लड़े हैं और ये स्थिति कांग्रेस के पक्ष में जाती है।
  • privatization of railways
    सतीश भारतीय
    निजी ट्रेनें चलने से पहले पार्किंग और किराए में छूट जैसी समस्याएं बढ़ने लगी हैं!
    08 Mar 2022
    रेलवे का निजीकरण गरीब और मध्यम वर्ग की जेब पर वजन लादने जैसा है। क्योंकि यही वर्ग व्यवसाय और आवाजाही के लिए सबसे ज्यादा रेलवे पर आश्रित है।
  • covid
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में एक्टिव मामलों की घटकर 50 हज़ार से कम हुई
    08 Mar 2022
    देश में 24 घंटों में कोरोना के 3,993 नए मामले सामने आए हैं। देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.12 फ़ीसदी यानी 49 हज़ार 948 हो गयी है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License