NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
उत्तर प्रदेश, बिहार उपचुनाव:सभी तीनों लोकसभा सीटों पर भाजपा हारी
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा क्षेत्र में सपा-बसपा जीतीं और बिहार के अररिया में विपक्षी आरजेडी-कांग्रेस विजयी हुईं|

न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
15 Mar 2018
up bypoll

समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी (एसपी-बसपा) गठबंधन उत्तर प्रदेश के फूलपुर और गोरखपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में विजयी हुई,जबकि सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टीकी हार हुई , जबकि बिहार के अररिया निर्वाचन क्षेत्र में 11 मार्च को हुए उपचुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और कांग्रेस नेतृत्व वाली गठबंधन ने भाजपा-जेडी (यू) गठबंधन को हराया। वहीं बिहार के दो विधानसभा क्षेत्रों में, आरजेडी के उम्मीदवार ने जहानाबाद सीट जीती और भाजपा ने भभुआ सीट पर को बरकरार रखा।

गोरखपुर में ,सपा उम्मीदवार प्रवीण कुमार निषाद ने भाजपा के उपेन्द्र दत्त शुक्ला को 21,961 मतों के अंतर से पराजित किया |

फूलपुर में सपा उम्मीदवार नागेन्द्र सिंह पटेल ने भाजपा के कौसलेंद्र सिंह पटेल को 59,613 मतों से पराजित किया |

बिहार के अररिया लोकसभा क्षेत्र में ,आरजेडी उम्मीदवार सरफराज़ आलम को 5,09,334 मत प्राप्त किये उन्होंने भाजपा के प्रदीप सिंह को 61,998 मतों से पराजित किया |

गोरखपुर में 47.45 प्रतिशत, फूलपुर में 37.3 9 प्रतिशत और अररिया निर्वाचन क्षेत्र में 57 प्रतिशत मतदान हुआ।

फूलपुर और गोरखपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवारो की ज़मानत ज़ब्त हो गई ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पिछले साल सितंबर में राज्य विधान परिषद के चुनाव लड़ने के लिए क्रमश: गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीटों को खाली कर दिया गया था। आरजेडी सांसद मोहम्मद तस्लीमुद्दीन की मौत के बाद अररिया सीट के लिए उपचुनाव करवाना जरूरी था।

जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र में, आरजेडी के उम्मीदवार कुमार कृष्ण मोहन ने जेडी (यू) उम्मीदवार अभिराम  सिंह को 35,036 वोटों से हराया। भभुआ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार रिंकी राणी पांडे ने कांग्रेस उम्मीदवार शंभू पटेल को 15,000 से अधिक मतों से हराया।

बिहार के जहानाबाद और भभुआ विधानसभा क्षेत्रों में, आरजेडी के विधायक मुंडिका यादव की मौत और बीजेपी के विधायक आनंद भूषण पांडे की मौत के बाद इन विधानसभा क्षेत्रोँ में उपचुनाव करना जरूरी था | जहानाबाद में 50.06 प्रतिशत और भभुआ में 54.03 प्रतिशत मतदान हुआ।

बिहार में, विपक्षी आरजेडी-कांग्रेस गठबंधन ने तीन सीटों में से दो में सत्ताधारी भाजपा-जेडी (यू) गठबंधन को हराया, इस परिणाम राज्य में सामान्य जनभावना के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि यह पिछले वर्ष मुख्यमंत्री और जेडी(यू) प्रमुख नितीश कुमार के राजद और काँग्रेस के गठबंधन से अलग होने और भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए में शामिल होने के बाद,राज्य में  ये पहली चुनावी लड़ाई थी |

सपा-बसपा गठबंधन का गठन उत्तर प्रदेश के सत्तारूढ़ भाजपा को हराने के लिए किया गया था। संभव है की, ये विजय होकर उभरने वाला चुनावी गठबंधन 2019 में भी जारी रहे |अकेले उत्तर प्रदेश में देश के कुल 545 लोकसभा सीटों में से 80 लोकसभा सीटें हैं।

इस बीच, यह बताया गया है कि, जैसे ही सत्तारूढ़ भाजपा सपा उम्मीदवार से रुझान में पिछड़ना शुरू हुई,तभी अधिकारियों ने मीडिया पर प्रतिबंध लगा दिया, जो गोरखपुर विधानसभा क्षेत्र की काउंटिंग सेंटर में उपस्थित थे | जिला मजिस्ट्रेट राजीव रौतेला(Rajeev Rautela )ने गिनती केंद्र में प्रवेश किया और मीडिया को जानकारी देने से चुनाव आयोग के अधिकारियों को रोक दिया। हालांकि, मीडिया ने विरोध प्रदर्शन करने के बाद ज़ानकारी हासिल कर ली। विपक्षी दलों द्वारा उत्तर प्रदेश विधानसभा और लोकसभा में चल रहे सत्रों में इस घटना को उठाया । 

up bypoll
BSP
SP
बीजेपी
गोरखपुर
फूलपुर
बिहार
RJD

Related Stories

यूपी : आज़मगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव में सपा की साख़ बचेगी या बीजेपी सेंध मारेगी?

‘साइकिल’ पर सवार होकर राज्यसभा जाएंगे कपिल सिब्बल

सवर्णों के साथ मिलकर मलाई खाने की चाहत बहुजनों की राजनीति को खत्म कर देगी

तेजप्रताप यादव की “स्टाइल ऑफ पॉलिटिक्स” महज मज़ाक नहीं...

बिना अनुमति जुलूस और भड़काऊ नारों से भड़का दंगा

बिहार: नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने समान नागरिक संहिता का किया विरोध

मुसलमानों के ख़िलाफ़ हो रही हिंसा पर अखिलेश व मायावती क्यों चुप हैं?

लोकसभा और विधानसभा उपचुनावों में औंधे मुंह गिरी भाजपा

यूपी एमएलसी चुनाव: भाजपा-सपा की सीधी टक्कर

एमएलसी चुनाव: बनारस में बाहुबली बृजेश सिंह की पत्नी के आगे दीन-हीन क्यों बन गई है भाजपा?


बाकी खबरें

  • Victims of Tripura
    मसीहुज़्ज़मा अंसारी
    त्रिपुरा हिंसा के पीड़ितों ने आगज़नी में हुए नुकसान के लिए मिले मुआवज़े को बताया अपर्याप्त
    25 Jan 2022
    प्रशासन ने पहले तो किसी भी हिंसा से इंकार कर दिया था, लेकिन ग्राउंड से ख़बरें आने के बाद त्रिपुरा सरकार ने पीड़ितों को मुआवज़ा देने की घोषणा की थी। हालांकि, घटना के तीन महीने से अधिक का समय बीत जाने के…
  • genocide
    अजय सिंह
    मुसलमानों के जनसंहार का ख़तरा और भारत गणराज्य
    25 Jan 2022
    देश में मुसलमानों के जनसंहार या क़त्ल-ए-आम का ख़तरा वाक़ई गंभीर है, और इसे लेकर देश-विदेश में चेतावनियां दी जाने लगी हैं। इन चेतावनियों को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता।
  • Custodial Deaths
    सत्यम् तिवारी
    यूपी: पुलिस हिरासत में कथित पिटाई से एक आदिवासी की मौत, सरकारी अपराध पर लगाम कब?
    25 Jan 2022
    उत्तर प्रदेश की आदित्यनाथ सरकार दावा करती है कि उसने गुंडाराज ख़त्म कर दिया है, मगर पुलिसिया दमन को देख कर लगता है कि अब गुंडाराज 'सरकारी' हो गया है।
  • nurse
    भाषा
    दिल्ली में अनुग्रह राशि नहीं मिलने पर सरकारी अस्पतालों के नर्सिंग स्टाफ ने विरोध जताया
    25 Jan 2022
    दिल्ली नर्स संघ के महासचिव लालाधर रामचंदानी ने कहा, ‘‘लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल, जीटीबी हस्पताल और डीडीयू समेत दिल्ली सरकार के अन्य अस्पतालों के नर्सिंग स्टाफ ने इस शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में भाग…
  • student
    भाषा
    विश्वविद्यालयों का भविष्य खतरे में, नयी हकीकत को स्वीकार करना होगा: रिपोर्ट
    25 Jan 2022
    रिपोर्ट के अनुसार महामारी के कारण उन्नत अर्थव्यवस्था वाले देशों में विश्वविद्यालयों के सामने अनेक विषय आ रहे हैं और ऐसे में विश्वविद्यालयों का भविष्य खतरे में है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License