NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अपराध
भारत
उत्तर प्रदेश के सीतापुर में भी जहरीली शराब से तीन की मौत, पांच भर्ती
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के रामनगर क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से 17 लोगों की मौत हो गई थी। एक हफ्ते में जहरीली शराब की यह दूसरी बड़ी घटना है। 
न्यूजक्लिक रिपोर्ट
30 May 2019
सांकेतिक तस्वीर
(फाइल फोटो)

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में जहरीली शराब कांड के बाद अब सीतापुर में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधीक्षक एल आर कुमार ने गुरुवार को जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है। कुमार ने बताया कि महमूदाबाद थानाक्षेत्र के पैतीपुर और सैदपुर गांवों से मौत की खबरें हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति पर अवैध शराब का वेंडर होने का संदेह है। कुमार ने बताया कि अवैध शराब बाराबंकी से महमूदाबाद लायी जाती थी।

उल्लेखनीय है कि बाराबंकी जिले के रामनगर क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से 17 लोगों की मौत हो गई तथा 44 लोग अभी भी केजीएमसी लखनऊ में भर्ती हैं।  बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक अजय साहनी ने बुधवार शाम एक बयान में कहा कि जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या 17 पहुंच गयी है।

उधर ज़हरीली शराब काण्ड के मुख्य आरोपी पप्पू जायसवाल को बुधवार सुबह ही पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड लिया गया। बाद में दूसरे अभियुक्त दानवीर सिंह और इस मामले में संलिप्त पाये गये आबकारी निरीक्षक राम तीर्थ मौर्य को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

हालांकि इस मामले में अभी कई लोग अस्पताल में गंभीर हालत में जीवन मौत से संघर्ष कर रहे हैं, लिहाजा मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें: यूपी में एक बार फिर ज़हरीली शराब का क़हर टूटा, योगी सरकार पर उठे सवाल

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिवारीजन को दो-दो लाख रुपये आर्थिक सहायता की घोषणा की है। घटना की जांच के लिए आयुक्त, आईजी अयोध्या और आयुक्त आबकारी की जांच समिति बनाई गई है। 

गौरतलब है कि बाराबंकी के रामनगर थानाक्षेत्र के सोमवार की रात रानीगंज कस्बा स्थित दानवीर सिंह की देशी शराब की दुकान से कुछ लोगों ने शराब खरीद कर पी थी। सभी को पेट दर्द व उल्टी-दस्त की शिकायत पर उन्हें सीएचसी ले जाया गया, जहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उनमें से चार की जिला अस्पताल में ही मौत हो गई। करीब दो दर्जन लोग अस्पताल में भर्ती हैं।

(समाचार एजेंसी भाषा और आईएएनएस के इनपुट के साथ)

illicit liquor case
hooch tragedy in up
hooch tragedy in barabanki
hooch tragedy
hooch death
Uttar pradesh
Yogi Adityanath
Sitapur

Related Stories

चंदौली पहुंचे अखिलेश, बोले- निशा यादव का क़त्ल करने वाले ख़ाकी वालों पर कब चलेगा बुलडोज़र?

यूपी : महिलाओं के ख़िलाफ़ बढ़ती हिंसा के विरोध में एकजुट हुए महिला संगठन

चंदौली: कोतवाल पर युवती का क़त्ल कर सुसाइड केस बनाने का आरोप

प्रयागराज में फिर एक ही परिवार के पांच लोगों की नृशंस हत्या, दो साल की बच्ची को भी मौत के घाट उतारा

प्रयागराज: घर में सोते समय माता-पिता के साथ तीन बेटियों की निर्मम हत्या!

उत्तर प्रदेश: इंटर अंग्रेजी का प्रश्न पत्र लीक, परीक्षा निरस्त, जिला विद्यालय निरीक्षक निलंबित

उत्तर प्रदेश: योगी के "रामराज्य" में पुलिस पर थाने में दलित औरतों और बच्चियों को निर्वस्त्र कर पीटेने का आरोप

यूपी: अयोध्या में चरमराई क़ानून व्यवस्था, कहीं मासूम से बलात्कार तो कहीं युवक की पीट-पीट कर हत्या

यूपी में मीडिया का दमन: 5 साल में पत्रकारों के उत्पीड़न के 138 मामले

कौन हैं ओवैसी पर गोली चलाने वाले दोनों युवक?, भाजपा के कई नेताओं संग तस्वीर वायरल


बाकी खबरें

  • up elections
    अब्दुल अलीम जाफ़री
    यूपी चुनाव: सपा द्वारा पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने का वादा मतदाताओं के बीच में असर कर रहा है
    02 Mar 2022
    2004 में, केंद्र की भाजपा सरकार ने सुनिश्चित पेंशन स्कीम को बंद कर दिया था और इसकी जगह पर अंशदायी पेंशन प्रणाली को लागू कर दिया था। यूपी ने 2005 में इस नई प्रणाली को अपनाया। इस नई पेंशन स्कीम (एनपीएस…
  • फिल्म लेखक और समीक्षक जयप्रकाश चौकसे का निधन
    भाषा
    फिल्म लेखक और समीक्षक जयप्रकाश चौकसे का निधन
    02 Mar 2022
    जयप्रकाश चौकसे ने ‘‘शायद’’ (1979), ‘‘कत्ल’’ (1986) और ‘‘बॉडीगार्ड’’ (2011) सरीखी हिन्दी फिल्मों की पटकथा तथा संवाद लिखे थे। चौकसे ने हिन्दी अखबार ‘‘दैनिक भास्कर’’ में लगातार 26 साल ‘‘परदे के पीछे’’ …
  • MAIN
    रवि शंकर दुबे
    यूपी की सियासत: मतदान से ठीक पहले पोस्टरों से गायब हुए योगी!, अकेले मुस्कुरा रहे हैं मोदी!!
    02 Mar 2022
    छठे चरण के मतदान से पहले भाजपा ने कई नये सवालों को जन्म दे दिया है, योगी का गढ़ माने जाने वाले गोरखपुर में लगे पोस्टरों से ही उनकी तस्वीर गायब कर दी गई, बल्कि प्रधानमंत्री मोदी अकेले उन पोस्टरों में…
  • JSW protest
    दित्सा भट्टाचार्य
    ओडिशा: पुलिस की ‘बर्बरता’ के बावजूद जिंदल स्टील प्लांट के ख़िलाफ़ ग्रामीणों का प्रदर्शन जारी
    02 Mar 2022
    कार्यकर्ताओं के अनुसार यह संयंत्र वन अधिकार अधिनियम का उल्लंघन करता है और जगतसिंहपुर के ढिंकिया गांव के आदिवासियों को विस्थापित कर देगा।
  • CONGRESS
    अनिल जैन
    चुनाव नतीजों के बाद भाजपा के 'मास्टर स्ट्रोक’ से बचने की तैयारी में जुटी कांग्रेस
    02 Mar 2022
    पांच साल पहले मणिपुर और गोवा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बहुमत के नजदीक पहुंच कर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी, दोनों राज्यों में भाजपा को कांग्रेस के मुकाबले कम सीटें मिली थीं, लेकिन उसने अपने…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License