NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
उत्तर प्रदेश : मुज्ज़फरनगर में दलित युवक को पीटते हुए विडियो बनाया गया
“अगर प्रशासन का रवैया इसी तरह का रहा तो दलितों को जल्द ही सड़कों पर आना पड़ेगा और इसके लिए प्रशासन ही ज़िम्मेदार होगा I”
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
17 Jan 2018
dalit atrocity
courtesy : ABP News

ऐसा आभास होने लगा है कि उत्तर प्रदेश दलित उत्पीड़न का गढ़ बनता जा रहा है और उनके खिलाफ हिंसा को न सिर्फ खुले आम किया जा रहा है बल्कि उसे सोशल मीडिया पर गर्व से प्रचारित भी किया जा रहा है I कुछ ही दिन पहले दो दलित युवकों को गाय चोरी के आरोप में न सिर्फ पीटा गया बल्कि “मैं गाय चोर हूँ” की तख्ती गले में लटकाकर और सर मुंडाकर सरे बाज़ार घुमाया भी गया I  मुज़फ्फरनगर से इसी तरह की एक और घटना सामने आ रही है I  

मुज़फ्फरनगर में एक दलित युवक विपिन कुमार को 4 लोगों ने घेरकर लाठियों से तब पीटा जब वह मोटरसाइकिल पर अपने गाँव वापस जा रहे थे I इन चार लोगों में से 3 इस दलित युवक को पीट रहे थे और एक इस घटना का विडियो बना रहा था I इस विडियो में देखा जा सकता है कि ये तीन लोग इस शख्स को पीटते हुए उससे ज़बरदस्ती “जय माता दी” बोलने को कह रहे हैं I साथ ही ये हमलावर विडियो में ये भी कहते दीखते हैं है कि “जब हम तुम्हारे अम्बेडकर को कुछ नहीं कहते तो तुम हमारे देवताओं का अपमान क्यों कर रहे हो?”

इस पूरी घटना का विडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने बाद पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज़ की है और 4 में से 2 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है I

बताया जा रहा है कि ये हमलावर स्थानीय हिंदुत्ववादी संगठन से जुड़े हुए थे और वो पिछले महीने दलितों के हिन्दू धर्म छोड़ने और मूर्तियाँ विसर्जित करने की बात कर रहे थे I जिस शक्स को पीटा गया उनका नाम विपिन बताया जा रहा है और वो स्थानीय दलित संगठन भीम आर्मी का सदस्य है I इससे पहले विपिन और उसके साथियों पर अपने गाँव में देवी-देवताओं की मूर्तियाँ तोड़ने और उन्हें फोड़ने का आरोप लगाया गया था I भीम आर्मी का कहना है विपिन का इस मामले से कोई लेना देना नहीं था और उसे किसी दूसरे मामले में गिरफ्तार किया गया था I वो बाद में ज़मानत पर बाहर आ गये थे I गौरतलब है कि इस इलाके में दलितों ने हिन्दू धर्म में जातिगत शोषण से तंग आकर हाल ही में बौध धर्म अपना लिया था और प्रतीकात्मक तौर पर मूर्तियाँ विसर्जित की थीं I

इस मामले में न्यूज़क्लिक से बात करते हुए भीम आर्मी के रोहित राज गौतम का कहना है कि, “यह हमला फिर इस बात पर मुहर लगता है कि किस तरह उत्तर प्रदेश सरकार लगतार दलितों पर अत्याचारों को लेकर आँखें मूंदे हुए है और हमलावरों को शय भी दे रही है जहाँ तक बात है इस आरोप की कि इस शक्स ने मूर्तियों को तोड़ा था तो ये सिर्फ इस घटना को सही ठहराए जाने के लिए बनायी जा रही है I“

उन्होंने आगे जोड़ा “अगर प्रशासन का रवैया इसी तरह का रहा तो दलितों को जल्द ही सड़कों पर आना पड़ेगा और इसके लिए प्रशासन ही ज़िम्मेदार होगा I” रोहित ने ये भी कहा कि भीम आर्मी ने इस मामले में पुलिस के अधिकारियों से और पीड़ित के परिवार वालों से भी बात की है I

इस मामले पर रिहाई मंच ने अपने स्टेटमेंट में कहा “अगर वहाँ दलितों ने मूर्तियाँ विसर्जित करके हिन्दू धर्म को छोड़ा और बौध धर्म को अपनाया भी तो इसमें गलत क्या है, यही काम तो खुद अम्बेडकर ने किया था I सवाल ये है कि सत्ता में बैठे जो लोग अम्बेडकर को अपनाने का दावा करते हैं वो उन्हीं की राह पर चलने वालों के साथ इस तरह का व्यवहार क्यों कर रहे हैं ?”

Dalit assertion
Dalit atrocities
Uttar pradesh
yogi sarkar
BJP

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

आजमगढ़ उप-चुनाव: भाजपा के निरहुआ के सामने होंगे धर्मेंद्र यादव

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !


बाकी खबरें

  • covid
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,568 नए मामले, 97 मरीज़ों की मौत 
    15 Mar 2022
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.08 फ़ीसदी यानी 33 हज़ार 917 हो गयी है।
  • tree
    श्रुति एमडी
    तमिलनाडु के चाय बागान श्रमिकों को अच्छी चाय का एक प्याला भी मयस्सर नहीं
    15 Mar 2022
    मामूली वेतन, वन्यजीवों के हमलों, ख़राब स्वास्थ्य सुविधाओं और अन्य कारणों ने बड़ी संख्या में चाय बागान श्रमिकों को काम छोड़ने और मैदानी इलाक़ों में पलायन करने पर मजबूर कर दिया है।
  • नतालिया मार्क्वेस
    अमेरिका में रूस विरोधी उन्माद: किसका हित सध रहा है?
    15 Mar 2022
    संयुक्त राज्य अमेरिका का अपनी कार्रवाइयों के सिलसिले में सहमति बनाने को लेकर युद्ध उन्माद की आड़ में चालू पूर्वाग्रहों को बढ़ाने का एक लंबा इतिहास रहा है।
  • डॉ. राजू पाण्डेय
    डिजिटल फाइनेंस: कैशलेस होती दुनिया में बढ़ते फ़्रॉड, मुश्किलें भी आसानी भी..
    15 Mar 2022
    हर साल 15 मार्च के दिन विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष कंज़्यूमर इंटरनेशनल के 100 देशों में फैले हुए 200 कंज़्यूमर समूहों ने "फेयर डिजिटल फाइनेंस" को विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस की थीम…
  •  Scheme Workers
    न्यूज़क्लिक टीम
    क्यों आंदोलन की राह पर हैं स्कीम वर्कर्स?
    14 Mar 2022
    हज़ारों की संख्या में स्कीम वर्कर्स 15 मार्च यानि कल संसद मार्च करेंगी। आखिर क्यों हैं वे आंदोलनरत ? जानने के लिए न्यूज़क्लिक ने बात की AR Sindhu से।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License