NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
भारत
राजनीति
उत्तर प्रदेश: निजीकरण के ख़िलाफ़ 27 जिलों में सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन 
आंदोलन करने वाले कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि निजीकरण के आदेश को वापस नहीं लिया गया तो वह सांसदों, विधायकों और मंत्रियों के घरों का घेराव करेंगे।

न्यूजक्लिक रिपोर्ट
12 Jul 2019
मेरठ में सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश के 27 जिलों में शुक्रवार को सफाई कर्मचारियों ने निजीकरण के विरोध और दूसरी मांगों को लेकर मार्च निकाला है। उत्तर प्रदेश म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन में निजीकरण के खिलाफ सफाई कर्मचारियों के इस आंदोलन का नेतृत्व अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ और भीम आर्मी ने किया।

गौरतलब है कि म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन के इस कदम से सैकड़ों की संख्या में सफाई कर्मचारी बेरोजगार हैं। प्रदर्शन के दौरान सफाई कर्मचारियों ने निजीकरण के आदेश को वापस लेने की मांग की। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग बैनर और पोस्टर लेकर नारे लगाते नजर आए। 

आपको बता दें कि सफाई कर्मचारियों के साथ बीएसएनएल और भारतीय रेलवे के कर्मचारियों ने भी अपने अपने क्षेत्र में निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने उचित वेतन मिलने समेत दूसरे तमाम समस्याओं से निजात दिलाए जाने की मांग की। 

आंदोलन करने वाले कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि निजीकरण के आदेश को वापस नहीं लिया गया तो वह सांसदों, विधायकों और मंत्रियों के घरों का घेराव करेंगे। अगर इसके बाद भी उनकी मांग नहीं मानी गई तो वह विधानसभा भवन का घेराव करेंगे और भवन में सफाई का काम स्थगित कर देंगे। 

safai 1.jpg

मेरठ में सफाई कर्मचारियों के आंदोलन में शामिल सामाजिक कार्यकर्ता सुशील गौतम ने न्यूज़क्लिक को बताया,'राज्य सरकार पूरे प्रदेश में सफाई कर्मचारियों को ठेके पर रखने का काम कर रही है। निजीकरण की इस व्यवस्था के खिलाफ सिर्फ सफाई कर्मचारी ही नहीं बल्कि रेलवे और बीएसएनएल के कर्मचारियों ने भी विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया है। उत्तर प्रदेश में सफाई कर्मचारी 6000 रुपये के अनुबंध पर रखे जा रहे हैं। यह राशि केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित राशि से बहुत कम है। केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित राशि 18 हजार रुपये हैं लेकिन राज्य सरकार को सफाई कर्मचारियों की परवाह नहीं है।' 

सुशील गौतम ने आगे बताया, 'हाल ही में मुजफ्फरनगर जिले में एक प्राइवेट कंपनी आरके कांट्रैक्टर द्वारा दलित समुदाय की 310 महिलाएं अनुबंध पर रखी गईं। तीन महीने बाद कांट्रैक्टर सभी का पैसा लेकर भाग गया। सफाई कर्मचारियों को 48 लाख से ज्यादा रुपये वेतन का बकाया है। जब सफाई कर्मचारी जिले के डीएम से मिलने गए तो उन्होंने कहा कि आपको प्राइवेट कंपनी में काम की सलाह किसने दी। जबकि सफाई का सारा ठेका प्राइवेट कंपनियों को दिया जा रहा है।'

गौतम कहते हैं कि ठेके पर रखे गए कर्मचारियों को सुरक्षा के सारे उपकरण भी मुहैया नहीं कराए जाते हैं। जब सेना का जवान सरहद की सुरक्षा करते हुए मर जाता है तो उसे शहीद का दर्जा मिलता है लेकिन नाले की सफाई करते वक्त अगर कोई सफाई कर्मचारी मर जाता है तो उसको कोई पूछता नहीं है। 

 

Sanitation Workers
Privatisation of Sanitation Workers
Privatisation of Railways
Privatisation of BSNL
meerut
Safai Karamchari
Bhim Army

Related Stories

दिल्ली सरकार के विश्वविद्यालय के सफ़ाई कर्मचारियों ने कपड़े उतार कर मुख्यमंत्री आवास पर किया प्रदर्शन!

चौथे दिन भी बिहार के सफ़ाई कर्मियों की हड़ताल जारी, बढ़ते जा रहे कूड़े के ढेर

निजीकरण के खिलाफ उतरेंगे बीएसएनएल के कर्मचारी, दिल्ली में देंगे 3 दिन का धरना

उत्तराखंड में स्वच्छता के सिपाही सड़कों पर, सफाई व्यवस्था चौपट; भाजपा मांगों से छुड़ा रही पीछा

तमिलनाडु: अगर पग़ार में देरी का मसला हल नहीं हुआ तो प्रदर्शन जारी रखेंगे सफ़ाईकर्मी

इंदिरा गांधी दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी फॉर वीमेन में सफ़ाई कर्मचारियों का आंदोलन जारी

सीएए-एनआरसी-एनपीआर के खिलाफ बहुजन-वंचित संगठनों का 'दिल्ली चलो' आंदोलन

सक्रिय राजनीति में कितना सफल होंगे भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर?

भारत बंद से पहले चंद्रशेखर का विरोध मार्च, कहा-किसी को आरक्षण ख़त्म नहीं करने देंगे

भीम आर्मी के प्रमुख ने 23 फरवरी को भारत बंद का आह्वान किया


बाकी खबरें

  • Refugees
    ट्राईकोंटिनेंटल : सामाजिक शोध संस्थान
    अगर सभी शरणार्थी एक देश में रह रहे होते, तो वह देश दुनिया का 17वाँ सबसे बड़ा देश होता
    22 Oct 2021
    अकेले संयुक्त राष्ट्र की गणना के हिसाब से, इस समय लगभग 8.3 करोड़ लोग विस्थापित हैं, और यदि ये सभी विस्थापित एक ही स्थान पर रहें तो वे आपस में मिलकर दुनिया का 17वाँ सबसे अधिक आबादी वाला देश बन जाएँगे।
  • ARYAN
    तमन्ना पंकज
    आर्यन ख़ान मामला: बेबुनियाद साज़िश वाले एंगल और ज़बरदस्त मीडिया ट्रायल के ख़तरनाक चलन की नवीनतम मिसाल
    22 Oct 2021
    यह अभियोजन है या उत्पीड़न?
  • Prime Minister's Kisan Samman Nidhi
    सरोजिनी बिष्ट
    प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से वंचित हैं आज भी बड़ी तादाद में किसान
    22 Oct 2021
    पिछले दिनों उत्तर प्रदेश से एक ऐसी खबर आई जिसने इस योजना के तहत होने वाली बड़ी धांधली को उजागर किया। हजारों ऐसे किसान चिन्हित हुए जो किसान होने के साथ-साथ या तो सरकारी नौकरी भी कर रहे थे या जिनका…
  • kisan andolan
    लाल बहादुर सिंह
    बाहरी साज़िशों और अंदरूनी चुनौतियों से जूझता किसान आंदोलन अपनी शोकांतिका (obituary) लिखने वालों को फिर निराश करेगा
    22 Oct 2021
    किसान आंदोलन के लिए यह एक कठिन दौर है। किसान नेतृत्व चिंतित, लेकिन सजग है, सूझबूझ और साहस के साथ सटीक स्टैंड लेते हुए कदम बढ़ा रहा है और मोदी-शाह के चक्रव्यूह को तोड़ कर आगे बढ़ने के लिए कृतसंकल्प है।
  • Bangladesh peace rally
    सत्यम श्रीवास्तव
    बांग्लादेश में सांप्रदायिक हिंसा और आश्वस्त करती सरकार की ज़िम्मेदार पहल
    22 Oct 2021
    हाल में जिस तरह से सांप्रदायिक हिंसा पर वहाँ की सरकार ज़िम्मेदारी से काम करते दिखलाई दे रही है उससे लगता है कि वह इस शांति और सद्भाव को बचाने की ईमानदार कोशिश कर रही है। ...अगर इस एक मामले में देखें…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License