NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
समाज
स्वास्थ्य
भारत
राजनीति
उत्तर प्रदेश: सरकार के फ़रमान से ग़ुस्साए ठेका कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
उत्तर प्रदेश के 32 सरकारी अस्पतालों में ई-हास्पिटल परियोजना के तहत डेटा ऑपरेटर एवं सीनियर सपोर्ट के पद पर 2018 से लगभग 400 कर्मचारी कार्य कर रहें है। उन्हें नोटिस भेजकर कहा गया है कि उनकी सेवाएँ 30 जून से समाप्त की जा रही हैं। इस फ़रमान से ग़ुस्साए कर्मचारियों ने सोमवार से सभी 32 अस्पतालों में विरोध प्रदर्शन किया।
मुकुंद झा
27 Jun 2019
Hospitals

प्रधानमंत्री के डिजिटिल इंडिया कैम्पेन में उत्तर प्रदेश के 32 सरकारी अस्पतालों में ई-हास्पिटल परियोजना के तहत डेटा ऑपरेटर एवं सीनियर सपोर्ट के पद पर 2018 से लगभग 400 कर्मचारी कार्य कर रहें है। यह कर्मचारी अस्पताल की 24 घंटे इमरजेंसी सेवा, ओपीडी में पर्चा बनाने, जांच शुल्क जमा करने, ऑनलाइन भर्ती एवं डिस्चार्ज समेत कई अन्य महत्वपूर्ण कार्य भी करते हैं।
 
लेकिन अब अचानक उन्हें नोटिस भेजकर कहा गया है कि उनकी सेवाएँ 30 जून से समाप्त की जा रही हैं। इस फ़रमान से ग़ुस्साए कर्मचारियों ने सोमवार से सभी 32 अस्पतालों में विरोध प्रदर्शन किया। कई अस्पतालों में तो कुछ घंटो के लिए कार्य का बहिष्कार भी किया गया था।

इसके आलावा कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री मोदी समेत आलाधिकारियों से ट्विटर और पत्रों के माध्यम से अपनी नौकरी बचाने की गुहार लगाई है। मगर अभी तक कोई स्थाई निर्णय नहीं आया है। हालांकि एनएचएम ने सभी कर्मचारियों को 30 जून को हटाने का आदेश दिया, उस फ़ैसले को बढ़ा कर अब 31 जुलाई कर दिया गया है लेकिन उसके बाद क्या होगा ये किसी को भी नहीं पता है।

सरकार ने कहा है कि मानव संसाधन की जगह चिकित्सालय में तैनात पैरामेडिकल के लोगों सें काम लिया जाए। इस आदेश को लेकर पैरामेडिकल कर्मचारियों में काफ़ी नाराज़गी है। जबकि इन कर्मचारियों ने कहा है कि यह पूरी ज़िम्मेदारी से अपना कार्य कर रहे हैं।

ई-हास्पिटल परियोजना के तहत सिल्वर टच कंपनी के द्वारा ब्लॉक स्तर पर इन ठेका कर्मियों की तैनाती हुई थी। कंपनी के बंद हो जाने के बाद उन्हीं कर्मियों से सरकार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत काम करा रही है। कई माह से इन कर्मियों का मानदेय भुगतान नहीं हुआ है। मानदेय भुगतान व स्थायी नौकरी की मांग को लेकर ठेका कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को लिखा भी है।

@PMOIndia @PMOIndia @drharshvardhan @myogiadityanath #abpnewshindi @Knewsindia @ndtvindia #Ehospitalnhm @amitabh2 @News18UP@Mahabahas @kpmaurya1 @RamNathGovindIN pic.twitter.com/bXWXzc0AYk

— RAHUL Kumar (@RAHULKu06945295) June 27, 2019

राहुल जो इस योजना के तहत 2018 से ही कार्य कर रहे थे उन्होंने न्यूज़क्लिक से बात करते हुए कहा, "नौकरी जाने से उनके परिवार का गुज़ारा कैसे चलेगा। संविदा कर्मचारियों ने पिछले कई दिनों से लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्वीट कर नौकरी बचाने की गुहार लगा रहे हैं। हमें पीएम के हस्तक्षेप का इंतज़ार है। कर्मचारियों ने लिखा कि डिजिटल इंडिया के तहत प्रधानमंत्री लोगों को रोज़गार देने की बात कहतें है दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग के अफ़सर संविदा कर्मचारियों को नौकरी से हटाकर उन्हें बेरोज़गार करने में जुटे है। इस दोहरी नीति से युवाओं का भविष्य बर्बाद किया जा रहा है।"

ठेका कर्मचारियों का शोषण काफ़ी समय से जारी
 
इन ठेका कर्मियों को महज़ 10 हज़ार रुपये वेतन मिलता है। ठेके पर काम करने वाले कर्मचारियों ने बताया कि जब वो लोग कम्पनी के तहत काम करते थे तो उन्हें कभी भी पूरा वेतन नहीं दिया जाता था। इस साल फ़रवरी से जब वे एनएचएम के तहत काम करने लगे तब से उन्हें 10 हज़ार मिलने लगे नहीं तो 6 से 7 हज़ार ही मिलता था।

इसके आलावा कम्पनी ने उनसे पीएफ़ का पैसा तो लिया लेकिन उसे पीएफ़ में जमा नहीं कराया। राहुल ने बताया कि उन्हें कहा गया था कि अब उन लोगों को 14 हज़ार रुपये मासिक दिए जाएंगे लेकिन अब ये फ़रमान सुनकर वो परेशान हैं।
 
कर्मचारियों का कहना है कि मिशन निदेशक द्वारा भेजे गए पत्र में उल्लेख किया गया है कि बजट न मिलने के कारण प्रदेश के 32 चिकित्सालयों में कार्यरत कर्मचारियों को सेवा विस्तार नहीं किया जा सकता।

कर्मचारियों का कहना है कि सरकारों को हम कर्मचारियों को देने के लिए पैसा नहीं है लेकिन योग दिवस और कुंभ पर हज़ारों करोड़ ख़र्च किए जाते हैं। 

उत्तर प्रदेश वही राज्य है जहाँ स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में 100 से ज़्यादा बच्चों की मौत हुई थी लेकिन लगता है सरकार उससे कुछ सबक लेने को तैयार नहीं है। क्योंकि स्वस्थ्य सेक्टर में जहाँ और कर्मचारियों की ज़रूरत है, सरकार उन्हें वहाँ से निकाल रही है।

Contract Workers
Contractual Worker
Narendra modi
Uttar pradesh
E-Hospitals

Related Stories

बढ़ती नफ़रत के बीच भाईचारे का स्तंभ 'लखनऊ का बड़ा मंगल'

लखनऊः नफ़रत के ख़िलाफ़ प्रेम और सद्भावना का महिलाएं दे रहीं संदेश

बात बोलेगी: मुंह को लगा नफ़रत का ख़ून

सद्भाव बनाम ध्रुवीकरण : नेहरू और मोदी के चुनाव अभियान का फ़र्क़

एक व्यापक बहुपक्षी और बहुआयामी दृष्टिकोण की आवश्यकता

हम भारत के लोगों की असली चुनौती आज़ादी के आंदोलन के सपने को बचाने की है

हम भारत के लोग : इंडिया@75 और देश का बदलता माहौल

हम भारत के लोग : हम कहां-से-कहां पहुंच गये हैं

संविधान पर संकट: भारतीयकरण या ब्राह्मणीकरण

झंझावातों के बीच भारतीय गणतंत्र की यात्रा: एक विहंगम दृष्टि


बाकी खबरें

  • सुप्रीम कोर्ट
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    खोरी गांव विस्थापन: सुप्रीम कोर्ट ने तोड़-फोड़ पर नहीं लगाई रोक; पुनर्वास योजना में दी राहत
    24 Jul 2021
    खोरी गांव के मामले में शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। खोरी निवासियों को विस्थापन पर स्टे तो नहीं मिला किंतु मजदूर आवास संघर्ष समिति की ओर से दायर याचिका पर मिली पुनर्वास योजना में राहत दी…
  • महामारी के बीच नयी उम्मीदों के साथ टोक्यो ओलंपिक की रंगारंग शुरुआत
    भाषा
    महामारी के बीच नयी उम्मीदों के साथ टोक्यो ओलंपिक की रंगारंग शुरुआत
    24 Jul 2021
    दर्शकों के बिना आयोजित किये जा रहे ओलंपिक खेलों के उदघाटन समारोह में भी भावनाओं का ज्वार उमड़ता दिखा। लेकिन जब उदघाटन समारोह चल रहा था उस समय भी स्टेडियम के बाहर प्रदर्शनकारी ओलंपिक आयोजन के खिलाफ…
  • बधाई: मीराबाई चानू ने ओलंपिक में रजत पदक जीता
    भाषा
    बधाई: मीराबाई चानू ने ओलंपिक में रजत पदक जीता
    24 Jul 2021
    चानू ने भारत के भारोत्तोलन पदक के 21 साल के इंतजार को खत्म करते हुए महिलाओं के 49 किलोवर्ग में 202 किग्रा (87 किग्रा + 115 किग्रा) वजन उठाकर दूसरा स्थान पाया। इससे पहले कर्णम मल्लेश्वरी के 2000 सिडनी…
  • आर्थिक सुधारः स्कैम, मंदी और राष्ट्रवाद के सहारे
    अरुण कुमार त्रिपाठी
    आर्थिक सुधारः स्कैम, मंदी और राष्ट्रवाद के सहारे
    24 Jul 2021
    कुल मिलाकर आर्थिक सुधार न सिर्फ सैद्धांतिक तौर पर विफल रहा है बल्कि व्यावहारिक तौर पर भी उसकी भयानक त्रासदी प्रकट हुई है।
  • कैसा रहा 1991 के मशहूर आर्थिक सुधार के बाद अब तक का सफ़र
    अजय कुमार
    कैसा रहा 1991 के मशहूर आर्थिक सुधार के बाद अब तक का सफ़र
    24 Jul 2021
    आकार के लिहाज से साल 1990 में दुनिया में भारत की अर्थव्यवस्था का स्थान 12वां था। साल 2020 में यह बढ़कर छठवें स्थान पर पहुंच गया। लेकिन जब प्रति व्यक्ति आय के आधार पर देखा जाए तो भारत की अर्थव्यवस्था…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License