NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अपराध
भारत
उत्तर प्रदेश: इंटर अंग्रेजी का प्रश्न पत्र लीक, परीक्षा निरस्त, जिला विद्यालय निरीक्षक निलंबित
सूत्रों के अनुसार सोशल मीडिया पर परीक्षा का प्रश्न पत्र और हल किया गया पत्र वायरल हो गया था और बाजार में 500 रुपए में हल किया गया पत्र बिकने की सूचना मिली थी।
भाषा
30 Mar 2022
paper leak
प्रतीकात्मक तस्वीर। चित्र साभार: पीटीआई

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश बोर्ड की कक्षा 12 की अंग्रेजी भाषा की परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने के बाद बुधवार को 24 जिलों में परीक्षा रद्द कर दी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने ‘भाषा’ को बताया कि इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रूख अपनाया है और जांच का काम एसटीएफ को सौपने के निर्देश दिए हैं। वहीं, बलिया के जिला विद्यालय निरीक्षक ब्रजेश मिश्र को निलंबति कर दिया गया है।

माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने पत्रकारों से कहा, ‘‘'प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि बलिया में कक्षा 12 का अंग्रेजी भाषा का परीक्षा पत्र लीक हो गया था। मामले की जांच की जा रही है और घटना में शामिल पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।’’

राज्य के केवल 24 जिलों में परीक्षा रद्द किए जाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘जो पेपर लीक हुआ था, वह केवल 24 जिलों में वितरित किया गया था, इसलिए वहां परीक्षा रद्द कर दी गई है। राज्य के शेष 51 जिलों में अंग्रेजी भाषा की परीक्षा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चल रही है।’’

उधर, समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, ‘‘उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की दूसरी पारी में भी पेपर लीक करवाने का व्यवसाय बदस्तूर जारी है। युवा कह रहे हैं कि रोजगार देने में नाकाम भाजपा सरकार जानबूझकर किसी परीक्षा को पूर्ण नहीं होने देना चाहती है। भाजपा सरकार अपने इन पेपर माफियाओं पर दिखाने के लिए सही, कागज का ही बुलडोजर चलवा दे।’’

परीक्षा बुधवार को दोपहर दो बजे से होनी थी। मामले की पुष्टि करते हुए अपर मुख्य सचिव (माध्यमिक शिक्षा) आराधना शुक्ला ने बताया, ‘‘राज्य के 24 जिलों में इंटरमीडिएट (कक्षा 12) की अंग्रेजी परीक्षा रद्द कर दी गई है। परीक्षा शुरू होने से पहले परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक हो गया था। मामले की जांच की जा रही है।’’

अधिकारी ने बताया कि जिन जिलों में परीक्षा रद्द की गई है उनमें आगरा, मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, बागपत, बदायूं, शाहजहांपुर, उन्नाव, सीतापुर, ललितपुर, महोबा, जालौन, चित्रकूट, अंबेडकरनगर, प्रतापगढ़, गोंडा, गोरखपुर, आजमगढ़, बलिया, वाराणसी, कानपुर देहात, एटा और शामली शामिल हैं।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इन जिलों में अंग्रेजी की परीक्षा की तिथि बाद में घोषित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इन जिलों के जिलाधिकारियों को छात्रों को परीक्षा रद्द होने के बारे में सूचित करने और यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि अगर छात्र पहले ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए हैं तो वे अपने-अपने घर लौट जाएं।

उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा का पेपर लीक करने वालों के खिलाफ राज्य सरकार पहले राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की चेतावनी दे चुकी है।

अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि मामले की जांच एसटीएफ से कराई जाएगी तथा इस बारे में जिलाधिकारी से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गयी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पेपर लीक मामले में दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने और उन पर रासुका के तहत कार्रवाई करने को कहा है।

इस बीच, बलिया के जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बताया अंग्रेजी प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा से पहले प्रश्न पत्र और हल किया हुआ पत्र सोशल मीडिया पर कथित रूप से लीक हो जाने के बाद परीक्षा निरस्त कर दी गई है।

सूत्रों के अनुसार सोशल मीडिया पर परीक्षा का प्रश्न पत्र और हल किया गया पत्र वायरल हो गया था और बाजार में 500 रुपए में हल किया गया पत्र बिकने की सूचना मिली थी।

जिलाधिकारी ने इस मामले की जांच के लिए उप जिलाधिकारी, बिल्थरारोड के साथ पुलिस उपाधीक्षक, रसड़ा और जिला विद्यालय निरीक्षक की जांच टीम गठित की है।

परीक्षा की शुचिता प्रभावित करने के आरोप में उभांव थाने में अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया है। उभांव थाना के निरीक्षक अविनाश सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

paper leak
Uttar pradesh

Related Stories

यूपी : महिलाओं के ख़िलाफ़ बढ़ती हिंसा के विरोध में एकजुट हुए महिला संगठन

चंदौली: कोतवाल पर युवती का क़त्ल कर सुसाइड केस बनाने का आरोप

यूपी: अयोध्या में चरमराई क़ानून व्यवस्था, कहीं मासूम से बलात्कार तो कहीं युवक की पीट-पीट कर हत्या

यूपी में मीडिया का दमन: 5 साल में पत्रकारों के उत्पीड़न के 138 मामले

यूपी: बुलंदशहर मामले में फिर पुलिस पर उठे सवाल, मामला दबाने का लगा आरोप!

पीएम को काले झंडे दिखाने वाली महिला पर फ़ायरिंग- किसने भेजे थे बदमाश?

यूपी: ललितपुर बलात्कार मामले में कई गिरफ्तार, लेकिन कानून व्यवस्था पर सवाल अब भी बरकरार!

यूपी: आज़मगढ़ में पीड़ित महिला ने आत्महत्या नहीं की, सिस्टम की लापरवाही ने उसकी जान ले ली!

यूपी में पत्रकार लगातार सरकार के निशाने पर, एक ख़बर को लेकर 3 मीडियाकर्मियों पर मुक़दमा

क्या यूपी वाकई ‘नफ़रत की राजनीति का केंद्र बन चुका है’?


बाकी खबरें

  • dharm sansad
    स्मृति कोप्पिकर
    तबाही का साल 2021: भारत के हिस्से में निराशा, मगर लड़ाई तब भी जारी रहनी चाहिए
    31 Dec 2021
    साम्प्रदायिक विद्वेष और दलित विरोधी हिंसा के चलते हमारी स्थिति पहले भी बहुत ख़राब थी, लेकिन मौजूदा स्थिति कहीं ज़्यादा ख़राब है। नफ़रत 2021 की हमारी नयी पहचान बन गयी और भारत सरकते हुए बहुत नीचे चला…
  • BAJRANG DAL
    रवि शंकर दुबे
    बजरंग दल को नए साल के जश्न से भी परेशानी, काशी की गलियों में नोटिस लगाकर दी धमकी
    31 Dec 2021
    विश्व हिंदू परिषद हर दिन नई धमकियाँ दे रहा है। इस बार विहिप ने धमकी दी है कि अगर नए साल का जश्न मनाया गया तो ठीक नहीं होगा, साथ ही इस दल ने पब और होटल पर संगीन आरोप मढ़ दिए हैं।
  • dharm sansad
    सत्यम श्रीवास्तव
    असल सवाल इन धर्म संसदों के औचित्य का है
    31 Dec 2021
    सवाल हरिद्वार या रायपुर में एक या अनेक लेकिन एक जैसे कथित संतों द्वारा बदतमीज़ी और उकसाने वाले बयानों का नहीं है बल्कि असल सवाल इन कथित धर्म सांसदों के आयोजनों के औचित्य का है।
  • protest
    रौनक छाबड़ा
    हरियाणा: यूनियन का कहना है- नाकाफी है खट्टर की ‘सौगात’, जारी रहेगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल
    31 Dec 2021
    8 दिसंबर से जारी हड़ताल की कार्रवाई के चलते राज्य भर के सभी 22 जिलों में लगभग 26,000 आंगनबाड़ी केंद्रों में कामकाज पूरी तरह से ठप पड़ा है।
  • covid
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट : देश में बहुत तेज़ी से बढ़ रहे कोरोना के मामले, 24 घंटो में 16,764 नए मामले दर्ज किए गए 
    31 Dec 2021
    देश में दो महीने बाद कोरोना के 16 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज किये गए हैं। वहीं ओमिक्रोन के 24 घंटों में 309 नए मामले सामने आए हैं और देश के 23 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेश में यह वेरिएंट फैल चुका…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License