NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
वाघमारे का इक़बालिया बयान : गौरी का क़त्ल "हिन्दू धर्म को बचाने'' के लिए किया
श्री राम सेना  ने अपने फेसबुक  पेज पर लोगों से वाघमारे के घरवालों के लिए चंदा देने की अपील की है।
योगेश एस.
16 Jun 2018
Translated by ऋतांश आज़ाद
gauri lankesh

5 सितम्बर 2017 को बंगलुरु में अपने घर के बाहर पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता गौरी लंकेश की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। अब परशुराम वाघमारे जो कि  विजयपुरा के सिन्धगी के रहने  वाले हैं ने Special Investigation Team (SIT) के सामने ये कबूल किया है कि उन्होंने ही ये हत्या की थी। 

सामाजिक कार्यकर्त्ता और पत्रकार गौरी लंकेश  Karnataka Communal Harmony Forum और लिंगायत आंदोलन  से वैसे ही जुड़ी रही थीं जैसे एम एम कलबुर्गी, जिन्हे भी 30 अगस्त 2015 को क़त्ल कर दिया गया था । ये अटकलें  लगायी जा रही थीं कि ये हत्याएं किसी हिंदुत्ववादी कट्टरपंथी संगठन ने करायीं थीं। ये भी देखा गया कि जब गौरी लंकेश को मारा गया तो उनके क़त्ल पर लोगों के गुस्से और दुःख के बीच में दक्षिणपंथी  संगठनों से जुड़े लोग जश्न  मना  रहे थे।   

SIT ने इस मामले में 30 मई 2018 को  First Additional Chief Metropolitan Magistrate के सामने 650 पेजों की चार्जशीट दायर की, जिसमें हिंदुत्व कार्यकर्ता नवीन कुमार को आरोपी बनाया गया। नवीन कुमार से पूछताछ से ये जाँच  सुचित कुमार तक पहुँची , जो कि मैंगलोर से हैं।  परशुराम वाघमारे को 12 जून  2018 को गिरफ्तार किया गया और 3rd ACMM Court के सामने पेश किया गया , अब उन्हें 14 दिन  की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। लंकेश की हत्या के मामले में वाघमारे छठे व्यक्ति हैं, जिसकी गिरफ्तारी हुई है।  इससे पहले SIT ने के टी  नवीन कुमार ,अमोल काले , मनोहर इडवे ,सुजीथ कुमार और अमित देगवेकर को गिरफ्तार  किया था। 

SIT  का कहना है कि जाँच के दौरान वाघमारे ने ये कबूल किया है कि उन्होंने गौरी लंकेश को हिन्दू धर्म को बचाने के लिए मारा  है। SIT ने ये भी दावा किया है कि वाघमारे ने उन्हें बताया कि किसी व्यक्ति ने उनसे संपर्क  किया था और कहा था कि उन्हें हिन्दू धर्म को ख़तम होने के बचाने के लिए लंकेश की हत्या करनी होगी।  ये घटना  अगस्त  2017  में हुई , और वाघमारे ने बताया कि वह ये कार्य करने  के लिए तब तैयार हुआ जब उनसे  गौरी के वक्तव्यों  के वीडियो देखे , उनसे कहा कि "हिन्दू धर्म’ पर उनकी विचारधारा सुनकर  मेरा खून खौल उठा। "

उसने  कहा कि न तो टी नवीन कुमार और न ही प्रवीण उर्फ़ सुचित कुमार ने उनसे  संपर्क साधा था और ये कि अगर उस व्यक्ति को उसके सामने  लाया जाता है तो वह उसे पहचान  लेगा। लेकिन प्रजावाणी की रिपोर्ट के हिसाब से वाघमारे को जिस व्यक्ति ने एयरगन चलाने का प्रशिक्षण दिया वह उसे शुरुवात में मिला था।  SIT ने भी कहा है कि  गौरी के हत्या के मामले में शामिल कम से कम  तीन और लोगों को गिरफ्तार किया जाना है। 

वाघमारे ने ये भी खुलासा  किया कि जिस व्यक्ति  ने उसे गौरी लंकेश को मारने के लिए उससे संपर्क  किया था उसने  ये भी कहा था कि वह वाघमारे का भविष्य भी  सुरक्षित  कर देगा।  वहीं दूसरी तरह वाघमरे ये भी बताया जा रहा है कि वाघमरे हिंदुत्ववादी संगठन  श्री राम सेना का कार्यकर्त्ता था।  श्री राम सेना  ने अपने फेसबुक  पेज पर लोगों से वाघमारे के घरवालों के लिए चंदा देने की अपील की है।  प्रजावाणी के हिसाब से वह अपील  कुछ इस प्रकार है "क्या आप एक राष्ट्रभक्त के खाने के लिए अपनी आय  का कुछ हिस्सा  नहीं दे सकते ? कृपया करके परशुराम वाघमरे के घरवालों की मदद के लिए चंदा  दें। "

फेसबुक  पर इस पोस्ट के नीचे मंचालेश्वरी टोनाशयल ने लिखा "हिंदुत्व  इस देश की जड़  है। जब भी कोई व्यक्ति हिन्दू  विरोधी कार्यों में लिप्त  होगा एक  परशुराम वाघमरे हर घर से पैदा होगा। "

SIT ने श्री राम सेना के सिंदगी इलाके के नेता  राकेश माथा को नोटिस  भेजा है। 

gauri lankesh
waghmare
karnataka
Hindutva
shree ram sena

Related Stories

डिजीपब पत्रकार और फ़ैक्ट चेकर ज़ुबैर के साथ आया, यूपी पुलिस की FIR की निंदा

कर्नाटक पाठ्यपुस्तक संशोधन और कुवेम्पु के अपमान के विरोध में लेखकों का इस्तीफ़ा

ओटीटी से जगी थी आशा, लेकिन यह छोटे फिल्मकारों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: गिरीश कसारावल्ली

ज्ञानवापी कांड एडीएम जबलपुर की याद क्यों दिलाता है

मनोज मुंतशिर ने फिर उगला मुसलमानों के ख़िलाफ़ ज़हर, ट्विटर पर पोस्ट किया 'भाषण'

क्या ज्ञानवापी के बाद ख़त्म हो जाएगा मंदिर-मस्जिद का विवाद?

बीमार लालू फिर निशाने पर क्यों, दो दलित प्रोफेसरों पर हिन्दुत्व का कोप

अलविदा शहीद ए आज़म भगतसिंह! स्वागत डॉ हेडगेवार !

कर्नाटक: स्कूली किताबों में जोड़ा गया हेडगेवार का भाषण, भाजपा पर लगा शिक्षा के भगवाकरण का आरोप

बिहार पीयूसीएल: ‘मस्जिद के ऊपर भगवा झंडा फहराने के लिए हिंदुत्व की ताकतें ज़िम्मेदार’


बाकी खबरें

  • Drugs worth Rs 313 crore seized from three people in Gujarat
    भाषा
    गुजरात में तीन लोगों के पास से 313 करोड़ रुपये मूल्य की मादक पदार्थ जब्त
    11 Nov 2021
    एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इससे पहले पुलिस ने मंगलवार को महाराष्ट्र के ठाणे के रहनेवाले सज्जाद घोसी नाम के व्यक्ति को एक गुप्त सूचना के आधार पर खम्भलिया कस्बे के एक अतिथिगृह से गिरफ्तार किया…
  • sc
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    त्रिपुरा हिंसा:सुप्रीम कोर्ट वकीलों, पत्रकार के खिलाफ यूएपीए के तहत दर्ज प्राथमिकी रद्द करने के अनुरोध पर करेगी सुनवाई
    11 Nov 2021
    प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण और न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना और हिमा कोहली की पीठ को अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने सूचित किया कि तथ्य खोज समिति का हिस्सा रहे दो वकील और एक पत्रकार के खिलाफ उनकी सोशल मीडिया…
  • Varun Gandhi said on Kangana Ranaut's remarks about independence - call it madness or sedition
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    आजादी को लेकर कंगना रनौत की टिप्पणी पर बोले वरूण गांधी - इसे पागलपन कहूं या देशद्रोह
    11 Nov 2021
    कंगना रनौत की आलोचना करते हुए गांधी ने ट्वीट कर कहा, ''कभी महात्मा गांधी जी के त्याग और तपस्या का अपमान, कभी उनके हत्यारे का सम्मान, और अब शहीद मंगल पाण्डेय से लेकर रानी लक्ष्मीबाई, भगत सिंह,…
  •  PM's parliamentary constituency Banaras breathing poisonous air
    विजय विनीत
    स्पेशल रिपोर्टः ज़हरीली हवा में सांस ले रहे पीएम के संसदीय क्षेत्र बनारस के लोग
    11 Nov 2021
    दिवाली के बाद से ही पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में स्थिति दमघोंटू बनी हुई है। इस शहर की एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 300 से नीचे उतरने का नाम नहीं ले रही है। यह स्थिति उन लोगों के…
  • maharastra
    भाषा
    महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम के कर्मचारियों की हड़ताल जारी, मंत्री ने यूनियन से बात की
    11 Nov 2021
    एमएसआरटीसी के एक अधिकारी ने कहा, "आज राज्य भर में सभी 250 डिपो बंद हैं। कल, कम से कम तीन डिपो चालू थे, लेकिन आज वे भी बंद हैं।" एमएसआरटीसी के कर्मचारी, घाटे में चल रहे निगम के राज्य सरकार में विलय की…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License