NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
वाह! मोदी जी वाह...!
गांधी जी ने तो उन्हें हरिजन बनाया था, पर यदि मोदी जी उस चरणामृत को पी भी लेते तो हरिजन को पूर्ण हरि बना देते। मोदी जी की गांधी जी से आगे निकल जाने की अदम्य लालसा भी पूरी हो जाती।
डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
03 Mar 2019
कुंभ में सफाईकर्मियों के पांव धोते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
फोटो : साभार

हमारे देश के सफाई कर्मचारी महान हैं। वे इसलिए महान हैं क्योंकि इस देश के महान प्रधानमंत्री उनके पैर साफ करते हैं। वे इसलिए महान नहीं हैं कि वे अपने सिर पर आपका मैला ढोने का काम करते हैं। वे इसलिए भी महान नहीं हैं कि वे गटर को साफ करने के लिए उसमें घुसते हैं। वे सिर्फ इस लिए महान हैं क्योंकि इस देश के प्रधानमंत्री उनके पैर धोते हैं। अन्य देशों के सफाई कर्मचारियों को यह महानता प्राप्त नहीं हो सकती है।

MODI KUMBHA3.jpg

मोदी जी तो और भी अधिक महान हैं। क्या देश में, और देश ही नहीं पूरी दुनिया भर में कहीं भी कभी भी कोई भी ऐसा नेता हुआ है जिसने अपने यहां के सफाई कर्मचारियों के, मैला ढोने वाले लोगों, गटर में उतरने वाले लोगों के पैर धोये हों। मोदी जी सचमुच महान हैं, ऐसा काम तो, अपने अपने नजरिये से, इन लोगों के लिए सबसे अधिक काम करनेवाले, इन लोगों को बराबरी का दर्जा दिलाने की कोशिश करनेवाले, गांधी और अम्बेडकर ने भी नहीं किया। विश्व के बहुत सारे देशों में तो ऐसा होना संम्भव ही नहीं है क्योंकि वहां सफाई कर्मचारी तो हैं पर मैला ढोने वाले लोग नहीं हैं, और न ही ऐसे लोग हैं जो अपने हाथ पैरों से गटर साफ करते हों। पर हमारे देश में यह हो सकता है। हमारे देश में कोई भी नेता-अभिनेता, मंत्री-संतरी मैला ढोने वाले लोगों के पैर धो सकता है और इस पर गर्व कर सकता है।

मैं उस दिन की सुबह की बात सोच रहा हूं जिस दिन सुबह सुबह उन पांच लोगों को, जिनके पैर प्रधानमंत्री जी को धोने थे, इकट्ठा किया गया होगा। उन्हें अच्छी तरह से नहलाया गया होगा। हो सकता है कुम्भ स्नान भी करवा दिया गया हो। संम्भव है, जब प्रधानमंत्री जी ने अपने पाप धो रहे थे उसी समय  उन सफाई कर्मचारियों के पाप भी किसी और घाट पर ही सही, धुलवा दिये गये हों। फिर उसके बाद उनके पैरों पर चंदन, पीली/काली मिट्टी और चूने के मिश्रण से बनी गंदगी लगाई गई होगी। आखिर प्रधानमंत्री जी ने पैर धोने हैं, गू और कीचड़ थोड़े ही साफ करेंगे। उन्हें साफ सुथरे कपड़े पहनाये गये होंगे। उन पर फोग स्प्रे किया गया होगा। फिर वे इस योग्य हुए होंगे कि प्रधानमंत्री जी उनके पैर धो सकें। और उसके बाद पाद प्रक्षालन की प्रक्रिया शुरू हुई होगी।

tirchi najar after change new_1.png

मैं कल्पना करता हूँ,  कि वे लोग, जिनके पैर मोदी जी ने धोये थे, अपने घर मोहल्ले में पहुंचते हैं। शायद उनके मौहल्ले के सारे लोग उन्हें कंधों पर उठा लेते हैं, जलूस निकालते हैं।  सब उनके भाग्य से ईर्ष्या करते हैं। सोचते है जैसे उनके दिन फिर गये हैं। अब उनके पैर कीचड़ में नहीं सनेंगे, मोदी जी ने जो धो दिये हैं। अब उनको मैला नहीं उठाना पड़ेगा। अब उनको गटर में नहीं उतरना पडे़गा। अब उनके अच्छे दिन आ गये हैं। पर प्रधानमंत्री जी ऐसा करेंगे नहीं।

वैसे मोदी जी पहले ही लिख कर बता चुके हैं कि इन सफाई कर्मचारियों को गटर में उतरने से, सिर पर मैला ढोने से आध्यात्मिक सुख मिलता है। मोदी जी इस व्यवस्था को समाप्त कर उनसे यह सुख छीनना नहीं चाहते हैं। मोदी जी यह भी बता चुके हैं कि गटर की, गंदे नाले में बनने वाली गैस से चाय बनायी जा सकती है। मोदी जी ने, संभव है, पैर धोते धोते उन सफाई कर्मचारियों को यह सलाह भी दे दी हो कि आप लोग गटर में जाते समय अपने साथ चाय बनाने का सामान भी ले जाया करें और वहां आध्यात्मिक सुख प्राप्त करने के साथ साथ चाय भी पिया करें। 

वैसे यह एससी-एसटी के यहां रहने, खाना खाने की कवायद लगभग सभी नेता करते रहते हैं पक्ष के भी और प्रतिपक्ष के भी। पर मोदी जी जैसी महानता, पैर धोने की, किसी ने नहीं दिखायी। राहुल गांधी, अमित शाह, योगी और अन्य कई नेता दलितों के यहां रात भर रहना, खाना पीना जैसे कई तरह के नाटक कर चुके हैं। भले ही नेताओं द्वारा खाये जाने वाला खाना बाहर से बन कर आया हो। योगी आदित्यनाथ के आने पर तो एसी, सोफा आदि लाकर रख दिये जाते थे और उनके जाते ही उन्हें उठा लिया जाता था। पर मोदी जैसा महानाटक किसी ने नहीं किया। सफाई कर्मचारियों के पैर धो कर चरणामृत बनाया तो था लेकिन बस पीने की कमी रह गई। गांधी जी ने तो उन्हें हरिजन बनाया था, पर यदि मोदी जी उस चरणामृत को पी भी लेते तो हरिजन को पूर्ण हरि बना देते। मोदी जी की गांधी जी से आगे निकल जाने की अदम्य लालसा भी पूरी हो जाती।

मोदी जी को नाटक करने की पुरानी आदत है। उन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में शुरुआत भी संसद भवन की सीढियों को नतमस्तक हो की थी पर संसद में जितना झूठ मोदी जी ने बोला किसी भी और प्रधानमंत्री ने नहीं बोला होगा। संसद भवन की सीढियों को प्रणाम करते हुए भी मोदी जी जानते थे कि वे संसद की नहीं अपनी महत्ता बढ़ा रहे हैं। अब सफाई कर्मचारियों के पैर धो कर भी उन्हें पता है कि वे सफाई करनेवालों की नहीं, अपनी वाह वाह करवा रहे हैं।

टैग लाइन : करें तो करें क्या, बोलें तो बोलें क्या, सोचें तो सोचें क्या और लिखें तो लिखें क्या। वाह, मोदी जी वाह!

Narendra modi
PRYAGRAJ KUMBH 2019
Sanitation Workers
Manual Scavengers
Dalits
Dr. Ambedkar
Mahatma Gandhi

Related Stories

तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

भारत के निर्यात प्रतिबंध को लेकर चल रही राजनीति

गैर-लोकतांत्रिक शिक्षानीति का बढ़ता विरोध: कर्नाटक के बुद्धिजीवियों ने रास्ता दिखाया

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

PM की इतनी बेअदबी क्यों कर रहे हैं CM? आख़िर कौन है ज़िम्मेदार?

छात्र संसद: "नई शिक्षा नीति आधुनिक युग में एकलव्य बनाने वाला दस्तावेज़"

भाजपा के लिए सिर्फ़ वोट बैंक है मुसलमान?... संसद भेजने से करती है परहेज़

हिमाचल में हाती समूह को आदिवासी समूह घोषित करने की तैयारी, क्या हैं इसके नुक़सान? 


बाकी खबरें

  • loksabha
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    संसद में चर्चा होना देशहित में- मोदी, लेकिन कृषि क़ानून निरस्त करने का बिल बिना चर्चा के ही पास!
    29 Nov 2021
    सरकार की कथनी-करनी का फ़र्क़ एक बार फिर तुरंत देश के सामने आ गया। आज सुबह संसद सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने मीडिया से कहा कि संसद में चर्चा होना देशहित में है और सरकार हर सवाल का जवाब…
  • TN
    श्रुति एमडी
    तमिलनाडु इस सप्ताह: राज्य सरकार ने सस्ते दामों पर बेचे टमाटर, श्रमिकों ने किसानों के प्रति दिखाई एकजुटता 
    29 Nov 2021
    इस सप्ताह, तमिलनाडु ने 52,549 करोड़ रूपये की 82 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए सभी क्षेत्रों के प्रमुख उद्योगपतियों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये। इसके साथ ही सरकार ने थूथुकड़ी, नागापट्टिनम और…
  • alok dhanwa
    अनिल अंशुमन
    ‘जनता का आदमी’ के नाम ‘जनकवि नागार्जुन स्मृति सम्मान’: नए तेवर के कवि आलोक धन्वा हुए सम्मानित
    29 Nov 2021
    यह सम्मान 2020 में ही दिल्ली में नागार्जुन जी के स्मृति दिवस पर दिया जाना था। लेकिन कोरोना महामारी के कारण यह संभव नहीं हो सका। इसलिए महामारी प्रकोप के कम होते ही यह सम्मान आलोक धन्वा के प्रिय शहर…
  • Assam
    संदीपन तालुकदार
    असम: नागांव ज़िले में स्वास्थ्य ढांचा उपलब्ध होने के बावजूद कोविड मरीज़ों को स्थानांतरित किया गया
    29 Nov 2021
    महामारी ने स्वास्थ्य सुविधा संकट की परतें खोलकर रख दी हैं और बताया कि कैसे एम्स की सुविधा होने पर नागांव बेहतर तरीक़े से महामारी का सामना कर सकता था।
  • Bahgul River
    तारिक़ अनवर
    यूपी के इस गाँव के लोग हर साल बांध बना कर तोड़ते हैं, जानिए क्यों?
    29 Nov 2021
    हालांकि सरकार ने पिछले साल एक स्थायी जलाशय बनाने के लिए 57.46 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की थी, लेकिन इस परियोजना को अभी तक अमल में नहीं लाया गया है और इस साल भी मिट्टी से बांध बनाने की प्रक्रिया…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License