NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अंतरराष्ट्रीय
वेनेजुएला की जेल में झड़प, कम से कम 29 कैदियों की मौत
हथियारबंद कैदियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच हुई झड़प में कम से कम 19 पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं।
न्यूजक्लिक रिपोर्ट
25 May 2019
सांकेतिक तस्वीर


वेनेजुएला की एक जेल में शुक्रवार को हथियारबंद कैदियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच हुई झड़प में कम से कम 29 कैदी मारे गए। इसमें 19 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

पोर्तुगुसा के जनसुरक्षा सचिव ऑस्कर वलेरो ने बताया कि पोर्तुगुसा राज्य के एकारिगुआ में पुलिस ने कैदियों को जेल तोड़कर भागने से रोकने का प्रयास किया। इसी कारण झड़प हुई।

कैदियों के एक अधिकार समूह ‘वेनेजुएलन प्रिजन ऑब्जरवेटरी’ के मुताबिक सामान छीन लिए जाने के डर से कैदियों ने जेल अधिकारियों को अंदर घुसने नहीं दिया। जिस समय यह हुआ, उस वक्त कई कैदियों के पास हथियार थे।

वहीं, अन्य रिपोर्टों के मुताबिक कैदियों ने जेल में आए कुछ लोगों को बंदी बना लिया था। उन्हें बचाने के लिए सुरक्षाकर्मियों और कैदियों के बीच हिंसा हुई जिसमें कैदी मारे गए।

वलेरो ने बताया कि कैदियों ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं और तीन हथगोले भी फेंके। इसमें 19 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। 

वेनेजुएला की जेलों में होने वाली झड़पों में 2017 से अब तक 130 से ज्यादा कैदियों की मौत हो चुकी है।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ )
    

Venezuela
Venezuelan prisoners
police
prisoners
Venezuelan Prisons Observatory

Related Stories

वेनेज़ुएला ने ह्यूगो शावेज़ के ख़िलाफ़ असफल तख़्तापलट की 20वीं वर्षगांठ मनाई

ज़ेलेंस्की ने बाइडेन के रूस पर युद्ध को बकवास बताया

अमेरिकी सरकार के साथ बैठक के बाद मादुरो का विपक्ष के साथ बातचीत फिर से शुरू करने का ऐलान

बाइडेन का पहला साल : क्या कुछ बुनियादी अंतर आया?

ग्वांतानामो की विवादित जेल को हुए 20 साल

1300 से अधिक फ़िलिस्तीनी क़ैदी इज़रायली जेलों में दुर्व्यवहार के विरोध में भूख हड़ताल करेंगे

पेरू और सेंट लूसिया ने वेनेज़ुएला-विरोधी लीमा समूह से हटने की घोषणा की

वेनेज़ुएला में विश्व के नेता साम्राज्यवाद-विरोधी, नवउदारवाद-विरोधी संघर्षों के लिए एकजुट

ALBA-TCP ने कोविड-19 टीकों की ख़रीद में वेनेज़ुएला की वित्तीय रोक की निंदा की

अर्जेंटीना लीमा ग्रुप से हटा और वेनेज़ुएला पर लगाए गए प्रतिबंधों की निंदा की


बाकी खबरें

  • language
    न्यूज़क्लिक टीम
    बहुभाषी भारत में केवल एक राष्ट्र भाषा नहीं हो सकती
    05 May 2022
    क्या हिंदी को राष्ट्रभाषा का दर्जा देना चाहिए? भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष से लेकर अब तक हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने की जद्दोजहद कैसी रही है? अगर हिंदी राष्ट्रभाषा के तौर पर नहीं बनेगी तो अंग्रेजी का…
  • abhisar
    न्यूज़क्लिक टीम
    "राजनीतिक रोटी" सेकने के लिए लाउडस्पीकर को बनाया जा रहा मुद्दा?
    05 May 2022
    बोल के लब आज़ाद हैं तेरे के इस एपिसोड में अभिसार सवाल उठा रहे हैं कि देश में बढ़ते साम्प्रदायिकता से आखिर फ़ायदा किसका हो रहा है।
  • चमन लाल
    भगत सिंह पर लिखी नई पुस्तक औपनिवेशिक भारत में बर्तानवी कानून के शासन को झूठा करार देती है 
    05 May 2022
    द एग्ज़िक्युशन ऑफ़ भगत सिंह: लीगल हेरेसीज़ ऑफ़ द राज में महान स्वतंत्रता सेनानी के झूठे मुकदमे का पर्दाफ़ाश किया गया है। 
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    गर्भपात प्रतिबंध पर सुप्रीम कोर्ट के लीक हुए ड्राफ़्ट से अमेरिका में आया भूचाल
    05 May 2022
    राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि अगर गर्भपात पर प्रतिबंध लगाने वाला फ़ैसला आता है, तो एक ही जेंडर में शादी करने जैसे दूसरे अधिकार भी ख़तरे में पड़ सकते हैं।
  • संदीपन तालुकदार
    अंकुश के बावजूद ओजोन-नष्ट करने वाले हाइड्रो क्लोरोफ्लोरोकार्बन की वायुमंडल में वृद्धि
    05 May 2022
    हाल के एक आकलन में कहा गया है कि 2017 और 2021 की अवधि के बीच हर साल एचसीएफसी-141बी का उत्सर्जन बढ़ा है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License