NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
विधानसभा चुनाव नतीजे: मनमानी के तरफ बढ़ते कदम.
प्रांजल
20 Oct 2014

हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा को हरियाणा में बहुमत तो महाराष्ट में बढ़त मिली है. महाराष्ट्र में पिछले 20 सालों से भाजपा की लगातार गिरती स्थिति में लगाम लगने के साथ ही हरियाणा में वे सरकार बनाने के कगार पर हैं। पर इसकी एकमात्र वजह मोदी लहर है, यह मानना सरासर गलत होगा। और अगर यह माने कि यह नई सरकार द्वारा केंद्र में किए गए कार्य का नतीजा है , तो यह भी मिथक होगा। भाजपा सरकार केंद्र में जबसे आई है, झूठे वादों और उद्योगपतियों को मुनाफा पहुँचाने वाली नीतियों को लाने के सिवा उसने कुछ भी नहीं किया है। श्रम कानूनों में बदलाव, शिक्षा के भगवाकरण की तरफ लगातार बढ़ते कदम और मोदी की इन सभी मुद्दों पर चुप्पी अपने आप सभी हकीक़त बयां कर देती है। पर सवाल यह है कि आखिर ये जीत और बढ़त क्यों और आगे का रास्ता क्या होगा ?

हम यह भूल रहे हैं कि इन दोनों ही राज्यों में पिछले कई सालों से कांग्रेस और उनके सहयोगी ही सत्ता में रहे हैं। महाराष्ट में कांग्रेस और एन.सी.पी के गठबंधन द्वारा किए गए भ्रस्टाचार से जनता त्रस्त हो चुकी थी। साथ ही महाराष्ट्र में जातिगत समीकरणों ने भी एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि मिडिल क्लास में आने के सपने ने (जिसे भाजपा और मोदी ने अच्छी तरह से बेचा है) दलित वोट बैंक को भाजपा की तरफ खीचने में कामयाबी हासिल की है। यही वजह है कि बहुजन समाज जैसी मुख्य पार्टियाँ जिनका केंद्र हमेशा से दलित रहा है, इन चुनावों में कुछ ख़ास प्रदर्शन नहीं कर पायी हैं। हरियाणा और महाराष्ट्र, दोनों ही जगह बहुजन समाज पार्टी ने पिछले चुनावों से ख़राब प्रदर्शन किया है। दलित वोट का भाजपा की तरफ खिसकना इस बात से भी झलकता है कि ठीक लोकसभा चुनावों से पहले रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया(अठावले) ने भाजपा के साथ जाने का फैसला किया। विधानसभा चुनावों में निश्चित ही भाजपा को इसका फायदा हुआ है। पर अगर इसे मात्र मोदी लहर मानना इसलिए गलत होगा क्योंकि अगर यह लहर होती तो भाजपा को बहुमत मिलती बढ़त नहीं। लहर का नतीजा  लोकसभा चुनावों में देखने को मिला था जब भाजपा ने उत्तर प्रदेश में 71, राजस्थान में 25, मध्य प्रदेश में 27 सीटों पर जीत दर्ज की थी। कांग्रेस और एन.सी.पी के गठबंधन टूटने का फायदा भी निश्चित तौर पर भाजपा को मिला । हरियाणा में हुड्डा सरकार द्वारा भ्रस्टाचार में लिप्त होना मोदी के लिए लाभकारी सिद्ध हुआ। हुड्डा सरकार ने औद्योगीकरण के नाम पर जनता के हितो का दोहन किया। इसकी झलक हमें मानेसर में गिरफ्तार हुए मारुती के मजदूरों में साफ़ दिखती है जिन्हें बिना किसी केस के पिछले दो सालों से जेल में रखा गया । जनता सत्तारुद्ध पार्टी से त्रस्त थी और साथ ही कोई विकल्प न होने के कारण उन्हें भाजपा को चुनना पड़ा। पर बड़ा सवाल भाजपा की राजनैतिक समझ पर है. बड़े बड़े डींग हाकने वाले भाजपा नेतृत्व को अब उसी शिव सेना या एन.सी.पी के सामने हाँथ फैलाना पड़ेगा जिसे वे भष्ट और न जाने क्या क्या कह रहे थे।

                                                                                                                

देखने योग्य यह है कि अब इन दो राज्यों में सत्ता पाने के बाद, भाजपा अपने नवउदारवाद और भगवाकरण के एजेंडों को किस हद तक आसानी से लागू कर सकेगी। फिर वह चाहे राज्यों के स्तर पर ही क्यूँ न हो, जैसाकि उन्होंने राजस्थान में श्रम कानूनों में बदलाव और गुजरात में दीनानाथ की किताब को पाठ्यक्रम में लागू करने के साथ किया था। महाराष्ट्र और हरियाणा में सत्ता में आने के बाद, केंद्र का भारत की कुल जी.डी.पी के 37% पर सीधा अधिकार हो गया है । भारत के संघीय ढांचे के कारण केंद्र सरकार को मनमर्जी करने में हमेशा दिक्कत होती रही है, पर अब इन बड़े और मुख्य उद्योगिक राज्यों में भाजपा के लिए श्रम, ज़मीन और वन कानूनों में बदलाव लाने में ज्यादा दिक्कत नहीं होगी। भाजपा का पूंजीपतियों के लिए प्रेम किसी से छुपा नहीं है। सत्ता में आने के बाद ही उन्होंने 234 ऐसे योजनाओं को मंजूरी दी थी जो पर्यावरण नियमों के कारण रुके हुए थे। साथ ही भाजपा सरकार ने यह भी घोषणा की थी कि अब इंडस्ट्री के विकास के लिए पर्यावरण नियमों के मंजूरी की जरुरत नहीं होगी। साथ ही प्रस्तावित दिल्ली मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर भी हरियाणा और महाराष्ट्र से होकर गुजरता है। राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के कारण इस परियोजना में केंद्र मनमानी करने में सफल रहा था और अब इन नतीजों के बाद उसे खुली छुट मिल गई है। इस कोरिडोर के अंतर्गत आने वाली नई उद्योगिक संस्थानों को विशेष आर्थिक जोन के सभी लाभ अभी से मिलने शुरू हो गए हैं जिसमे कम दाम में ज़मीन, न्यूनतम ब्याज और टैक्स भी शामिल है। साथ ही महाराष्ट्र में एन.सी.पी के साथ गठबंधन के आसार से यह भी नजर आता है कि भाजपा राज्य सभा में भी बहुमत की तरफ तेजी से बढ़ रही है। अगर ऐसा होता है तो फिर पूंजीपतियों के पक्ष में आसान नियमों की नवउदारवाद नीति का तेज़ी से प्रसार जरुर देखने को मिलेगा। डीजल को नियंत्रण मुक्त करना तो मात्र इसकी शुरुआत हो सकती है।

डिस्क्लेमर:- उपर्युक्त लेख मे व्यक्त किए गए विचार लेखक के व्यक्तिगत हैं, और आवश्यक तौर पर न्यूज़क्लिक के विचारो को नहीं दर्शाते ।

 

विधानसभा चुनाव
महाराष्ट्र
हरियाणा
नरेंद्र मोदी
सांप्रदायिकता
उद्योगीकरण
नवउदारवाद

Related Stories

महाराष्ट्र महापौर चुनाव: शिवसेना-कांग्रेस-एनसीपी की तिकड़ी के आगे भाजपा परास्त

एमपी गज़ब है!

“पीड़ित को दोष देने की सोच की वजह से हरियाणा रेप का गढ़ बना”

हरियाणा में ‘रोडवेज़ बचाने’ की लड़ाई तेज़, अन्य विभाग और जनसंगठन भी साथ आए

रोज़गार में तेज़ गिरावट जारी है

महाराष्ट्र के हिंसक मराठा आंदोलन के लिये कौन जिम्मेदार है?

अविश्वास प्रस्ताव: विपक्षी दलों ने उजागर कीं बीजेपी की असफलताएँ

दूध उत्पादकों के सामने आखिरकार झुकी महाराष्ट्र सरकार

महाराष्ट्र के कारोबारी ने किसानों के नाम पर लिया 5,400 करोड़ रूपये का लोन

भाजपा शासित राज्य: सार्वजनिक परिवहन का निजीकरण


बाकी खबरें

  • Nisha Yadav
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    चंदौली: निशा यादव हत्या मामले में सड़क पर उतरे किसान-मज़दूर, आरोपियों की गिरफ़्तारी की माँग उठी
    14 May 2022
    प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा- निशा यादव का कत्ल करने के आरोपियों के खिलाफ दफ़ा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए।
  • Delimitation
    रश्मि सहगल
    कैसे जम्मू-कश्मीर का परिसीमन जम्मू क्षेत्र के लिए फ़ायदे का सौदा है
    14 May 2022
    दोबारा तैयार किये गये राजनीतिक निर्वाचन क्षेत्रों ने विवाद के लिए नए रास्ते खोल दिए हैं, जो इस बात का संकेत देते हैं कि विधानसभा चुनाव इस पूर्ववर्ती राज्य में अपेक्षित समय से देर में हो सकते हैं।
  • mnrega workers
    सरोजिनी बिष्ट
    मनरेगा मज़दूरों के मेहनताने पर आख़िर कौन डाल रहा है डाका?
    14 May 2022
    "किसी मज़दूर ने 40 दिन, तो किसी ने 35, तो किसी ने 45 दिन काम किया। इसमें से बस सब के खाते में 6 दिन का पैसा आया और बाकी भुगतान का फ़र्ज़ीवाड़ा कर दिया गया। स्थानीय प्रशासन द्वारा जो सूची उन्हें दी गई है…
  • 5 वर्ष से कम उम्र के एनीमिया से ग्रसित बच्चों की संख्या में वृद्धि, 67 फीसदी बच्चे प्रभावित: एनएफएचएस-5
    एम.ओबैद
    5 वर्ष से कम उम्र के एनीमिया से ग्रसित बच्चों की संख्या में वृद्धि, 67 फीसदी बच्चे प्रभावित: एनएफएचएस-5
    14 May 2022
    सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार, 2015-16 में किए गए सर्वेक्षण में 5 वर्ष से कम उम्र (6-59 महीने) के 58.6 प्रतिशत बच्चे इससे ग्रसित थे जबकि एनएफएचएस-5 के 2019-21 के सर्वे में इस बीमारी से ग्रसित बच्चों की…
  • masjid
    विजय विनीत
    ज्ञानवापी मस्जिद: कड़ी सुरक्षा के बीच चार तहखानों की वीडियोग्राफी, 50 फीसदी सर्वे पूरा
    14 May 2022
    शनिवार को सर्वे का काम दोपहर 12 बजे तक चला। इस दौरान ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के करीब आधे हिस्से का सर्वे हुआ। सबसे पहले उन तहखानों की वीडियोग्राफी कराई गई, जहां हिन्दू धर्म के देवी-देवताओं की…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License