NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
विपक्षी नेताओं को कश्मीर दौरे से रोका, श्रीनगर हवाईअड्डे से वापस भेजा
सरकार का दावा है कि जम्मू-कश्मीर में हालात बिल्कुल सामान्य हैं लेकिन राहुल, येचुरी, डी राजा समेत विपक्ष के नेताओं को एक बार कश्मीर का दौरा करने से रोक दिया गया। इस दौरान सुरक्षाबलों द्वारा मीडिया कर्मियों से धक्का-मुक्की भी की गई। 
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
24 Aug 2019
opposition party in kashmir
Image courtesy:India Today

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और वाम नेता सीताराम येचुरी, डी राजा समेत कश्मीर दौरे पर गए विपक्षी दलों के वरिष्ठ नेताओं को आज, शनिवार को एक बार फिर कश्मीर का दौरा करने से रोक दिया गया। सभी नेताओं को श्रीनगर हवाई अड्डे पर ही रोक लिया गया। इस दौरान सुरक्षाबलों ने मीडियाकर्मियों से भी धक्का-मुक्की की।

आपको बता दें कि विपक्षी नेताओं के इस प्रतिनिधिमंडल में राहुल गांधी, गुलाम नबी आजाद, केसी वेणुगोपाल, आनंद शर्मा, माकपा महासचिव सीताराम येचुरी, भाकपा महासचिव डी राजा, लोकतांत्रिक जनता दल के शरद यादव, राजद के मनोज झा, द्रमुक के तिरुचि शिवा, तृणमूल कांग्रेस के दिनेश त्रिवेदी और कुछ अन्य दलों के नेता शामिल थे।

आपको मालूम है कि हाल ही में सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के कई प्रावधान हटाने और राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेशों को बांटने का कदम उठाया है।

इसके बाद से जम्मू-कश्मीर में हालात सामान्य नहीं हैं। राज्य के कई इलाकों में भारी सुरक्षा बलों की तैनाती की गई और मोबाइल एवं इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गईं।

इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती सहित कई नेताओं को हिरासत में लिया गया या नजरबंद किया गया। बावजूद इसके सरकार सरकार लगातार दावा करती रही है कि हालात बिल्कुल सामान्य हैं।

हालात का जायजा लेने और स्थानीय लोगों से मिलने के लिए ही कांग्रेस नेता गुलाम नबी आज़ाद दो बार घाटी का दौरा करने की कोशिश कर चुके हैं लेकिन उन्हें दोनों ही बार श्रीनगर हवाई अड्डे से ही लौटा दिया गया। इसी तरह माकपा नेता सीताराम येचुरी और भाकपा नेता डी राजा ने भी कश्मीर के दौरे की कोशिश की लेकिन उन्हेंं भी श्रीनगर हवाई अड्डे से वापस भेज दिया गया। 

हालांकि इस बीच सवाल उठने पर जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने राहुल गांधी को कश्मीर आने का न्योता दे दिया था। 

इसी के बाद आज शनिवार, 24 अगस्त को विपक्षी दलों का प्रतिनिधिमंडल कश्मीर के लिए रवाना हुआ। लेकिन परिणाम वही हुआ और प्रतिनिधिमंडल को श्रीनगर हवाई अड्डे पर ही रोक लिया गया। 

आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर में माकपा के नेता और चार बार के विधायक रहे मोहम्मद यूसुफ तारिगामी भी हिरासत में हैं। बताया जाता है कि उनकी तबीयत भी ख़राब है लेकिन उनसे भी किसी को मिलने नहीं दिया जा रहा। इसको लेकर माकपा ने सुप्रीम कोर्ट में भी अपील की है। इसके अलावा  कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों के नेताओं ने जम्मू-कश्मीर में हिरासत में लिए गए नेताओं की रिहाई की मांग करते हुए बृहस्पतिवार को प्रदर्शन भी किया था।


(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

opposition parties
opposition party in srinagar
Jammu and Kashmir
Sitaram yechury
Rahul Gandhi
CPM
Congress
D. Raja
Farooq Abdullah
umar abdulla
mehbooba mufti

Related Stories

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

कश्मीर में हिंसा का नया दौर, शासकीय नीति की विफलता

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

भारत में धार्मिक असहिष्णुता और पूजा-स्थलों पर हमले को लेकर अमेरिकी रिपोर्ट में फिर उठे सवाल

हार्दिक पटेल भाजपा में शामिल, कहा प्रधानमंत्री का छोटा सिपाही बनकर काम करूंगा

राज्यसभा सांसद बनने के लिए मीडिया टाइकून बन रहे हैं मोहरा!

ED के निशाने पर सोनिया-राहुल, राज्यसभा चुनावों से ऐन पहले क्यों!

ईडी ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी को धन शोधन के मामले में तलब किया

राज्यसभा चुनाव: टिकट बंटवारे में दिग्गजों की ‘तपस्या’ ज़ाया, क़रीबियों पर विश्वास


बाकी खबरें

  • यमन पर सऊदी अत्याचार के सात साल
    पीपल्स डिस्पैच
    यमन पर सऊदी अत्याचार के सात साल
    30 Mar 2022
    यमन में सऊदी अरब के नेतृत्व वाला युद्ध अब आधिकारिक तौर पर आठवें साल में पहुंच चुका है। सऊदी नेतृत्व वाले हमले को विफल करने की प्रतिबद्धता को मजबूत करने के लिए हज़ारों यमन लोगों ने 26 मार्
  • imran khan
    भाषा
    पाकिस्तान में संकटग्रस्त प्रधानमंत्री इमरान ने कैबिनेट का विशेष सत्र बुलाया
    30 Mar 2022
    यह सत्र इस तरह की रिपोर्ट मिलने के बीच बुलाया गया कि सत्ताधारी गठबंधन के सदस्य दल एमक्यूएम-पी के दो मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। 
  • national tribunal
    राज वाल्मीकि
    न्याय के लिए दलित महिलाओं ने खटखटाया राजधानी का दरवाज़ा
    30 Mar 2022
    “नेशनल ट्रिब्यूनल ऑन कास्ट एंड जेंडर बेस्ड वायोंलेंस अगेंस्ट दलित वीमेन एंड माइनर गर्ल्स” जनसुनवाई के दौरान यौन हिंसा व बर्बर हिंसा के शिकार 6 राज्यों के 17 परिवारों ने साझा किया अपना दर्द व संघर्ष।
  • fracked gas
    स्टुअर्ट ब्राउन
    अमेरिकी फ्रैक्ड ‘फ्रीडम गैस’ की वास्तविक लागत
    30 Mar 2022
    यूरोप के अधिकांश हिस्सों में हाइड्रोलिक फ्रैक्चरिंग का कार्य प्रतिबंधित है, लेकिन जैसा कि अब यूरोपीय संघ ने वैकल्पिक गैस की आपूर्ति के लिए अमेरिका की ओर रुख कर लिया है, ऐसे में पिछले दरवाजे से कितनी…
  • lakhimpur kheri
    भाषा
    लखीमपुर हिंसा:आशीष मिश्रा की जमानत रद्द करने के लिए एसआईटी की रिपोर्ट पर न्यायालय ने उप्र सरकार से मांगा जवाब
    30 Mar 2022
    पीठ ने कहा, ‘‘ एसआईटी ने उत्तर प्रदेश सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) को जांच की निगरानी कर रहे न्यायाधीश के दो पत्र भेजे हैं, जिन्होंने मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा की जमानत रद्द करने के वास्ते राज्य…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License