NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
विरोध प्रदर्शनों के विभिन्न रंगों से सजी दिल्ली की सड़कें
हिंसा, बेरोज़गारी और भूखमरी के ख़िलाफ़ अपनी मांग को लेकर 23 राज्यों से क़रीब 5,000 से अधिक महिलाओं ने एआईडीडब्ल्यूए के आह्वान पर संसद की ओर पैदल मार्च किया।
सुमेधा पॉल
05 Sep 2018
ऐडवा

विशाल रैली में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं अपनी मांगों को लेकर देश के विभिन्न स्थानों से राजधानी दिल्ली पहुंची। देशव्यापी इस रैली का आह्वान ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक वीमेंस एसोसिएशन(एआईडीडब्ल्यूए) की ओर से किया गया था।

विरोध प्रदर्शन में शामिल महिलाओं का जोश बारिश होने के बावजूद नहीं थमा। सुबह से लगातार हो रही बारिश में भी उन्होंने अपना विरोध जारी रखा और पैदल मार्च किया। जिन महिलाओं के पास छाता नहीं था उन्होंने बैनर से अपने सिर को बचाने की कोशिश की और संसद की तरफ मार्च किया। इस दौरान वे विरोध के गीत गा रही थीं और सोयी हुई मोदी सरकार को जगाने के लिए वे "मोदी योगी होश में आओ, गुंडागर्दी नहीं चलेगी" के नारे लगा रहीं थीं। विरोध में शामिल महिलाओं ने कहा कि उनकी लड़ाई अभी शुरू ही हुई है और इस विरोध को आगे ले जाने का यह मात्र पहली आवाज़ है। नारे के शब्द कुछ इस तरह हैंः

आवाज़ दो, हम एक है

महंगई पे हल्ला बोल

हल्ला बोल हल्ला बोल

हर ज़ोर ज़ुल्म की टक्कर में

संघर्ष हमारा नारा है

महिला हिंसा पे

रोक लागाओ रोक लागाओ

बोल महिला हल्ला बोल

हल्ला बोल हल्ला बोल

इंक़लाब ज़िंदाबाद

ऐडवा

 

इस विरोध के लिए आह्वान का एक प्रमुख कारण देश में महिलाओं के ख़िलाफ हिंसा की बढ़ती संस्कृति और इस हिंसा पर वर्तमान सरकार की चुप्पी है।

एआईडीडब्ल्यूए की महासचिव मरियम धवाले के अनुसार, महिलाओं के ख़िलाफ़ हिंसा में 82% की वृद्धि हुई है। हालिया कठुआ और उन्नाव बलात्कार के मामलों में आरोपियों की रक्षा ने पूरे देश में महिलाओं के बीच क्रोध पैदा कर दिया है। इसके अलाव, निम्न दोष दर और प्रधानमंत्री की चुप्पी महिलाओं के ख़िलाफ़ हिंसा की संस्कृति में योगदान देने वाले प्रमुख कारक थे।

महिलाओं ने कम मज़दूरी और बेरोज़गारी को लेकर भी मांग उठाई। न्यूज़क्लिक से बात करते हुए महाराष्ट्र की एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने कहा, "हम दो दिनों से अधिक समय से सफर कर रहे हैं, हमें कुछ भी भुगतान नहीं मिलता है, हमें केवल 33 रुपए प्रति दिन मिलता है। हम इससे क्या कर सकते हैं? पिछले कुछ महीनों से हमें कोई भुगतान नहीं किया गया है। 5-6 महीने के बाद भुगतान किया जाता है। अगर हमें अनियमित भुगतान किया जाता है, तो हम क्या खाएंगे? पिछले कई सालों से मज़दूरी में वृद्धि नहीं हुई है। हमें सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक काम करना पड़ता है और पैसा कमाने के लिए कहीं और काम करने का समय भी नहीं मिलता है। इन सबके कारण, मुझपर काफी क़र्ज़ हो गया है। जब मेरे पति पूछते हैं तो हर रोज़ बहस होती है कि जब तुम्हें भुगतान नहीं होता है तो दिन भर क्या काम करती रहती हो? लेकिन हम पिछले कई सालों से काम कर रहे हैं, इसलिए अब छोड़ना मुश्किल है।"

राज्य में बीजेपी सरकार के वादे के बावजूद इन महिलाओं को कोई पेंशन या हेल्थकेयर फंड नहीं मिला है।

महिला संघर्ष

भारत में वर्तमान समय में कृषि संकट गहराया हुआ है। इसको लेकर बड़ी संख्या में किसानों ने आत्महत्या की। पति की मृत्यु के बाद मुआवज़े का दावा करना महिलाओं के लिए बहुत ही जटिल कार्य है। विरोध करने वाली कई महिलाओं ने कहा कि पति के आत्महत्या करने के बाद उन्हें मुआवजा नहीं दिया गया था और उन्हें उस भूमि का किसान या उत्तराधिकारी के रूप में मान्यता नहीं दी गई थी।

कोई नौकरी नहीं

इस विरोध में मध्य प्रदेश के मंदसौर ज़िले से भी क़रीब 150 से ज़्यादा महिलाएं शामिल हुईं उन्होंने महिलाओं के लिए नौकरियों की चिंताजनकस्थिति को लेकर बात की। एक आशा (यूएसएयए) कार्यकर्ता ने न्यूज़़क्लिक को बताया कि "श्रमिकों को अस्पताल में सेवाएं देने के बावजूदपिछले सात महीनों से 1000 रुपए का मासिक वेतन भी नहीं मिल पा रहा है, वे प्रसव कराने या टीबी रोगियों के लिए काम करती हैं।"

स्कूलों में मीड-डे-मील बनाने वाली महिला श्रमिकों की भी ऐसी ही स्थिति थी। एक श्रमिक ने कहा, "हमें हर रोज़ मीड-डे-मील बनाने के लिए कहा जाता है, लेकिन हमें जो अनाज मिलता है वह बेहद ही ख़राब गुणवत्ता का होता है। लाल मिर्च में ईंट की धूल मिले हुए आते है, हल्दी मेंपीले रंग का मिश्रिण होता है। दाल अच्छी तरह से पकाया नहीं जाता है। हमारे पास हमारे लिए कोई खाना नहीं है, भले ही हम दूसरों के लिए पकाते हैं।"

महिला संघर्ष

देश में महिलाएं लंबे समय से इन मांगों को लेकर आवाज़ उठाती रही हैं। कुछ महिलाओं ने कहा कि इस ऐतिहासिक विरोध में हिस्सा लेने के लिए उन्होंने धन जुटाया ताकि वे दिल्ली पहुंच सकें। इस दिन की तैयारी में, विभिन्न ज़िलों में हजारों बैठकें की गईं। संदेश को हर किसी के लिए सरल और स्पष्ट बनाने के लिए नाटकों का प्रदर्शन किया गया था।

ये रैली ऐतिहासिक मज़दूर किसान संघर्ष रैली से ठीक एक दिन पहले की गई। मोदी सरकार की नवउदार नीतियों, सांप्रदायिक एजेंडों और लोगों के मौलिक अधिकारों पर हमला करने के ख़िलाफ एकजुटता दिखाने के लिए इस रैली का आयोजन किया गया।

वी. अरुण कुमार द्वारा ली गई तस्वीर (सौजन्य: पीपुल्स डिस्पैच)

 


बाकी खबरें

  • भाषा
    बच्चों की गुमशुदगी के मामले बढ़े, गैर-सरकारी संगठनों ने सतर्कता बढ़ाने की मांग की
    28 May 2022
    राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के हालिया आंकड़ों के मुताबिक, साल 2020 में भारत में 59,262 बच्चे लापता हुए थे, जबकि पिछले वर्षों में खोए 48,972 बच्चों का पता नहीं लगाया जा सका था, जिससे देश…
  • आज का कार्टून
    कार्टून क्लिक: मैंने कोई (ऐसा) काम नहीं किया जिससे...
    28 May 2022
    नोटबंदी, जीएसटी, कोविड, लॉकडाउन से लेकर अब तक महंगाई, बेरोज़गारी, सांप्रदायिकता की मार झेल रहे देश के प्रधानमंत्री का दावा है कि उन्होंने ऐसा कोई काम नहीं किया जिससे सिर झुक जाए...तो इसे ऐसा पढ़ा…
  • सौरभ कुमार
    छत्तीसगढ़ के ज़िला अस्पताल में बेड, स्टाफ और पीने के पानी तक की किल्लत
    28 May 2022
    कांकेर अस्पताल का ओपीडी भारी तादाद में आने वाले मरीजों को संभालने में असमर्थ है, उनमें से अनेक तो बरामदे-गलियारों में ही लेट कर इलाज कराने पर मजबूर होना पड़ता है।
  • सतीश भारतीय
    कड़ी मेहनत से तेंदूपत्ता तोड़ने के बावजूद नहीं मिलता वाजिब दाम!  
    28 May 2022
    मध्यप्रदेश में मजदूर वर्ग का "तेंदूपत्ता" एक मौसमी रोजगार है। जिसमें मजदूर दिन-रात कड़ी मेहनत करके दो वक्त पेट तो भर सकते हैं लेकिन मुनाफ़ा नहीं कमा सकते। क्योंकि सरकार की जिन तेंदुपत्ता रोजगार संबंधी…
  • अजय कुमार, रवि कौशल
    'KG से लेकर PG तक फ़्री पढ़ाई' : विद्यार्थियों और शिक्षा से जुड़े कार्यकर्ताओं की सभा में उठी मांग
    28 May 2022
    नई शिक्षा नीति के ख़िलाफ़ देशभर में आंदोलन करने की रणनीति पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सैकड़ों विद्यार्थियों और शिक्षा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने 27 मई को बैठक की।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License