NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
विश्लेषण : यूपी 2019 : बीजेपी-12, सपा-बसपा-66, कांग्रेस-2
2019 की ये तस्वीर एक ठोस धरातल पर बनी है। ये धरातल है 2017 का यूपी विधानसभा चुनाव और उसके बाद हुए लोकसभा उपचुनाव। जिसमें वोट स्विंग 5 फीसदी से भी ज़्यादा रहा।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
14 Jan 2019
सांकेतिक तस्वीर
सपा-बसपा गठबंधन और 5% स्विंग के आधार पर तैयार किया गया मैप : न्यूज़क्लिक

बीजेपी-12, सपा-बसपा गठबंधन-66, कांग्रेस-2…अगर सबकुछ ठीक-ठाक रहा तो उत्तर प्रदेश में 2019 के आम चुनाव में ये तस्वीर उभरने वाली है। न...न ये कोई भविष्यवाणी नहीं है, बल्कि आंकड़ों का विश्लेषण है।

ये आंकड़ें कहां से आए, ये कौन सा गणित है। हम इसका पूरा ब्योरा आपको देंगे।

2019 की ये तस्वीर एक ठोस धरातल पर बनी है। ये धरातल है 2017 का यूपी विधानसभा चुनाव। उसके नतीजों को गठबंधन के हिसाब से लोकसभा सीटों में बदलकर अगर 5 प्रतिशत का स्विंग माना जाए जो अभी 2018 में यूपी के उपचुनाव में हो चुका है तो पूरी तस्वीर ही बदल जाती है और बीजेपी 71 से 12 सीटों पर पहुंच सकती है।

आइए शुरू से शुरू करते हैं। हम आपको 2014 लोकसभा चुनाव में यूपी में विभिन्न दलों की वास्तविक स्थिति क्या रही थी, इसे एक बार याद दिलाते हैं।

2014 में बीजेपी ने एक तरह से क्लीन स्वीप करते हुए पूरे ही राज्य में अपना झंडा गाड़ा था। 80 में से सिर्फ 7 सीटें ही दूसरे दलों को गईं थीं।

2014 चुनाव का रिजल्ट कुछ इस प्रकार रहा था-

कुल सीट- 80

दल                                                     सीट

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)                71

अपना दल (एडी)                                  02

कांग्रेस                                                02

समाजवादी पार्टी (सपा)                        05

बहुजन समाज पार्टी (बसपा)                 00

UP2014_0.jpg

ये नतीजा तब आया था जब उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी अलग-अलग चुनाव लड़े थे। उस चुनाव में अपना दल बीजेपी के साथ रहा। ये आज भी बीजेपी के साथ है। लेकिन सपा-बसपा के अलग-अलग होने और साथ जुड़ने से ही स्थिति बदल जाती है। बसपा को इन चुनावों में भले ही कोई सीट नहीं मिली लेकिन वोट 19.6 प्रतिशत मिले।

2014 के चुनावों में यूपी में इन प्रमुख दलों को मिले वोट शेयर पर भी एक नज़र डालते हैं-

दल           वोट प्रतिशत

बीजेपी           42.3%

सपा              22.2%

कांग्रेस           07.5%

बसपा           19.6%

इसे भी पढ़ें :  यूपी : सपा-बसपा गठबंधन के साथ बीजेपी की उल्टी गिनती शुरू!

अगर सपा-बसपा 2014 का चुनाव एक साथ मिलकर लड़ते तो आंकड़ों के हिसाब से क्या स्थिति हो सकती थी, ये जानना दिलचस्प है। 

दोनों दल मिलते तो यूपी में कुछ ऐसी स्थिति हो सकती थी-

बीजेपी-35, अपना दल-2, सपा-बसपा गठबंधन-41, कांग्रेस-2

UP2014Alliance_0.jpg

अब अगर 2017 विधानसभा चुनाव के नतीजों के हिसाब से संसदीय क्षेत्रों का आकलन करें तो कुछ इस प्रकार रिजल्ट आता-

बीजेपी-71, सपा-5, बसपा-3 और कांग्रेस-1

 

UP2017 (1)_0.jpg

इसके विपरीत अगर सपा-बसपा एक साथ होते तो ये परिणाम मिल सकते हैं-

बीजेपी-33, सपा-बसपा-43 और कांग्रेस-1

UP2017Alliance_0.jpg

अब अगर सपा-बसपा के पक्ष में और बीजेपी के खिलाफ 5 प्रतिशत का वोट स्विंग होता है तो क्या स्थिति बनती है। ये भी देख लीजिए- फिर नतीजा कुछ इस तरह होता-

बीजेपी- 12, सपा-बसपा गठबंधन- 66 और कांग्रेस- 2

UP2017AllianceSwing_0.jpg

तो 2017 के नतीजों के आधार पर 2019 के लिए 5 प्रतिशत वोट स्विंग जोड़ लें तो पूरी तस्वीर बदल जाती है और ये बहुत संभव भी है, क्योंकि यूपी में हुए लोकसभा उपचुनाव और अभी हाल में ही हुए तीन राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में 5 प्रतिशत से बहुत ज्यादा वोट स्विंग देखने को मिला है। कांग्रेस-2 का मतलब ये है कि गठबंधन ने अमेठी और रायबरेली सीट कांग्रेस के लिए छोड़ दी है।

इसे भी पढ़ें : यूपी में 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी सपा-बसपा, गठबंधन का औपचारिक ऐलान

इसलिए स्थिति बहुत साफ है। सपा-बसपा का गठबंधन यूपी के जरिये ही देश की लोकसभा की सूरत बदल सकता है। आपको याद रखना चाहिए कि 2014 में यूपी की 71 सीटों के बदौलत ही बीजेपी लोकसभा में अपने अकेले दम पर बहुमत पाने में कामयाब रही थी। अगर उस समय ये स्थिति होती तो बीजेपी न केवल बहुमत से दूर बल्कि सत्ता से भी बहुत दूर हो सकती थी।

इसे भी पढ़ें : यूपी का राजनीतिक गुणा-भाग : सपा-बसपा के पास खोने को कुछ भी नहीं...जो होगा प्लस होगा

SP-BSP Alliance
General elections2019
UttarPradesh
2019 आम चुनाव
UP
SAMAJWADI PARTY
BAHUJAN SAMAJ PARTY
Congress
BJP
BJP government
MAYAWATI
AKHILESH YADAV
Narendra modi

Related Stories

बदायूं : मुस्लिम युवक के टॉर्चर को लेकर यूपी पुलिस पर फिर उठे सवाल

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट


बाकी खबरें

  • vikaram harijan
    सबरंग इंडिया
    जाति देखकर नंबर देने के आरोप में प्रोफेसर विक्रम हरिजन से इलाहाबाद विवि ने 2 साल बाद मांगे साक्ष्य
    23 Dec 2021
    जातिवाद, भ्रष्टाचार पर यूपी के विश्वविद्यालयों में घमासान, कहीं प्रोफेसर पर आरोप, कहीं वीसी कटघरे में
  • Mizoram
    भाषा
    ‘तस्करी’ से लाई गई सुपारी जलाने पर मिजोरम के अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज, विपक्ष ने साधा निशाना
    23 Dec 2021
    सुपारी व्यापारी लल्हरुएतलुआंगी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि जिलाधिकारी ने अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर 18 दिसंबर को म्यांमा सीमा के पास केलकांग गांव में तीन ट्रकों को रोका था।
  • Ludhiana
    भाषा
    लुधियाना जिला अदालत परिसर में विस्फोट, दो लोगों की मौत
    23 Dec 2021
    मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि "कुछ देश विरोधी तथा राज्य विरोधी ताकतें इस तरह के घिनौने कृत्यों को अंजाम देने की कोशिश कर रही हैं....इसको लेकर सरकार सतर्क है और लोगों को भी सतर्क रहना चाहिए…
  • ayodhya
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    अयोध्या ज़मीन घोटाला : सरकार ने दिए जाँच के आदेश, विपक्ष ने कहा ये महज़ दिखावा
    23 Dec 2021
    अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर के निकट की जमीनें कथित रूप से भाजपा के विधायकों और प्रशासन के आला अधिकारियों द्वारा औने-पौने दाम में ख़रीदे जाने का मामला सामने आया है, जिसके बाद राज्य सरकार ने…
  • school admission
    काशिफ़ काकवी
    बीजेपी शासित मध्य प्रदेश में कक्षा 1 से 8 में दाख़िले की संख्या 39% नीचे गिरी
    23 Dec 2021
    2010-11 में 105 लाख छात्रों ने दाख़िला लिया था, वहीं 2020-21 में ये संख्या 64.34 लाख पर आ गई है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License