NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
विश्व कप टीम में जगह नहीं बना सके पंत, कार्तिक और विजय को मौका
"हमने पंत और कार्तिक पर विचार किया। कार्तिक एक अनुभवी खिलाड़ी हैं इसलिए हमने उन्हें चुना। जब टीम में महेंद्र सिंह धोनी नहीं होंगे तब मुश्किल समय में टीम को संभालने के लिए एक अनुभवी खिलाड़ी चाहिए जो शांत रहकर मैच को संभाल सके। इस मामले में कार्तिक आगे निकल गए।"
आईएएनएस
15 Apr 2019
India World Cup team 2019:

मुंबई, 15 अप्रैल | इंग्लैंड एवं वेल्स की संयुक्त मेजबानी में 30 मई से शुरू हो रहे वनडे विश्व कप के लिए सोमवार को 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। यहां भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अखिल भारतीय सीनियर चयनसमिति का ऐलान किया।
टीम में युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत को जगह नहीं दी गई है। उनकी जगह दूसरे विकेटकीपर के तौर पर दिनेश कार्तिक को मौका दिया गया है। वहीं, अंबाती रायडू के स्थान पर विजय शंकर को मौका दिया है। उमेश यादव को भी टीम में जगह नहीं मिली है। 

चयन समिति के प्रमुख एमएसके प्रसाद ने पंत के ऊपर कार्तिक को तरजीह देने के सवाल पर कहा कि कार्तिक का अनुभव उनके पक्ष में गया। 
टीम इंडिया के वर्ल्ड कप मिशन के लिए 15 सदस्यीय टीम में 13 खिलाड़ियों के नाम लगभग पहले ही साफ हो चुके थे और टीम में दो स्थानों को लेकर खास चर्चा थी। नंबर 4 पर अंबाती रायुडू और ऑलराउंडर विजय शंकर के बीच प्रतिस्पर्धा थी, जिसमें शंकर ने बाजी मार ली। इसी तरह टीम में दूसरे रिजर्व विकेटकीपर के तौर पर अनुभवी दिनेश कार्तिक और दिल्ली के युवा खिलाड़ी ऋषभ पंत में कड़ा मुकाबला था। 
प्रसाद ने कहा, "हमने पंत और कार्तिक पर विचार किया। कार्तिक एक अनुभवी खिलाड़ी हैं इसलिए हमने उन्हें चुना। जब टीम में महेंद्र सिंह धोनी नहीं होंगे तब मुश्किल समय में टीम को संभालने के लिए एक अनुभवी खिलाड़ी चाहिए जो शांत रहकर मैच को संभाल सके। इस मामले में कार्तिक आगे निकल गए।"

वहीं, नंबर-4 की रेस में अंबाती रायडू रेस में विजय शंकर से पिछड़ गए। टीम की कमान विराट कोहली के हाथों में ही है। रोहित शर्मा उप-कप्तान हैं। 

टीम में तीन तेज गेंदबाजों, तीन हरफनमौला खिलाड़ियों और दो स्पिनरों को चुना गया है। 

विजय शंकर के चयन को लेकर प्रसाद ने कहा, "चैम्पियंस ट्रॉफी के बाद हमने मध्य क्रम में कई खिलाड़ियों को मौके दिए। दिनेश कार्तिक को भी, मनीष पांडे को भी, अंबाती रायडू को भी लेकिन विजय शंकर के साथ यह है कि वह बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी भी कर सकते हैं। अगर इंग्लैंड की परिस्थतियां पक्ष में रहती हैं तो वह अहम किरदार निभा सकते हैं। वह अच्छे गेंदबाज हैं।"

 

#TeamIndia for @ICC #CWC19 ??#MenInBlue ? pic.twitter.com/rsz44vHpge

— BCCI (@BCCI) April 15, 2019

लोकेश राहुल को रिजर्व ओपनर के तौर पर टीम में चुना गया है। 

टीम : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, दिनेश कार्तिक, विजय शंकर, रवींद्र जडेजा। 
 

world cup 2019
Team India icc world cup 2019
india squad
ICC World Cup

Related Stories

क्रिकेट विश्वकप : बहुत उलझा है सेमीफाइनल का गणित

वर्ल्ड कप हंगामा, विज्ञान पर सद्गुरु और पत्रकारिता की मौत : भारत एक मौज, सीजन -3,एपिसोड - 4

युवराज की क्रिकेट पारी का गुमनाम अंत

माफ़ कीजिए, धोनी के दस्ताने में "बलिदान बैज" का लगाना कहीं से भी राष्ट्रवाद नहीं है!

महेंद्र सिंह धोनी के दस्ताने पर विवाद

क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019: क्या भारत 1983 और 2011 का परिणाम दोहरा पाएगा?

आईपीएल : क्या खोया, क्या पाया?, अब वर्ल्ड कप पर नज़र


बाकी खबरें

  • Asha Usha workers
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    मध्य प्रदेश : आशा ऊषा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन से पहले पुलिस ने किया यूनियन नेताओं को गिरफ़्तार
    07 Mar 2022
    मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने शिवराज सरकार की बढ़ती 'तानाशाही' की निंदा करते हुए कहा, "शिवराज सरकार मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनितिक दल के कार्यालय में ही पुलिस को बिना आदेश ही नहीं घुसा रही है,…
  • Syrian refugees
    सोनाली कोल्हटकर
    क्यों हम सभी शरणार्थियों को यूक्रेनी शरणार्थियों की तरह नहीं मानते?
    07 Mar 2022
    अफ़ग़ानिस्तान, इराक़, सीरिया, सोमालिया, यमन और दूसरी जगह के शरणार्थियों के साथ यूरोप में नस्लीय भेदभाव और दुर्व्यवहार किया जाता रहा है। यूक्रेन का शरणार्थी संकट पश्चिम का दोहरा रवैया प्रदर्शित कर रहा…
  • air pollution
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हवा में ज़हर घोल रहे लखनऊ के दस हॉटस्पॉट, रोकने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने तैयार किया एक्शन प्लान
    07 Mar 2022
    वायु गुणवत्ता सूचकांक की बात करें तो उत्तर प्रदेश के ज्यादातर शहर अब भी प्रदूषण के मामले में शीर्ष स्थान पर हैं। इन शहरों में लखनऊ, कानपुर और गाजियाबाद जैसे बड़े शहर प्रमुख हैं।
  • Chaudhary Charan Singh University
    महेश कुमार
    मेरठ: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के भर्ती विज्ञापन में आरक्षण का नहीं कोई ज़िक्र, राज्यपाल ने किया जवाब तलब
    07 Mar 2022
    मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में सेल्फ फाइनेंस कोर्स के लिए सहायक शिक्षक और सहआचार्य के 72 पदों पर भर्ती के लिए एक विज्ञापन निकाला था। लेकिन विज्ञापित की गई इन भर्तियों में दलितों, पिछड़ों और…
  • shimla
    टिकेंदर सिंह पंवार
    गैर-स्टार्टर स्मार्ट सिटी में शहरों में शिमला कोई अपवाद नहीं है
    07 Mar 2022
    स्मार्ट सिटी परियोजनाएं एक बड़ी विफलता हैं, और यहां तक कि अब सरकार भी इसे महसूस करने लगी है। इसीलिए कभी खूब जोर-शोर से शुरू की गई इस योजना का नए केंद्रीय बजट में शायद ही कोई उल्लेख किया गया है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License