NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
अंतरराष्ट्रीय
विश्व महिला मुक्केबाजी में मैरीकॉम समेत 4 भारतीय क्वार्टर फाइनल में
मैरीकॉम का क्वार्टर फाइनल में मंगलवार को चीन की वू यू से मुकाबला होगा।
आईएएनएस
19 Nov 2018
mary kom
Image Courtesy: Patrika

भारत की अनुभवी मुक्केबाज एम सी मैरीकॉम ने दिल्ली में जारी 10वीं आईबा विश्व महिला मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया जबकि सरिता देवी को हारकर बाहर हो जाना पड़ा। पांच बार की विश्व चैम्पियन मैरीकॉम ने 48 किग्रा में कजाखस्तान की ऐजरिम कासेनायेवा को 5-0 से मात दी। मणिपुर की मैरीकॉम का क्वार्टर फाइनल में मंगलवार को चीन की वू यू से सामना होगा। चीन की इस खिलाड़ी ने इससे पहले फिलिपिंस की जोसी गाबुओ को मात दी।

मैच के बाद मैरी कॉम ने कहा, "मैं अच्छा महसूस कर रही हूं। दबाव हट गया। मैंने हमेशा मुक्केबाजी का लुत्फ उठाया है। मुक्केबाजी मेरी जिंदगी रही है, चाहे मैं मुक्केबाजी करूं या टूर्नामेंट में खेलूं।" 

ओलिम्पक पदक विजेता ने कहा, "मैं खुश हूं कि उम्मीदों पर खरा उतर सकी। जिस तरह से प्रशंसकों का समर्थन मिला, उसने मेरे अंदर दोगुना उत्साह भर दिया।" 

सरिता देवी को लाइटवेट 60 किग्रा में आयरलैंड की कैली हैरिंगटन से 2-3 से हार का सामना करना पड़ा।

यूरोपियन विजेता 28 साल की केली की जीत की वजह तीसरा राउंड रही जहां आयरलैंड की इस मुक्केबाज ने भारत की अनुभवी खिलाड़ी को पूरी तरह से बैकफुट पर रखा। 36 साल की सरिता हालांकि पहले दो राउंड में पूरी तरह से अपनी विपक्षी पर हावी थीं। पांच में से तीन जजों ने आयरलैंड की मुक्केबाज के पक्ष में 29-28 अंक दिए। 

सरिता ने कहा, "मुझे लगता है कि मैं थोड़ी दुर्भाग्यशाली रही। कुछ अंक मेरे पक्ष में नहीं आए, लेकिन मुझसे जब तक बन पड़ेगा मैं तब तक मुक्केबाजी करूंगी।" 

इससे पहले खेले गए मुकाबले में मनीषा ने 54 किलोग्राम भारवर्ग में मौजूदा विश्व विजेता कजाकिस्तान की डिना झोलामैन को 5-0 से मात देते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। 

यह मनीषा की कजाकिस्तान की मुक्केबाज के ऊपर लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले, मनीषा ने डिना को पोलैंड में हराया था। डिना के खिलाफ पहले ही जीतने का अनुभव हासिल कर चुकी मनीषा ने इस मुकाबले को 5-0 से जीता।

मनीषा ने कहा, "मैं उन्हें पहले ही हरा चुकी हूं। मैंने अपनी स्पीड पर ध्यान दिया और अपने लक्ष्यों पर नजर रखी। पहले दो राउंड में मैंने अच्छा किया लेकिन तीसरे राउंड में हम दोनों लगभग बराबरी पर थे।" 

क्वार्टर फाइनल में मनीषा का सामना टॉप सीड स्टोयका झेलयाकोवा से होगा जिन्होंने उज्बेकिस्तान की तुरसुनोय राखिमोवा को 4-1 से हराया। 

वहीं, लवलिना ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 69 किलोग्राम भारवर्ग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। उन्होंने प्री-क्वार्टर फाइनल में पनामा की अथेयना बायलोन को मात दी। जेजू में 2014 में खेली गई विश्व चैम्पियनशप में स्वर्ण पदक जीतने वाली खिलाड़ी के खिलाफ जीत से भारतीय खिलाड़ी का आत्मविश्वास बढ़ा होगा।

लवलिना ने यह मुकाबला 27-30, 27-30, 27-30, 27-30, 27-30 से जीता। अगले दौर में उनका सामना आस्ट्रेलिया की काये फ्रांसेस से होगा। 

भारत की ही भाग्यबती कचारी ने 81 किलोग्राम भारवर्ग के मुकाबले में जर्मनी की इरिना निकोलेटा स्कोनबेर्गर पर 4-1 से जीत हासिल की। जजों ने जो अंक (29-28, 29-28, 29-28, 29-28, 29-28) दिए उनमें भारतीय खिलाड़ी को बढ़त हासिल थी। 

Womens world boxing championships
Mary kom
Delhi
sports

Related Stories

मुंडका अग्निकांड: 'दोषी मालिक, अधिकारियों को सजा दो'

मुंडका अग्निकांड: ट्रेड यूनियनों का दिल्ली में प्रदर्शन, CM केजरीवाल से की मुआवज़ा बढ़ाने की मांग

धनशोधन क़ानून के तहत ईडी ने दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन को गिरफ़्तार किया

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

मुंडका अग्निकांड के लिए क्या भाजपा और आप दोनों ज़िम्मेदार नहीं?

मुंडका अग्निकांड: लापता लोगों के परिजन अनिश्चतता से व्याकुल, अपनों की तलाश में भटक रहे हैं दर-बदर

मुंडका अग्निकांड : 27 लोगों की मौत, लेकिन सवाल यही इसका ज़िम्मेदार कौन?

दिल्ली : फ़िलिस्तीनी पत्रकार शिरीन की हत्या के ख़िलाफ़ ऑल इंडिया पीस एंड सॉलिडेरिटी ऑर्गेनाइज़ेशन का प्रदर्शन

दिल्ली : पांच महीने से वेतन व पेंशन न मिलने से आर्थिक तंगी से जूझ रहे शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

दिल्ली: केंद्र प्रशासनिक सेवा विवाद : न्यायालय ने मामला पांच सदस्यीय पीठ को सौंपा


बाकी खबरें

  • maha covid
    अमेय तिरोदकर
    कोविड-19 मामलों की संख्या में आये भारी उछाल से महाराष्ट्र के कमजोर तबकों को एक और लॉकडाउन का डर सताने लगा है!
    04 Jan 2022
    दुकानदारों और रेहड़ी-पटरी वालों को अपनी आजीविका के नुकसान का डर फिर से सताने लगा है। पिछले दो लॉकडाउन के दौरान वे ही इससे सबसे अधिक बुरी तरह से प्रभावित हुए थे। 
  • SAFDAR
    रवि शंकर दुबे
    सफ़दर: आज है 'हल्ला बोल' को पूरा करने का दिन
    04 Jan 2022
    सफ़दर की याद में मज़दूरों और कलाकारों का साझा कार्यक्रम- क्योंकि सफ़दर के विचार आज भी ज़िंदा हैं...
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट : देश में 24 घंटों में 37,379 नए मामले, ओमीक्रॉन के मामले बढ़कर 1,892 हुए 
    04 Jan 2022
    देश में आज फिर कोरोना के 37,379 नए मामले दर्ज किये गए हैं। वही ओमीक्रॉन के 192 नए मामलों के साथ कुल मामलो की संख्या बढ़कर 1,892 हो गयी है।
  • The Beatles
    ब्रेंडा हास
    "द बीटल्स" से नए साल की सीख
    04 Jan 2022
    जे के रोलिंग, ओप्रा विन्फ़्रे, स्टीवन स्पीलबर्ग और द बीटल्स में क्या चीज़ एक जैसी है? संकेत: यह न तो प्रसिद्धि है और न ही उनका पैसा।
  • punjab assembly
    डॉ. ज्ञान सिंह
    पंजाब विधानसभा चुनाव: आर्थिक मुद्दों की अनदेखी
    04 Jan 2022
    सर्दी में भोजन करने के बाद रेवड़ी खाने से भोजन पचाने में मदद मिलती है। पिछले कई विधानसभा चुनावों की तरह, लोगों को लंबे वादों को पचाने के लिए एक बार फिर से राजनीतिक रेवड़ियाँ बांटी जा रही हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License