NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
अंतरराष्ट्रीय
अमेरिका
ब्रुकलिन में हुई गोलीबारी से जुड़ी वैन मिली : सूत्र
गौरतलब है कि गैस मास्क पहने एक बंदूकधारी ने मंगलवार को ब्रुकलिन में एक सबवे ट्रेन में धुआं छोड़ने के बाद कम से कम 10 लोगों को गोली मार दी थी। पुलिस हमलावर और किराये की एक वैन की तलाश में शहर का चप्पा-चप्पा छान रही है।
एपी
13 Apr 2022
brooklyn
साभार: न्यूयॉर्क टाइम्स

न्यूयॉर्क पुलिस को ब्रुकलिन में एक खाली यू-हॉल वैन मिली है, जिसका विवरण और लाइसेंस प्लेट नंबर उस वाहन से मेल खाता है, जिसकी मंगलवार को एक सबवे स्टेशन पर हुई गोलीबारी के संबंध में तलाश की जा रही है। एक कानून प्रवर्तन अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इस बीच, पुलिस ने गोलीबारी स्थल से करीब चार मील की दूरी पर स्थित एक सड़क को बंद कर दिया और बम निरोधक दस्ते व उच्च दक्षता वाली आपात सेवा इकाई के आने तक आसपास के प्रतिष्ठानों को खाली करा लिया। एक अधिकारी ने नाम न उजागर करने की शर्त पर यह जानकारी दी।

शहर भर के अधिकारियों से कहा गया था कि अगर उन्हें कोई यू-हॉल वैन दिखे तो वे उसे रोकें और उसमें सवार सभी लोगों को फौरन हिरासत में ले लें।

गौरतलब है कि गैस मास्क पहने एक बंदूकधारी ने मंगलवार को ब्रुकलिन में एक सबवे ट्रेन में धुआं छोड़ने के बाद कम से कम 10 लोगों को गोली मार दी थी। पुलिस हमलावर और किराये की एक वैन की तलाश में शहर का चप्पा-चप्पा छान रही है।

गोलीबारी होने पर यात्री इधर-उधर भागने लगे थे। एक यात्री प्लेटफॉर्म पर गिर गया था। प्रत्यक्षदर्शी सैम कैरकामो ने रेडियो स्टेशन 1010 विन्स को बताया, ‘‘आपात स्थिति होने पर सबवे का दरवाजा खुल गया। ट्रेन में धुआं भरा हुआ था। हर तरफ खून फैला हुआ था और लोगों की चीख-पुकार सुनाई दे रही थी।’’

गोलीबारी के बाद कम से कम 29 लोगों को गोली लगने, फेफड़ों में धुआं भरने और अन्य दिक्कतों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस आयुक्त कीचेंट सीवेल ने बताया कि हमले की जांच आतंकवादी वारदात के तौर पर नहीं की जा रही है, लेकिन उन्होंने किसी भी आशंका को खारिज नहीं किया। हमले के पीछे के मकसद का अभी पता नहीं चल पाया है। एपी

USA
New York Subway

Related Stories


बाकी खबरें

  • Tanzania
    पैन अफ्रीकैनिज़्म टूडे सेक्रेटैरियट
    जिनकी ज़िंदगी ज़मीन है: तंजानिया में किसानों के संघर्ष
    22 Feb 2022
    माउंटंदाओ वा विकुंडी व्या वकुलिमा तंजानिया तक़रीबन 200,000 छोटे-छोटे किसानों का एक नेटवर्क है। यह नेटवर्क ज़मीन पर कब्ज़ा करने और उन लोगों को अपराधी ठहराये जाने के ख़िलाफ़ लड़ाई लड़ रहा है, जिनकी…
  • तृप्ता नारंग
    मणिपुर चुनाव: आफ्सपा, नशीली दवाएं और कृषि संकट बने  प्रमुख चिंता के मुद्दे
    22 Feb 2022
    जहां कांग्रेस और एनपीएफ़ ने अपने घोषणापत्र में आफ्सपा को वापस लेने का ज़िक्र किया है, वहीं भाजपा इसमें चूक गई है।
  • up elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    ग्राउंड रिपोर्ट : लखनऊ की स्लम बस्तियों के सुनो चुनावी एजेंडे
    21 Feb 2022
    ग्राउंड रिपोर्ट में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह पहुंचीं लखनऊ की ऐशबाग और सदर इलाके की स्लम बस्तियों में, जहां दलित समाज बसता है। उनके चुनावी बोल, चुनाव के एजेंडे टटोले, क्या चल रही साइकिल, या खिलेगा फूल…
  •  Anish Khan
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    छात्र नेता अनीश ख़ान की हत्या का विरोध जारी, कोलकाता उच्च न्यायालय में उठी सुनवाई की मांग
    21 Feb 2022
    एसएफ़आई ने अनीश ख़ान की मौत की निंदा करते हुए इसका ज़िम्मेदार तृणमूल कांग्रेस के गुंडों को बताया है। 
  • RSS
    न्यूज़क्लिक टीम
    "गाँधी के हत्यारे को RSS से दूर करने का प्रयास होगा फेल"
    21 Feb 2022
    1930 से लेकर 1940 तक देश में हुए उतार चढ़ाव ने ही गाँधी के मृत्यु की रचना रची और उस घटना की आज के भारत से सीधी प्रासंगिकता है। "गाँधी के हत्यारे की छवि को सुधारने की जो प्रक्रिया जारी है, वह कभी भी…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License