NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
वरिष्ठ वामपंथी नेता निरुपम सेन नहीं रहे
सीताराम येचुरी ने कहा कि सेन एक प्रतिबद्ध कम्युनिस्ट थे और जीवनभर मेहनतकश वर्ग के प्रति समर्पित रहे।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
24 Dec 2018
Nirupam Sen

मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के दिग्गज नेता व पश्चिम बंगाल के पूर्व वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री निरुपम सेन का सोमवार सुबह निधन हो गया। वे 72 साल के थे। 

पोलित ब्यूरो के पूर्व सदस्य के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था और सुबह पांच बजे के आसपास उन्होंने साल्ट लेक के सैटेलाइट टाउनशिप के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। 

पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के नेतृत्व में औद्योगिक पुनर्निर्माण, योजना और ऊर्जा मंत्रालय संभाल चुके सेन न्यूरोलॉजिकल और किडनी संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे।

सेन 1987, 2001 और 2006 में बंगाल विधानसभा के लिए बर्दवान दक्षिण सीट से चुने गए थे। वह 2011 में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार रबी रंजन चट्टोपाध्याय से हार गए थे।

उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है। 

माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी ने निरुपम सेन के निधन पर गहरा दु:ख प्रकट करते हुए उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी है। अपने एक ट्वीट में येचुरी ने कहा कि सेन एक प्रतिबद्ध कम्युनिस्ट थे और जीवनभर मेहनतकश वर्ग के प्रति समर्पित रहे।

 

Lal Salam, Comrade Nirupam Sen. We lost him this morning. A dedicated Communist, who devoted his entire life to the cause of the working class and the peasantry. He served in various capacities including as a member, Polit Bureau and a senior Minister in Left Front governments. https://t.co/jtTthCQEn6

— Sitaram Yechury (@SitaramYechury) December 24, 2018

पार्टी सूत्रों के मुताबिक सेन का पार्थिव शरीर उनके निवास ले जाया जाएगा। बुधवार को सेन का शव कोलकाता स्थित सीटू कार्यालय ले जाया जाएगा। इसके बाद इसे पार्टी के राज्य मुख्यालय पहुंचाया जाएगा जहां लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे। उसी दिन उनके गृहनगर वर्द्धमान में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

(कुछ इनपुट आईएएनएस)

Nirupam Sen
Veteran Communist leader
former West Bengal Commerce and Industries
tribute

Related Stories

किसान आंदोलन: शहीद जवानों और किसानों की याद में कैंडल मार्च


बाकी खबरें

  • भाषा
    'आप’ से राज्यसभा सीट के लिए नामांकित राघव चड्ढा ने दिल्ली विधानसभा से दिया इस्तीफा
    24 Mar 2022
    चड्ढा ‘आप’ द्वारा राज्यसभा के लिए नामांकित पांच प्रत्याशियों में से एक हैं । राज्यसभा चुनाव के लिए 31 मार्च को मतदान होगा। अगर चड्ढा निर्वाचित हो जाते हैं तो 33 साल की उम्र में वह संसद के उच्च सदन…
  • सोनिया यादव
    पत्नी नहीं है पति के अधीन, मैरिटल रेप समानता के अधिकार के ख़िलाफ़
    24 Mar 2022
    कर्नाटक हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया कि सेक्शन 375 के तहत बलात्कार की सज़ा में पतियों को छूट समानता के अधिकार यानी अनुच्छेद 14 का उल्लंघन है। हाईकोर्ट के मुताबिक शादी क्रूरता का लाइसेंस नहीं है।
  • एजाज़ अशरफ़
    2024 में बढ़त हासिल करने के लिए अखिलेश यादव को खड़ा करना होगा ओबीसी आंदोलन
    24 Mar 2022
    बीजेपी की जीत प्रभावित करने वाली है, लेकिन उत्तर प्रदेश में सामाजिक धुरी बदल रही है, जिससे चुनावी लाभ पहुंचाने में सक्षम राजनीतिक ऊर्जा का निर्माण हो रहा है।
  • forest
    संदीपन तालुकदार
    जलवायु शमन : रिसर्च ने बताया कि वृक्षारोपण मोनोकल्चर प्लांटेशन की तुलना में ज़्यादा फ़ायदेमंद
    24 Mar 2022
    शोधकर्ताओं का तर्क है कि वनीकरण परियोजनाओं को शुरू करते समय नीति निर्माताओं को लकड़ी के उत्पादन और पर्यावरणीय लाभों के चुनाव पर भी ध्यान देना चाहिए।
  • रवि कौशल
    नई शिक्षा नीति ‘वर्ण व्यवस्था की बहाली सुनिश्चित करती है' 
    24 Mar 2022
    दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रदर्शनकारी शिक्षकों ने कहा कि गरीब छात्र कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पास करने के लिए कोचिंग का खर्च नहीं उठा पाएंगे। 
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License