NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
UP का वीडियो दिल्ली के सरकारी स्कूल में मदरसा चलाने के दावे के साथ वायरल
वीडियो को गौर से देखने पर ऑल्ट न्यूज़ ने स्कूल के बोर्ड पर ‘प्राथमिक विद्यालय मिर्ज़ापुर’ लिखा हुआ पाया. प्राथमिक विद्यालय मिर्ज़ापुर, गाज़ियाबाद के विजयनगर इलाके में है. यानी, ये घटना उत्तर प्रदेश की है न कि दिल्ली की.
किंजल
30 Nov 2021
fact check

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है. वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग एक कमरे में बैठे हैं. इन लोगों ने मुस्लिम समुदाय से जुड़ी टोपी पहनी है. साथ में कुछ महिलाएं भी हैं. इस दौरान, पुलिस के साथ कुछ और लोग वहां पहुंचते हैं और उन लोगों से पूछताछ करने लगते हैं. दावा किया जा रहा है कि दिल्ली के विजयनगर में एक सरकारी स्कूल को मदरसा बना दिया गया है. इसे शेयर करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा जा रहा है. ट्विटर हैन्डल ‘@rakesh_bstpyp’ ने ये वीडियो ट्वीट किया और कहा कि दिल्ली के सरकारी स्कूल पर रोहिंग्याओं ने कब्ज़ा कर लिया है. ट्विटर परिचय में उन्होंने खुद को समाचार पत्र का संपादक बताया है. आर्टिकल लिखे जाने तक इस वीडियो को 46 हज़ार बार देखा जा चुका है. (आर्काइव लिंक)

जी हां
शक मत करो
भारत है😡👉
तालिबान नही
इराक
ईरान सीरिया
पाकिस्तान नही है
भारत की राजधानी का हाल है😡👉
और ले लो फ्री बिजली पानी
जगह नही मिलेगी
दिल्ली के सरकारी स्कूल पर रोहिंग्याओं का कब्ज़ा।
स्कूल को बना दिया मदरसा। 😡👉
pic.twitter.com/0lxxqr09z6

— भारत (@rakesh_bstpyp) November 27, 2021

और भी कई ट्विटर यूज़र्स ने ये वीडियो इसी दावे के साथ ट्वीट किया. (लिंक 1, लिंक 2, लिंक 3)

Govt schools are converting into Madarsas in Delhi

Seems grooming Rohingyas is AAP’s last ray of hope for vote banks ? pic.twitter.com/3wW0mp7GIt

— Ashish Jaggi (@AshishJaggi_1) November 27, 2021

फ़ेसबुक यूज़र ‘सैफ़्रन राजेश सिंह’ ने ये वीडियो इसी दावे के साथ पोस्ट किया. आर्टिकल लिखे जाने तक इस वीडियो को 3,900 बार देखा जा चुका है. (पोस्ट का आर्काइव लिंक)

फ़ेसबुकऔर यूट्यूब पर ये वीडियो इसी दावे के साथ शेयर किया गया.

फ़ैक्ट-चेक

वीडियो को गौर से देखने पर ऑल्ट न्यूज़ ने स्कूल के बोर्ड पर ‘प्राथमिक विद्यालय मिर्ज़ापुर’ लिखा हुआ पाया. प्राथमिक विद्यालय मिर्ज़ापुर, गाज़ियाबाद के विजयनगर इलाके में है. यानी, ये घटना उत्तर प्रदेश की है न कि दिल्ली की.

image

image

इस आधार पर ऑल्ट न्यूज़ ने गाज़ियाबाद के विजयनगर पुलिस स्टेशन से संपर्क किया. वहां के SHO ने बताया कि विजयनगर इलाके में एक प्राथमिक विद्यालय में रियाजुद्दीन अपने परिवार के साथ रहता है. ये लोग स्कूल परिसर में ही रहते हैं और वहीं साफ़-सफ़ाई का काम करते हैं. पुलिस ने बताया कि इन लोगों के बच्चों की तबीयत ठीक नहीं थी. इसी वजह से इन्होने मन्नत मांगी थी कि बच्चे ठीक हो जाएंगे तो कुरान ख्वानी (कुरान पाठ) करवाएंगे. और कुछ समय बाद बच्चे के स्वस्थ होते ही उन्होंने कुरान ख्वानी आयोजित किया. ये उसी घटना का वीडियो है. लेकिन पुलिस को परिसर में कोई आपराधिक गतिविधि देखने को नहीं मिली. फिर भी स्थानीय लोगों की शिकायत पर इस मामले में जांच की जा रही है.

ऑल्ट न्यूज़ इस बात की पुष्टि नहीं कर सकता कि इस परिवार को वहां आयोजन के लिए अनुमति दी गई थी या नहीं. लेकिन इतना तो तय है कि ये घटना उत्तर प्रदेश की है. और पुलिस के अनुसार, इन लोगों ने कब्ज़ा नहीं किया है. ये परिवार उसी विद्यालय में काम करते हैं.

कुल मिलाकर, उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद में एक सरकारी स्कूल में काम करने वाले लोगों ने कुरान पाठ का आयोजन किया था. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर दिल्ली के सरकारी स्कूलों पर रोहिंग्या मुसलमानों का कब्ज़ा के झूठे दावे के साथ शेयर किया गया.

साभार : ऑल्ट न्यूज़ 

Alt news
fact check
UttarPradesh
Communal Hate
madarsa
Delhi school

Related Stories

बदायूं : मुस्लिम युवक के टॉर्चर को लेकर यूपी पुलिस पर फिर उठे सवाल

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

डिजीपब पत्रकार और फ़ैक्ट चेकर ज़ुबैर के साथ आया, यूपी पुलिस की FIR की निंदा

तिरछी नज़र: ये कहां आ गए हम! यूं ही सिर फिराते फिराते

यूपी में  पुरानी पेंशन बहाली व अन्य मांगों को लेकर राज्य कर्मचारियों का प्रदर्शन

विचार: सांप्रदायिकता से संघर्ष को स्थगित रखना घातक

मोदी के आठ साल: सांप्रदायिक नफ़रत और हिंसा पर क्यों नहीं टूटती चुप्पी?

मनासा में "जागे हिन्दू" ने एक जैन हमेशा के लिए सुलाया

मलियाना नरसंहार के 35 साल, क्या मिल पाया पीड़ितों को इंसाफ?

‘’तेरा नाम मोहम्मद है’’?... फिर पीट-पीटकर मार डाला!


बाकी खबरें

  • कोर्ट दर कोर्ट: ज़मानत बरक़रार लेकिन यूएपीए को लेकर फ़ैसले का होगा परीक्षण
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोर्ट दर कोर्ट: ज़मानत बरक़रार लेकिन यूएपीए को लेकर फ़ैसले का होगा परीक्षण
    18 Jun 2021
    नताशा, देवांगना, आसिफ़ के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने भी हाईकोर्ट का ज़मानत का फ़ैसला क़ायम रखा है लेकिन यूएपीए को लेकर उसके फ़ैसले पर विचार करने की बात कही है।
  • काला धन कहां गया BJP सरकार ?
    न्यूज़क्लिक टीम
    काला धन कहां गया BJP सरकार ?
    18 Jun 2021
    स्विस राष्ट्रीय बैंक की एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है के पिछले 13 सालों में , इस साल स्विस बैंक्स में सबसे ज़्यादा भारतीयों ने अपना पैसा डाला है जिसकी कीमत है 21,700 करोड़ रुपये। अभिसार शर्मा…
  • Lebanon
    पीपल्स डिस्पैच
    लेबनानी ट्रेड यूनियनों ने बिगड़ती जीवन स्थिति के ख़िलाफ़ एक दिवसीय आम हड़ताल की
    18 Jun 2021
    हालांकि हड़ताल का आह्वान सीजीटीएल द्वारा किया गया था, लेकिन इसे फ्री पैट्रियटिक मूवमेंट, फ्यूचर एंड अमल जैसी पार्टियों ने भी समर्थन दिया लेकिन इन पर कुछ वर्गों ने विरोध प्रदर्शनों को हाईजैक करने का…
  • मैक्सिको के प्रांत बाजा कैलिफ़ोर्निया और सिनालोआ ने समान-लिंग विवाह को वैध किया  
    पीपल्स डिस्पैच
    मैक्सिको के प्रांत बाजा कैलिफ़ोर्निया और सिनालोआ ने समान-लिंग विवाह को वैध किया  
    18 Jun 2021
    ये दोनों प्रांत देश के 20 अन्य प्रांतों की सूची में शामिल हो गए जो स्थानीय कांग्रेस में सुधार की मंज़ूरी के साथ समान लिंग के लोगों के बीच विवाह को मान्यता देते हैं।
  • प्रगतिशील वर्गों का हंगरी के समलैंगिकता संबंधी क़ानून पर हमला
    पीपल्स डिस्पैच
    प्रगतिशील वर्गों का हंगरी के समलैंगिकता संबंधी क़ानून पर हमला
    18 Jun 2021
    पीडोफ़िलिया से लड़ने की आड़ में हंगरी में दक्षिणपंथी सरकार ने एक क़ानून लागू किया है जो नाबालिगों तक एलजीबीटी के बारे में चर्चा करने वाली सामग्री के प्रसार पर रोक लगाता है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License