NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
भारत
राजनीति
वीडियो वेरिफ़िकेशन : दिल्ली पुलिस ने घायलों को पीटा और कहा, “राष्ट्रगान सुना, राष्ट्रगान!”
यह वीडियो दिखाता है कि कुछ पुलिसकर्मी सड़क किनारे घायल पड़े कुछ लोगों को अपने मोबाइल फोन के कैमरे में कैद कर रहे हैं और इन घायलों से राष्ट्रगान गाने को कहा जा रहा है.
जिग्नेश पटेल
27 Feb 2020
delhi violence

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर दिल्ली में हुई हिंसा के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. यह वीडियो दिखाता है कि कुछ पुलिसकर्मी सड़क किनारे घायल पड़े कुछ लोगों को अपने मोबाइल फोन के कैमरे में कैद कर रहे हैं और इन घायलों से राष्ट्रगान गाने को कहा जा रहा है. वीडियो में पुलिसकर्मियों द्वारा इन लोगों को पीटते हुए बार-बार ‘आज़ादी’ शब्द बोलते हुए भी सुना जा सकता है.

When the protector turns perpetrator, where do we go?!
Shame on @DelhiPolice for disrespecting the value of human life. Is this how the Delhi Police fulfills its Constitutional duty to show respect to our National Anthem?
(Maujpur, 24 Feb)#ShameOnDelhiPolice #DelhiBurning pic.twitter.com/QVaxpfNyp5

— Shaheen Bagh Official (@Shaheenbaghoff1) February 25, 2020

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने ऑल्ट न्यूज़ से इस वीडियो की प्रमाणिकता जांचने को कहा. इस आर्टिकल में हम घटना का समय और लोकेशन वेरीफ़ाई करेंगे.

क्या है इस वीडियो का सच?

ऑल्ट न्यूज़ को इस घटना का एक और वीडियो मिला जिसमें एक व्यक्ति की आवाज सुनी जा सकती है जो दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाते हुए कह रहा है- “ये देखो अधमरे लोगों को मार रहे हैं…”

Torchering of @DelhiPolice from another angle.

Really shame on #DelhiPolice #DelhiBurning #DelhiViolence #ArrestKapilMishra #Arrest_Kapil_Mishra pic.twitter.com/QF39Ft8IDI

— Shaheen Bagh Official (@ShaheenBagh_) February 24, 2020

दरअसल दोनों वीडियो को एक दूसरे से मिलाने पर पता चला कि दोनों में दिख रही घटना एक ही है. नीचे दोनों वीडियो के जो स्क्रीनशॉट साथ-साथ दिए गए हैं, उनसे इस बात को समझा जा सकता है.

1. दो लोग ज़मीन पर पड़े हुए हैं. इनमें से एक का सिर दूसरे के ऊपर रखा हुआ है.

delhi violence

2. दो लोग काली टी-शर्ट में दिख रहे हैं.

delhi violence

ऑल्ट न्यूज़ ने एक पीड़ित से बात की, जिसने एक वीडियो के जरिए अपना बयान भी भेजा. हालांकि, ऑल्ट न्यूज़ ने पीड़ित के अनुरोध पर उसकी पहचान उजागर नहीं की है. पीड़ित शख्स ने कहा है, ”पुलिस ने 5-6 (लोगों) को बुरी तरह पीटा था. (उन्होंने) किसी का हाथ तोड़ दिया, किसी का पैर. मेरे भी हाथ-पैर टूट गए हैं. मेरे सिर पर 8-10 टांके आए हैं. मैं बोल भी नहीं पा रहा हूं. पुलिसवाले कह रहे थे कि क्या तुम आज़ादी चाहते हो?”

पीड़ित के मुताबिक, यह घटना शाहदरा के कदमपुरी इलाके में कृष्ण मार्ग बस स्टॉप के पास शाम को करीब 5:45 बजे हुई थी. आखिर में ऑल्ट न्यूज़ इस नतीजे पर पहुंचा कि वीडियो में दिखाई गई घटना 24 फरवरी 2020 को दिल्ली के जाफ़राबाद इलाके के आसपास हुई हिंसा के वक्त की है.

साभार :Alt News

CAA
NRC
Delhi Violence
Citizenship Amendment Act
Shaheen Bagh
delhi police

Related Stories

शाहीन बाग से खरगोन : मुस्लिम महिलाओं का शांतिपूर्ण संघर्ष !

CAA आंदोलनकारियों को फिर निशाना बनाती यूपी सरकार, प्रदर्शनकारी बोले- बिना दोषी साबित हुए अपराधियों सा सुलूक किया जा रहा

मुस्लिम विरोधी हिंसा के ख़िलाफ़ अमन का संदेश देने के लिए एकजुट हुए दिल्ली के नागरिक

दिल्ली दंगों के दो साल: इंसाफ़ के लिए भटकते पीड़ित, तारीख़ पर मिलती तारीख़

देश बड़े छात्र-युवा उभार और राष्ट्रीय आंदोलन की ओर बढ़ रहा है

दिल्ली: प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों पर पुलिस का बल प्रयोग, नाराज़ डॉक्टरों ने काम बंद का किया ऐलान

किसान आंदोलन@378 : कब, क्या और कैसे… पूरे 13 महीने का ब्योरा

दिल्ली: ऐक्टू ने किया निर्माण मज़दूरों के सवालों पर प्रदर्शन

सुप्रीम कोर्ट को दिखाने के लिए बैरिकेड हटा रही है सरकार: संयुक्त किसान मोर्चा

दिल्ली सरकार के विश्वविद्यालय के सफ़ाई कर्मचारियों ने कपड़े उतार कर मुख्यमंत्री आवास पर किया प्रदर्शन!


बाकी खबरें

  • election
    लाल बहादुर सिंह
    पक्ष-प्रतिपक्ष: चुनाव नतीजे निराशाजनक ज़रूर हैं, पर निराशावाद का कोई कारण नहीं है
    16 Mar 2022
    UP के चुनाव का ज़ोरदार झटका शायद उन सभी विपक्षी राजनीतिक ताकतों को जो अपना अस्तित्व बचाना और भाजपा को हराना चाहती हैं, उन्हें 24 की लड़ाई को अधिक गम्भीरता से जीवन-मरण का संग्राम बनाकर लड़ने के लिए…
  • bhagwant mann
    भाषा
    भगवंत मान ने पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की
    16 Mar 2022
    पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने राज्य के शहीद भगत सिंह (एसबीएस) नगर जिले में महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मान को पद एवं गोपनीयता की…
  • रौनक छाबड़ा
    दिल्ली: संसद सत्र के बीच स्कीम वर्कर्स का प्रदर्शन, नियमितीकरण और बजट आवंटन में वृद्धि की मांग
    16 Mar 2022
    इस प्रदर्शन में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका, मध्याह्न भोजन (मिड डे मिल) कार्यकर्ता और आशाकर्मी  शामिल थीं। इन सभी ने कहा कि केंद्र सरकार ने केंद्रीय बजट में इन सभी योजनाओ के लिए "बजट आवंटन में…
  • protest
    मंजीत सिंह पटेल
    क्या हैं पुरानी पेंशन बहाली के रास्ते में अड़चनें?
    16 Mar 2022
    समस्या यह है कि नई पेंशन योजना सेवा के वर्षों से कोई इत्तेफाक नहीं रखती है बल्कि यह कार्पस बेस्ड है यानी जितना फंड NPS अकाउंट में होगा उसी हिसाब से पेंशन।
  • ज़ोमैटो डिलीवरी एजेंटों ने तिरुवनंतपुरम में शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल
    अभिवाद
    ज़ोमैटो डिलीवरी एजेंटों ने तिरुवनंतपुरम में शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल
    16 Mar 2022
    डिलीवरी एजेंटों ने ज़ोमैटो फ़ूड एग्रीगेटर के प्रबंधन पर आरोप लगाया है कि बिना किसी अतिरिक्त लाभ के उन्हें फ़ुल टाइम काम करने के लिए मजबूर किया जा रहा है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License