NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
फ़ैक्ट चेक : WHO ने 15 अप्रैल से 15 जून तक भारत बंद की कोई सिफ़ारिश नहीं की, फ़र्ज़ी ऑडियो वायरल
ऑल्ट न्यूज़ द्वारा WHO के भारत ऑफ़िस से संपर्क करने पर बताया गया कि ऑडियो क्लिप का दावा पूरी तरह से गलत है.
पूजा चौधरी
21 Mar 2020
फ़ैक्ट चेक

दो व्यक्तियों के बीच बातचीत का एक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. ऑडियो क्लिप में एक व्यक्ति ये दावा करता है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भारत सरकार को सलाह दी है कि देश को 15 अप्रैल से 15 जून तक लॉकडाउन कर देना चाहिए. भारत सरकार ने इसे मान भी लिया है और आगे ये व्यक्ति WHO भारत के डायरेक्टर के भाई सौरभ को अपना दोस्त बताता है.

image_2.JPG

“सौरभ ने बताया कि 31 मार्च तक जो ये बंद बोला है न, ये सिनेमा हॉल और मॉल… ये सब इन्होंने सरकार को भेजा था… 15 अप्रैल तक का. लेकिन गवर्नमेंट ने ये बोला कि पैनिक हो जाएंगे एक दम से लोग. तो पहले 31 मार्च तक किया जाए. फ़िर क्या है, इन्होंने 7 दिन बाद गवर्नमेंट को रिपोर्ट भेजी है कि 15 अप्रैल से 15 जून तक इंडिया को लॉकडाउन किया जाए क्योंकि स्थिति हाई रिस्क पे आ रही है. WHO ने रिपोर्ट भेजी है कि इंडिया हाई रिस्क पे रहेगा. 15 अप्रैल से 15 जून, दो महीने तक पूरा लॉकडाउन रहेगा. कोई न दुकान खुलेगी. केवल पुलिस और हॉस्पिटल. 4 दिन बाद वो लोग रिपोर्ट भेजेंगे. लेकिन संभावना है कि 1 अप्रैल से ही लॉकडाउन शुरू हो जाए.”

आगे ये व्यक्ति बताता है कि WHO डायरेक्टर ने सौरभ से कहा कि वो अपने सभी दोस्तों को सूचित कर दे कि इन आठ दिनों के अंदर बैंक से संबंधित सभी काम खत्म कर दे क्योंकि आगे 1 या डेढ़ महीने तक लॉकडाउन लागू रह सकता है. ये व्यक्ति ऑडियो में उत्तर प्रदेश में राम नवमी उत्सव के रद्द होने की भी बात करता है जिससे ये संकेत मिलता है कि शायद इस ऑडियो क्लिप को 1-2 दिन में ही रिकॉर्ड किया गया है.

ऑडियो शेयर करते हुए लिखा जा रहा है – “पता नही कहां तक सच है लेकिन अगर ऐसा है तो बहुत बुरी स्थिति आने वाली है। सभी लोग जरूर सुने।”

फ़ैक्ट-चेक

WHO के हर देश में डायरेक्टर नहीं है बल्कि स्टेट के प्रतिनिधि हैं. हर प्रतिनिधि को उस देश का प्रमुख भी माना जाता है. भारत के प्रतिनिधि डच नागरिक Hank Bekedam हैं. ऑडियो में व्यक्ति भारत की डायरेक्टर को महिला बताते है. शायद ये हो सकता है कि वो डॉ पूनम खेतरपाल सिंह के बारे में बात कर रहे हो जो कि साउथ ईस्ट एशिया की डायरेक्टर हैं. वो भारतीय मूल की है और पहली महिला है जो इस पोस्ट पर आई हैं.

ऑल्ट न्यूज़ द्वारा WHO के भारत ऑफ़िस से संपर्क करने पर बताया गया कि ऑडियो क्लिप का दावा पूरी तरह से गलत है.

इसके अलावा, ‘प्रेस इन्फॉर्मैशन ब्यूरो(PIB)’ के फ़ैक्ट-चेकिंग विंग ने भी इस दावे को खारिज किया है.

twit.JPG

इस तरहऑडियो क्लिप में व्यक्ति ने WHO के हवाले से ये गलत जानकारी फैलाने की कोशिश की कि 15 अप्रैल से 15 जून तक भारत को लॉकडाउन किया जाएगा.

साभार : ऑल्ट न्यूज़ 

World Health Organisation
Press Information Bureau
Lockdown Ram Navmi celebrations

Related Stories

भारत के लगभग आधे शहर वायु प्रदूषण की चपेट में, दिल्ली दुनिया की सबसे प्रदूषित कैपिटल सिटी: रिपोर्ट

‘दिशा-निर्देश 2022’: पत्रकारों की स्वतंत्र आवाज़ को दबाने का नया हथियार!

महामारी के दौरान बुज़ुर्गों से बदसलूकी के मामले बढ़े

"दुनिया की फ़ार्मेसी" बनने की कगार पर पहुंचा चीन

कोविड-19 : निजी अस्पतालों में हो निःशुल्क जांच और इलाज


बाकी खबरें

  • यूपी: डूबती भाजपा को तालिबान का सहारा!
    अफ़ज़ल इमाम
    यूपी: डूबती भाजपा को तालिबान का सहारा!
    24 Aug 2021
    भाजपा को चुनाव में तालिबान के मुद्दे का सहारा लेना पड़ रहा। इससे साफ़ है कि उसे अपनी जमीनी स्थिति का अंदाजा हो गया है।
  • परिवार के इतिहास ने एक जटिल पहचान अपनाने में मेरी मदद की : लिन इनेस
    इंडियन कल्चरल फ़ोरम
    परिवार के इतिहास ने एक जटिल पहचान अपनाने में मेरी मदद की : लिन इनेस
    24 Aug 2021
    गीता हरिहरन के साथ इस बातचीत में, इनेस अपनी किताब, उसमें महिलाओं की जटिल कहानियाँ और अन्य चीज़ों के बारे में चर्चा कर रही हैं।
  • RAJGURU
    अंकुर गोस्वामी, हर्षवर्धन
    सांडर्स की हत्या के बाद राजगुरु ने अपने दोस्त से क्या कहा? स्वतंत्रता आंदोलन के लड़ाके की अनसुनी दास्तां!
    24 Aug 2021
    जैसे ही ब्रिटिश अफसर सांडर्स अपनी मोटरसाइकिल पर पैर रखने वाला था, राजगुरु ने आगे बढ़कर गोली चला दी, जो सीधा उसके सिर में जा लगी। भगत सिंह ने भी आगे बढ़कर ज़मीन पर ढेर पड़े हुए अंग्रेज़ पर दनादन आठ गोलियाँ…
  • ग्राउंड रिपोर्ट: तालिबान के ख़िलाफ़, अफ़ग़ान के पक्ष में उट्ठी आवाज़ें
    न्यूज़क्लिक टीम
    ग्राउंड रिपोर्ट: तालिबान के ख़िलाफ़, अफ़ग़ान के पक्ष में उट्ठी आवाज़ें
    23 Aug 2021
    ग्राउंड रिपोर्ट में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने सिविल सोसायटी द्वारा तालिबान के ख़िलाफ़ और अफ़ग़ानी औरतों-जनता के पक्ष में आयोजित प्रदर्शन में शामिल लोगों से बात की। देश भर में आयोजित ऐसे विरोध…
  • उमर खालिद
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    उमर खालिद ने दिल्ली दंगों को “साजिश” बताया, तो शरजील इमाम ने कहा उनका भाषण “राजद्रोह” नहीं
    23 Aug 2021
    खालिद ने न्यायालय से कहा कि पुलिस की प्राथमिकी मनगढ़ंत और अनावश्यक है। वहीं शरजील ने न्यायालय में कहा कि उनके भाषण के किसी भी हिस्से में उन्होंने किसी भी तरह की हिंसा करने की बात नहीं कही थी।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License