NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
विज्ञान
अंतरराष्ट्रीय
लॉन्चिंग के 40 साल बाद वॉयेजर-2 ने सौरमंडल को पार किया
सौरमंडल के पार जाकर भी नासा का यह स्पेसक्रॉफ्ट सिग्नल भेज रहा है। इन्हें पृथ्वी तक आने में घंटे से ज्यादा का समय लग रहा है।
संदीपन तालुकदार
07 Nov 2019
Voyager 2 Enters Interstellar Space
Image Courtesy: NASA website

लॉन्चिंग के 40 साल बाद वॉयेजर-2, अंतरताराकीय अंतरिक्ष (इंटरस्टेलर स्पेस) में पहुंच चुका है। वॉयेजर 1 और 2  मानव रहित स्पेसक्राफ्ट है जिसे नासा द्वारा 1977 में छोड़ा गया था। इंटरस्टेलर स्पेस में पहुँचने का  मतलब है कि यह स्पेसक्रॉफ्ट हमारे सौरमंडल के परे जा चुका है। सबसे लंबे वक्त से चल रहे इस स्पेस मिशन ने सुदूर अंतरिक्ष से एक कमजोर सा सिग्नल भेजा था। इसे वैज्ञानिकों ने डिकोड कर लिया है।

वॉयेजर-2 नासा का दूसरा स्पेस मिशन है, जो हमारे सौरमंडल से आगे जाने में कामयाब रहा है। इससे पहले वॉयेजर-1 करीब 6 साल पहले सौरमंडल के उस पार चला गया था। वॉयेजर-1 और वॉयेजर-2, दोनों को साल 1977 में लॉन्च किया गया था। बल्कि वॉयेगर-2 को वॉयेगर-1 से एक महीने पहले लॉन्च किया गया था। इसने एक शानदार रास्ता तय किया और यूरेनस, नेपच्यून की बेहद करीबी तस्वीरें भेजीं। दोनों ग्रहों की हमारे पास इन ग्रहों की करीबी तस्वीरों के नाम पर केवल यही तस्वीरें मौजूद हैं।

अब वॉयेगर-2 ने हमारे सौरमंडल सीमारेखा की कुछ विस्तृत तस्वीरें भेजी हैं। नासा के वैज्ञानिक मिशन की यात्रा शुरू होने के वक्त इस बात को लेकर चिंतित थे कि क्या यह सौरमंडल की सीमा को पार कर पाने जैसा अहम काम कर पाएगा। 1977 में मिशन के लॉन्च से इस पर काम कर रहे कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के प्रोफेसर एड स्टोन के मुताबिक़, ''हमें नहीं पता था कि सौरमंडल का बबल यानी 'बुलबुला' कितना बड़ा था। हम यह भी नहीं जानते थे कि क्या स्पेसक्रॉफ्ट इसके अंत तक पहुंचते-पहुंचते बच पाएगा और अंतरताराकीय अंतरिक्ष में प्रवेश ले पाएगा।'

दोनों स्पेसक्रफ्ट 'हेलियोस्फीयर' के पार जाने में कामयाब रहे। 'हेलियोस्फीयर'  सौरमंडल के अंतिम सिरा पर मौजूद है। जहाँ तक सूर्य से निकलने वाले सुपरसोनिक कण पहुँचते हैं। सुपरसोनिक कण मतलब सूर्य से निकलने वाले वे कण जिनकी गति ध्वनि की गति से भी तेज होती है।  'हेलियोस्फीयर' अपने आप में अनोखा है और इसकी विशेषताओं के बारे में पहली बार वॉयेगर-1 ने बताया था। यह वह क्षेत्र है जहां सूर्य से आने वाले आवेशित कण , सौरमंडल के सिरे पर मौजूद उन हवाओं से टकराते हैं जो ठंडी होती है।

इन ठंडी हवाओं को अंतरतारकीय हवा कहते है। यह हवा लाखों साल पहले हुए किसी तारे के ब्लासट से निकलती है। तकनीकि तरीके से कहा जाए तो यह हवा सुपरनोवा विस्फोट से निकलती है।  पहले यह माना जाता था  कि सौर हवाएं दूरी के साथ नष्ट हो जाती होंगी। लेकिन वॉयेगर-1 से आई जानकारी ने इस मान्यता का खंडन कर दिया है। इस जानकारी से पुष्टि हुई कि हेलिस्फीयर एक ऐसी सीमा है, जहां एकदम से तापमान गिर जाता है और  प्लाज़्मा के नाम से मशहूर आवेशित कणों की सघनता बढ़ जाती है।

वॉयेगर-2 ने हेलियोस्फीयर की सीमाओं के बारे में नई जानकारियां दी हैं। नेचर एस्ट्रोनॉमी में प्रकाशित हुए पांच पेपरों के मुताबिक़, वॉयेगर-2 का जिस हेलियास्फीयर की सीमा से पाला पड़ा, वह वॉयेगर-1 द्वारा पार की गई बुलबुनुमा सीमा से ज्यादा सतही और पतली सीमा थी। दूसरी डेटाशीट से हेलियोस्फीयर के आकार के बारे में भी जानकारी मिली और पता चला कि इसकी नोक ''ब्लंट बुलेट'' यानी भोथरी गोली जैसी चौड़ी है।

वॉयेगर-2, हेलियोस्फीयर के पार जाकर भी सिग्नल भेज रहा है, जिन्हें पृथ्वी तक आने में 16 घंटे से ज़्यादा का समय लग रहा है। दोनों वॉयेजर को स्पेसक्राफ्ट में राखी प्लूटोनियम के भंडार से ऊर्जा मिलती है। जो तेजी से कम हो रही है। 2020 के मध्य तक आते-आते उनकी ऊर्जा ''आवश्यक ऊर्जा स्तर'' से बेहद कम हो जाएगी। ऊर्जा के खात्मे के बाद भी वे उस दिशा में बढ़ते रहेंगे, जिसमें उन्हें दिशा दी गई है।

अंग्रेजी में लिखा मूल आलेख आपने नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं।

Voyager 2 Enters Interstellar Space 40 Years After Launch

Voyager 2
Voyager 1
Heliosphere
Space Craft Went Beyond the Solar System

Related Stories


बाकी खबरें

  • भाषा
    मंत्री पर 40 फीसदी कमीशन मांगने का आरोप लगाने वाला ठेकेदार होटल में मृत मिला
    12 Apr 2022
    कर्नाटक के ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री के एस ईश्वरप्पा पर एक ठेके लिये 40 फीसदी कमीशन मांगने का आरोप लगाने वाला ठेकेदार मंगलवार सुबह उडुपी के एक लॉज में मृत मिला।
  • अनीस ज़रगर
    4 साल से जेल में बंद पत्रकार आसिफ़ सुल्तान पर ज़मानत के बाद लगाया गया पीएसए
    12 Apr 2022
    35 साल के पत्रकार को श्रीनगर सेंट्रल जेल से उनके घर के पास एक पुलिस थाने में लाया गया था। अब वह आगे की सज़ा जम्मू के कोट बलवल जेल में काटेंगे।
  • अब्दुल अलीम जाफ़री
    लखीमपुर खीरी कांड में एक और अहम गवाह पर हमले की खबर  
    12 Apr 2022
    पुलिस को लिखे अपने पत्र में गवाह ने कहा है कि उसे धमकी दी गई थी कि यदि अगली दफा उसने आशीष मिश्रा के खिलाफ कोई बयान दर्ज करवाया तो उसे सीधे सिर में गोली मार दी जायेगी।
  • सत्यम कुमार
    उत्तराखंड: तेल की बढ़ती कीमतों से बढ़े किराये के कारण छात्र कॉलेज छोड़ने को मजबूर
    12 Apr 2022
    उत्तराखंड राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में उच्च शिक्षा एक बड़ा मुद्दा रहा है, यहां उच्च शिक्षा के लिए बहुत ही सीमित विकल्प रहे हैं। दूर-दूर से छात्र कॉलेज में आते हैं, ऐसे में लगातार किराये में होने वाली…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    ऑस्ट्रेलिया-इंडिया इंस्टीट्यूट (AII) के 13 अध्येताओं ने मोदी सरकार पर हस्तक्षेप का इल्ज़ाम लगाते हुए इस्तीफा दिया
    12 Apr 2022
    अध्येताओं का आरोप है कि भारतीय उच्चायोग एआईआई के शोध और विचारों में हस्तक्षेप करता है, यह ऐसे विचार होते हैं, जो भारत के लिए असहज हो सकते हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License