NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
अर्थव्यवस्था
पूंजीवादी समाज में संपदा की असमानता
अगर देश की सबसे अमीर एक फ़ीसदी आबादी पर ही उत्तराधिकार कर और संपदा कर लगाए जाएं, तो इससे 14.67 लाख करोड़ रुपये हासिल होंगे।
प्रभात पटनायक
07 Nov 2020
पूंजीवाद

आमतौर पर यह माना जाता है कि अपनी संतानों को संपत्ति देना पूंजीवाद का जरूरी तत्व है, इसके बिना पूंजीवादियों का प्रोत्साहन कमजोर हो जाएगा और उनकी व्यवस्था अपनी गति खो देगी। लेकिन यह बात सच से बहुत दूर है। बल्कि उत्तराधिकार से संपत्ति के अधिग्रहण की व्याख्या, बुर्जुआ प्रवक्ताओं की पूंजीवादी संपत्ति को न्यायसंगत ठहराने के लिए दिए गए तर्कों से बिलकुल विपरीत है।

पूंजीवादी संपत्ति/संपदा को न्यायसंगत ठहराने के क्रम में यह दावा किया जाता है कि पूंजिवादियों के पास कुछ खास गुण होते हैं, जो बेहद दुर्लभ होते हैं। उनके रोज़गार से राष्ट्र में संपन्नता आती है और इसके चलते पूंजीवादियों को पुरस्कृत किया जाना चाहिए। लेकिन बुर्जुआ प्रवक्ताओं में इस बात पर एकमत्ता नहीं है कि आखिर यह खास गुण है क्या?

यह गुण उत्पादन प्रक्रिया की देखरेख नहीं हो सकता, क्योंकि यह काम वैतनिक कर्मचारी करते हैं, जो आमतौर पर सबसे कुशल कर्मचारी होते हैं। उन्हें वेतन मिलता है, मुनाफ़ा नहीं (बशर्ते उनका संपत्ति में किसी तरह का शेयर ना हो)। इसी तथ्य के चलते जॉन केनेथ गालब्रैथ ने कहा है कि कारखानों या उद्यमों को पूंजीवादी नहीं, बल्कि "टेक्नोस्ट्रक्चर" चलाते हैं।

ना ही इस खास गुण को "एनिमल स्प्रिट्स" (जैसा जॉन मेनार्ड ने बताया) कहा जा सकता है। जैसा जॉन मेनार्ड केनेस का विश्वास है- एनिमल स्प्रिट की मजबूती, निवेश की मात्रा तय कर सकती है, लेकिन यह पूंजीवादी आय और संपत्ति/संपदा के इस दुनिया में मौजूद होने की व्याख्या नहीं कर सकती।

पूंजीवादी आय और संपत्ति को सही ठहराने के लिए दिए जाने वाले दूसरे तर्कों में भी भरोसे की कमी है। ऐसा ही एक तर्क है, जिसमें कहा जाता है कि पूंजीवादी "ज़ोखिम उठाने" वाले होते हैं। बल्कि ज़ोखिम तो वो लोग उठाते हैं, जिनका निवेश बैंकों की मध्यस्थता के चलते इन पूंजीवादियों के प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए पूंजीवादियों के हाथों में सौंप दिया गया होता है। अगर कोई उद्यम ढह जाता है, तो इन्हीं का पैसा गायब होता है।

इन दिनों जरूर पूंजीवादी देशों में बैंकों और दूसरे वित्तीय संस्थानों की मदद करने के लिए सरकारें आगे आती हैं। इसका मतलब वे ख़तरे का समाजीकरण कर रही हैं। लेकिन इससे ज़्यादा बेहतर तरीके से पूंजीवादियों की वह बात ख़ारिज हो जाती है, जिसमें कहा जाता है कि वे 'ज़ोखिम' उठाने वाले हैं।

इसी तरह यह भी एक विचार है कि पूंजीवादी, संपत्ति के मालिक होते हैं और उस पर आय प्राप्त करते हैं, क्योंकि उन्होंने इसके लिए 'बचत' की होती है, मतलब उन्होंने खपत नहीं की होती और इस त्याग के बदले उन्हें पुरस्कृत किया जाना जरूरी होती है, यह विचार अब ख़ारिज हो चुका है।

अगर हम 'त्याग' के दार्शनिक तर्कों को अलग कर दें, तो इस तर्क का बहुत सीधा और स्वाभाविक खंडन मिलता है। खंडन के मुताबिक़, निवेश से बचत तय होती है, ना कि बचत से निवेश तय होता है। जब निवेश होता है, तब जो बचत उत्पादित होती हैं, वे ज़्यादा बेहतर “कैपसिटी यूटिलाइजेशन (उपयोग)” की वज़ह से होती है। यह बचत, उस मुद्रास्फीति की वज़ह से भी उत्पादित होती है, जो कामग़ार भत्तों को कम कर देती है और कामग़ारों की खपत करने की क्षमता को भी गिरा देती है।

लोगों का कोई समूह अपनी खपत या बचत के विकल्प में से चुनकर अपने निवेश को तय करता है। फिर जो लोग बचत का विकल्प तय कर रहे हैं, उन्हें उनके त्याग के लिए पुरस्कृत किए जाने की बात कहते वक़्त इतना ध्यान में रखना चाहिए कि पूंजीवाद इस तरीके से काम नहीं करता।

फिर अंतिम तौर पर यह विचार है कि पूंजीवादी "उद्यमी" होते हैं, जो नवोन्मेष (नए तरीके) को सामने लाते हैं और इस तरह अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करते हैं। चूंकि यह उद्यमशीलता का गुण समाज में बहुतायत में नहीं पाया जाता, इसलिए जिन लोगों के पास इसका स्वामित्व है, उन्हें पुरस्कृत किया जाना चाहिए। इस तर्क के साथ दिक्कत यह है कि पूंजीवादी संपत्ति अस्तित्व में है और इस पर तब भी मुनाफ़ा कमाया जाता है, जब नवोन्मेष नहीं हो रहे होते हैं। मतलब साधारण पुनर्उत्पादन के ज़रिए।

लेकिन यहां मेरी आपत्ति संपत्ति और मुनाफ़े के अस्तित्व वाले बुर्जुआ सिद्धांतों को लेकर नहीं है। बात यह है कि अगर पूंजीवादी संपत्तियों की इन व्याख्याओं को हम मान भी लेते हैं, तो भी यह व्याख्याएं इस तर्क की व्याख्या नहीं करतीं कि किसी ऐसे आदमी, जिसके पास ‘कोई विशेष गुण’ नहीं है, जिसके ज़रिए ‘पूंजीवादी का संपत्ति पर अधिकार’ बना होता है, फिर भी उस आदमी को क्यों संपत्ति मिलनी चाहिए? मतलब उसके पास संपत्ति का उत्तराधिकार क्यों होना चाहिए?

बल्कि इस बात को मानना कि किसी पूंजीवादी की संतानों द्वारा संपत्ति का उत्तराधिकार होना चाहिए, भले ही संतान ने कोई विशेष गुण का प्रदर्शन ना किया हो, यह पूरी व्याख्या ही उस सिद्धांत के खिलाफ़ जाती है, जिसमें कहा जा रहा है कि संपत्ति या संपदा किसी खास गुण का पुरस्कार है। इस तरह कहा जा सकता है कि संपत्ति का उत्तराधिकार के ज़रिए अधिग्रहण, बुर्जुआ प्रवक्ताओं द्वारा पूंजीवादी संपत्ति को न्यायसंगत ठहराने का खंडन है।

फिर हम तब “प्रोत्साहन” वाले तर्क का इस्तेमाल क्यों करते हैं। मतलब कि पूंजीवादियों का यह खास गुण (जिसके लिए कथित तौर पर समाज उन्हें पुरस्कृत करता है) अगर उन्हें संशय हो कि उनकी संपत्ति उनके बच्चों को दी जाएगी या नहीं, तो यह गुण उनमें आता ही नहीं।
यह तर्क उत्तराधिकार को तो न्यायसंगत नहीं ठहराता, लेकिन यह पूंजीवादियों द्वारा समाज को जबरदस्ती मोड़ने, मतलब पूंजीवादियों द्वारा समाज की ‘खास प्रतिभाओं’ को रोजगार देने के बदले, ‘उनके बच्चों को संपत्ति का उत्तराधिकार’ सौंपने जैसी ‘ब्लैकमेलिंग’ न्यायसंगत जरूर ठहराता है।

इस दोगले नैतिक आधार पर आधारित होने के अलावा, यह तर्क, तार्किक तौर पर भी सही नहीं है। इस बात की कोई वज़ह ही नहीं है कि जिस समाज में उत्तराधिकार नहीं होगा, वहां नवोन्मेष क्यों खत्म हो जाएंगे। अगर उत्तराधिकार ना रहने से कोई एक आदमी नवोन्मेषी नहीं रहता है, तो दूसरा आदमी नवोन्मेष का प्रदर्शन करेगा। जबकि उस समाज में उत्तराधिकार तो मौजूद होगा ही नहीं। इसलिए बुर्जुआ तर्कों से ही जाएं, तो समाज में उत्तराधिकार के रहने के पक्ष में कोई मजबूत दलील नहीं है।

इसलिए ज़्यादातर पूंजीवादी देश, यहां तक कि पूंजीवादियों के सामने झुकने वाले नवउदारवादी दौर में भी, इन देशों में ऊंचा उत्तराधिकार कर लगाया जाता है। उदाहरण के लिए, जापान में उत्तराधिकार कर 50 फ़ीसदी है, जबकि अमेरिका में यह 40 फ़ीसदी है। ज्यादातर यूरोपीय देशों में यह कर 40 फ़ीसदी के आसपास है। इस बात में कोई शक नहीं है कि बड़े पैमाने पर लोग इस कर से बचते होंगे, लेकिन उत्तराधिकार करारोपण के सिद्धांत को यह सभी देश मानते हैं।

भारत में ना तो कोई संपदा कर है और ना ही कोई नाम भर का उत्तराधिकार कर, जबकि यहां तेजी से असमता बढ़ रही है। ऊपर से हमारे देश में तो इस पर कोई सार्वजनिक विमर्श भी नहीं होता। ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि मौकों में समता का अधिकार भी ज्यादातर लोगों को अवास्तविक सपना दिखाई देता हो और यह लोग अपनी तकलीफदेह जिंदगी में थोड़े से सुकून से ही संतुष्ट हों।

लेकिन लोकतंत्र, जो मौकों की समानता की जरूरत महसूस करता है, उसमें ना केवल संपदा की असमानता से पार पाना होता है, बल्कि उस लोकतंत्र में उत्तराधिकार से मिलने वाली संपदा के सिद्धांत का भी खात्मा किया जाता है।
 
यह चीज क्या हासिल कर सकती है, उसे आंकड़ों के ज़रिए बताया गया है। 2019 में अनुमान लगाया गया कि हमारे देश में कुल निजी संपदा 12.6 ट्रिलियन डॉलर मूल्य या करीब 945 लाख करोड़ रुपये की है। जिसमें से शुरुआती एक फ़ीसदी के पास 42.5 फ़ीसदी संपत्ति है। इसका आंकड़ा करीब 400 लाख करोड़ रुपये पहुंचता है। यहां तक कि रकम पर अगर दो फ़ीसदी संपदा कर भी लगाया जाता है, तो हमें कुल 8 लाख करोड़ रुपये हासिल हो सकते हैं। यह 2 फ़ीसदी वह दर है, जिसे अमेरिका में सीनेटर एलिजाबेथ वारेन 50 मिलियन डॉलर या ज़्यादा की संपत्ति वालों पर लगाने की सलाह दे रही थीं। इस दर पर सलाह उन्होंने तब दी थी, जब वे राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी थीं। बाद में बर्नी सैंडर्स 1 फ़ीसदी से लेकर 8 फ़ीसदी तक प्रगतिशील संपदा कर लेकर आए।

साथ में, अगर हम मानें की भारत के एक फ़ीसदी लोग, जो सबसे अमीर हैं, उनकी हर साल 5 फ़ीसदी संपत्ति की वसीयत लिखी जाती होगी, अगर हम इसके एक तिहाई पर भी उत्तराधिकार कर लगा दें, तो हमें 6.67 लाख करोड़ रुपये हासिल होंगे। अगर इन करों (उत्तराधिकार और संपदा कर) को देश के सबसे अमरी एक फ़ीसदी लोगों पर ही लगाया जाए, तो इससे 14.67 लाख करोड़ या मौजूदा GDP (महामारी का जीडीपी पर प्रभाव शामिल नहीं किया जा रहा है) के करीब 7 फ़ीसदी के बराबर की आय होगी।

भारत में कल्याणकारी राज्य की स्थापना करने के लिए पांच बुनियादी आर्थिक अधिकारों की जरूरत है- ऊचित कीमतों पर खाद्यान्न का अधिकार, रोज़गार का अधिकार (अगर रोज़गार नहीं मिल सकता, तो पूरे भत्ते का अधिकार), सरकारी मुफ़्त स्वास्थ्य सेवा का अधिकार, बुजुर्ग पेंशन अधिकार और पर्याप्त दिव्यांगता फायदे। इनके लिए हमें मौजूदा GDP का करीब 10 फ़ीसदी ज़्यादा खर्च करना होगा। अगर ऊपर बनाए अनुमान को ध्यान में रखें, तो हमें इस खर्च के लिए पैसे को हासिल कर सकते हैं।

जब सरकार इतने मूल्य का ज़्यादा खर्च करेगी, तो इससे GDP भी “मल्टीप्लायर” प्रभाव से बढ़ेगी और इस GDP का करीब़ 15 फ़ीसदी सरकार के पास कर के तौर पर वापस आता ही है। इन सरकारों में केंद्र और राज्य दोनों शामिल होते हैं। हमारे खर्च को 10 फ़ीसदी ज़्यादा करने के लिए जिन नए करों (उत्तराधिकार और संपदा) की जरूरत होगी, उनकी कीमत हमारी पूरी GDP का 7 फ़ीसदी ही होगी।

मतलब अगर हम हमारे देश की एक फ़ीसदी सबसे अमीर आबादी पर ही यह दो कर लगा दें, तो भारत में कल्याणकारी राज्य का वित्तपोषण हो जाएगा। अब कोई यह नहीं कह सकता कि देश के पास अपनी बड़ी आबादी की खस्ता हालत को सुधारने के लिए संसाधनों को कमी है।

इस लेख को मूल अंग्रेजी में पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।

Wealth Inequality in a Capitalist Society

Wealth Tax Inheritance Tax
Welfare State
Top 1%
India GDP
Govt Resources

Related Stories

कृषि क़ानूनों के निरस्त हो जाने के बाद किसानों को क्या रास्ता अख़्तियार करना चाहिए

मांग में कमी और सार्वजनिक ख़र्च में कटौती वाला बजट अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी ख़बर नहीं है

भला सरकारी कंपनियों को बेच कर सरकार की कमाई कैसे हो सकती है?


बाकी खबरें

  • hafte ki baat
    न्यूज़क्लिक टीम
    जम्मू-कश्मीर परिसीमन से नाराज़गी, प्रशांत की राजनीतिक आकांक्षा, चंदौली मे दमन
    07 May 2022
    हफ़्ते की बात के इस अंक में वरिष्ठ पत्रकार उर्मिलेश बात कर रहे हैं जम्मू-कश्मीर के परिसीमन की। साथ ही वे नज़र डाल रहे हैं प्रशांत किशोर की राजनीतिक सियासत की।
  • रवि शंकर दुबे
    तीन राज्यों में उपचुनाव 31 मई को: उत्तराखंड में तय होगा मुख्यमंत्री धामी का भविष्य!
    07 May 2022
    चुनाव आयोग ने तीन राज्यों की तीन सीटों पर विधानसभा चुनावों की तारीख घोषित कर दी है, जिसमें सबसे महत्वपूर्ण उत्तराखंड की चंपावत सीट को माना जा रहा है। क्योंकि यहां से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…
  • पीपुल्स डिस्पैच
    पाकिस्तान में बलूच छात्रों पर बढ़ता उत्पीड़न, बार-बार जबरिया अपहरण के विरोध में हुआ प्रदर्शन
    07 May 2022
    राष्ट्रीय राजधानी इस्लामाबाद में पंजाब विश्वविद्यालय (पीयू) के परिसर से दिन दहाड़े एक बलूच छात्र बेबाग इमदाद को उठाए जाने के बाद कई छात्र समूहों ने इसके विरोध में प्रदर्शन किया।
  • राहुल कुमार गौरव
    पिता के यौन शोषण का शिकार हुई बिटिया, शुरुआत में पुलिस ने नहीं की कोई मदद, ख़ुद बनाना पड़ा वीडियो
    07 May 2022
    पीड़ित बेटी ने खुद अपने पिता की गंदी करतूत का वीडियो बनाया और फिर उसे लेकर थाने पहुंची। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने गुरुवार को 50 वर्षीय आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन पीड़िता को अपने…
  • सुबोध वर्मा
    ओडिशा: अयोग्य शिक्षकों द्वारा प्रशिक्षित होंगे शिक्षक
    07 May 2022
    शिक्षकों के प्रशिक्षण के लिए उपलब्ध 8 कॉलेजों में 62 फैकल्टी हैं, जिनमें से सिर्फ 20 रेगुलेटरी बॉडी की योग्यता के मानदंडों को पूरा करते हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License