NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: वाममोर्चा-कांग्रेस गठबंधन में 294 सीटों में से 193 सीटों पर समझौता
सीताराम येचुरी और राहुल गांधी को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में 28 फरवरी की रैली में आमंत्रित किया जाएगा।
संदीप चक्रवर्ती
29 Jan 2021
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव

कोलकाता, जनवरी 28: पश्चिम बंगाल वाममोर्चा और कांग्रेस पार्टी की एक संयुक्त बैठक बृहस्पतिवार की सुबह विधान भवन स्थित कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय में हुई। बैठक के बाद आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों पार्टियों के नेताओं ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों के पहले दोनों पार्टियों के बीच सीटों के तालमेल को लेकर सद्भावनापूर्ण बातचीत की प्रक्रिया अगले चरण में पहुंच गई है।

इन नेताओं ने बताया कि दोनों दलों के बीच इस आशय की सहमति बनी है कि 77 सीटों को वहां से विजयी रहीं पार्टियों के हिस्से ही छोड़ दिया जाए। इसके बाद, आज सुबह सभी अन्य 116 सीटों की बाबत फैसला लिया गया। इनमें 68 सीटों पर वाममोर्चा के और 48 सीटों पर राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। 

वामदल और कांग्रेस के नेताओं ने बताया कि अब तक कुल 294 विधानसभा सीटों में से 193 पर तालमेल हो गया है। 

विधानसभा चुनाव इस साल के अप्रैल या मई में होने वाले हैं।  इन नेताओं ने बताया कि विधानसभा की 116 ऐसी सीटों की पहचान की गई है, जहां वाममोर्चा और कांग्रेस के प्रत्याशी दूसरे स्थान पर रहे थे। यह भी तय किया गया है कि बातचीत के दूसरे चरण में, उन सीटों पर चर्चा की जाएगी, जिन्हें सहमति के मार्ग में अवरोधक माना जा रहा है और जिन सीटों पर पिछले चुनाव में वाममोर्चा-कांग्रेस के बीच दोस्ताना भिड़ंत हुई थी। 

पश्चिम बंगाल वाममोर्चा के अध्यक्ष विमान बसु,  सीपीआई (एम) के राज्य सचिव सूर्यकांत मिश्रा,  आरएसपी के राज्य सचिव विश्वनाथ चौधरी,  सीपीआई के राज्य सचिव स्वप्न बनर्जी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं लोक सभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, सांसद प्रदीप भट्टाचार्य, मनोज चक्रवर्ती और नेपाल महतो ने भी चर्चा में भाग लिया। 

ब्रिगेड रैली में आमंत्रित होंगे सीताराम येचुरी और राहुल गांधी

इन नेताओं ने कहा कि सीटों पर तालमेल को लेकर होने वाली बातचीत फरवरी के पहले सप्ताह तक पूरी हो जाएगी।  उन्होंने कहा कि भाजपा उनकी पहली दुश्मन पार्टी होगी, लेकिन भाजपा को हराकर तृणमूल कांग्रेस की पराजय भी सुनिश्चित की जाएगी। 

बसु ने बताया कि  “जन विरोधी” भाजपा और टीएमसी को चुनाव में हराने के लिए हरेक को इसमें शामिल करने का निर्णय लिया गया है।  उन्होंने बताया कि 28 फरवरी को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड  में एक विशाल रैली होगी। इस रैली में भाग लेने के लिए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी  और सीपीआई (एम) के महासचिव सीताराम येचुरी को भी आमंत्रित किया जाएगा। 

प्रेस से बातचीत करते हुए कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि भाजपा का कमल और तृणमूल कांग्रेस की दो पत्तियां एक ही थैली के चट्टे-बट्टे हैं और इन दोनों को हराना वाममोर्चा-कांग्रेस के चुनावी गठबंधन का पहला लक्ष्य होगा। 

अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि सीपीआई (एम) का प.बंगाल में सरकार चलाने का एक लंबा अनुभव रहा है और  उसी तरह, कांग्रेस का भी केंद्र की सत्ता  रहने का लंबा रिकॉर्ड है।  उन्होंने कहा कि ये दोनों अनुभव राज्य की जनता की भलाई में काम आएंगे। 

सांप्रदायिक उन्माद बढ़ा सकती है भाजपा की रथ यात्रा

वाम मोर्चा के अध्यक्ष विमान बसु और  कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने भाजपा की प्रस्तावित रथयात्रा को आड़े हाथों लिया।  बसु ने भाजपा को धर्म का “सौदागर” बताया जबकि अधीर रंजन ने  प्रदेश की ममता बनर्जी सरकार से अनुरोध किया कि वह भाजपा की रथयात्रा न होने दे और इस पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाए क्योंकि यह राज्य में दंगा भड़काने की उसकी एक चाल है। 

बाद में संवाददाताओं के सवालों के  जवाब देते हुए अधीर रंजन ने यह भी आरोप लगाया की 26 जनवरी को दिल्ली में हुई घटनाएं दिल्ली पुलिस की तरफ से “जानबूझकर की गई खुफ़िया विफलता” है। उन्होंने कहा कि भाजपा इस मसले पर अपनी राजनीति करना चाहती थी  और पूछा कि गणतंत्र दिवस के मौके पर जब पूरी राष्ट्रीय राजधानी में सामान्यत: “हाई अलर्ट” होता है, इसके बावजूद इस तरह के उपद्रव कैसे हुए? 

अंग्रेज़ी में प्रकाशित मूल ख़बर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

West Bengal Polls: Left-Congress Alliance in Agreement over 193 out of 294 Seats

Left Front
West Bengal
West Bengal Polls
Bengal Assembly Elections
Biman Basu
Adhir Choudhury
CPIM

Related Stories

राज्यपाल की जगह ममता होंगी राज्य संचालित विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति, पश्चिम बंगाल कैबिनेट ने पारित किया प्रस्ताव

त्रिपुरा: सीपीआई(एम) उपचुनाव की तैयारियों में लगी, भाजपा को विश्वास सीएम बदलने से नहीं होगा नुकसान

प. बंगाल : अब राज्यपाल नहीं मुख्यमंत्री होंगे विश्वविद्यालयों के कुलपति

पश्चिम बंगालः वेतन वृद्धि की मांग को लेकर चाय बागान के कर्मचारी-श्रमिक तीन दिन करेंगे हड़ताल

आशा कार्यकर्ताओं को मिला 'ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवार्ड’  लेकिन उचित वेतन कब मिलेगा?

श्रृंगार गौरी के दर्शन-पूजन मामले को सुनियोजित रूप से ज्ञानवापी मस्जिद-मंदिर के विवाद में बदला गयाः सीपीएम

झारखंड : हेमंत सरकार को गिराने की कोशिशों के ख़िलाफ़ वाम दलों ने BJP को दी चेतावनी

मुंडका अग्निकांड: लापता लोगों के परिजन अनिश्चतता से व्याकुल, अपनों की तलाश में भटक रहे हैं दर-बदर

मछली पालन करने वालों के सामने पश्चिम बंगाल में आजीविका छिनने का डर - AIFFWF

शाहीन बाग़ : देखने हम भी गए थे प तमाशा न हुआ!


बाकी खबरें

  • Sameer Wankhede illegally tapped phones: Nawab Malik
    भाषा
    समीर वानखेड़े ने गैरकानूनी तरीके से फोन टैप कराए: नवाब मलिक का आरोप
    26 Oct 2021
    मलिक ने कहा, ‘‘समीर वानखेड़े मुंबई और ठाणे के दो लोगों के जरिए कुछ लोगों के मोबाइल फोन पर गैरकानूनी तरीके से नजर रख रहे हैं।’’ मलिक अपने दामाद की गिरफ्तारी के बाद से लगातार वानखेड़े पर निशाना साध रहे…
  • SC
    भाषा
    लखीमपुर खीरी हिंसा: सुप्रीम कोर्ट का यूपी सरकार को गवाहों के संरक्षण का निर्देश
    26 Oct 2021
    शीर्ष अदालत ने राज्य सरकार को पत्रकार की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले से जुड़ी दो शिकायतों के संबंध में रिपोर्ट दाखिल करने का भी निर्देश दिया। पीठ ने कहा, ‘‘ राज्य को इन मामलों में अलग-अलग जवाब…
  • Defence Unions
    रौनक छाबड़ा
    रक्षा कर्मचारी संघों का केंद्र सरकार पर वादे से मुकरने का आरोप, आंदोलन की चेतावनी 
    26 Oct 2021
    कर्मचारी महासंघों ने ने केंद्र को उनकी सेवा शर्तों के साथ हेराफेरी नहीं करने के अपने वादे से मुकरने का दोषी ठहराया है।जिसे देखते हुए श्रमिक संघों ने अपनी 11 मांगों को सूचीबद्ध करते हुए “आंदोलन का…
  • cricket
    भाषा
    आईसीसी आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में कुमारा और दास पर जुर्माना
    26 Oct 2021
    मैदान पर तीखी बहस के बाद दोनों क्रिकेटर एक दूसरे पर प्रहार करने की कोशिश में थे जिससे अंपायरों और बाकी खिलाड़ियों को दखल देना पड़ा ।
  • diwali
    भाषा
    दिल्ली सरकार का 27 अक्टूबर से ‘पटाखे नहीं दीया जलाओ’ अभियान
    26 Oct 2021
    मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 15 सितंबर को पटाखों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा करते हुए कहा था कि यह ‘‘जीवन बचाने के लिए आवश्यक’’ है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License