NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
विज्ञान
अंतरराष्ट्रीय
मनुष्यों में पक्षियों और पशुओं से वायरस कैसे फैलता है?
व्यापक रूप से यह धारणा बनी हुई है कि विशेष लक्षणों वाले कुछ पशु मनुष्यों में रोगजनकों को फैलाते हैं। इसकी संभावना अधिक होती है।
संदीपन तालुकदार
18 Apr 2020
coronavirus
प्रतीकात्मक तस्वीर

हम नोवल कोरोनवायरस SARS-CoV-2 के चलतेCOVID-19 महामारी के बीचो बीच खड़े हैं। यह चमगादड़ में पाया गया है। अन्य वायरस के चलते भी मानव समाज को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। कुछ ने तो महामारी पैदा कर दिया। ये महामारी प्लैग,स्पैनिश फ्लू, स्वाइन फ्लू, इबोला आदि की शक्ल में सामने आए। इनके वायरसों का विकास स्तनधारियों या पक्षियों या कृन्तकों (रोडेंट) में हुआ था और ये मनुष्यों में गए थे।

व्यापक रूप से यह धारणा बनी हुई है कि विशेष लक्षणों वाले कुछ पशु मनुष्यों में रोगजनकों को फैलाते हैं। इसकी संभावना अधिक होती है। महामारी विज्ञान निरीक्षण प्रणाली विशिष्ट पशुओं / पक्षियों की अधिक बारीकी से निगरानी करता है। इसका मानना है कि मनुष्यों में पशु पक्षी द्वारा रोगजनक जाने की अधिक संभावना है।

लेकिन, स्कॉटलैंड स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लासगो के शोधकर्ताओं ने पाया है कि जहां तक मनुष्यों में रोगजनकों के फैलने का संबंध है तो यह कुछ विशिष्ट जानवरों तक सीमित नहीं है पर प्रजातियों की विविधता और मनुष्यों में वायरस के फैलने के बीच गणितीय संबंध मौजूद है। नार्डस मोलेन्टज़े और डैनियल स्ट्रीकर द्वारा किए गए इस अध्ययन को 13 अप्रैल को पीएनएएस(प्रोसीडिंग्स ऑफ नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज) में प्रकाशित किया गया था।

प्रजातियों के परीक्षण वाले पिछले शोध में दिखाया गया कि चमगादड़ में अन्य स्तनधारियों की तुलना में आनुपातिक रूप से अधिक वायरस होते हैं। स्ट्रीकर और मोलेन्टज़े ने इससे और आगे पड़ताल करने का फैसला किया कि क्या यह पैटर्न स्तनधारियों और पक्षियों के विभिन्न समूहों में भी मौजूद है।

उन्होंने स्तनधारियों और पक्षियों के 11 अलग-अलग समूहों में मानव संक्रामक विषाणुओं का विश्लेषण किया। चमगादड़, कृंतक (रोडेंट) और सॉन्गबर्ड इन्हीं में से कुछ का नाम हैं। उन्होंने 415 से अधिक डीएनए और आरएनए वायरस के डेटा को संकलित किया है जो जानवरों से मनुष्यों में फैल गए हैं।

उनके द्वारा किया गया ये विश्लेषण सांख्यिकीय प्रयोग से संबंधित था और यह खुलासा किया कि जिन पशुओं के समूह में अधिक प्रजातियां होती हैं उनमें अधिक वायरस होने की संभावना होती है और परिणामस्वरूप बड़ी संख्या में वायरस मनुष्यों में फैल सकते हैं। उदाहरण के लिए, स्तनधारियों के अध्ययन में पाया गया कि कृन्तकों(रोडेंड) में सबसे अधिक प्रजातियां थीं। कृंतक में भी जाहिरा तौर पर वायरस की सबसे बड़ी संख्या थी जो मनुष्यों में फैल गए। चमगादड़ के साथ भी ऐसा ही मामला है। स्तनपायी के इस समूह में कई प्रकार की प्रजातियां हैं और इसमें कई प्रकार के वायरस भी होते हैं और इनमें से कई SARS-CoV-2 सहित मनुष्यों में फैल चुके हैं जिससे मौजूदा महामारी पैदा हो गई है।

स्ट्रीकर और मोलेन्टज़े के शोध में यह भी देखा गया कि मनुष्यों में फैलने को बढ़ावा देने में पोषक जीव विज्ञान(होस्ट बायोलॉजी)या वायरल कारकों को अधिक महत्वपूर्ण कौन है। उनका विश्लेषण बताता है कि वायरस जीव विज्ञान, जैसे कि कोई वायरस कैसे पुनरावृत्ति करता है या कि क्या यह कीड़े द्वारा फैलता है आदि, पोषक पशुओं की शारीरिक या पारिस्थितिक विशेषताओं की तुलना में अधिक महत्वपूर्ण है।

चमगादड़ कई अलग-अलग प्रकार के वायरस का पोषक(होस्ट) होता है जो अक्सर उसकी प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए उत्तरदायी होते हैं। लेकिन चमगादड़ की यह विशेषता सभी वायरस के फैलने का जोखिम नहीं बढ़ाती है। स्ट्रीकर के हवाले से कहा गया “पशु पोषकों (एनिमल होस्ट) का एक समूह नहीं था जो लगातार उन जोखिमों को बढ़ा रहा था जो वायरस लोगों में फैलते थे। यदि हम यह अनुमान लगाने में सक्षम होना चाहते हैं कि कौन से वायरस की मनुष्यों को संक्रमित करने की सबसे अधिक संभावना है तो वायरस के लक्षण पोषकों के लक्षणों की तुलना में अधिक जानकारी देने वाले हो सकते हैं।“

इन निष्कर्षों से पता चलता है कि भविष्य में होने वाले शोध कार्यों में वायरस के लक्षणों पर अधिक ध्यान केंद्रित करना चाहिए जो हमलोगों में फैलाने की अपनी संभावना को बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा, वन्यजीव व्यापार और जलवायु परिवर्तन जैसे अन्य कारक पशुओं को अधिक से अधिक लोगों के साथ निकट संपर्क में ला सकते हैं और इस प्रकार वायरस के उद्भव को प्रभावित करते हैं।

फिर भी, ये निष्कर्ष वायरस के विशेष संग्रह के अस्तित्व के ईर्द गिर्द बहस को समाप्त नहीं करता है। साथ ही,वायरल लक्षणों को समझना आसान काम नहीं है। इससे पहले कि कोई भविष्य में फैलने की किसी भी घटना के बारे में भविष्यवाणी करे तो ऐसे में कई और विषाणुओं को नमूना और लक्षण लेना होगा जो कि कुछ दिनों का मामला नहीं है। हालांकि, इस नए अध्ययन ने वायरस की पोषक करने वाले पशुओं और मनुष्यों पर उनके फैलने का एक नया रास्ता तलाशा है।

अंग्रेज़ी में लिखे मूल आलेख को आप यहाँ पढ़ सकते हैं।

What Influences Spillover of Viruses From Birds and Animals to Humans?

SARS-CoV-2
Coronavirus
Virus Jump to Human
Bat Virus
Rodent
COVID 19 Pandemic

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में आज फिर कोरोना के मामलों में क़रीब 27 फीसदी की बढ़ोतरी

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के घटते मामलों के बीच बढ़ रहा ओमिक्रॉन के सब स्ट्रेन BA.4, BA.5 का ख़तरा 

कोरोना अपडेट: देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट के सब स्ट्रेन BA.4 और BA.5 का एक-एक मामला सामने आया

कोरोना अपडेट: देश में फिर से हो रही कोरोना के मामले बढ़ोतरी 

कोविड-19 महामारी स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में दुनिया का नज़रिया नहीं बदल पाई

कोरोना अपडेट: अभी नहीं चौथी लहर की संभावना, फिर भी सावधानी बरतने की ज़रूरत

कोरोना अपडेट: दुनियाभर के कई देशों में अब भी क़हर बरपा रहा कोरोना 

कोरोना अपडेट: देश में एक्टिव मामलों की संख्या 20 हज़ार के क़रीब पहुंची 

देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, PM मोदी आज मुख्यमंत्रियों संग लेंगे बैठक


बाकी खबरें

  • abhisar
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूपी में चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर विपक्ष का सवाल !
    17 Jan 2022
    न्यूज़चक्र में अभिसार बात कर रहे हैं समाजवादी पार्टी के चुनाव आयोग पर किए गए सवालों और धर्म संसद के मामले में हुई गिरफ़्तारी की
  • daily
    न्यूज़क्लिक टीम
    यति नरसिंहानंद न्यायिक हिरासत में, उत्तराखंड बीजेपी में खलबली और अन्य ख़बरें
    17 Jan 2022
    न्यूज़क्लिक के डेली राउंडअप में आज हमारी नज़र रहेगी हरिद्वार धर्म संसद मामला, उत्तराखंड बीजेपी में चल रही हलचल और अन्य ख़बरों पर
  • poisonous liquor
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहारः पूर्ण शराबबंदी के बावजूद ज़हरीली शराब से जा रही लोगों की जानें
    17 Jan 2022
    "ज़हरीली शराब से हुई मौतों के प्रति सरकार व प्रशासन का रवैया असंवेदनशील व ग़ैर ज़िम्मेदाराना है। सत्ता के संरक्षण व पुलिस तंत्र के सहयोग से ज़िला में शराब का ग़ैरक़ानूनी तंत्र चल रहा है।"
  • akhilesh
    रवि शंकर दुबे
    यूपी चुनाव:  बीजेपी को नहीं पचा अखिलेश का ‘अन्न संकल्प’
    17 Jan 2022
    सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने किसानों के वोट साधने के लिए अन्न संकल्प लिया है, और किसानों से कई वादे किए हैं। जिसके बाद बीजेपी भी अखिलेश यादव पर हमलावर हो गई।
  • Scenes from the Kashmir press club
    अनीस ज़रगर
    कश्मीर प्रेस क्लब पर जबरन क़ब्ज़े पर पत्रकारों की संस्थाओं ने जताई नाराज़गी और हैरानी
    17 Jan 2022
    केपीसी में “राज्य समर्थित” तख़्तापलट पर पत्रकारों द्वारा बड़े पैमाने पर आक्रोश जताया जा रहा है। इसे जम्मू-कश्मीर में स्वतंत्र अभिव्यक्ति और स्वतंत्र पत्रकारिता के दमन को तेज करने के लिए उठाया गया क़दम…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License